Samanya Gyan

बहुलक का अर्थ

बहुलक का अर्थ

बहुलक दो प्रकार के होते हैं—प्राकृतिक और संश्लिष्ट
1. प्राकृतिक बहुलक-जो बहुलक पेड़-पौधों और जंतु जगत् से प्राप्त होते हैं उन्हें प्राकृतिक बहुलक कहते हैं। रबड़, स्टार्च, सेलुलोस, प्रोटीन आदि प्राकृतिक बहुलक हैं।
2. संश्लिष्ट बहुलक-जो बहुलक प्रयोगशाला में मानवीय प्रयत्नों से तैयार किए जाते हैं उन्हें संश्लिष्ट बहुलक कहते हैं। इन्हें मानव निर्मित बहुलक भी कहते हैं। पॉलीथीन, पोलीविनाइल क्लोराइड, नायलॉन, टेफ्लॉन, बैकलाइट, टैरोलीन, संश्लिष्ट रबड़ आदि। संश्लिष्ट बहुलकों के कुछ उदाहरण हैं।

संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. कुछ प्राकृतिक रेशों के नाम लिखिए।

उत्तर-कपास, ऊन, रेशम

प्रश्न 2. एक प्राकृतिक बहुलक का नाम लिखो।

उत्तर-सेलूलोज।

प्रश्न 3. उस रेशे का नाम बताएँ जो कि रेशम जैसा है परंतु मानव निर्मित है।

उत्तर-रेयॉन।

प्रश्न 4. काष्ठ लुगदी से कौन-सा रेशा प्राप्त होता है ?

उत्तर-रेयॉन।

प्रश्न 5. नाइलॉन कौन-से वर्ष में बनाया गया ?

उत्तर-1931 में।

प्रश्न 6. कोयला, वायु और जल से कौन-सा रेशा निर्मित किया जाता है ?

उत्तर-नाइलॉन ।

प्रश्न 7. किस रेशे से पैराशूट और तंबू बनाए जाते हैं ?

उत्तर-नाइलॉन ।

प्रश्न 8. PET क्या है ?

उत्तर-यह पॉलिएस्टर की एक किस्म है जिसका उपयोग बोतलें, बर्तन, फिल्म तार के निर्माण में किया जाता है।

प्रश्न 9. पैराशूट और चट्टानों पर चढ़ने वाले रस्से नाइलॉन से क्यों बनाए जाते हैं ?

उत्तर-अपनी प्रबलता के कारण।

प्रश्न 10. प्लास्टिक की कुछ विशेषताएँ बताइए।

उत्तर-प्लास्टिक में पुनर्चक्रण, पुन:उपयोग, रंगने, पिघलने, शीटें और तारे बनाने वाले गुण होते हैं।

प्रश्न 11. पॉलिथीन और PVC क्या है ?

उत्तर-यह एक थर्मोप्लास्टिक है।

प्रश्न 12. बेकलाइट किस प्लास्टिक का उदाहरण है ?

उत्तर-थर्मोसेटिंग प्लास्टिक का।

प्रश्न 13. टेफ्लॉन कहाँ उपयोग होता है ?

उत्तर-टेफ्लॉन का उपयोग न चिपकने वाले भोजन बनाने के पात्रों में होता है।

प्रश्न 14. थर्मोप्लास्टिक की दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर-(i) पॉलिथीन (ii) पी० वी० सी०।

प्रश्न 15. गर्म पानी से प्लास्टिक की बोतलों का आकार क्यों बिगड़ जाता है ?

उत्तर-प्लास्टिक की बोतलें थर्मोप्लास्टिक की बनी होती हैं, जो गर्म करने से पिघल जाती हैं।

प्रश्न 16. कौन-सा थर्मोसेटिंग प्लास्टिक वाष्पनशील, उष्मारोधक और अग्नि पूफ है ?

उत्तर-मेलामॉइन।

प्रश्न 17. कारों, वायुयानों आदि में धातुओं की जगह प्लास्टिक क्यों उपयोग किया जाता है ?

उत्तर- क्योंकि यह धातुओं की अपेक्षा हल्का होता है।

प्रश्न 18. प्लास्टिक पात्र उपयोग करने में आसान क्यों है ?

उत्तर-प्लास्टिक पात्र हल्के, सस्ते, मजबूत और आसानी से संभाले जा सकते हैं।

प्रश्न 19. किन्हीं दो अनिम्नकरणीय पदार्थों के नाम बताओ।

उत्तर-(1) प्लास्टिक (2) धातु के बर्तन।

प्रश्न 20. प्राकृतिक रेशों की जगह कृत्रिम रेशों का उपयोग करने के दो कारण लिखिए।

उत्तर-चिरस्थायित्व और उपलब्धता।

प्रश्न 21. कृत्रिम रेशों का एक मुख्य हानिकारक गुण क्या है ?

उत्तर-यह गर्म करने पर पिघल जाता है। .

प्रश्न 22. निम्नीकरण पदार्थ क्या है ?

उत्तर-निम्नीकरण पदार्थ-वे पदार्थ जिनका जीवाणुओं द्वारा अपघटन नहीं होता, उन्हें अविघटनशील पदार्थ कहते हैं।

प्रश्न 23. शाकाहारी की मौत और नालियों का अवरुद्ध करने के लिए कौन-सा पदार्थ उत्तरदायी है ?

उत्तर-प्लास्टिक के थैले।

प्रश्न 24. 4R सिद्धांत क्या है ?

उत्तर-उत्पादन कम करना (Reduce), पुनः उपयोग (Reuse), पुन:चक्रण (Recycle) और पुनः प्राप्ति (Recover) ।

प्रश्न 25. प्लास्टिक अविघटनकारी है। क्या यह पर्यावरण हितैषी है अथवा पर्यावरण शत्रु है ?

उत्तर-पर्यावरण शत्रु।

इस पोस्ट में आपको बहुलक का अर्थ बहुलक किसे कहते हैं बहुलक का दूसरा नाम क्या है? गणित में बहुलक क्या होता है? बहुलक का सूत्र क्या होता है? बहुलक की विशेषता क्या है? बहुलक क्या है उसके गुण और दोष बताइए? बहुलक का सूत्र बताइए बहुलक के सूत्र बहुलक (सांख्यिकी बहुलक का सूत्र क्या है बहुलक की परिभाषा क्या है माध्य माध्यक और बहुलक बहुलक का सूत्र pdf बहुलक का अर्थ से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button