Online Test

Bihar Police SI मॉक टेस्ट इन हिंदी 2019

Bihar Police SI मॉक टेस्ट इन हिंदी 2019

Bihar Police SI द्वारा हर साल की भर्ती निकाली जाती है जिसके लिए हजारों उम्मीदवार अपना आवेदन देते हैं और इसकी परीक्षा भी देते हैं लेकिन सभी उम्मीदवार इसकी परीक्षा को पास नहीं कर पाते क्योंकि इस परीक्षा में बहुत ज्यादा संख्या में उम्मीदवार परीक्षा देते हैं और पदों की संख्या काफी कम होती है इसीलिए जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहा है उसे Bihar Police SI की तैयारी काफी अच्छे से करनी चाहिए. ताकि वह इस परीक्षा को आसानी से पास कर सके जो उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहा है उसके लिए इस पोस्ट में ऑनलाइन मॉक टेस्ट दिया गया है जिसे हल करके आप अपनी तैयारी बेहतर कर सकते हैं.

‘एकदंत’ में कौनसा समास है?
•तत्पुरुष
•बहुव्रीहि
•द्वंद्व
•कर्मधारय
Answer
बहुव्रीहि
‘चाय’ विकल्प भाषा का शब्द है?
•चीनी
•जापानी
•अंग्रेजी
•फ्रेंच
Answer
चीनी
गुण सन्धि का उदाहरण है –
•महर्षि
•पावक
•अभ्युदय
•मतैक्य
Answer
महर्षि
राजस्थान सरकार के कार्यालयीय पत्रों में सबसे ऊपर लिखा जाता है –
•पत्र क्रमांक व दिनांक
•विभाग का नाम
•पत्र का संदर्भ
•प्रेषिती का पदनाम
Answer
विभाग का नाम
‘गणेश’ में संधि है –
•गुण
•व्यंजन
•विसर्ग
•दीर्घ
Answer
गुण
”अमरीका ने भारत को आर्थिक सहायता दी’ में कौनसा कारक है?
•कर्ता कारक
•अपादान कारक
•सम्प्रदान कारक
•सम्बन्ध कारक
Answer
सम्प्रदान कारक
किस विकल्प में कृत् प्रत्यय का भेद नहीं है?
•भाववाचक कृत प्रत्यय
•संबंधवाचक कृत प्रत्यय
•क्रियावाचक कृत प्रत्यय
•कर्मवाचक कृत प्रत्यय
Answer
संबंधवाचक कृत प्रत्यय
किस विकल्प में अधिकरण कारक का उदाहरण नहीं हैं?
•छत पर खेलो
•पिताजी कार्यालय में हैं
•आलमारी में कपड़े रखे हैं
•यह सुधीर का पेन है
Answer
यह सुधीर का पेन है
किस विकल्प में देशज शब्द है?
•तमन्ना
•भोंदू
•अग्नि
•अक्षि
Answer
भोंदू
किस क्रम में भाववाचक कृत प्रत्यय है?
•लिखाई
•पियक्कड़
•लुटेरा
•चालाक
Answer
लिखाई
किस विकल्प का शब्द तद्भव है?
•अंक
•भिक्षुक
•भगिनी
•बाँसुरी
Answer
बाँसुरी
व्यंजनों का सही क्रम है –
•श स ष
•ष श स
•ष स श
•श ष स
Answer
श ष स
मैं ‘सांप’ से डरता हूँ, रेखांकित पद में कारक है –
•करण
•अपादान
•कर्ता
•संबंध
Answer
अपादान
‘दयालु है जो प्रभु’ में कौनसा समास है?
•कर्मधारय
•अव्ययीभाव
•बहुव्रीहि
•तत्पुरुष
Answer
कर्मधारय
स्वर तंत्रियों में कंपन के आधार पर हिन्दी वर्णमाला में व्यंजनों के दो वर्ग बनते हैं?
•अल्पप्राण, महाप्राण
•स्पर्श, अन्तस्थ
•अघोष, सघोष
•ऊष्म, स्पर्श
Answer
अघोष, सघोष
किस क्रम में उपसर्ग का सही प्रयोग नहीं हुआ है?
•निलम्बन = नि
•निराकरण = निर्
•दुर्योधन = दु
•अपहरण = अप
Answer
दुर्योधन = दु
किस व्यंजन के उच्चारण में जिह्वा तालु से नहीं टकराती है?
•ज
•ख
•च
•य
Answer
अर्द्धशासकीय पत्र में प्रेषिती की सम्बोधन की शैली होती है?
•सेवा में निदेशक
•सेवा में श्रीशर्माजी
•प्रिय योगेश जी
•महामहिम राज्यपाल
Answer
प्रिय योगेश जी
‘यद्यपि’ का संधि-विच्छेद है –
•यदि+अपि
•यद्-द्यपि
•यद्यि अपि
•यद+अपि
Answer
यदि+अपि
किस विकल्प में अघोष व्यंजन है?
•त, थ
•फ, झ
•ख, घ
•ठ, ढ
Answer
त, थ
कर्मचारियों के उपार्जित अवकाश की स्वीकृति हेतु निकाला जाने वाला पत्र कहलाता है?
•परिपत्र
•कार्यालय आदेश
•कार्यालय टिप्पणी
•अनुस्मारक
Answer
कार्यालय आदेश
‘लोटा छत से गिरा’ में कौनसा कारक है?
•कर्म
•अपादान
•करण
•अधिकरण
Answer
अपादान
उच्चारण स्थान की दृष्टि से इनमें से कौनसा व्यंजन तालव्य है?
•त
•प
•ज
•व
Answer
किस विकल्प में गुणवाचक तद्धित प्रत्यय है?
•ईर्ष्यालु
•बबुआ
•वैराग्य
•घृणास्पद
Answer
ईर्ष्यालु
कार्यालय टिप्पणी का प्रयोग होता है?
•किसी कार्यालय के कर्मचारी पर टिप्पणी हेतु
•स्थानान्तरण की सूचना हेतु
•किसी निर्णय तक पहुँचने के लिए विद्यमान नियमों तथ्यों के अनुरूप विचार हेतु
•किसी कर्मचारी को चेतावनी हेतु
Answer
किसी निर्णय तक पहुँचने के लिए विद्यमान नियमों तथ्यों के अनुरूप विचार हेतु
‘दीक्षांत’ शब्द का संधि-विच्छेद है –
•दीक्षा+अंत
•दीक्ष+अंत
•दी-अंत
•दीक्षा+अ
Answer
दीक्षा+अंत
त और थ का उच्चारण स्थान क्या है?
•दंत्य
•कंठ्य
•ओष्ठव्य
•तालव्य
Answer
दंत्य
अनुस्मारक के बारे में कौनसी बात गलत है?
•अनुस्मारक में पूर्व पत्र का संदर्भ होता है
•इनमें प्रतिलिपि देने का प्रावधान नहीं होता
•इसकी भाषा अपेक्षाकृत कठोर होती है
•अनुस्मारक गजट में प्रकाशित होता है
Answer
अनुस्मारक में पूर्व पत्र का संदर्भ होता है
किस शब्द में अधि उपसर्ग नहीं लगा है?
•अध्यादेश
•अधिपति
•अधिग्रहण
•अधोमुख
Answer
अधोमुख
स्वर संधि का उदाहरण है –
•हरिश्चन्द्र
•परमाणु
•जगदीश
•वैज्ञानिक
Answer
परमाणु

1 2 3 4 5 6Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button