Samanya Gyan

Dronacharya Awards 2018 Winners List Of In Hindi

Dronacharya Awards 2018 Winners List Of In Hindi

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2018 In Hindi – आज सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम में समान्य ज्ञान के सेक्शन में पुरस्कार से सबंधित बहुत से प्रश्न पूछे जाते है क्योकि पुरस्कार समान्य ज्ञान का एक इम्पोर्टेन्ट पार्ट है इसलिए यदि कोई उमीदवार  किसी कॉम्पीटिशन एग्जाम की तेयारी  कर रहा है तो उसे समान्य ज्ञान ज्ञान होना चाहिए इसलिए आज हम यंहा द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित के बारे  में बतायेंगे  यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: आईएएस, शिक्षक, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए एवं अन्य सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपको द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों से सबंधित जानकारी होनी चाहिए इनमे से प्रश्न अक्सर एग्जाम में पूछे जाते है |

द्रोणाचार्य पुरस्कार क्या है?

द्रोणाचार्य पुरस्कार युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाने वाला एक खेल कोचिंग पुरस्कार है। यह सम्मान हर साल ऐसे जानेमाने कोचों (प्रशिक्षकों) को दिया जाता है, जिन्होंने सफलतापूर्वक खिलाडिय़ों या टीमों को प्रशिक्षित किया, जिसकी वजह से उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में बेहतरीन सफलता हासिल की है।

Quick Info About Dronacharya Awards in Hindi:

पुरस्कार का वर्ग खेल
स्थापना वर्ष 1985
पुरस्कार राशि 7.5 लाख रुपये
कुल विजेता 104 (2018 तक)
प्रथम विजेता भलाचंद्र भास्कर भागवत, ओम प्रकाश भारद्वाज, ओ. एम. नाम्बियार (1985)
आखिरी विजेता नवल सिंह, हरबंस सिंह , स्वतंत्र राज सिंह और निहार अमीन (2017)

द्रोणाचार्य पुरस्कार का इतिहास:

द्रोणाचार्य पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1985 में की गई थी। यह पुरस्कार गुरु द्रोण के नाम पर रखा गया है, जिसे अक्सर “द्रोणाचार्य” या “गुरु द्रोण” कहा जाता है, जो कि प्राचीन भारत के संस्कृत महाकाव्य महाभारत का एक पात्र है। वह उन्नत सैन्य युद्ध के स्वामी थे और कौरव और पांडव राजकुमारों को सैन्य कला और एस्ट्रस (दिव्य शस्त्र) में उनके प्रशिक्षण के लिए शाही राजनेता के रूप में नियुक्त किया गया था। इस पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता भालचंद्र भास्कर भागवत (कुश्ती), ओम प्रकाश भारद्वाज (मुक्केबाजी), और ओ एम. नांबियार (एथलेटिक्स) थे, जिन्हें 1985 में सम्मानित किया गया था। आमतौर पर हर साल अधिकतम 5 प्रशिक्षकों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार में मिलने वाली राशि:

भारत सरकार के द्वारा पहले राजीव गाँधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड सहित देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों में दी जाने वाली पुरस्कार राशि 5 लाख रुपए थी। लेकिन भारत सरकार द्वारा 2017 में यह राशि 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 7 लाख 50 हजार रुपए कर दी गई है। द्रोणाचार्य पुरस्कार के तहत अब 07 लाख 50 हजार रुपए नकद, एक कांस्य की प्रतिमा, प्रमाण पत्र और औपचारिक पोशाक प्रदान की जाती है।

वर्ष 2018 द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता:

क्र. सं. कोच का नाम खेल
1. सुबेदार चेनंदा अचैया कुट्टप्पा मुक्केबाज़ी
2. श्री विजय शर्मा भारोत्तोलन
3. श्री ए श्रीनिवास राव टेबल टेनिस
4. श्री सुखदेव सिंह पन्नू एथलेटिक्स
5. श्री क्लेरेंस लोबो हॉकी (लाइफ टाइम)
6. श्री तारक सिन्हा क्रिकेट (लाइफ टाइम)
7. श्री जीवन कुमार शर्मा जुडो (लाइफ टाइम)
8. श्री वी.आर. बीडू एथलेटिक्स (लाइफ टाइम)

वर्ष 2017 द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता:

कुश्ती कोच अनूप सिंह के अलावा पैरालंपिक कोच नवल सिंह, हरबंस सिंह (एथलेटिक्स), स्वतंत्र राज सिंह (मुक्केबाजी) और निहार अमीन (तैराकी) को अपने अपने खेलों में खिलाडिय़ों को तैयार करने और उनके अभूतपूर्ण योगदान के लिए द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

वर्ष 1985 से 2018 तक द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं की सूची:

वर्ष सम्मानित प्रशिक्षकों के नाम सम्बंधित खेल
1985 भलाचंद्र भास्कर भागवत रेसलिंग
1985 ओम प्रकाश भारद्वाज मुक्केबाज
1985 ओ. एम. नाम्बियार एथलेटिक्स
1986 देश प्रेम आज़ाद क्रिकेट
1986 रघुनंदन वसन्त गोखले चेस
1987 गुरू हनुमान रेसलिंग
1987 गुरचरण सिंह क्रिकेट
1988 कोई पुरस्कार नहीं
1989
1990 रमाकान्त अचरेकर क्रिकेट
1990 सय्यद नईमुद्दीन फुटबॉल
1990 ए. रमाणा राव वॉलीबॉल
1991 कोई पुरस्कार नहीं
1992 कोई पुरस्कार नहीं
1993 कोई पुरस्कार नहीं
1994 इलियास बाबर एथलीट
1995 श्याम सुंदर राव वॉलीबॉल
1995 करण सिंह एथलीट
1996 विल्सन जोन्स बिलियर्ड और स्नूकर
1996 पाल सिंह संधू वेट लिफ्टिंग
1997 जोगिंदर सिंह सैनी एथलीट
1998 जी. एस. संधू मुक्केबाजी
1998 हरगोबिन्द सिंह संधू एथलीट
1998 बहादुर सिंह चौहान एथलीट
1999 केनेथ ओवन बोसेन एथलीट
1999 हवा सिंह मुक्केबाजी
1999 अजय कुमार सिरोही वेटलिफ्टिंग
2000 एस एम आरिफ बैडमिंटन
2000 गुड़ियाल सिंह भंगू हॉकी
2000 भूपेंद्र धवन पॉवरलिफ्टिंग
2000 गोपाल पुरुषोत्तम फड़के खो खो
2000 हंसा शर्मा वेटलिफ्टिंग
2001 माइकल फेरेरिया बिलियर्ड और स्नूकर
2001 सनी थॉमस निशानेबाज
2002 महाराज कृष्ण कौशिक हॉकी
2002 रेणू कोहली एथलीट
2002 होमी मोतीवाला याचिंग
2002 ई. प्रसाद राव कबड्डी
2002 जसवंत सिंह एथलीट
2003 सुखचैन चीमा रेसलिंग
2003 रॉबर्ट बॉबी जॉर्ज एथलीट
2003 अनूल कुमार बॉक्सिंग
2003 राजिंदर सिंह जूनियर हॉकी
2004 सीरस पोंछा स्कॉश
2004 अरविन्द सवुर बिलियर्ड और स्नूकर
2004 सुनीता शर्मा क्रिकेट
2005 इस्माइल बैग रोइंग
2005 महा सिंह राव रेसलिंग
2005 बलवान सिंह कबड्डी
2005 एम. वेणु मुक्केबाज
2006 कोनेरू अशोक चेस
2006 दामोदरन चंद्रलाल मुक्केबाजी
2006 आर. डी. सिंह एथलेटिक्स
2007 जगदीश सिंह मुक्केबाजी
2007 जगमिंदर सिंह रेसलिंग
2007 संजीव कुमार सिंह आर्चरी
2007 जी. ई. श्रीधरन वॉलीबॉल
2008 कोई पुरस्कार नहीं
2009 जयदेव बिष्ट मुक्केबाजी
2009 पुलेला गोपीचंद बैडमिन्टन
2009 एस. बलदेव सिंह हॉकी
2009 सतपाल सिंह रेसलिंग
2010 सुभाष अग्रवाल बिलियार्ड्स और स्नूकर
2010 अजय कुमार बंसल हॉकी
2010 कप्तान चांदरूप रेसलिंग
2010 एके कुट्टी एथलेटिक्स
2010 ल. इबोमचा सिंह मुक्केबाजी
2011 देवेंदर कुमार राठौड़ जिम्नास्टिक
2011 कुंतल कुमार रॉय एथलेटिक्स
2011 रामफल रेसलिंग
2011 इनुकरथु वेंकटेश्वर रॉय मुक्केबाजी
2011 राजिंदर सिंह जूनियर हॉकी
2012 जसविंदर सिंह भाटिया एथलेटिक्स
2012 सुनील दबास कबड्डी
2012 बीआई फर्नांडेज मुक्केबाजी
2012 भवानी मुख़र्जी टेबल टेनिस
2012 वीरेंदर पूनिया एथलेटिक्स
2012 सत्यपाल सिंह एथलेटिक्सखंड-चिह्न
2012 हरेंद्र सिंह हॉकी
2012 यशवीर सिंह रेसलिंग
2013 पूर्णिमा महतो आर्चरी
2013 नरेंदर सिंह सैनी हॉकी
2013 महावीर सिंह मुक्केबाजी
2013 राज सिंह रेसलिंग
2013 केपी थॉमस एथलेटिक्स
2014 गुरचरण गोगी जुडो
2014 जोस जैकब रोइंग
2014 एन. लिंगप्पा एथलेटिक्स
2014 गणपति मनोहरण मुक्केबाजी
2014 महाबीर प्रसाद रेसलिंग
2015 निहार अमीन तैराकी
2015 अनूप सिंह रेसलिंग
2015 हरबंस सिंह एथलेटिक्स
2015 नवल सिंह एथलेटिक्सखंड-चिह्न
2015 स्वतंत्र राज सिंह मुक्केबाजी
2016 सागर मल धायल मुक्केबाजी
2016 एस. प्रदीप कुमार तैराकी
2016 बिश्वेश्वर नंदी जिम्नास्टिक
2016 महावीर सिंह फोगाट रेसलिंग
2016 नागपुरी रमेश एथलेटिक्स
2016 राजकुमार शर्मा क्रिकेट
2017 आर. गाँधी एथलेटिक्स
2017 हीरा नन्द कटारिया कबड्डी
2017 जी. एस. एस. वी. प्रसाद बैडमिंटन
2017 ब्रिज भूषण मुक्केबाजी
2017 पी. ए. राफेल हॉकी
2017 संजोय चक्रवर्ती शूटिंग
2017 रोशन लाल रेसलिंग

भारत के प्रमुख खेल पुरस्कार – Bharat ke Pramukh Khel Puraskar

अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) –

अर्जुन पुरस्कार का प्रारम्भ 1961 में किया गया। यह पुरस्कार उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने अर्जुन समान उत्तम कोटि का प्रदर्शन किया हो इस पुरस्कार में अर्जुन की कास्य प्रतिमा, मानपत्र तथा 150000 रू0 नकद, एक प्रतीक चिन्ह, एक ब्लेजर तथा एक टाई प्रदान की जाती

ध्यानचंद पुरस्कार (Dhyan Chand Award) –

यह पुरस्कार फुटबाॅल के मशहुर खिलाड़ी मेजर ध्यानचन्द्र की याद में ऐसे खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने अपना पूरा जीवन खेल को समर्पित कर दिया हो तथा उन्ही की तरह विभिन्न खेलों के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया हो

द्रोणाचार्य पुरस्कार (Dronacharya Award) –

द्रोणाचार्य पुरस्कार 1985 में प्रारंभ किया गया ।द्रोणाचार्य पुरस्कार का उददेश्य ऐसे विख्यात प्रशिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होने उन खिलाड़ीओं अथवा टीम को प्रशिक्षित किया है जिन्होने विश्व भर में खेल के मैदान में अपने देश का नाम उज्जवल किया हो इस पुरस्कार में गुरू द्रोणाचार्य की मूर्ति, मानपत्र तथा 225000 की नकद राशि, एक पटिटका, एक ब्लेजर और एक टाई से पुरस्कृत किया जाता

भारतीय खिलाड़ी का वर्ष (Indian Player of the Year) –

यह पुरस्कार खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने वर्ष भर अपने खेल के विभिन्न क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया हो

राजीव गाँधी खेल रत्न (Rajiv Gandhi Khel Ratna) –

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का प्रारम्भ वर्ष 1991-92 से किया गया यह पुरस्कार विभिन्न खेलों के क्षेत्र में किसी एक खिलाड़ी अथवा टीम द्धारा अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रदान किया जाता है इस पुरस्कार में तीन लाख रूपये नकद, एक पदक तथा एक मानपत्र प्रदान किया जाताहै

खेल तथा खिलाडियो से सम्बन्धित महत्वपूर्ण  महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

1. ओलम्पिक खेल कितने वर्ष के अंतराल पर आयोजित किए जाते हैं? उत्तर:- 4
2. ‘बाराबती स्टेडियम’ कहाँ अवस्थित है? उत्तर:- कटक
3. भारत में सबसे बड़ा इंडोर स्टेडियम कौन सा हैं? उत्तर:- इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम दिल्ली
4. विम्बलडन जूनियर खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी कौन हैं? उत्तर:- सानिया मिर्ज़ा
5. भारत के प्रथम टेस्ट क्रिकेट कप्तान कौन थे? उत्तर:- सी. के. नायडू
6. तानिया सचदेव ने किस खेल में प्रसिद्धि प्राप्त की है? उत्तर:- शतरंज
7. ओलंपिक खेल कितने वर्ष के अंतराल पर आयोजित किये जाते हैं? उत्तर:- 4 वर्ष
8. 2007 का क्रिकेट विश्व कप कहाँ आयोजित किया गया? उत्तर:- वेस्टइंडीज
9. ‘थॉमस कप’ किस खेल से संबंधित है? उत्तर:- बैडमिंटन
10. मैराथन दौड़ की दूरी कितनी होती है उत्तर:- 26 मील, 385 गज

11. वानखेड़े स्टेडियम कहाँ अवस्थित है? उत्तर:- मुम्बई
12. क्रीज़, डक, ड्राइवर शब्द किस खेल से संबंधित कहा जाता है? उत्तर:- क्रिकेट
13. कौन सी भारतीय महिला खिलाड़ी पायली एक्सप्रेस के नाम से जानी जाती है? उत्तर:- पी. टी. उषा
14. फिरोजशाह कोटला ग्राउण्ड स्थित है? उत्तर:- दिल्ली
15. जीव मिल्खा सिंह, ज्योति रंधावा व टाइगर वुड किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं? उत्तर:- गोल्फ
16. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की आत्मकथा का क्या नाम है? उत्तर:- गोल
17. पुस्तक ‘क्रिकेट माई स्टाइल’ के लेखक कौन हैं? उत्तर:- कपिल देव
18. बीमर शब्द का सम्बन्ध किस खेल से है? उत्तर:- क्रिकेटआगा ख़ाँ कप का संबंध किस खेल है? उत्तर:- हॉकी
19. सॉकर किस खेल का दूसरा नाम है? उत्तर:- फुटबॉल
20. एशेज क्रिकेट श्रृंखला किन दो देशों के बीच खेली जाती है? उत्तर:- आस्ट्रेलिया और इंग्लैण्ड

21. शार्ट कॉर्नर, टाई ब्रेकर व पेनेल्टी स्ट्रोक किस खेल सम्बन्धित हैं? उत्तर:- हॉकी
22. ओलपिंक खेलों में पदक जीतने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी कौन है? उत्तर:- कर्णम मल्लेश्वरी
23. ‘आयरन’ शब्द किस खेल से संबंधित है? उत्तर:- गोल्फ़
24. ‘टर्बिनेटर’ के नाम से किस खिलाड़ी को जाना जाता है? उत्तर:- हरभजन सिंह
25. सोमदेव देवबर्मन किस खेल से संबंधित हैं? उत्तर:- लॉन टेनिस
26. निम्नलिखित में से कौन-सा पुरस्कार ‘Cricket का ऑस्कर’ कहलाता है? उत्तर:- आई.सी.सी. पुरस्कार
27. ‘यूरो कप’ किस खेल से संबंधित है? उत्तर:- फ़ुटबॉल
28. भारत में पोलो खेल का प्रचलन किसने प्रारम्भ किया? उत्तर:- तुर्क
29. वाटर पोलो में खिलाड़ियों की संख्या होती है? उत्तर:- 7
30. बैडमिंटन में नेट की ज़मीन से ऊँचाई क्या होती है? उत्तर:- 1.59 मीटर

31. किस मैगज़ीन को क्रिकेट की बाइबिल कहा जाता है? उत्तर:- विज़डन
32. क्रिकेट में पॉपिंग क्रीज़ की माप होती है? उत्तर:- 4 फुट
33. क्रिकेट में भूमि से स्टम्प्स की ऊँचाई होती है? उत्तर:- 27 इंच
34. भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है? उत्तर:- हॉकी
35. रनर शब्द किस खेल से संबंधित है?उत्तर:- क्रिकेट
36. निम्न में से किस खेल मैदान का आकार सबसे बड़ा होता है? उत्तर:- पोलो
37. ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ की शुरुआत किस वर्ष हुई? उत्तर:- 1985
38. कबड्डी के खेल में प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या होती है? उत्तर:- 7
39. हॉकी की अंतर्राष्ट्रीय संस्था है उत्तर:- IHF
40. ‘बटर फ़्लाई’ शब्द किस खेल से संबंधित है? उत्तर:- तैराकी

41. भारतीय क्रिकेट के स्तम्भ राहुल द्रविड़ का उपनाम है? उत्तर:- मिस्टर रिलायबल, द वॉल, जेमी
42. इंदिरा गाँधी स्वर्ण कप का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है? उत्तर:- अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता
43. दो बार माउण्ट एवरेस्ट पर विजय प्राप्त करने वाली प्रथम महिला कौन थी? उत्तर:- संतोष यादव
44. देवधर ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है? उत्तर:- क्रिकेट
45. ‘सनी डेज’ नामक चर्चित पुस्तक किसकी है? उत्तर:- सुनील गावस्कर
46. भारत ने अंतिम बार ओलंपिक खेलों में हॉकी का स्वर्ण पदक कब जीता था? उत्तर:- 1980 में (मॉस्को)
47. ‘राष्ट्रीय खेल संस्थान’ कहाँ अवस्थित है? उत्तर:- पटियाला
48. सुभाष चंद्र बोस खेल संस्थान कहाँ अवस्थित है? उत्तर:- पटियाला
49. भारत में फेडरेशन कप किस खेल से संबंधित है? उत्तर:- फुटबॉल
50. शतरंज का जन्मदाता देश किसे कहा जाता है? उत्तर:- भारत

51. राष्ट्रमंडल खेलों का प्रथम आयोजन कब हुआ? उत्तर:- 1930
52. संदीप सिंह किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं? उत्तर:- हॉकी
53. अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष हुई? उत्तर:- 1961 में
54. ईडन गार्डन स्टेडियम भारत में कहाँ पर स्थित है? उत्तर:- कोलकाता
55. क्रिकेट खेल की शुरुआत किस देश में हुई? उत्तर:- इंग्लैंड
56. ब्रेस्ट स्ट्रोक किस खेल से संबंधित है? उत्तर:- तैराकी
57. राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन थे? उत्तर:- राशिद अनवर
58. क्रिकेट की अंतर्राष्ट्रीय संस्था है? उत्तर:- ICC
59. विजेन्द्र कुमार सिंह किस खेल से संबंधित हैं? उत्तर:- मुक्केबाज़ी (बॉक्सिंग)
60. राधामोहन का संबंध किस खेल से है? उत्तर:- पोलो
61. प्रथम ओलंपिक खेल किस वर्ष आयोजित किये गये थे? उत्तर:- वर्ष 1896 (एथेंस, ग्रीस)
62. भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौन सा है? उत्तर:- राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कारक्रिकेट से संबंधित प्रसिद्ध

हमने इस पोस्ट में dronacharya awards winners dronacharya award winners dronacharya award 2017 list dronacharya award 2018 dronacharya award 2018 winner list arjuna award winners list 2018 dronacharya award in hindi dronacharya award 2019 winner list  खेल तथा खिलाडियो से सम्बन्धित महत्वपूर्ण  महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर  द्रोणाचार्य पुरस्कार 2016 ध्यानचंद पुरस्कार द्रोणाचार्य अवार्ड 2018 खेल पुरस्कार के नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार माहिती मराठी 2016 द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाता है ध्यान चाँद अवार्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार किस से सबंधित है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button