Samanya Gyan

UP Gram Panchayat Adhikari (VDO) Question Papers in Hindi

UP Gram Panchayat Adhikari (VDO) Question Papers in Hindi

UP Gram Panchayat Adhikari की भर्ती के लिए हर साल लाखों में द्वार तैयारी करते हैं और इसकी परीक्षा देते हैं लेकिन हर उम्मीदवार इस परीक्षा को पास नहीं कर पाता है क्योंकि वह सही समय पर सही तैयारी नहीं कर पाता है तो जो उम्मीदवार UP Gram Panchayat Adhikari भर्ती की तैयारी कर रहा है. उसके लिए हमारी वेबसाइट पर काफी टेस्ट दिए गए हैं जिन्हें हल करके वह अपनी तैयारी कर सकता है आज की इस पोस्ट में भी आपको UP Gram Panchayat Adhikari की परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर 1 मॉक टेस्ट के रूप में दिए गए हैं जिसे हल करके आप अपनी तैयारी बेहतर बना सकते हैं.

प्रश्न. जहाँ उपमेय में उपमान की समानता की सम्भावना व्यक्त की जाती है, वहाँ अलंकार होता है?
उत्तर. उत्प्रेक्षा
प्रश्न. “रीत्यनुसार” शब्द का संधि-विच्छेद क्या होगा?
उत्तर. रीति + अनुसार
प्रश्न. जहाँ वाक्य की गति अन्तिम रूप ले ले, विचार के तार टूट जाएँ, वहाँ किस चिन्ह का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर. पूर्ण विराम
प्रश्न. खेत का सही तत्सम शब्द चुनिए –
उत्तर. क्षेत्र
प्रश्न. ‘मगही’ किस उपभाषा की बोली है?
उत्तर. बिहारी
प्रश्न. गुरु गोविन्द दोऊ खड़े काके लागों पाय।बलिहारी गुरु आपनो, गोविंद दियो बताय॥ उक्त पंद्यांश के रचयिता हैं?
उत्तर. कबीरदास
प्रश्न. ‘परूष’ शब्द का विलोम है?
उत्तर. कोमल
प्रश्न. देखि सुदामा दीनदशा, करुणा करिकै करुनानिधि रोये में कौन सा रस है।
उत्तर. करुण
प्रश्न. ‘गोद में लड़का शहर भर में ढिंढोरा’ मुहावरा का सही अर्थ है?
उत्तर. पास में वस्तु रहते हुए चारों ओर खोजना
प्रश्न.  कर्तृ वाच्य का वाक्य बताइए –
उत्तर. तुलसीदास ने रामचरित मानस लिखी
प्रश्न. वाक्य के अशुद्ध भाग (त्रुटिपूर्ण भाग) का चयन कीजिए, यदि कोई त्रटि न हो तो भाग (d) को चिह्नित कीजिए?
उत्तर. उद्घाटन करेगा
प्रश्न. निम्नलिखित शब्दों में से एकवचन है?
उत्तर. तेल
प्रश्न. लड़का जल्दी से लपक कर पहँचा। वाक्य में जल्दी से पद का कौन सा भेद है?
उत्तर. क्रिया-विशेषण
प्रश्न. ‘हंस’ पत्रिका के संस्थापक संपादक थे?
उत्तर. प्रेमचंद
प्रश्न. ”लड़का दौड़ता है।” इस वाक्य में लड़का’ किस संज्ञा का उदाहरण है?
उत्तर. जातिवाचक
प्रश्न. कौन-सा वाक्य सही है?
उत्तर. बैल और बकरी घास चरते हैं।
प्रश्न. चौपाई छन्द में कितनी मात्रा होती है?
उत्तर. सोलह
प्रश्न. ‘राजा सेवक को कम्बल देता है’, वाक्य में रेखांकित पद में कौन-सा कारक है?
उत्तर. सम्प्रदान कारक
प्रश्न. हिन्दी साहित्य के किस कवि को ‘कवियों का कवि’ कहा गया है?
उत्तर. शमशेर बहादुर सिंह
प्रश्न. निम्न में से कौन सा ‘लुटेरा’ शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है?
उत्तर. एरा
प्रश्न. इनमें से किस शब्द के पर्यायवाची गलत हैं?
उत्तर. सूर्य – दिवस, याम, वासर
प्रश्न. “विस्मय” स्थायी भाव किस रस में होता है?
उत्तर. अद्भुत
प्रश्न. ‘विद्याभ्यास’ का सन्धि विच्छेद क्या होगा?
उत्तर. विद्या + अभ्यास
प्रश्न. ‘मेरे घर से आपका घर पाँच किलोमीटर दूर है’ इस वाक्य में ‘घर से’ में कौन-सा कारक है?
उत्तर. अपादान
प्रश्न. मैथिलीशरण गुप्त का संबंध आधुनिक काल के किस युग से है?
उत्तर. द्विवेदी युग
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है?
उत्तर. व्यय
प्रश्न. ‘चिरजीवो जोरी जुरै क्यों न सनेह गैंभीर। को घटि ये वृषभानुजा वे हलधर के बीर॥ ‘विषभानुजा’ और ‘हलधर’ में कौन-सा अलंकार है?
उत्तर. श्लेष
प्रश्न. ‘आजानुबाहु’ शब्द निम्नलिखित में से किस वाक्यांश के लिए सही है?
उत्तर. जिसकी भुजाएँ घुटनों तक लम्बी हों
प्रश्न. ‘रावण सिर सरोज बनचारी। चलि रघुवीर सिली-मुख धारी।’ सिली-मुख में अलंकार है?
उत्तर. श्लेष
प्रश्न. निम्न पंक्ति में सही अलंकार का चयन कीजिए। पानी विच मीन प्यासी। मोहि सुनि सुनि आवै हासी॥
उत्तर. विशेषोक्ति
प्रश्न. इनमें से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है?
उत्तर. अन्वेषण
प्रश्न. ‘आजन्म’ शब्द में समास है?
उत्तर. अव्ययीभाव
प्रश्न. ‘वाचस्पति’ किस समास का समस्तपद है?
उत्तर. अलुक् तत्पुरुष
प्रश्न. ‘जय-पराजय’ में कौन-सा समास है?
उत्तर. द्वन्द्व
प्रश्न. ‘अवधि-शिला का उर पर, था गरु भार। तिल-तिल काट रही थी, दृग जल धार॥’ इस उद्धरण में प्रयुक्त छन्द है?
उत्तर. बरवै
प्रश्न. ”यदि ए, ऐ, ओ तथा औ के बाद कोई भिन्न स्वर आता है। तो इनके स्थान पर क्रमशः ‘अय्’ ‘आय्’, ‘अव्’ ‘आव्’ हो जाता है।” यह संधि कौन-सी है?
उत्तर. अयादि
प्रश्न. ‘तल्लीन’ शब्द में सही उपसर्ग का विच्छेद है?
उत्तर. तत् + लीन
प्रश्न. ‘आवरण’ शब्द का विलोम है?
उत्तर. अनावरण
प्रश्न. अधिसूचना का अंग्रेजी अनुवाद है?
उत्तर. Notification
प्रश्न. ‘बहती गंगा में हाथ धोना’ का सही अर्थ है –
उत्तर. अवसर का लाभ उठाना
प्रश्न. ‘जिसका जन्म पहले हुआ हो’ वाक्य के लिए एक उपयुक्त शब्द का विकल्प चुनिये :
उत्तर. अग्रज
प्रश्न. निम्न में से कौन सा ‘काटना’ का तत्सम है?
उत्तर. कर्तन
प्रश्न. यदि 84%42 = 6, 71%51 = 10 तो 83%41 का मान ज्ञात कीजिये?
उत्तर. 8
प्रश्न. सौरभ, जुआना और रीना का औसत वजन 90 किलो है। यदि सौरभ और जुआना का औसत वजन 69 किलो होता है और जुआना और रीना का औसत वजन 94 किलो होता है, तो जुआना का वजन —– है।
उत्तर. 56
प्रश्न. पाँच विद्यार्थियों ने एक परीक्षा में भाग लिया और प्रत्येक ने भिन्न अंक अर्जित किया। नैना ने मीना से ज्यादा अंक अर्जित किया। कमला ने प्रवीन से कम परन्तु नैना से ज्यादा अंक अर्जित किया। अनुज का अंक मीना और नैना के बीच में था। निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा क्रमशः उच्चतम एवं निम्नतम अंक दर्शाता है?
उत्तर. प्रवीन, मीना
प्रश्न. गिरीश पूरब की ओर सीधे 8 किमी. गया फिर वह दांई ओर मुड़कर 3 किमी. सीधे गया और फिर दांई ओर मुड़कर 12 किमी. सीधे गया। आरम्भ के स्थान से वह कितनी दूर है?
उत्तर. 5 किमी.
प्रश्न. दिये गये विकल्पों में से कौन श्रृंखला को पूरा करेगा? _ab_ba_d_ab_ba_d
उत्तर. bdbbdb
प्रश्न. शब्द IDEAL’ में ऐसे कितने अक्षर युग्म हैं जिनके बीच यहाँ उतने ही अक्षर मौजूद है जितने कि अंग्रेजी वर्णमाला में उनके बीच होते हैं?
उत्तर. एक
प्रश्न. निम्नलिखित चार सेटो में से उस सेट का चयन करे जो कि दिए गए सेट जैसा है – (23 : 30 : 37)
उत्तर. (6 : 13 : 20)
प्रश्न. एक आदमी की आयु 32 वर्ष थी जब उसके पहले बेटे का जन्म हुआ। जब उसका बेटा 7 वर्ष का था, उसकी पत्नी की आयु 35 वर्ष थी। माता और पिता की आयु में अन्तर बताइए?
उत्तर. 4 वर्ष
प्रश्न. दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक और लघुत्तम समापवर्त्य क्रमशः 19 और 969 है। यदि एक संख्या 57 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात करें।
उत्तर. 323
प्रश्न. यदि 44 + 12 = 30, 77+14 = 61, 84+16 = 66 है तो निम्नलिखित के लिए क्या होना चाहिए। 44+22 = ?
उत्तर. 20
प्रश्न. एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए, हिमांशु ने कहा,“वह मेरी पत्नी की मां की इकलौती बेटी की बेटी है। हिमांशु तस्वीर वाली महिला से किस प्रकार संबंधित है?
उत्तर. पिता
प्रश्न. दी हुई श्रेणी पूर्ण करने हेतु सही संख्या का चयन करें- 3, 4, 13, 38, ?, 168
उत्तर. 87
प्रश्न. राखी की आयु उसकी पुत्री (अनुभा) की आयु की 12 गुनी है। यदि अनुभा की आयु 3 वर्ष है। तो 2 वर्ष पहले राखी की उम्र क्या थी?
उत्तर. 34 वर्ष
प्रश्न. सत्या का जन्मदिन 15 अगस्त को और मीना का जन्मदिन 25 जून को आता है। यदि मीना का जन्मदिन बुधवार को था, तो सत्या का जन्मदिन उसी वर्ष कौन से दिन था?
उत्तर. शुक्रवार
प्रश्न. शब्दकोश में कौन-सा शब्द चौथे स्थान पर आएगा?
उत्तर. Xylopyrography
प्रश्न. कौन सबसे ज्यादा समय बोला?
उत्तर. A
प्रश्न. दी हुई श्रेणी का अगला पद क्या होगा ? PQST, RSUV, TUWX, ?
उत्तर. VWYZ
प्रश्न. निम्नलिखित शब्दों को शब्दकोश क्रम में व्यवस्थित कीजिए। कौन-सा शब्दकोश में चतुर्थ होगा?
उत्तर. Nucleosynthesis
प्रश्न. श्रेणी में अगला पद ज्ञात करों 2/4, 3/9,4/16, 5/25?
उत्तर. 6/36
प्रश्न. यदि 97%61 = 7, 64%52 = 5 तो 92%65 का मान ज्ञात कीजिये ?
उत्तर. 8
प्रश्न. पूजा ने कहा, “यह लड़का मेरे पति के दादा के पोते का पोता है’, लड़के का पूजा से क्या सम्बन्ध है?
उत्तर. पोता
प्रश्न. 40 विद्यार्थियों के एक कक्षा में राजू का क्रमांक 19वाँ है। बताएँ कि अंतिम से उसका क्रमांक क्या होगा?
उत्तर. 22वाँ
प्रश्न. सबसे अच्छा विकल्प चुनें जो कि बड़े अक्षर जोड़ी में संकेत संबंध पूरा करती है – 5:35
उत्तर. 7: 77
प्रश्न. दी हुई श्रेणी पूर्ण करने हेतु सही संख्या का चयन करें-14, 20, 32, 2, 74
उत्तर. 50
प्रश्न. टमाटर में लाल रंग का कारण है?
उत्तर. लाइकोपिन
प्रश्न. फल पकने में सहायक हारमोन (Ripening hormone) है?
उत्तर. इथीलीन
प्रश्न. मगध की प्रारम्भिक राजधानी कौन-सी थी?
उत्तर. पाटलिपुत्र
प्रश्न. ‘ईश्वर केवल मनुष्य के सद्गुण को पहचानता है तथा उसकी जाति नहीं पूछता; आगामी दुनिया में कोई जाति नहीं होगी’। यह सिद्धांत किस भक्ति संत का है?
उत्तर. नानक
प्रश्न. धान में खैरा बीमारी का कारण है?
उत्तर. जस्ते की कमी
प्रश्न. निम्न में से कौन सी गैस वैश्विक उष्णता (ग्लोबल वार्मिग) के लिये उत्तरदायी है?
उत्तर. कार्बन डाई ऑक्साइड और मिथेन
प्रश्न. विश्व की सबसे बड़ी ताजा पानी की झील है?
उत्तर. लेक सुपीरियर
प्रश्न. त्रिआयाम में लेसर किरण की सहायता से छायाचित्र बनाने की विधि का नाम है?
उत्तर. होलोग्राफी
प्रश्न. काली मिट्टी सबसे अधिक उपयुक्त है?
उत्तर. कपास की खेती के लिए
प्रश्न. वायुमंडल में उपस्थित ओजोन पर्त अवशोषित करती है?
उत्तर. अल्ट्रा वायलेट किरणों को
प्रश्न. अखिल भारतीय किसान महासभा सर्वप्रथम कहाँ आयोजित की गयी?
उत्तर. लखनऊ
प्रश्न. नामाचिक-नामफुक कोयला क्षेत्र भारत में कहाँ स्थित है?
उत्तर. अरुणाचल प्रदेश
प्रश्न. वर्तमान में भारत की जनसंख्या वृद्धि निम्न में से किस दौर से गुजर रही है?
उत्तर. निश्चित रूप से गिरने की प्रवृत्ति के साथ उच्च वृद्धि दर
प्रश्न. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की स्थापना हुई?
उत्तर. 1929 में
प्रश्न. इण्डियन प्रीमियर लीग-2008 (IPL-2018) का फाइनल मैच किस स्टेडियम में खेला गया?
उत्तर. वानखेड़े स्टेडियम
प्रश्न. राष्ट्रीय नियोजन में “रोलिंग प्लान’ की अवधारणा लागू की गयी थी?
उत्तर. जनता सरकार के द्वारा
प्रश्न. अधिकांश मौसम गतिविधियां जिस वायुमण्डलीय परत में होती है, वह है?
उत्तर. क्षोभमण्डल
प्रश्न. मॉण्ट्रियल प्रोटोकॉल किसके रक्षण से सम्बन्धित है?
उत्तर. ओजोन परत
प्रश्न. ‘ए सेंचुरी इज नॉट एनफ’ पुस्तक के लेखक हैं?
उत्तर. सौरव गांगुली
प्रश्न. दामोदर नदी निकलती है?
उत्तर. छोटानागपुर के पठार से
प्रश्न. बौद्धिक सम्पदा सूचकांक -2018 (IP-Index) में भारत का स्थान है?
उत्तर. 44वाँ
प्रश्न. उत्तर प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम जनसंख्या घनत्व वाले जिले हैं, क्रमशः –
उत्तर. ललितपुर, गाजियाबाद
प्रश्न. क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल होता है?
उत्तर. स्पेस शटल में
प्रश्न. नींबू खट्टा किस कारण से होता है?
उत्तर. साइट्रिक अम्ल के कारण
प्रश्न. पंचायती राज विषय है?
उत्तर. राज्य की सूची पर
प्रश्न. हाइड्रोफॉइट है?
उत्तर. एक जलीय पौधा
प्रश्न. तेजाब वर्षा (Acid rain) पर्यावरण में निम्न प्रदूषण से होती है?
उत्तर. नाइट्रस ऑक्साइड एवं सल्फर डाई ऑक्साइड
प्रश्न. भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण कब किया था?
उत्तर. 18 मई, 1974
प्रश्न. व्हिटले पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है?
उत्तर. वन्य जीव संरक्षण
प्रश्न. किस देश ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप-2018 जीता?
उत्तर. भारत
प्रश्न. जिनेटिक्स में किसका अध्ययन है?
उत्तर. आनुवंशिकता और विचरण
प्रश्न. किसे मुगल सेना में चिकित्सक नियुक्त किया गया था?
उत्तर. बर्नियर को
प्रश्न. फसल लोगिंग विधि (Crop logging method) है?
उत्तर. फलोत्पादन के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता जानने के लिए पौध विश्लेषण
प्रश्न. किसे वर्ष 2018 का अन्तर्राष्ट्रीय मैन बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया?
उत्तर. ओल्गा टोकारजुक
प्रश्न. वर्तमान में उत्तर प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम साक्षरता दर वाले जिले हैं, क्रमशः –
उत्तर. गौतमबुद्ध नगर, श्रावस्ती
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा बाघ आरक्षित क्षेत्र दो राज्यों में विस्तृत है?
उत्तर. कान्हा
प्रश्न. आई.सी. चिपों द्वारा निर्मित प्रथम डिजिटल कम्प्यूटर जाना जाता है?
उत्तर. आई.बी. एम.-1620
प्रश्न. ‘साइमन कमीशन’ पहली बार भारत आया?
उत्तर. 1928 में
प्रश्न. भारत के संविधान में मौलिक कर्तव्य किस संविधान संशोधन के द्वारा जोड़ा गया है?
उत्तर. 42वें संविधान संशोधन
प्रश्न. कपास उद्योग जिन कच्चे मालों पर आश्रित है वे हैं –
उत्तर. भार-सम मूलक
प्रश्न. थरमस बोतल एवं पेय पदार्थ को कुछ समय तक उसी ताप पर रखने के लिए उसकी दीवारों पर निम्न की परत लगाई जाती है?
उत्तर. रजत परत
प्रश्न. यदि राष्ट्रपति एवं उप-राष्ट्रपति का पद खाली हो तो भारत के राष्ट्रपति के पद पर कौन होता है?
उत्तर. भारत का मुख्य न्यायाधीश

UP VDO परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में UP VDO question papers in Hindi upsssc vdo previous paper pdf UPSSSC VDO Study Material PDF In Hindi UP Gram Vikas Adhikari Mock Test in Hindi UPSSSC VDO Previous Papers with Answers ग्राम पंचायत अधिकारी मॉडल पेपर ग्राम विकास अधिकारी पेपर pdf से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button