Online Test

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पेपर pdf in hindi class 6

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पेपर pdf in hindi class 6

Navodaya Vidyalaya Entrance Exam Paper Pdf In Hindi Class 6 – जो उम्मीदवार नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 कक्षा VI की तैयारी कर रहे ,उन्हें अपनी तैयारी पीछे पूछे गए प्रश्नों को देखकर करनी चाहिए इससे तैयारी अच्छे से हो जाती है. इस पोस्ट में आपको JNVST Class 6th Model Question Paper Hindi, 2020 navodaya vidyalaya previous question papers class 6 pdf  से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर एक ऑनलाइन टेस्ट के रूप में दिए गए. इसलिए आप इन प्रश्नों को अच्छे से याद करे .यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे .

1. राम ने एक पुस्तक ₹ 178.50 में, ₹ 248.25 की दवाइयाँ खरीदकर ₹ 500 का नोट दुकानदार को दिया। शेष बची राशि है :

• ₹ 126.50
• ₹ 70.50
• ₹ 75.50
• ₹ 73.25
उत्तर. ₹ 73.25

2. 9680 X 10 X 14 X 0 X 8 से परिणाम मिलता है :

• 561260
• 642976
• 912040
• शून्य
उत्तर. शून्य

3. 12 पुरुष अथवा 15 स्त्रियाँ एक कार्य को 10 दिनों में समाप्त कर सकते हैं। उसी काम को 7 पुरुष तथा 10 स्त्रियाँ मिलकर कितने दिनों में समाप्त करेंगे?

• 12
• 10
• 9
• 8
उत्तर. 8

4. 6 के पहले चार गुणजों का योग है :

• 66
• 56
• 72
• 60
उत्तर. 60

5. एक हॉल की विमाएँ 20 मी. X 12 मी. हैं। 4 मी. भुजा वाली वर्गाकार टाइलों की संख्या, जिनसे फर्श पाटा जा सके, है

• 10
• 15
• 24
• 12
उत्तर. 15

6. यदि 4854.3 ÷ 3.3 = 1471 है, तो 48.543 ÷ 33 किसके बराबर है?

• 1.471
• 14.71
• 147.1
• 0.1471
उत्तर. 1.471

7. 56 तथा 84 दोनों के लिए निम्न में से कौन-सा सत्य है?

• दोनों अभाज्य संख्याएँ हैं
• दोनों सहअभाज्य संख्याएँ हैं
• दोनों 14 के गुणज हैं
• दोनों विषम संख्याएँ हैं
उत्तर. दोनों 14 के गुणज हैं

8. 150% बराबर है:

• 1.5
• 5.1
• 0.15
• 15.0
उत्तर. 1.5

9. निम्न में से कौन-सी एक संख्या 3, 4, 5 तथा 6 से भाज्य है?

• 36
• 60
• 80
• 90
उत्तर. 60

10. निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?

• शून्य एक विषम संख्या है
• शून्य एक सम संख्या है
• शुन्य एक अभाज्य संख्या है
• शून्य न तो विषम और न सम संख्या है
उत्तर. शून्य न तो विषम और न सम संख्या है

11. संख्या 5,84,356 में अंक 5 के स्थानीय मूल्यों का योग क्या है?

• 10
• 50,050
• 5,050
• 5,00,050
उत्तर. 5,00,050

12. 128, 288 तथा 160 का म.स. (HCF) है :

• 16
• 24
• 32
• 48
उत्तर. 32

13. यदि बिस्कुटों के 12 पैकेटों का मूल्य ₹ 240 है, तो बिस्कुटों के 8 पैकेटों का मूल्य होगा :

• ₹ 160
• ₹ 140
• ₹ 120
• ₹ 240
उत्तर. ₹ 160

14. निम्न में से सबसे छोटी संख्या कौन-सी है?

• 7413
• 7130
• 7985
• 7545
• 7130

15. श्रेणी 3, 4, 6, 9, 13, … का अगला पद है :

• 18
• 17
• 14
• 19
उत्तर. 18

16. यदि 4.75 X 0.7 = 3.325 है, तो 475 X 0.7 बराबर है :

• 332.5
• 33.25
• 3.325
• 0
उत्तर. 332.5

17. यदि दो सहअभाज्य संख्याओं का गुणनफल 117 है, तो उनका ल.स. (LCM) है :

• 9
• 13
• 39
• 117
उत्तर. 117

18. एक पानी की टंकी, जिसकी पूरी भरी होने पर, धारिता 36 कि. ली. है, आधी भरी है। यदि उसमें से ⅓ भाग पानी निकाल लिया गया हो, तो और कितना पानी (कि.ली. में) डालने पर वह पूरा भर जाएगा?

• 24
• 21
• 18
• 15
उत्तर. 24

19. 6-अंकीय छोटी-से-छोटी संख्या तथा 4-अंकीय बड़ी-से-बड़ी संख्या में अंतर है :

• 90001
• 91000
• 90100
• 90010
उत्तर. 90001

20. एक बस 9:45 बजे प्रातः 80 कि.मी./घंटा की चाल से चली। वह अपने गंतव्य, जो 300 कि.मी. दूर है, पर कितने बजे पहुँचेगी?

• 12 बजे दोपहर
• 12:30 बजे दोपहर बाद
• 1:30 बजे दोपहर बाद
• 2:45 बजे दोपहर बाद
उत्तर. 1:30 बजे दोपहर बाद

21. राम को परीक्षा में श्याम से 8 अंक अधिक मिले। अनिल को उसी परीक्षा में राम से 4 अंक अधिक मिले। यदि तीनों को मिलाकर कुल 128 अंक मिले हों, तो राम को मिलने वाले अंक हैं :

• 36
• 44
• 48
• 54
उत्तर. 44

22. एक फल विक्रेता ₹ 40 प्रति दर्जन अथवा ₹ 5 प्रति केला की दर से केला बेचता है। 99 केलों को खरीदने के लिए फल विक्रेता को कितने पैसे देने होंगे?

• ₹ 335
• ₹ 320
• ₹ 300
• ₹ 495
उत्तर. ₹ 335

23. 48.480 को 8 से भाग करने पर भाजक का मान बताइए।

• 6.060
• 60.60
• 6.006
• 6.60
उत्तर. 6.060

24. एक परीक्षा में जोसेफ को, अमित से 8 अंक कम प्राप्त हुए। कुमार को अमित से 12 अंक अधिक प्राप्त हुए। उन्हें कुल 205 अंक प्राप्त हुए। जोसेफ को कितने अंक प्राप्त हुए?

• 67
• 79
• 59
• 75
उत्तर. 59

25. 128 बक्से हैं, जिनमें प्रत्येक में 36 टॉफियाँ हैं। यदि प्रत्येक बक्से में से 4 टॉफियाँ कम कर दी जाएं, तो समान टॉफियों को पैक करने के लिए अब कितने बक्सों की आवश्यकता होगी?

• 108
• 144
• 216
• 360
उत्तर. 144

26. 1 कि.मी. की एक दौड़ प्रतियोगिता में A, B को 36 मी. या 18 सेकण्ड से हराता है। A ने पूरी दूरी तय करने में कितना समय (सेकण्ड में) लिया?

• 500
• 582
• 460
• 482
उत्तर. 482

27. 26.2% बराबर है :

• 2.62
• 0.262
• 0.0262
• 262.0
उत्तर. 0.262

28. वह दर, जिस पर ₹ 17,500 की राशि साधारण ब्याज पर 2 वर्षों में ₹ 19,250 हो जाएगी, है :

• 12½%
• 10%
• 7½%
• 5%
उत्तर. 5%

29. एक सेल फोन ₹ 1,500 में खरीदकर ₹ 1,650 में बेचा गया। प्रतिशत लाभ क्या है?

• 10%
• 15%
• 20%
• 16%
उत्तर. 10%

अनुच्छेद-1

भारत एक विशाल देश है जिसमें प्रचुर वन्य जीवन है। यहाँ बाघ, शेर, हाथी, राइनो, सभी प्रकार की मछलियाँ और सुंदर विदेशी पक्षी मिलते हैं। दुःख की बात है कि प्रत्येक वर्ष हम अनेक पशुओं को खो रहे हैं। लालची लोग पशुओं को उनकी हड्डियों, खालों और अन्य अंगों के लिए मारते हैं और उन वस्तुओं को ऊँचे दामों पर बेचते हैं। अनेक कम्पनियाँ जहरीले रसायनों को उन नदियों में बहने देती हैं जिनमें पशु पानी पीने आते हैं। साथ ही वृक्षों को काटकर हम वन्य क्षेत्र को घटा रहे हैं जो उनका प्राकृतिक घर होता है। यदि हमने यह नहीं रोका तो हम अपने पृथ्वी ग्रह के पारिस्थितिकी-तंत्र को क्षति पहुँचाएँगे। हमें अपनी मूल्यवान विरासत की रक्षा करने के लिए सभी प्रयत्न करने चाहिए।

30. ‘यदि हमने यह नहीं रोका’-यहाँ ‘यह’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

• पशुओं को मारना
• वृक्षों को काटना
• अपने पर्यावरण को बिगाड़ना
• भवनों को नष्ट करना
उत्तर. अपने पर्यावरण को बिगाड़ना

31. ‘मूल्यवान विरासत’ किसे कहा गया है?

• शेर
• बाघ
• संपूर्ण वन्य जीवन
• पक्षी
उत्तर. संपूर्ण वन्य जीवन

32. ‘पारिस्थितिकी-तंत्र’ शब्द का प्रयोग तब होता है जब हम बात करते हैं :

• हमारे पर्यावरण की
• मौसम की
• किसी वैज्ञानिक विधि की
• जलवायु की
उत्तर. हमारे पर्यावरण की

33. लेखक आग्रह कर रहा है :

• पशुओं को मारने के लिए
• वृक्षों को काटने के लिए
• पशुओं के व्यापार के लिए
• वन्य जीवन की रक्षा के लिए
उत्तर. वन्य जीवन की रक्षा के लिए

34. अनुच्छेद में पशुओं को खोने के ……….. कारण दिए गए

• दो
• तीन
• चार
• पाँच
उत्तर. तीन

अनुच्छेद-2

चींटियाँ दुनिया की कुछ सबसे प्रबल कीटों में गिनी जाती हैं। उन्हें कभी न थकने वाली, सहयोगी और स्वामिभक्त मजदूर माना जाता है। भारत के कुछ भागों में यह विश्वास है कि अगर कोई चींटियों को कुछ खिलाता है तो संपन्न हो जाता है। कुछ लोग प्रातःकाल चींटियों की बस्तियों के निकट शक्कर रख देते हैं जिसे दान का ऐसा कार्य माना जाता है जिससे उनका दिन सौभाग्यशाली बना रहे। अमेरिका के आदिवासी विश्वास करते हैं कि मनुष्यों ने चींटियों से बहुत-कुछ सीखा। उन्होंने सर्दियों में खाने के लिए गर्मियों में भोजन संग्रह कर लेना उनके सीखा। चींटियों ने हमें सिखाया कि कैसे गर्मियों में ठंडे रहें और सर्दियों में गर्म। हमने चाहे सीखा हो या नहीं, चींटियों ने हमें शांति और सहयोग का पाठ पढ़ाया है।

35. अमेरिकी मूल निवासियों के अनुसार, चींटियों ने मनुष्य को सिखाया :

• जाड़ों में खाना कैसे इकट्ठा करें
• गर्मियों में ठंडे कैसे बने रहें
• शत्रुओं से कैसे लड़ें
• अच्छा भाग्य कैसे बनाएँ
उत्तर. गर्मियों में ठंडे कैसे बने रहें

36. चींटियों को खिलाने वाले लोग होते हैं :

• दानी
• सहयोगी
• ईमानदार
• धनी
उत्तर. दानी

37. चींटियाँ दुनिया की ……….. कीट मानी जाती हैं?

• प्रबल
• सहायक
• लोभी
• विनोदी
उत्तर. प्रबल

38. ‘दान’ एक कार्य है जिसमें …………. निहित है।

• माँगना
• लेना
• पूछना
• देना
उत्तर. देना

39. ‘संपन्न’ शब्द का अर्थ है?

• राजभक्त
• सहयोगी
• धनी
• निर्धन
उत्तर. धनी

अनुच्छेद-3

तानसेन को भारत का महानतम संगीतकार कहा जाता है। यह माना जाता है कि उत्तर भारत में उसी ने शास्त्रीय संगीत का परिचय कराया था। तानसेन ने अपने गुरु हरिदास स्वामी से संगीत सीखा। उसे संगीत के प्रति बहत लगाव था। वह अकब महान के दरबार के नवरत्नों में से एक था।
तानसेन अपनी कला में इतना निपुण था कि वह अपने गायन से चमत्कार कर सकता था। कहा जाता है कि वह मेघ मल्हार राग गाकर वर्षा करा सकता था। इसी प्रकार दीपक राग गाकर वह दिये जला सकता था। ऐसा कोई नहीं था जो उससे अच्छा प्रदर्शन कर सकता हो। अकबर उसकी कला से इतना प्रसन्न हुआ कि उसने उसे ‘मियाँ’ की उपाधि दे दी।
संगीत की दुनिया में तानसेन का योगदान अमूल्य है। आज भी विश्व के अग्रणी गायकों और संगीतकारों द्वारा उसे पूजा जाता है।

40. पहले वाक्य में आए ‘महानतम’ शब्द का अर्थ है :

• तानसेन से अच्छा कोई नहीं है
• अन्य लोग हैं जो तानसेन से अच्छे हैं
• तानसेन सबसे अच्छों में से हैं
• तानसेन महान मानव हैं
उत्तर. तानसेन से अच्छा कोई नहीं है

41. तानसेन के संगीत को श्रेष्ठ कहा जाता है, क्योंकि :

• वह अनेक रागों को गा सकता था
• वह महान मनोविनोद करने वाला था
• उस जैसा शास्त्रीय संगीत कोई नहीं बजा सकता था
• वह अपने संगीत से चमत्कार कर सकता था
उत्तर. वह अपने संगीत से चमत्कार कर सकता था

42. ‘बहुत लगाव’ का आशय है :

• बहुत ज्ञान
• बहुत सृजन
• बहुत प्यार
• बहुत सम्मान
उत्तर. बहुत प्यार

43. उसे ‘मियाँ’ या ‘नवरत्न’ की उपाधि देकर सम्राट अकबर प्रदर्शित कर रहा था?

• उदारता
• प्रशंसा
• क्रोध
• संपन्नता
उत्तर. प्रशंसा

44. किस राग को गाने से तानसेन दिये जला सकता था?

• मियाँ की तोड़ी
• दीपक राग
• मेघ मल्हार
• अग्नि राग
उत्तर. दीपक राग

अनुच्छेद-4

मेरे पिता, मेरी छोटी बहन और मैं एक बड़ी पिकनिक मनाने एक पार्क में गए। पार्क में हमें एक बड़ा-सा गुब्बारा दिखाई पड़ा। इसे गर्म हवा का गुब्बारा कहा जाता है। इसमें बहुत सारे रंग थे। इसके नीचे एक बड़ा-सा टोकरा लगा था। गर्म हवा के गुब्बारे की लोग सवारी कर सकते हैं। यह आकाश में ऊँचा उठ गया। जब यह ऊँचे आसमान में गया तो मेरी बहन रोमांचित हो गई। ___मेरी बहन गुब्बारे की सवारी करना चाहती थी। उस बड़े गुब्बारे की सवारी के लिए वह बहुत छोटी थी। मेरे पिताजी ने उसके खेलने के लिए एक छोटा लाल गुब्बारा उसे खरीद कर दिया। उसे छोटा लाल गुब्बारा पसंद आ गया।

45. गुब्बारे के बारे में कौन-सा कथन सबसे उपयुक्त है?

• एक रंगबिरंगा गुब्बारा
• एक गर्म हवा का गुब्बारा
• एक बड़ा-सा गुब्बारा
• एक छोटा लाल गुब्बारा
उत्तर. एक गर्म हवा का गुब्बारा

46. बहन गर्म हवा के गुब्बारे में क्यों नहीं बैठ सकी?

• गुब्बारा बहुत छोटा था
• वह बहुत छोटी थी
• गर्म हवा के गुब्बारे में भीड़ थी
• उसे छोटा लाल गुब्बारा पसंद था
उत्तर. वह बहुत छोटी थी

47. कहानी सुनाने वाले ने बड़ा-सा गुब्बारा कहाँ देखा?

• बाजार में
• स्कूल में
• पार्क में
• स्टोर में
उत्तर. पार्क में

48. पिता ने लड़की के लिए एक छोटा लाल गुब्बारा क्यों खरीदा?

• वह रो रही थी
• वह गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी नहीं कर सकी
• लाल गुब्बारे को देखकर वह रोमांचित हो गई थी
• सबसे सस्ता गुब्बारा यही मिला था
उत्तर. वह गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी नहीं कर सकी

49. ‘रोमांचित’ शब्द का अर्थ है?

• भयभीत
• उत्तेजित
• रुचिकर
• जिज्ञासु
उत्तर. उत्तेजित

अनुच्छेद-5

मोहित को भोजन से बड़ा प्यार था। वह कुछ भी ढूंसकर खा जाता था। जब वह सारे चुपड़े पराठे ढेर सारे मक्खन के साथ मुँह में डालता तो उसकी माँ मुस्कराती थी। लेकिन मोहित की बहन मीता अधिक नहीं खाती थी। जब उनकी माँ उन्हें फास्ट फूड के रेस्तराँ में ले जाती तो मोहित पिज्जा, बर्गर और फ्रेंच फ्राइज की दावत उड़ाता। उसके बाद वह कभी एक आइसक्रीम खाता या कभी दो! किंतु मीता अपने पहले ही बर्गर को कठिनता से निपटा रही होती। माँ सोचती, “काश, मीता भी मोहित की भाँति खाती होती।” एक दिन मोहित बहुत बीमार पड़ गया। जब डॉक्टर ने मोहित से पूछा कि तुमने क्या खाया, मोहित की माँ ने बड़े गर्व से कहा, “मेरा बेटा तो जो भी मैं उसके सामने रखती हूँ उसे खा जाता है।” यह सुनकर कि उसने क्या-क्या खाया-डॉक्टर चकित हो गया। डॉक्टर ने उसका ध्यानपूर्वक परीक्षण किया और कहा, “मोहित जो खाता है, वे सब चीजें ठीक नहीं हैं।” उसने मोहित की माँ से कहा, “उसे बहुत-से ताजे फल, हरी सब्जियाँ और अनाज दीजिए। कोई कैंडी, टॉफी या चॉकलेट न दें। उसके दाँत देखिए! सबमें कीड़े लग चुके हैं।”

50. मोहित को क्या खाना चाहिए? निम्नलिखित में से चुनिए :

• आइसक्रीम और बर्गर
• पिज्जा और चॉकलेट
• अनाज और फल
• फ्रेंच फ्राइज और टॉफियाँ
उत्तर. अनाज और फल

51. ‘ध्यान से देखा’ के लिए अनुच्छेद में प्रयुक्त हुआ है?

• मुँह में डालता
• सोचती
• चकित हो गया
• परीक्षण किया
उत्तर. परीक्षण किया

52. मोहित की माँ चाहती थी कि :

• मोहित अधिक खाए
• मीता डॉक्टर से मिले
• मोहित कम खाए
• मीता मोहित की भाँति खाए
उत्तर. मीता मोहित की भाँति खाए

53. मोहित की माँ उसके बारे में प्रसन्न क्यों थी?

• मोहित अपनी बहन जैसा था
• मोहित कुछ भी खा लेता था
• मोहित को फास्ट फूड प्रिय था
• मोहित माँ का कहना मानता था
उत्तर. मोहित कुछ भी खा लेता था

54. डॉक्टर ने मोहित की माँ को कहा कि :

• मीता को अधिक खाना चाहिए
• मोहित सारी गलत चीजें खा रहा था
• मोहित को सिर्फ बर्गर और कैंडी खानी चाहिए
• मीता को मोहित जैसा होना चाहिए
उत्तर. मोहित सारी गलत चीजें खा रहा था

इस पोस्ट में आपको Navodaya Model Paper 2020 Jawahar Navodaya Vidyalaya Entrance Books PDF in Hindi Class 6th navodaya entrance exam model papers for 6th pdf JNVST Model Question Paper for Class Vth, 6th Navodaya Vidyalaya Class 6 Previous Year Question Papers, JNV 6th Class Previous Year Papers in PDF jawahar navodaya vidyalaya class 6 question paper जवाहर नवोदय विद्यालय के पेपर 2020 ,से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है . अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button