Samanya Gyan

HTET PRT Level 1 Question Paper 3 January 2021 – (Answer Key)

126. विटामिन B12 में उपस्थित धातु है :
(1) सोडियम
(2) कोबाल्ट
(3) मैग्नीशियम
(4) लोहा
उत्तर. – 2

127. निम्नलिखित में से कौन-सा पेटोलिया का उपउत्पाद नहीं है ?
(1) कोक
(2) विटुमेन
(3) स्नेहक तेल
(4) पैराफिन मोम
उत्तर. – 1

128. निम्न में से कौन-से क्रियाकलाप जंगलों के विनाश के लिए उत्तरदायी हैं ?
(A) खनिजों की खुदाई
(B) बॉस से टोकरी बनाना
(C) बाँध का निर्माण करना
(D) पत्तों से पत्तल बनाना
(E) कृषि के लिए भूमि तैयार करना
(1) केवल A
(2) B, D और E
(3) A, C और E
(4) B, D और A
उत्तर. – 3

129. ओजोन के बारे में निम्न में से सत्य है :
(A) यह जानवरों व पादपों के श्वसन के लिए अनिवार्य है।
(B) यह पराबैंगनी किरणों का अवशोषण करती है।
(C) वायु में इसका प्रतिशत लगभग 3% है।
(D) इसका उपयोग जल को रोगाणु रहित करने में करते हैं।
(1) A, B और C
(2) B और D
(3) केवल B
(4) A और D
उत्तर. – 2

130. भारत के किस क्षेत्र में स्थानांतरित खेती की जाती है ?
(1) उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में
(2) दक्षिणी-पूर्वी क्षेत्र में
(3) उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में
(4) दक्षिणी क्षेत्र में
उत्तर. – 3

131. वन पारिस्थितिकी तंत्र में पाई जाने वाली खाद्य श्रृंखला का चयन कीजिए :
(1) पादपप्लवक → जल पिस्सु → छोटी मछली → टूना
(2) घास → टिड्डा → मेंढक → सांप → बाज
(3) पर्णकरकट → शैवाल → केंकड़ा → छोटी मांसाहारी मछली → बड़ी मांसाहारी मछली
(4) मृत कार्बनिक पदार्थ → कवक → जीवाणु
उत्तर. – 2

132. ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक गर्माहट) में तापमान :
(1) क्षोभमण्डल का बढ़ता है
(2) आयनमण्डल का बढ़ता है
(3) मध्यमण्डल का बढ़ता है।
(4) समतापमण्डल का बढ़ता है
उत्तर. – 1

133. जैवमण्डल रिजर्व के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सत्य है ?
(1) इसकी सीमा के अन्दर अन्य कोई संरक्षित क्षेत्र नहीं है।
(2) इस संरक्षित क्षेत्र में केवल समाप्त होने वाली प्रजातियाँ रहती है।
(3) यह केवल पादपों व जानवरों के संरक्षण के लिए है।
(4) यह क्षेत्र जैव विविधता व वहाँ की संस्कृति दोनों के संरक्षण के लिए है।
उत्तर. – 4

134. वन्य जीव संरक्षण अधिनियम भारत सरकार द्वारा कब लागू किया गया ?
(1) 1982
(2) 1974
(3) 1972
(4) 1981
उत्तर. – 3

135. बायोडीजल के लिए किस पौधे की खेती की जाती है ?
(1) सोयाबीन
(2) मूंगफली
(3) रतनजोत
(4) सूरजमुखी
उत्तर. – 3

136. पारिस्थितिक तंत्र एवं प्राकृतिक अधिवासों का संरक्षण तथा उनके प्राकृतिक वातावरणों में, प्रजातियों का जीवनक्षम जनसंख्या का रखरखाव एवं पुनः प्राप्ति के लिए प्रयुक्त पद है :
(1) आन्तरिक संरक्षण
(2) परिधीय संरक्षण
(3) अपस्थाने संरक्षण
(4) स्वस्थाने संरक्षण
उत्तर. – 4

137. तिब्बत की सांगपो नदी भारत में किस नाम से जानी जाती है ?
(1) गंगा
(2) यमुना
(3) ब्रह्मपुत्र
(4) सिन्यु
उत्तर. – 3

138. प्राणियों की संकटाग्रस्त जातियाँ वे है:
(1) जो अन्य जातियों के लिए खतरनाक हैं।
(2) जो विशिष्ट क्षेत्रों में पायी जाती हैं।
(3) जिनकी संख्या कम हो गई है।
(4) जिनके लुप्त होने का खतरा है।
उत्तर. – 4

139. कुछ वर्षों पहले तक गिद्ध आमतौर पर दिखाई देते थे लेकिन वर्तमान में गिद्ध कभी-कभार ही नजर आते हैं, इसका कारण है :
(1) नवीन प्रवासी जातियों द्वारा उनके आवास स्थलों का विनाश
(2) पशुपालकों द्वारा बीमार पशुओं के इलाज में प्रयुक्त औषधियाँ
(3) गिद्धों के भोजन में आयी कमी
(4) गिद्धों में फैली महामारी
उत्तर. – 2

140. संगमरमर कैंसर की घटना का कारण है :
(1) कज्जल कण
(2) अम्लीय वर्षा
(3) CFCs
(4) कोहरा
उत्तर. – 2

141. प्राकृतिक संसाधनों को लम्बे समय तक उपयोग करने के लिए संरक्षण में सहायक तीन R हैं :
(1) पुनः चक्रण, पुनः उत्पादन, पुनः उपयोग
(2) कम उपयोग, पुनः उत्पादन, पुनः उपयोग
(3) कम उपयोग, पुनः उपयोग, पुनः वितरण
(4) कम उपयोग, पुनः चक्रण, पुनः उपयोग
उत्तर. – 4

142. निम्न में से कौन-सी प्रक्रिया प्रकृति में होने वाले जल चक्र का एक चरण नहीं है ?
(1) वाष्पीकरण
(2) वाष्पोत्सर्जन
(3) अवक्षेपण
(4) प्रकाश संश्लेषण
उत्तर. – 4

143. भूपर्पटी में सबसे अधिक प्रचुरता में पाया जाने वाला तत्व है:
(1) कार्बन
(2) नाइट्रोजन
(3) ऑक्सीजन
(4) सिलिकॉन
उत्तर. – 3

144. कौन-सा सही सुमेलित नहीं है ?
कपड़ों का प्रकार – राज्य
(1) फिरन – जम्मू और कश्मीर
(2) पानो-भाजू – पश्चिम बंगाल
(3) राहिदे – हिमाचल प्रदेश
(4) फुलकारी – पंजाब
उत्तर. – 2

145. चन्द्र ग्रहण होता है, जब :
(1) पृथ्वी, सूर्य एवं चन्द्रमा के बीच होती है।
(2) चन्द्रमा, पृथ्वी एवं सूर्य के बीच होता है।
(3) सूर्य, पृथ्वी एवं चन्द्रमा के बीच होता है।
(4) पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा सीधी रेखा में होते हैं।
उत्तर. – 1

146. पृथ्वी पर मौसम परिवर्तन होने का होना इस तथ्य पर आधारित है कि :
(1) पृथ्वी का अक्ष झुका हुआ है।
(2) वर्ष में पृथ्वी की परिक्रमण गति बदलती है।
(3) वर्ष में पृथ्वी के अक्ष बिन्दु भिन्न दिशाओं में होते हैं।
(4) गर्मियों में पृथ्वी सूर्य के निकट होती है।
उत्तर. – 1

147. विश्व पर्यावरण दिवस 2019 का विषय था :
(1) जल प्रदूषण को हराना
(2) ध्वनि प्रदूषण को हराना
(3) वायु प्रदूषण को हराना
(4) मृदा संरक्षण
उत्तर. – 3

148. पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा प्रवाह होता है :
(1) चार दिशाओं में
(2) तीन दिशाओं में
(3) दो दिशाओं में
(4) एक दिशा में
उत्तर. – 4

149. जल प्रदूषण से होने वाले रोगों का सही समूह है:
(1) हैजा, पेचिस, पोलियो, टाइफॉइड
(2) हैजा, पीलिया, टाइफॉइड, एनीमिया
(3) एनीमिया, स्कर्वी, वातस्फीति, टाइफाइड
(4) हैजा, पीलिया, टाइफॉइड, स्कर्वी
उत्तर. – 1

150. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
(1) वन मृदा को अपरदन से बचाते हैं।
(2) वन में पादप व जन्तु एक दूसरे पर निर्भर होते हैं।
(3) वन जलवायु व जल चक्र को प्रभावित नहीं करते हैं।
(4) मृदा वनों की वृद्धि व पुनर्जनन में सहायक होती है।
उत्तर. – 3

HTET PGT Level 3 Question Paper 2 January 2021 – (Answer Key)
HTET TGT Level 2 Question Paper 3 January 2021 – (Answer Key)
HTET PRT Level 1 Question Paper 3 January 2021 – (Answer Key)

इस पोस्ट में आपको HTET PRT Level 1 exam paper 3 January 2021 HTET Level 1 PRT 03 Jan 2021 Solved Question Paper HTET PRT Answer Key 2021 | Level 1 Question Paper Solutions 3rd January 2021 BSEH HTET Level 1 Answer Key 2021 HTET PRT स्तर 1 परीक्षा पेपर 3 जनवरी 2021 HTET Answer Key 3 January 2021 HTET Level 1 PRT 03 Jan 2021 Solved Question Paper HTET PRT 3 January 2021 Question Paper , के बारे में बताया गया है इस अलावा आपका कोई भी सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट करके जरुर पूछे.

Previous page 1 2 3 4 5 6

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button