आरपीएफ की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

आरपीएफ की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

RPF परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए समय-समय पर हम इससे संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी हमारी वेबसाइट पर देते रहते हैं अगर आप RPF की तैयारी कर रहे हैं तो हमारी वेबसाइट पर दिए गए मॉक टेस्ट ऑनलाइन फ्री टेस्ट और प्रैक्टिस सेट का इस्तेमाल करके आप अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं आज की इस पोस्ट में हम RPF परीक्षा में पूछे गए मैथ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दे रहे हैं जिन्हें आप ध्यान पूर्वक याद रखें क्योंकि आप पहले परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षा में भी यह पूछे जा सकते हैं.

1. अनुराधा एक लैपटॉप को शौर्य को 5% लाभ पर बेचती है। शौर्य उसे 10% लाभ के साथ मोहित को बेच देता है। यदि मोहित ने लैपटॉप के लिए ₹ 23100 अदा किए हों, तो अनुराधा के लिए लैपटॉप का मूल्य ज्ञात कीजिए?
उत्तर. ₹ 20000
2. एक व्यक्ति बाजार तक पैदल जाता है और ऑटो से वापस आता है इस ट्रिप में उसे 90 मिनट लगे। यदि वह दोनों तरफ ऑटो से जाता, तो उसे 30 मिनट लगते। यदि वह व्यक्ति दोनों तरफ पैदल जाता, तो उसे कितना समय लगता?
उत्तर. 2 घण्टे 30 मिनट
3. मोनिका किसी सामान को रिया को 15% लाभ पर बेचती है। रिया उसी सामान को अपने किसी परिचित को 5% की हानि के साथ बेच देती है। इस प्रक्रिया में परिणामी लाभ या हानि ज्ञात कीजिए?
उत्तर. 9.25% लाभ
4. 12 पुस्तकें बेचने पर एक दुकानदार को 4 पुस्तकों के विक्रय मूल्य के बराबर लाभ प्राप्त हुआ दुकानदार को प्राप्त लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए?
उत्तर. 50%
5. 10 व्यक्ति 8 दिनों में एक दीवार पूरी करते हैं। कितने व्यक्ति उस कार्य को आधे दिन में पूरा करेंगे?
उत्तर. 160
6. 012, 021, 8 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए?
उत्तर. 14
7. यदि कोई राशि R% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 3 वर्ष में स्वयं की 8 गुनी हो जाती हो, तो ,R का मान बताइए
उत्तर. 100%
8. 120 मी लम्बी एक रेलगाड़ी 62 किमी/घण्टा की चाल से गतिमान है। उसी दिशा में 8 किमी/घण्टा की चाल से चल रहे व्यक्ति को वह रेलगाड़ी कितने समय में पार करेगी?
उत्तर. 8 सेकण्ड
9. एक वर्ग के रूप में मोड़ा गया तार 484 सेमी2 का क्षेत्रफल घेरता है। यदि तार को एक वृत्त के रूप में मोड़ दिया जाए, तो उसके द्वारा घेरा गया क्षेत्रफल होगा?
उत्तर. 616 सेमी2
10. एक व्यक्ति ने 12% साधारण ब्याज से ऋण लिया। तीन वर्ष बाद उसने ₹ 5400 ब्याज दिया। व्यक्ति द्वारा लिया गया ऋण कितना है?
उत्तर. ₹ 15000

11. 55 विद्यार्थियों की किसी कक्षा की परीक्षा में औसत अंक 20 है। यदि पास हुए विद्यार्थियों के औसत अंक 25 तथा फेल हुए विद्यार्थियों के औसत अंक 14 हैं, तो पास तथा फेल विद्यार्थियों की संख्या ज्ञात कीजिए?
उत्तर. 30, 25
12. एक महिला की तस्वीर की ओर इशारा करते हुए एक पुरुष कहता है कि वह मेरे दादा के इकलौते पोते की पत्नी की पुत्री है, तो वह तस्वीर किसकी है?
उत्तर. पुरुष की पुत्री की
13. एक स्कूल में लड़कों की संख्या लड़कियों की संख्या से 20% अधिक है। स्कूल में लड़कों और लड़कियों की संख्या का अनुपात बताइए?
उत्तर. 6: 5
14. एक वस्तु का अंकित मूल्य ₹880 है। यदि इस पर 10% का बट्टा दिया जाए, तो वस्तु का विक्रय मूल्य क्या होगा?
उत्तर. ₹ 792
15. 20% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से उधार दी गई ₹ 16000 की धनराशि का 9 माह का चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा यदि ब्याज त्रैमासिक संयोजित हो?
उत्तर. ₹ 2522
16. ₹\2 और 2 पैसे का अनुपात बताइए
उत्तर. 100: 1
17. यदि ‘X’ का अर्थ जोड़,-‘ का अर्थ भाग, 7’ का अर्थ घटाना और ‘+’ का अर्थ गुणा हो, तो दिए गए विकल्पों में से कौन-सा समीकरण सही है?
उत्तर. 25 +10-5/10×3 = 43
18. यदि किसी सांकेतिक भाषा में STRONG को RUQPMH लिखा जाता है, तो उसी सांकेतिक भाषा में HEIGHT को किस प्रकार लिखा जाएगा?
उत्तर. GFHHGU
19. किसी कूटभाषा में MONKEY को XDJMNL लिखा जाता हैं, तो TIGER को किस प्रकार लिखा जाएगा?
उत्तर. QDFHS
20. अंग्रेजी वर्णमाला में दाईं ओर से 15वें अक्षर के दाईं ओर 10वाँ अक्षर कौन-सा होगा?
उत्तर. V

21. संख्याओं 86, 92, 43, 19, 72 तथा 60 का औसत ज्ञात कीजिए?
उत्तर. 62
22. एक गोले की त्रिज्या में 10% वृद्धि होने पर इसके आयतन में कितने प्रतिशत वृद्धि होगी?
उत्तर. 33.1
23. एक व्यापारी अपनी वस्तुओं पर क्रय मूल्य से 20% अधिक अंकित करता है। यदि वह अपनी वस्तुओं को 10% बट्टे पर बेचे, तो उसको कितने प्रतिशत लाभ प्राप्त होगा?
उत्तर. 8
24. A, D का भाई है। D, B का पिता है, B और C बहनें हैं, तो C का A से क्या सम्बन्ध है?
उत्तर. भतीजी
25. यदि 16 X 85 = 8651 हो, तो 73 X42 का मान क्या होगा?
उत्तर. 4327
26. चार घण्टियाँ 9, 10, 15 तथा 18 मिनट के अन्तराल पर बजती हैं। सभी घण्टियाँ एक निश्चित समय पर एकसाथ बजती हैं। अगली बार वे पुनः एकसाथ कब बजेगी?
उत्तर. 1 घण्टा 30 मिनट
27. ₹ 64000 की राशि का 5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 1 ½ वर्ष में मिश्रधन कितना होगा यदि ब्याज छमाही देय हो?
उत्तर. ₹ 68921
28. महेश की आयु 60 वर्ष है। राम, महेश से 5 वर्ष छोटा है और राजू से 4 वर्ष बड़ा है। राजू का सबसे छोटा भाई श्रेयश है और वह उससे 6 वर्ष छोटा है। महेश और श्रेयश की आय में कितना अन्तर है?
उत्तर. 15 वर्ष
29. ₹ 100 की वस्तु को ₹ 80 में बेचने पर कितनी प्रतिशत हानि होगी?
उत्तर. 20%
30. ₹ 25000 का दो वर्षों का चक्रवृद्धि मिश्रधन कितना होगा, यदि पहले और दूसरे वर्ष की ब्याज दरें क्रमशः 4% और 5% हों?
उत्तर. ₹ 27300

31. एक बेलनाकार टंकी की धारिता 2156 मी है। यदि टंकी के आधार की त्रिज्या 7 मी हो, तो टंकी की गहराई ज्ञात कीजिए?
उत्तर. 14 मी
32. तीन संख्याएँ 4: 3:5 के अनुपात में हैं। यदि दूसरी और तीसरी संख्याओं का योग पहली संख्या से 52 अधिक हो, तो सबसे छोटी संख्या क्या है?
उत्तर. 39
33. यदि राम का घर अर्पित के घर के दक्षिण में स्थित है और मनीष का घर अर्पित के घर के पूर्व में स्थित है, तो राम का घर मनीष के घर से। किस दिशा में स्थित है?
उत्तर. दक्षिण-पश्चिम
34. एक समान्तर चतुर्भुज का आधार उसकी ऊँचाई से दोगुना है। यदि इसका क्षेत्रफल 128 वर्ग सेमी हो, तो समान्तर चतुर्भुज का आधार ज्ञात कीजिए?
उत्तर. 16 सेमी
35. यदि HEALTH को GSKZD; के रूप में लिखा जाता है, तो उसी कूट में NORTH को कैसे लिखा जाएगा?
उत्तर. GSQNM
36. मिस्टर X ने ₹ 7500 साधारण ब्याज पर 5% वार्षिक दर से उधार लिए 3 ½ वर्ष के अन्त में उसे कितना धन वापस देना होगा?
उत्तर. ₹ 8812.50
37. यदि E = 5 और TEA = 26, तो TEACHER बराबर है?
उत्तर. 60
38. नीचे दी गई श्रृंखला में कितने ऐसे 7 हैं जिनके पहले के दो अंकों का योग बाद के दो अंकों के योग से अधिक है? 6473597643778624763932757
उत्तर. 2
39. एक लड़का बिन्दु X से 80 मी दूर Y की तरफ सीधा चलता है। फिर वह पुनः दाईं ओर मुड़कर 50 मी चलता है, फिर वह पुनः दाईं ओर मुड़कर 70 मी चलता है। अन्त में वह दाईं ओर मुड़कर 50 मी चलता है। वह अब प्रारम्भिक बिन्दु से कितनी दूर है?
उत्तर. 10 मी
40. दो नगरों के बीच 30 किमी की दूरी है। एक व्यक्ति 30 किमी/घण्टा की रफ्तार से जाता है और 20 किमी/घण्टा की रफ्तार से लौटता है। उस व्यक्ति की औसत चाल कितनी होगी?
उत्तर. 24 किमी/घण्टा

41. एक कक्षा में कनिका का स्थान ऊपर से पाँचवाँ तथा माधवी का स्थान नीचे से नौवाँ है। यदि उनके स्थानों की अदला-बदली कर दी जाए, तो माधवी नीचे से सत्ताइसवीं हो जाती है। कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं?
उत्तर. 31
42. 100 मी तथा 80 मी लम्बाई की दो रेलगाड़ियाँ । क्रमशः 40 किमी/घण्टा तथा 50 किमी/घण्टा की चाल से एक ही दिशा में गतिमान हैं। एक-दूसरे को पार करने में उन्हें कितना समय लगेगा?
उत्तर. 64.8 सेकण्ड
43. एक वर्ग में ध्रुव का स्थान ऊपर से 8वाँ तथा नीचे से 84वाँ है, तो वर्ग में कुल कितने छात्र हैं?
उत्तर. 91
44. M और N एक व्यापार में क्रमश: ₹ 12500 तथा ₹ 8500 लगाते हैं। यदि लाभ से M को N से ₹ 300 अधिक मिले, तो कुल लाभ कितना है?
उत्तर. ₹ 1575
45. एक रेलगाड़ी 162 मी तथा 120 मी लम्बी दो सुरंगों को क्रमशः 18 सेकण्ड और 15 सेकण्ड में पार कर लेती है। रेलगाड़ी की चाल क्या होगी?
उत्तर. 50.4 किमी/घण्टा
46. तीन क्रमागत बट्टों 40%, 20% और 10% के समतुल्य बट्टा ज्ञात कीजिए?
उत्तर. 56.8%
47. प्रदत्त अनुरूपता में से उचित का निर्णय करें।बुध : ग्रह :: चन्द्रमा
उत्तर. उपग्रह
48. शब्दकोश में दूसरे स्थान पर कौन आएगा?
उत्तर. Destort
49. तनु और मनु एकसाथ मिलकर किसी कार्य को 4 दिन में पूरा कर सकते हैं। यदि तनु उसी कार्य को अकेला 6 दिन में पूरा कर सकता हो, तो मनु को अकेले उस कार्य को पूरा करने में कितना समय लगेगा?
उत्तर. 12 दिन
50. A, B से बड़ा है तथा C से छोटा है। D, A और C दोनों से बड़ा है। सबसे बड़ा कौन है?
उत्तर. D

51. किन्हीं पाँच संख्याओं का औसत 78 है। यदि पाँचों संख्याओं में 10 की वृद्धि कर दी जाए, तो नया औसत कितना हो जाएगा?
उत्तर. 88
52. 10 आदमी को कितनी पंक्तियों में व्यवस्थित किया जाए कि प्रत्येक पंक्ति में चार आदमी हों?
उत्तर. 5
53. यदि ऊषा, निशा से लम्बी है; निशा, आशा से लम्बी है; अलका, ऊषा से लम्बी है, हर्षा, आशा से छोटी है। तब इनमें से सबसे लम्बी कौन है?
उत्तर. अलका
54. कोई धनराशि किसी चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 3 वर्षों में ₹ 2400 तथा 4 वर्षों में ₹ 2520 हो जाती है। धनराशि तथा दर बताइए
उत्तर. ₹ 207321, 5%
55. किसी कक्षा में 24 विद्यार्थियों व एक अध्यापक की औसत आयु 16 वर्ष है। यदि अध्यापक की आयु हटा दी जाए, तो औसत में 1 वर्ष की कमी हो जाती है। अध्यापक की आयु ज्ञात कीजिए?
उत्तर. 40 वर्ष
56. जिस प्रकार Computer सम्बन्धित है ”Fqprxvht’ से, उसी प्रकार ‘Language सम्बन्धित है?
उत्तर. Ocgixcjg से
57. किसी निश्चित कूट में 1234 को ROPE के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और 56789 को APPLE के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी कूट में 54613 को कैसे लिखा जाता है?
उत्तर. AEPRP
58. राकेश, राजेश और रवि 3 : 5 : 9 अनुपात में पूँजी लगाकर कोई व्यापार आरम्भ करते हैं। यदि उनके द्वारा निवेश की गई राशियों के समयों का अनुपात 2: 3:1 हो, तो वर्ष के अन्त में प्राप्त हुए लाभ में उनका अनुपात क्या होगा?
उत्तर. 2: 5:3
59. यदि E = 5, PEN = 35 हो, तो EGG का मान है?
उत्तर. 19
60. यदि किसी संकेत रूप में INDIA कोRMWRZ लिखा जाता है, तो CHINA को उस संकेत में किस प्रकार लिखा जाएगा?
उत्तर. XSRMZ

61. यदि ‘+’ का अर्थ घटाना, ‘-‘ का अर्थ गुणा,÷ का अर्थ जोड़ना है तथा X का अर्थ भाग है, तो निम्नलिखित का अर्थ क्या होगा? 20 X 10 ÷ 46 – 4 + 6
उत्तर. 20
62. यदि GOLD को HOME के रूप में, COME को DONF के रूप में तथा CORD को DOSE के रूप में कूटबद्ध किया जाता है, तो SONS को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?
उत्तर. TOOT
63. दी गई श्रृंखला में लुप्त अक्षर (?) का चयन कीजिए। A, D, G, J, M, P, ?
उत्तर. S
64. यदि एक घनाभ की लम्बाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 32 सेमी, 20 सेमी और 12 सेमी हों, तो घनाभ का सम्पूर्ण पृष्ठ ज्ञात कीजिए?
उत्तर. 2528 वर्ग सेमी
65. यदि लीप वर्ष को छोड़कर किसी अन्य वर्ष में28 फरवरी बुधवार को हो, तो 28 मार्च को क्या दिन होगा?
उत्तर. बुधवार
66. अंग्रेजी वर्णमाला में अक्षर P के दाईं ओर 5वाँ अक्षर कौन-सा होगा?
उत्तर. U
67. दिए गए विकल्पों में से सम्बन्धित अक्षरों को चुनिए AEIM : BFJN: CGKO 😕
उत्तर. DHLP
68. एक वर्ग और उसके विकर्ण पर बने वर्ग के क्षेत्रफलों का क्या अनुपात होगा?
उत्तर. 1:2
69. संख्याओं 9, 14, 19 और 29 में से प्रत्येक में कम-से-कम क्या जोड़ा जाए, कि परिणामी संख्याएँ समानुपाती हो जाएँ?
उत्तर. 1
70. यदि 4 * 2 = 3 और 8*4=3 तो 21 * 7=?
उत्तर. 4

71. बेमेल पद का चयन कीजिए
उत्तर. MEMORISE
72. एक मेज का अंकित मूल्य ₹ 4800 है। एक विक्रेता इसे 10% बढ़े के साथ बेचकर 8% का लाभ अर्जित करता है। यदि वह कोई भी बट्टा न दे, तो उसे कितने प्रतिशत लाभ प्राप्त होगा?
उत्तर. 20
73. शादी के समय एक पति और पत्नी की औसत आयु 23 वर्ष थी। शादी के पाँच वर्ष बाद, उनके एक वर्ष की एक सन्तान थी। सन्तान के जन्म के समय तीन सदस्यों के उस परिवार की औसत आयु क्या थी?
उत्तर. 18 वर्ष
74. झाँसी रैंक में कीर्ति से 12 स्थान आगे है और कीर्ति आखिरी छात्र से 15वीं रैंक पर है। यदि झाँसी मेरिट क्रम में चौथे स्थान पर है, तो उस कक्षा में कितने छात्र हैं?
उत्तर. 30
75. यदि शब्द DEPRESSION के प्रथम औरद्वितीय अक्षर परस्पर बदल दिए जाएँ तथा तीसरे व चौथे और आगे भी इसी प्रकार बदल दिए जाएँ, तो दाईं ओर से 7वाँ अक्षर कौन-सा होगा?
उत्तर. P
76. किसी घन का सम्पूर्ण पृष्ठ 294 वर्ग सेमी है। घन का आयतन ज्ञात कीजिए?
उत्तर. 343 घन सेमी
77. दिए गए शब्दकोश क्रम में कौन-सा शब्द तीसरे स्थान पर आएगा?
उत्तर. Quench
78. एक माँ की आयु अपनी पुत्री की आयु की दोगुनी है। यदि पुत्री की वर्तमान आयु 20 वर्ष हो, तो कितने वर्ष पहले माँ की आयु, पुत्री की आयु की तीन गुनी थी?
उत्तर. 10 वर्ष
79. श्रृंखला की अगली संख्या बताइए1, 4, 9, 16, 25, ………..
उत्तर. 36
80. चार पुस्तकें P, Q, R और S मेज पर रखी हुई हैं। R को Q के ऊपर रखा गया है एवं S को P के नीचे रखा गया है। R सबसे ऊपर नहीं है। सबसे नीचे कौन-सी पुस्तक है?
उत्तर. Q
81. आयु में ‘A’ चार वर्ष बड़ा है ‘B’ से, जोकि ‘C’से दोगुना बड़ा है। यदि ‘A’, ‘B’ और ‘C’ की आयु का योग 34 वर्ष है, तो ‘A’ की आयु कितनी है?
उत्तर. 16 वर्ष
82. एक व्यक्ति अपनी कार से 40 किमी/घण्टा की गति से जा रहा है। 80 किमी चलकर वह 10 मिनट आराम करता है, तो 160 किमी तय करने में उसे कितना समय लगेगा?

उत्तर. 4 घण्टे 10 मिनट

RPF परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में आरपीएफ कांस्टेबल मॉडल प्रश्न पत्र इन हिंदी rpf question paper in hindi pdf download rpf exam model question paper pdf RPF Maths Question आरपीएफ गणित के पूछे गए प्रश्न rpf गणित के प्रश्न पत्र Maths Question Asked in RPF Exam / से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.