Samanya Gyan

ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का इतिहास शेष यूरोप की तुलना में किस प्रकार भिन्न था

ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का इतिहास शेष यूरोप की तुलना में किस प्रकार भिन्न था

ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का इतिहास शेष यूरोप की तुलना में किसी क्रांति का परिणाम नहीं, अपितु एक लंबी प्रक्रिया का एक नमूना था। कुछ इतिहासकार तो ग्रेट ब्रिटेन को यूरोप के लिए राष्ट्र-राज्य एक मॉडल के रूप में देखते हैं। अठारहवीं शताब्दी से पहले ब्रिटेन एक राष्ट्र नहीं था। ब्रितानी द्वीप समूह में अंग्रेज़, वेल्श, स्कॉट अथवा आयरिश आदि कई जातियां निवास करती थीं। इन सभी की पहचान नृजातीय थी। इनकी अपनी अलग-अलग संस्कृति तथा राजनीतिक परंपराएं थीं। जैसे-जैसे आंग्ल राष्ट्र (इंग्लैंड) की धन-संपदा, शक्ति तथा महत्त्व में वृद्धि होती गई, उसने द्वीप समूह के अन्य राष्ट्रों पर अपना प्रभुत्व स्थापित कर लिया।

आंग्ल संसद की शक्ति का विस्तार : आंग्ल संसद ने एक लंबे टकराव और संघर्ष के बाद 1688 में राजतंत्र से शक्ति छीन ली थी। इस संसद के माध्यम से ब्रिटेन में एक राष्ट्र-राज्य का निर्माण हुआ। 1707 ई० में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच एक्ट ऑफ़ यूनियन द्वारा ‘यूनाइटेड किंग्डम ऑफ़ ग्रेट ब्रिटेन’ का गठन हुआ। इस एक्ट के अनुसार इंग्लैंड का स्कॉटलैंड पर प्रभुत्व स्थापित हो गया। इसके बाद ब्रितानी संसद में आंग्ल सदस्यों का प्रभाव बना रहा। ब्रितानी पहचान को विकसित करने के लिए स्कॉटलैंड की विशेष संस्कृति और राजनीतिक संस्थाओं का योजनाबद्ध ढंग से दमन किया गया। स्कॉटिश हाइलैंड्स के लोगों को अपनी गेलिक भाषा बोलने अथवा अपनी राष्ट्रीय पोशाक पहनने से मना कर दिया गया। इनमें से बहुत-से लोगों को अपना देश छोड़ने को विवश होना पड़ा। आयरलैंड का विलय: आयरलैंड के साथ भी कुछ ऐसा ही व्यवहार हुआ। यह देश कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट धार्मिक गुटों में बँटा हुआ था। इनमें से कैथोलिक बहुसंख्यक थे। अंग्रेज़ों ने उनके विरुद्ध प्रोटेस्टेंट धर्म मानने वालों का साथ दिया जिससे आयरलैंड में उनका प्रभुत्व स्थापित हुआ। कैथोलिकों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह किए जिनको निर्ममता से कुचल दिया गया। वोल्फ टोन और उसकी यूनाइटेड आयरिशमेन (1798) के नेतृत्व में हुए विद्रोह की असफलता के बाद 1801 में आयरलैंड को बलपूर्वक यूनाइटेड किंग्डम में शामिल कर लिया गया। इस प्रकार एक नए ‘ब्रितानी राष्ट्र’ का निर्माण होने के उपरांत नए ब्रिटेन के प्रतीक चिह्नों, ब्रितानी झंडा (यूनियन जैक) और राष्ट्रीय गान (गॉड सेव अवर नोबल किंग) का खूब गुण-गान किया गया।

यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय के प्रश्न उत्तर

प्रश्न . सिलेसियाई बुनकरों के विद्रोह का क्या कारण था?

उत्तर सिलेसिया के बुनकर ठेकेदारों से कच्चा माल लेकर उनके लिए कपड़ा तैयार करते थे, परंतु ठेकेदार उन्हें दाम बहुत कम देते थे।

प्रश्न . 1848 के उदारवादी आंदोलनों से यूरोप के रूढ़िवादी राजवंशों की विचारधारा में क्या परिवर्तन आया? :

उत्तर 1848 के उदारवादी आंदोलनों से यूरोप के रूढ़िवादी राजवंश सुधारों तथा रियायतों को आवश्यक मानने लगे।

प्रश्न . उन्नीसवीं शताब्दी में जनसंख्या की दृष्टि से यूरोप का सबसे बड़ा वर्ग कौन-सा था?

उत्तर – कृषक वर्ग।

प्रश्न . वियना कांग्रेस (1815) का कोई एक उद्देश्य बताओ।

उत्तर- नेपोलियन की विजयों के कारण अव्यवस्थित यूरोप की राजनीतिक दशा को सुधारना तथा स्थायी शांति स्थापित करना।
अथवा
फ्रांसीसी क्रांति के सिद्धांतों-समानता, स्वतंत्रता तथा भ्रातृत्व भाव को यूरोपीय देशों में फैलने से रोकना।

प्रश्न .वियना कांग्रेस के अनुसार जर्मनी को कितने राज्यों का महासंघ बनाया गया?

उत्तर- 39 राज्यों का।

प्रश्न . वियना कांग्रेस से यूरोपीय देशों को क्या लाभ हुए? किन्हीं दो का वर्णन करो।

उत्तर (क) इस कांग्रेस ने यूरोप के राजनीतिज्ञों को आपसी मेल-जोल का मार्ग दिखाया।

(ख) इस कांग्रेस के कारण यूरोप के राष्ट्रों को अपनी समस्याएं सुलझाने के लिए तथा विचार-विमर्श करने के लिए एक सामूहिक राजनीतिक मंच मिल गया।

प्रश्न , 1830 ई. की फ्रांसीसी क्रांति के समय फ्रांस का शासक कौन था?

उत्तर- चार्ल्स दशम था।

प्रश्न . 1830 ई. की फ्रांसीसी क्रांति के परिणामस्वरूप फ्रांस में किस नये राजंवश की स्थापना हुई?

उत्तर इस क्रांति से फ्रांस में बूओं वंश का अंत हो गया और वहाँ लुई फिलिप के नेतृत्व में ओर्लियंज़ वंश की स्थापना हुई।

प्रश्न . 1848 की फ्रांसीसी क्रांति से क्या अभिप्राय है?

उत्तर 1848 की फ्रांसीसी क्रांति के परिणामस्वरूप फ्रांस में लुई फिलिप की सत्ता का अंत हो गया। वहाँ द्वितीय गणतंत्र की स्थापना हुई।

प्रश्न . 1848 ई. को क्रांतियों का वर्ष क्यों कहते हैं?

उत्तर 1848 ई. में फ्रांस में क्रांति हुई, परन्तु इसका प्रभाव ऑस्ट्रिया, हंगरी, इटली, जर्मनी आदि कई देशों पर पड़ा।

प्रश्न . फ्रांसीसी क्रांतिकारियों का मुख्य उद्देश्य क्या था?

उत्तर फ्रांस के लोगों को सामूहिक पहचान देना। (CBSE 2015)

प्रश्न . ज़ॉलवेराइन (Zollverien) क्या था?

उत्तर जॉलवेराइन एक जर्मन शुल्क संघ था जिसमें अधिकांश जर्मन राज्य शामिल थे।

प्रश्न . उन दो राजनीतिक उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए जिन्हें आर्थिक कदमों द्वारा हासिल करने की उम्मीद फ्राइडरीख लिस्ट (जर्मन प्रोफेसर) को है।

उत्तर (क) आर्थिक रूप में जर्मनी को एक राष्ट्र के रूप में बाँधना।
(ख) जर्मनी के प्रांतीय हितों को आपस में जोड़कर राष्ट्रीय भावना को जागृत करना।

प्रश्न . रूढ़िवाद का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर रूढ़िवाद एक ऐसा राजनीतिक दर्शन है, जो परंपरा तथा प्रचलित रीति-रिवाजों एवं संस्थानों पर बल देता है।

प्रश्न . वियना सम्मेलन कब बुलाया गया? इसकी अध्यक्षता किसने की?

उत्तर-  वियना सम्मेलन 1815 ई. में बुलाया गया। इसकी अध्यक्षता ऑस्ट्रिया के चांसलर ड्यूक मैटर्निख ने की।

प्रश्न  किन्हीं चार देशों के नाम बताओ जिनके प्रतिनिधियों ने वियना सम्मेलन में भाग लिया?

उत्तर-  ब्रिटेन, रूस, प्रशा और ऑस्ट्रिया।

प्रश्न . वियना संधि द्वारा यूरोप में हए कोई दो परिवर्तन बताओ।

उत्तर (क) फ्रांस में बों वंश की सत्ता को फिर से स्थापित कर दिया गया।
(ख) फ्रांस की सीमाओं पर नए राज्य स्थापित कर दिए गए ताकि वह भविष्य में अपनी सीमाओं का विस्तार न कर सके।

प्रश्न . ज्युसेपी मेत्सिनी द्वारा इटली में स्थापित दो संगठनों के नाम बताओ।

उत्तर (क) मार्सेई में यंग इटली। (ख) बर्न में यंग यूरोप।

प्रश्न . 1830 की जुलाई क्रांति के परिणामस्वरूप फ्रांस में किसके नेतृत्व में संवैधानिक राजतंत्र की स्थापना हुई ?

उत्तर लुई फ़िलिप के नेतृत्व में।

इस पोस्ट में ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का इतिहास शेष यूरोप की तुलना में किस प्रकार भिन्न था? ब्रिटेन में राष्ट्रवाद यूरोप से किस प्रकार भिन्न था? ब्रिटेन में राष्ट्रवाद का उदय कैसे हुआ? ब्रिटेन में राष्ट्र राज्य के निर्माण में किस चीज ने मदद की? ब्रिटेन एकीकरण के मामले को अजीब क्यों कहा जाता है? ब्रिटेन की स्थापना कब हुई थी?
से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button