ITI

पारिस्थितिक तंत्र किसे कहते हैं ? इसका जीवमंडल से क्या संबंध है ?

पारिस्थितिक तंत्र किसे कहते हैं ? इसका जीवमंडल से क्या संबंध है ?

जीवमंडल में ऊर्जा और पदार्थ का आदान-प्रदान जैव एवं अजैव घटकों के बीच लगातार होता रहता है, इस तंत्र को ही पारिस्थितिक तंत्र कहते हैं। तालाब, झील, जंगल, खेत और मानव-निर्मित जीवशाला में जैव और अजैव घटक आपस में क्रियाएं करते रहते हैं जो एक पारिस्थितिक तंत्र को प्रकट करते हैं। जैव संख्या, जैव तथा अजैव पारिस्थितिक तंत्र के घटक हैं, जो इस तंत्र को संरचना तथा गतिशीलता प्रदान करते हैं। कोई तालाब, वन या घास का मैदान पारिस्थितिक तंत्र के उदाहरण हैं।

जीवमंडल का प्रत्येक घटक अपना विशिष्ट कार्य करता है। इनके कुल कार्यों का सारा योग जीवमंडल को स्थिरता प्रदान करता है। किसी भौगोलिक क्षेत्र में सारे पारिस्थितिक तंत्र एक साथ मिलकर बायोम बनाते हैं तथा समस्त बायोम मिलकर जीवमंडल बनाते हैं। अतः जीवमंडल का एक प्रमुख घटक पारिस्थितिक तंत्र है जो जीवमंडल को गतिशीलता प्रदान करता है।

पर्यावरण की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी

प्रश्न . हमें आहार श्रृंखला के किस ओर स्थान ग्रहण करना चाहिए जिससे अधिक ऊर्जा प्राप्त हो सके तथा क्यों ?
उत्तर- आहार श्रृंखला में ऊर्जा के स्थानांतरण के दौरान उत्पादक स्तर पर अधिक ऊर्जा उपलब्ध होती है।

वि-चरण श्रृंखला-उत्पादक→ मानव इस आहार श्रृंखला से पता चलता है कि हमें शाकाहारी होने से अधिक मात्रा में ऊर्जा उपलब्ध हो जाती है। श्रृंखला के दाहिने हाथ की ओर स्थान पाने वाले उपभोक्ताओं को कम ऊर्जा उपलब्ध होती है। अतः हमें आहार श्रृंखला के उत्पादक स्तर पर ही स्थान ग्रहण करना चाहिए ताकि अधिक-से-अधिक ऊर्जा उपलब्ध हो सके।

प्रश्न . हानिप्रद रसायन हमारे शरीर में किस प्रकार सांद्रित होते हैं ?
उत्तर- आजकल फसलों को कीटों तथा रोगों से बचाने के लिए अनेक रसायन कीटनाशकों का प्रयोग करते हैं। ये रसायन पानी में घुल जाते हैं तथा मिट्टी से रिसकर भूमिगत जल-स्तर तक पहुंच जाते हैं या मिट्टी द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं। मिट्टी से इन्हें पौधे जल तथा खनिजों के साथ अवशोषित कर लेते हैं। इस प्रकार वे हमारी आहार श्रृंखला में प्रवेश करते हैं। पोषण रीति के एक स्तर से दूसरे स्तर में स्थानांतरण के दौरान प्रत्येक स्तर पर ये हानिकारक रसायन सांद्रित होते जाते हैं जैसे

(1) घास   ⟶ भेड़/ बकरी  ⟶ मानव
(2) कवक या काई  ⟶ मछली  ⟶ मानव

मानव शरीर में इन रसायनों की मात्रा जीवों से अधिक है। मच्छरों को मारने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली डी० डी० टी० का सांद्रण मानव में सबसे अधिक है।

प्रश्न . मनुष्य कैसे पारिस्थितिक असंतुलन के लिए उत्तरदायी है ?
उत्तर- मनुष्य द्वारा प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न आधुनिक कृषि ढंगों से पारिस्थितिक संतुलन निम्नलिखित तरीकों से प्रभावित होता है

(i) मशीनों और अन्य साधनों का प्रयोग।
(ii) रासायनिक खादों और दवाइयों का प्रयोग।
(iii) गोबर एवं अन्य वस्तुओं को जलाने से।
(iv) खानों की अधिक खुदाई करने से।

प्रश्न . मानव शरीर में सबसे अधिकतः हानिकारक रसायनों के इकट्ठा होने का कारण क्या है ?
उत्तर-जैव-आवर्धन।
प्रश्न . ऑक्सीजन के कितने परमाणुओं से ओज़ोन का अणु बनता है ?
उत्तर-तीन परमाणुओं से।
प्रश्न . सभी वायविक जीवों के लिए कौन-सी गैस आवश्यक है ?
उत्तर-ऑक्सीजन।।
प्रश्न . वायुमंडल के ऊपरी स्तर में कौन-सा घातक विष विद्यमान है ?
उत्तर-ओज़ोन।
प्रश्न . ओजोन की परत पृथ्वी की सुरक्षा किससे करती है ?
उत्तर-पराबैंगनी विकिरण से।
प्रश्न . पराबैंगनी विकिरण से मानव शरीर को क्या क्षति होती है ?
उत्तर-त्वचा कैंसर हो जाता है।

प्रश्न . मानव पर्यावरण को प्रभावित करने वाले दो मुख्य अजैव घटकों के नाम बताइए।
उत्तर-तापमान तथा मिट्टी दो मुख्य अजैव घटक हैं जो मानव पर्यावरण को प्रभावित करते हैं।
प्रश्न . पोषी स्तरों की परिभाषा दो।
उत्तर-आहार श्रृंखला के जिन विभिन्न स्तरों पर भोजन का स्थानांतर होता है, उन स्तरों को पोषण स्तर कहते हैं।
प्रश्न . आहार श्रृंखला का निर्माण कौन करता है?
उत्तर–विभिन्न जैविक स्तरों पर भाग लेने वाले जीवों की यह श्रृंखला, आहार श्रृंखला का निर्माण करती है।
प्रश्न . पोषी स्तर कौन बनाते हैं ?
उत्तर-आहार श्रृंखला का प्रत्येक चरण अथवा कड़ी एक पोषी स्तर बनाते हैं।
प्रश्न . प्रथम पोषी स्तर से संबंधित कौन हैं ?
उत्तर-स्व:पोषी अथवा उत्पादक।।
प्रश्न . द्वितीय पोषी स्तर के प्राणी कौन-से होते हैं ?
उत्तर-शाकाहारी अथवा प्राथमिक उपभोक्ता।

इस पोस्ट में आपको पारिस्थितिकी तंत्र की संरचना pdf पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह वन पारिस्थितिकी तंत्र पारिस्थितिकी तंत्र एवं पर्यावरण प्रदूषण जीवमंडल क्या है जीवमंडल परिभाषा जीवमंडल किसे कहते हैं विश्‍व पर्यावरण दिवस के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारी पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्न पर्यावरण प्रश्नोत्तरी 2017 पर्यावरण से सम्बन्धित प्रश्न relationship between biosphere and ecosystem जीवमंडल और पारिस्थितिक तंत्र के बीच संबंध से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button