Online Test

UPSSSC Nalcoop Chalak Solved Papers In Hindi

UPSSSC Nalcoop Chalak Solved Papers In Hindi

UPSSSC नलकूप चालक की भर्ती के लिए तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को यह पता होना चाहिए कि इसकी परीक्षा में टेक्निकल पर्सन ज्यादा पूछे जाते हैं जैसे कि आईटीआई में वेल्डिंग इलेक्ट्रिशियन फिटर टर्नर इत्यादि ट्रेड होती है उनसे संबंधित प्रश्न इस परीक्षा में पूछे जाते हैं तो जो उम्मीदवार UPSSSC नलकूप चालक भर्ती की तैयारी कर रहा है उसके लिए इस पोस्ट में कुछ खास महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं जो कि पहले भी UPSSSC नलकूप चालक के परीक्षा में पूछे जा चुके हैं तो इन प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी परीक्षा की तैयारी करें.

प्रश्न.1. विद्युत सम्पर्क में आए व्यक्ति को छुड़ाने के लिए क्या करना चाहिए

उत्तर. मेन स्विच ऑफ कर देना चाहिए

प्रश्न.2. किसी आवेशित कण का पथ उसकी गति के लंबवत चुंबकीय क्षेत्र में होता है

उत्तर. वृत्तीय

प्रश्न.3. इलेक्ट्रोड का आपेक्षिक घनत्व में क्या परिवर्तन होता है

उत्तर..घटता है

प्रश्न.4. छाया को किसके द्वारा रोका जा सकता है

उत्तर..छोटे ल्यूमनर्स, ग्लोबज और अप्रत्यक्ष प्रकाश तन्त्र का इस्तेमाल करके

प्रश्न.5. साधारण कार्यों के लिए ट्विस्ट ड्रिल का पॉइंट ऐंगल होता है

उत्तर. 118°

प्रश्न.6. टूल द्वारा कार्यखंड के एक चक्कर में चली गई दूरी क्या कहलाती है

उत्तर. फीड

प्रश्न.7. चल कुंडली गैल्वेनोमीटर को अमीटर में परिवर्तित करने के लिए किस में जोड़ा जाता है

उत्तर. कम प्रतिरोध समांतर

प्रश्न.8. आल्टरनेटर में रोटर कि गति कैसी होती है

उत्तर. तुल्यकाली होती है

प्रश्न.9. समुन्नत ध्रुव सरंचना में क्या होता है

उत्तर. व्यास अधिक, अक्षीय लम्बाई कम होती है

प्रश्न.10. तुल्यकाली गति एवं वास्तविक गति का अन्तर क्या है

उत्तर. स्लिप है

प्रश्न.11. ए. सी. परिपथ का शक्ति खपत ज्ञात करने का सूत्र क्या है

उत्तर. P = V. I cos𝚹

प्रश्न.12. कृत्रिम श्वास क्रिया की सरलतम विधि कौन सी है

उत्तर. मुँह – से – मुँह में श्वास देना

प्रश्न.13. स्प्रिंग किस धातु से बनाए जाते है

उत्तर. कार्बन स्टील स्टेनलैस स्टील

प्रश्न.14. साइकिल स्टैंड या साइकिल कैरियर अथवा शीट बैल्ट में कौन सी स्प्रिंग इस्तेमाल की जाती है

उत्तर. हेलिकल टार्शन स्प्रिंग

प्रश्न.15. अपकेंद्रीय स्विच खुला होना का क्या अर्थ है

उत्तर..वाइंडिंग ओपन

प्रश्न.16. ए. सी. परिपथ में संधारित्र के एक्रॉस वोल्टता (Vc) तथा कुंडली के एक्रॉस वोल्टता (Vl) होते हैं

उत्तर. एक दूसरे के विपरीत कार्य करने वाले होते हैं

प्रश्न.17. कैण्डेला किसका मात्रक है?

उत्तर..ल्युमिनस फ्लक्स का

प्रश्न.18. धातुओ का वह गुण जिसके कारण बर्तन बनते हैं क्या कहलाता है

उत्तर. प्लास्टिसिटी

प्रश्न.19. ट्राई स्क्वायर का इस्तेमाल किस लिए किया जाता है

उत्तर. 90° का कोण चैक

प्रश्न.20. एक इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान होता है

उत्तर. 9.1 x 10-31 किग्रा.

प्रश्न.21. ट्राई स्क्वायर के ब्लेड के नीचे अंडर कट किस लिये रखा जाता है

उत्तर. जॉब पर कार्नर को स्थान देने के लिए

प्रश्न.22. डी.सी. मोटर की गति में एक अधिक रेंज में परिवर्तन हेतु सर्वोत्तम विधि है

उत्तर. वार्ड लियो नार्ड नियंत्रण

प्रश्न.23. आर्मेचर लेमिनेशन की धातु है

उत्तर. सिलिकान स्टील

प्रश्न.24. एक हैंड रीमर द्वारा 10 मिमी व्यास वाले होल को फिनिश करना है रीमिंग के लिए आवश्यक होल का साइज कितना होना चाहिए

उत्तर. 9.75 मिमी.

प्रश्न.25. सॉकेट हैंड स्क्रू के हैंड को स्थान देने के लिए पहले बने सुराख के सिरे को बड़ा करने वाले प्रोसेस को क्या कहते हैं

उत्तर. काउंटर बोरिंग

प्रश्न.26. बैटरी का आपेक्षिक घनत्व किससे नापा जाता है?

उत्तर.. हाइड्रोमीटर से

प्रश्न.27. जब लोड प्रतिरोध RL का मान सैलों के कुल आंतरिक प्रतिरोध rt के तुल्य हो जाता है तो क्या होता है

उत्तर. सर्किट करण्ट अधिकतम होता है

प्रश्न.28. 1 कैलोरी बराबर है

उत्तर..4180 जूल के

प्रश्न.29. बैटरी की एंपियर क्षमता बढ़ाने के लिए सैल्स को किस में संयोजित किया जाता है

उत्तर. समानांतर में

प्रश्न.30. एक लक्स तुल्य है?

उत्तर..एक ल्युमेन/मी.2

प्रश्न.31. सिलिका सैंड की तुलना में बनावटी सैड से बनाये गये मोल्ड में उत्पन्न गैस की मात्रा कैसी होती है

उत्तर. कम

प्रश्न.32. डी.सी. वोल्टेज उत्पादन के लिए प्रयुक्त मशीन कौन सी है

उत्तर. कम्पाउन्ड जेनरेटर

प्रश्न.33. एक मोटर अपनी सामान्य से कम गति पर चलती है संभावित दोष कौनसा होगा

उत्तर..बीयरिंग में टूट फूट

प्रश्न.34. ए. सी. परिपथ में शक्ति किसमें व्यय होता है

उत्तर. केवल प्रतिरोध में

प्रश्न.35. ट्राई स्क्वायर का माप कंहा तक व्यक्त किया जाता है

उत्तर. ब्लेड के बाहरी सिरे से स्टाक के अंतिम छोर तक

प्रश्न.36. हेलिकल टेंशन स्प्रिंग की क्वायल बिल्कुल पास पास होते हैं व इसके सिरे हुक के आकार में बनाये जाते हैं कथनुसार यह स्प्रिंग किस धातु के बनाये जाते हैं

उत्तर. स्टील के

प्रश्न.37. पहले बने सुराख के सिरे कि बैवलिंग करने वाले प्रोसेस को क्या कहते हैं

उत्तर. काउंटर सिंकिंग

प्रश्न.100. रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर में उपयोग किये जाने वाले मोटर का प्रकार है?

उत्तर.संधारित्र प्रकार के मोटर

प्रश्न.39. फूलॉम के नियमानुसार किन्ही दो आवेशों के बीच स्थिर विद्युतीय बल कैसे होता है

उत्तर. उनके बीच दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती है

प्रश्न.40. जिस धात्विक छड़/प्लेट के मध्यम से विद्युत धारा विलयन में प्रवेश करती है वह क्या कहलाती है?

उत्तर.. कैथोड

प्रश्न.41. सेलों के समूह को क्या कहते हैं?

उत्तर.. बैटरी

प्रश्न.42. प्रेरण मोटर का रोटर में ताम्र हानियां किसके रूप में व्यय होती है

उत्तर. उष्मा के रूप में

प्रश्न.43. प्रेरण मोटर की कुण्डली हेतु स्टेटर किस धातु का बनाया जाता है

उत्तर. सिलिकान स्टील लेमिनेशन

प्रश्न.44. लेथ एक ऐसी मशीन है जो जिस पर किसी जॉब को स्पिण्डल अक्ष पर घुमाया जाता है कटिंग टूल रेखीय गति करते हुए उस अक्ष के समानांतर लंब रूप या किसी कोण पर कटिंग प्रक्रिया करते हैं इस कटिंग प्रक्रिया को क्या कहते हैं

उत्तर. होनिग

प्रश्न.45. मैग्नीशियम वाष्प से प्राप्त होने वाला रंग कौनसा है?

उत्तर.. हरा

प्रश्न.46. रिपल्शन मोटर में ब्रुशो को कैसे जोड़ा जाता है

उत्तर..एक जम्पर बायस द्वारा आपस में कनैक्ट किया जाता है

प्रश्न.47. सिंगल फेज A.C सप्लाई से उत्पन्न प्रत्यावर्ती चुम्बकीय क्षेत्र को दो घूर्णीय क्षेत्रों में विभक्त किया जा सकता है यह किस नियम के अनुसार है

उत्तर. फेरासिस का सिद्धांत

प्रश्न.48. आल्टरनेटर में क्या होता है

उत्तर. चुंबकीय क्षेत्र घूर्णी एंव आर्मेचर स्थिर होता है

प्रश्न.49. भवनों में सामान्यत: प्रदीपन स्तर कितना होता है?

उत्तर..100 – 140 ल्युमेन/मी.2

प्रश्न.50. शुष्क सैल में कौन सा पदार्थ विध्रुवक का कार्य कौन करता है

उत्तर. मैगनीज डाई ऑक्साइड

प्रश्न.51. एक विद्युत द्विध्रुव को 180° कोण से विक्षेपित करने में किया गया कार्य होगा

उत्तर. 2 pE

प्रश्न.52. किसी ताम्र वोल्टमीटर प्रयोग में धारा घटाकर उसके प्रारंभिक मान का एक चौथाई कर दी जाय लेकिन प्रारंभिक समय के चौगुने समय के लिए प्रवाह की जाए तो ताम्र की एकत्रित मात्रा कंहा रहेंगीं

उत्तर. वही रहेंगीं

प्रश्न.53. कार्बन जिंक सेल में विध्रुवक का क्या कार्य है

उत्तर. उत्पन्न हुई हाइड्रोजन को जल में परिवर्तित करना

प्रश्न.54. कटिंग लिप्स के पीछे कि ओर दिए गए रिलीफ ऐगल को कहते है

उत्तर. लिप क्लीयरेंस ऐंगल

प्रश्न.55. आर्क ब्लो क्या होता है

उत्तर. आर्क वेल्डन में जब सीधी ध्रुवता इस्तेमाल की जाती है

प्रश्न.56. सैड मोल्डिंग में फ्लाक्स का सबसे नीचे का हिस्सा क्या कहलाता है

उत्तर. ड्रेग

प्रश्न.57. प्रकाश स्त्रोत कि उत्सर्जन क्षमता किस पर निर्भर करती है?

उत्तर..स्त्रोत के आकार पर

प्रश्न.58. कार्बुरीकृत ज्वाला किन धातुओ को वेल्ड को डिलीट करने में इस्तेमाल की जाती है

उत्तर. एल्युमिनियम, निकिल स्टेनलैस इस्पात आदि

प्रश्न.59. डी. सी. शण्ट मोटर के क्षेत्र में ए. सी. सप्लाई देने पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र कैसा होगा

उत्तर. प्रत्यावर्ती होगा

प्रश्न.60. एक पतले चुंबक का दोलन काल 4 सेकंड है यदि इसे दो बराबर भागों में विभाजित कर दिया जाए तो प्रत्येक काल का दोलन काल क्या होगा

उत्तर. 2 सेकण्ड

प्रश्न.61. पतला तार किस धातु का नहीं खींचा जा सकता है

उत्तर..कास्ट आयरन

प्रश्न.62. A.C.श्रेणी मोटर का पावर फैक्टर सुधारने के लिए मोटर में क्या प्रयुक्त किया जाता है

उत्तर..लैमिनेटेड आयरन प्रयुक्त किया जाता है

प्रश्न.63. मशीनों की बॉडी किस धातु की बनाई जाती है

उत्तर. कास्ट आयरन

प्रश्न.64. आल्टरनेटर में उत्तेजक का क्या कार्य है

उत्तर. क्षेत्र कुण्डलन हेतु डी. सी.वोल्टता उत्पन्न करना

प्रश्न.65. ल्युमिनस फ्लक्स की इकाई क्या है?

उत्तर..ल्युमेन

प्रश्न.66. चार्जिंग के समय बैटरी में से विद्युत धारा प्रवाहित करने पर तनु गंधक अम्ल का जल विभक्त हो जाता है?

उत्तर.. आयन्स में

प्रश्न.67. ऑक्सी-एसिटिलीन ज्वाला धातु को किसके द्वारा काटती हैं

उत्तर. तीव्र ऑक्सीकरण द्वारा

प्रश्न.68. दिक् परिवर्तक सेगमेंट में प्रयुक्त धातु कौन सी है

उत्तर. कठोर ताम्र

प्रश्न.69. धातुओ का वह गुण जिनके कारण स्प्रिंग कार्य करते है

उत्तर. प्लास्टिसिटी

प्रश्न.70. लैंप वाइंडिंग में फट`ब्रूशों की संख्या कितनी होती है

उत्तर. ध्रुवों कि संख्या के बराबर (P)

प्रश्न.71. लैड एसिड सैल की तुलना में निकेल आयरन सेल की दक्षता कम होती है इसका क्या कारण है

उत्तर. इसका आंतरिक प्रतिरोध उच्च होता है

प्रश्न.72. विद्युत उपकरणों और ऐसे भाग वाले प्रतिष्ठानों में किस प्रकार के अग्नि शामक यंत्र का इस्तेमाल करते हैं

उत्तर. हेलान प्रकार का

प्रश्न.73. एक समान आवेशित गोले के अंदर की ओर जाने पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता कैसे होगी

उत्तर. सभी बिन्दुओ पर शून्य होती है

प्रश्न.74. हैड स्टॉक के पार्ट्स है

उत्तर. ड्राइविंग मैकेनिज्म

प्रश्न.75. विद्युत तारों में लगी हुई आग को बुझाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला अग्निशामक यंत्र कौन सा है

उत्तर. कार्बन टैट्राक्लोराइड युक्त यंत्र

प्रश्न.76. स्प्रिंग की निर्माणिक धातु में कौन सा गुण अपेक्षित है

उत्तर. लचीलापन

प्रश्न.77. ए. सी. का औसत मान उसके आर.एम.एस. मान से होता है

उत्तर. कम

प्रश्न.78. एक रिहायशी कमरे के लिए आवश्यक इल्यूमिनेशन होता है

उत्तर..50 से 60 लक्स

प्रश्न.79. स्टैनलैस स्टील के मुख्य आलॉयिग की तत्व होते हैं

उत्तर. क्रोमियम तथा निकिल

प्रश्न.80. सीम बेल्डिंग में पहियों की गति प्राय: होती है

उत्तर..2 से 10 मीटर/मिनट

प्रश्न.81. स्पीड लेथ के स्पिण्डल की स्पीड कितने चक्कर प्रति मिनट तक होती है

उत्तर. 1200 से 3600 चक्कर प्रति मिनट

प्रश्न.82. एक डी.सी. मोटर अपने सामान्य गति से चल रही है यदि किसी कारण क्षेत्र कुण्डलन खुल जाये तब क्या होगा

उत्तर. मोटर अत्यधिक उच्च गति पर चलने लगेगी

प्रश्न.83. डी. सी. जेनरेटर में प्रेरित वि.वा बल की दिशा की जा सकती है

उत्तर. फ्लेमिंग के बाँये हाथ के नियम द्वारा

प्रश्न.84. E तीव्रता वाले विद्युत क्षेत्र में q आवेश को रखने पर उस पर लगने वाला बल होगा

उत्तर. F = qE

प्रश्न.85. ए. सी. परिपथ में आयाम घटक का मान कितना होता है

उत्तर. 1.414

प्रश्न.86. गैस सिलिण्डर में एसीटिलीन को किस रूप में एकत्रित किया जाता है

उत्तर. द्रव रूप में

प्रश्न.87. कम्यूटेटर का क्या कार्य है

उत्तर. आर्मेचर में उत्पन्न धारा को एक देशीय करना

प्रश्न.88. भार को नियंत्रित करने के लिए किसका इस्तेमाल किया जाता है

उत्तर. स्प्रिंग

प्रश्न.89. लाल रंग का बार्डर तथा लाल रंग की क्रास पट्टी किस प्रकार के सुरक्षा संकेत में बनाई जाती है

उत्तर. निषेधात्मक

प्रश्न.90. परमाणुओ तथा रैडिक्ल्स के आयन्स में परिवर्तित होने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?

उत्तर.. आयनीकरण

प्रश्न.91. बालू को किसके अनुसार ग्रेड किया जाता है

उत्तर. Clay की मात्रा तथा ग्रेड साइज

प्रश्न.92. सैड मोल्डिंग में फ्लास्क का मध्य हिस्सा क्या कहलाता है

उत्तर. चीक

प्रश्न.93. आल्टरनेटर में पश्चगामी शक्ति गुणक पर उत्पन्न वि.वा. बल इकाई गुणाक पर वोल्टेज की तुलना में क्या अधिक होगा

उत्तर. टर्मिनल वोल्टेज से अधिक होगा

प्रश्न.94. यदि डी.सी. मोटर में धीरे-धीरे फ्लक्स को शून्य कर दिया जाये तो क्या होगा

उत्तर. मोटर की गति असीमित रूप से बढ़ती जायेगी

प्रश्न.95. डी.सी.शण्ट मोटर की गति फ्लक्स परिवर्तन विधि से नियमित करने पर क्या होता है

उत्तर. शक्ति स्थिर रहती है

प्रश्न.96. क्रोमियम प्लेटिंग के लिए,एनोड बना होता है

उत्तर..एन्टिमोनियल सीसा का

प्रश्न.97. अलग अलग पदार्थ अथवा विभिन्न मोटाई के पदार्थ का बट वेल्डन किस के द्वारा किया जा सकता है

उत्तर. दाब तथा धारा के नियंत्रण द्वारा

प्रश्न.98. ट्राई स्क्वायर का इस्तेमाल कौन करते हैं

उत्तर. दर्जी बढ़ाई और मिस्त्री आदि

प्रश्न.99. मोल्डिंग सैड में अधिकतम नमी की मात्रा कितनी हो सकती है

उत्तर. 8%

प्रश्न.100. A.C.मोटर्स को स्टार्ट करने के लिए प्रयुक्त कैपेसिटर पर किसका चिन्ह नहीं होता

उत्तर..धुव्रता का चिन्ह नहीं होता

उत्तर प्रदेश में नलकूप चालक की भर्ती की परीक्षा करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में nalkoop chalak pariksha kab hogi nalkoop chalak practice set upsssc nalkoop chalak paper up nalkoop chalak से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और अगर इसके बारे में आप कुछ पूछना या जानना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके जरूर पूछें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button