Samanya Gyan

HTET PRT Level 1 Question Paper 3 January 2021 – (Answer Key)

HTET PRT Level 1 Question Paper 3 January 2021 – (Answer Key)

Haryana HTET Level-1 (PRT) Exam Paper 3 January 2021 –  (Evening Shift) Answer Key|Haryana HTET PRT Level 1 exam paper 3 January 2021 with Answer Key : बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने HTET PRT Level 1 की परीक्षा 3 January 2021 को सफलतापुर्वक आयोजित की है. जिन उम्मीदवारों ने 3 जनवरी 2021 को HTET Level 1 (PRT – Primary Teacher) (Evening Shift) की परीक्षा दी है .वह यहा से नीचे दिए गए एग्जाम पेपर से HTET PRT Level 1 Exam Paper 3/1/2021 With Answer Key कि जाचं कर सकते है.

Exam :- HTET PRT (Primary Teacher) Level 1 exam 2021
Paper :- Paper 1 [Level 1 (PRT) For Class I to V] Exam Date :- 03/01/2021

HTET Level 1 (PRT) Question Paper 3 Jan 2021 With Answer Key

PART – I  CHILD DEVELOPMENT AND PEDAGOGY

1. निम्नलिखित में से क्या प्राथमिक पुनर्बलक के रूप में प्रयोग हो सकता है ?
(1) प्रशंसा
(2) एक बिस्किट
(3) बहुत अच्छा कहना
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर. – 2

2. स्कैफोल्डिंग की संकल्पना दी गयी है :
(1) थार्नडाइक द्वारा
(2) पावलोव द्वारा
(3) वाइगोत्स्की द्वारा
(4) स्किनर द्वारा
उत्तर. – 3

3. निम्नांकित में से किसका अध्ययन मनोविज्ञान एवं शिक्षण शास्त्र के प्रतिच्छेद बिन्दु पर स्थित है ?
(1) सकारात्मक मनोविज्ञान
(2) औद्योगिक मनोविज्ञान
(3) संगठनात्मक मनोविज्ञान
(4) शिक्षा मनोविज्ञान
उत्तर. – d

4. ऑटिज्म की सर्वप्रथम व्याख्या की थी।
(1) कैनर ने
(2) डाउन ने
(3) स्किनर ने
(4) सिगमंड फ्रायड ने
उत्तर. – 1

5. डिस्माफिया एक प्रकार है:
(1) चलन अक्षमता का
(2) दृष्टि दोष का
(3) मानसिक मंदता का
(4) अधिगम अक्षमता का
उत्तर. – 4

6. पुनर्बलन की कौन-सी अनुसूची सबसे ज्यादा प्रभावी है ?
(1) चर अनुपात
(2) सतत पुनर्बलन
(3) स्थिर अन्तराल
(4) स्थिर अनुपात
उत्तर. – 1

7. किसने शिशुओं के मस्तिष्क को ‘खाली स्लेट’ माना था ?
(1) जॉन लॉक
(2) डार्विन
(3) स्पिनोज़ा
(4) वाट्सन
उत्तर. – 1

8. निम्नलिखित में से कौन-सी व्यक्तित्व मापन की मनोविश्लेषणात्मक विधि नहीं है ?
(1) मुक्त साहचर्य
(2) साक्षात्कार
(3) शब्द साहचर्य
(4) स्वप्न विश्लेषण
उत्तर. – 2

9. सुल्तान पर किया गया कोहलर का अनुसंधान अधिगम के किस सैद्धांतिक दृष्टिकोण की पुष्टि करता है ?
(1) अंतर्दृष्टि अधिगम
(2) गुप्त अधिगम
(3) स्थान अधिगम
(4) मॉडलिंग
उत्तर. – 1

10. अल्बर्ट बंडुरा जाने जाते हैं :
(1) सामाजिक अधिगम सिद्धान्त के लिए
(2) मनोलैंगिक विकास सिद्धान्त के लिए
(3) संवेगात्मक विकास सिद्धान्त के लिए
(4) नैतिक विकास सिद्धान्त के लिए
उत्तर. – 1

11. निम्नांकित में से कौन-सी फ्रायड मनो-लैंगिक विकास की अवस्था नहीं है
(1) मुखावस्था
(2) पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
(3) गुप्तावस्था
(4) गुदावस्था
उत्तर. – 2

12. एक बच्चा कहता है कि ‘माँ आज उदास है वह निम्नलिखित में से पूर्व संक्रियात्मक चिंतन की किस सीमा की ओर संकेत कर रहा है ?
(1) आत्मकेन्द्रण
(2) एनिमिज्म
(3) आदर्शवाद
(4) प्रकृतिवाद
उत्तर. – 2

13. ब्रोफेनब्रेनेर के जैव पारिस्थितिकीय मॉडल के अनुसार बच्चे के माता पिता, उसके भाई बहन आदि उदाहरण हैं :
(1) सूक्ष्म तंत्र के
(2) बाह्य तंत्र के
(3) बृहत् तंत्र के
(4) समय तंत्र के
उत्तर. – 1

14. निम्नांकित में से कौन-सी स्वलीनता युक्त बालक के शिक्षण की एक विधि है ?
(1) PECS
(2) ब्रेल
(3) टेलर फ्रेम
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर. – 1

15. ‘एक बालिका के उसके पिता के प्रति आकर्षण’ को फ्रायड ने कहा है :
(1) इलेक्ट्रा ग्रंथि
(2) ओडिपस ग्रंथि
(3) नैतिक द्वंद्व
(4) मौखिक ग्रंथि
उत्तर. – 1

16. निम्नांकित में से कौन से पद का तात्पर्य एक विद्यार्थी के सही उत्तर की सम्भावना को बढ़ाने वाले संकेतों से है ?
(1) मस्तिष्क उद्वेलन
(2) प्रोम्प्ट
(3) सलाह
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर. – 2

17. मॉडलिंग आधारित है :
(1) शास्त्रीय अनुबंधन के सिद्धान्त पर
(2) क्रिया प्रसूत अनुबंधन के सिद्धान्त पर
(3) सामाजिक संज्ञानात्मक सिद्धान्त पर
(4) प्रयास एवं त्रुटि के सिद्धान्त पर
उत्तर. – 3

18. ‘शेपिंग’ की संकल्पना दी गयी है:
(1) थॉर्नडाइक द्वारा
(2) पावलोव द्वारा
(3) स्किनर द्वारा
(4) इनमें से कोई नहीं
उत्तर. – 3

19. पियाजे द्वारा दिए गए संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त के अनुसार निम्नांकित में से किस प्रक्रिया में बच्चे अपने स्कीमा में संशोधन अथवा नए स्कीमा का निर्माण करते हैं ?
(1) आत्मसातीकरण
(2) समंजन
(3) अभ्यांतरीकरण
(4) अनुबंधन
उत्तर. – 2

20. निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम नैतिक विकास का सिद्धान्त दिया था ?
(1) पियाजे
(2) कोहलवर्ग
(3) गिलिगन
(4) कोई विकल्प सही नहीं है
उत्तर. – 1

21. यदि पहले सीखा गया कार्य नए सीखे जा रहे कार्य में बाधा उत्पन्न करता है; तो अधिगम का यह स्थानांतरण होगा :
(1) सकारात्मक
(2) नकारात्मक
(3) शून्य
(4) प्राथमिक
उत्तर. – 2

22. एक पूर्व संक्रियात्मक स्तर के बच्चे की वह प्रवृत्ति जिसमें वह किसी परिस्थिति के सिर्फ एक पहलू पर ध्यान देता है और अन्य पहलुओं की उपेक्षा करता है, को पियाजे ने कहा :
(1) संरक्षण
(2) केन्द्रीकरण
(3) क्रमवद्धता
(4) अनुकूलन
उत्तर. – 2

23. यह तथ्य कि ‘मछली उड़ नहीं सकती और उल्लू तैरना नहीं सीख सकते’ का निहितार्थ है :
(1) उपयुक्त पुनर्बलन की कमी
(2) उनके अनुभव की कमी
(3) इन जीवों की सुस्ती
(4) अधिगम पर जैविक सीमाओं का प्रभाव
उत्तर. – 4

24. शैल्डन के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्तित्व का प्रकार नहीं है?
(1) एण्डोमॉर्फी
(2) मेसोमॉर्फी
(3) एक्टोमॉर्फी
(4) एस्थोमॉर्फी
उत्तर. – 4

25. वर्ग समूहन की योग्यता का विकास होता है :
(1) संवेदी गामक अवस्था के दौरान
(2) पूर्व सक्रियात्मक अवस्था के दौरान
(3) मूर्त सक्रियात्मक अवस्था के दौरान
(4) औपचारिक सक्रियात्मक अवस्था के दौरान
उत्तर. – 3

1 2 3 4 5 6Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button