Samanya Gyan

पारदर्शी, अपारदर्शी और पारभासी वस्तुएं किन्हें कहते हैं

पारदर्शी, अपारदर्शी और पारभासी वस्तुएं किन्हें कहते हैं

पारदर्शी वस्तुएं-जिन वस्तुओं में से प्रकाश आर-पार गुज़र सकता है। अथवा जिनमें से हम आर-पार देख सकते हैं, उन्हें पारदर्शी वस्तुएं कहते हैं।
उदाहरण-काँच, जल और वायु आदि।
अपारदर्शी वस्तुएं- जिन वस्तुओं में से प्रकाश बिल्कुल नहीं गुज़र सकता, उन्हें अपारदर्शी वस्तुएं कहते हैं।
उदाहरण-लकड़ी, लोहा, गत्ता और ईंट आदि।
पारभासी वस्तुएं – जिन वस्तुओं में से प्रकाश थोड़ी मात्रा में से गुजर सकता है, उन्हें पारभासी वस्तुएँ कहते हैं।
उदाहरण- घिसा हुआ कांच, मोमी कागज़, धुआँ, कोहरा आदि।

मानव आँख से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न . रेटिना पर बिंब कैसा बनता है ?
उत्तर. रेटिना पर उल्टा, छोटा और वास्तविक बिंब बनता है।
प्रश्न . रेटिना किस प्रकार का होता है?
उत्तर. रेटिना पतली झिल्ली के समान होता है जिसमें असंख्य प्रकाश संवेदी कोशिकाएं होती हैं।
प्रश्न . प्रकाश संवेदी कोशिकाएं दृष्टि संवेदना को मस्तिष्क के पास किस रूप में भेजती हैं ?
उत्तर. विद्युत संकेतों के रूप में दृष्टि तंत्रिका के माध्यम से।
प्रश्न . आँख का लैंस किससे बना होता है ?
उत्तर. आँख का लैंस तंतुओं के जैली जैसे पदार्थ से बना होता है।
प्रश्न . फोकस दूरी को किस प्रकार बदला जा सकता है ?
उत्तर. वक्रता के परिवर्तन के द्वारा।
प्रश्न . विश्राम अवस्था में आँख के लैंस की फोकस दूरी कितनी होती है?
उत्तर. 25 सेमी०

प्रश्न .दृष्टि स्थिरता किसे कहते हैं?
उत्तर. रेटिना पर विद्यमान वह संवेदना जिसके परिणाम स्वरुप 1 सेकंड के 16 भाग तक दृश्य प्रभाव पड़ता है उसे दृष्टि स्थिरता कहते हैं
प्रश्न . रंगाधता किसे कहते हैं?
उत्तर. जो लोग ठीक प्रकार से देख तो पाते हैं पर रंगों की ठीक पहचान नहीं कर सकते उन्हें रंगाधता का रोगी कहा जाता है
प्रश्न . निकट दृष्टि दोष किसे कहते हैं?
उत्तर. वह रोग जिसमें निकट की वस्तु है तो साफ दिखाई देती है पर दूर की वस्तु दिखाई नहीं देती
प्रश्न .दीर्घदृष्टि रोग किसे कहते हैं?
उत्तर. वह रोग जिसमें दूर की वस्तुएं तो साफ़ दिखाई देती है पर निकट की वस्तु दिखाई नहीं देती
प्रश्न .स्वच्छ मंडल किसे कहते हैं?
उत्तर. वह झील्ली जो नेत्रगोलक के अगर पृष्ठ पर एक पारदर्शी उभार बनाती है जिससे प्रकाश नेत्र में प्रवेश करता है उसे स्वच्छ मंडल कहते हैं
प्रश्न .परितारिका किसे कहते हैं?
उत्तर. कॉर्निया के पीछे कि वह संरचना जो पुतली के साइज को नियंत्रित करती है उसे परितारिका कहते हैं

प्रश्न . मोतिया बिंद का उपचार क्या है ?
उत्तर. मोतिया बिंद का उपचार शल्य चिकित्सा है।
प्रश्न . एक नेत्र का क्षैतिज दृष्टि क्षेत्र लगभग कितना होता है ?
उत्तर. लगभग 150°.
प्रश्न . दोनों नेत्रों का एक साथ क्षैतिज दृष्टि क्षेत्र लगभग कितना होता है ?
उत्तर. लगभग 180°.
प्रश्न . शिकार करने वाले जंतुओं के नेत्र विपरीत दिशाओं में स्थित क्यों होते हैं ?
उत्तर. अधिकतम विस्तृत दृष्टि क्षेत्र प्रदान कराने के लिए।
प्रश्न . मानव में दोनों नेत्र सिर पर सामने की ओर स्थित होने का नुकसान है ? इसका लाभ क्या है ?
उत्तर. इससे दृष्टि क्षेत्र कम हो जाता है लेकिन इनसे हमें त्रिविय-चाक्षुकी का लाभ मिल जाता है।
प्रश्न . आँखों की सुग्राहिता से क्या अर्थ है ?
उत्तर. आँखों की सुग्राहिता का संबंध रंगों से है। आँखें किसी रंग के लिए अधिक सुग्राही होती हैं और किसी के लिए कम।।
प्रश्न . आँखें किस रंग के लिए अधिक सुग्राही होती हैं ?
उत्तर. आँखें हरे रंग के लिए अधिक सुग्राही होती हैं।

प्रश्न . हमारी कौन-सी ज्ञानेंद्री देखने का काम करती है ?
उत्तर. आँख
प्रश्न . मोतियाबिंद किसे कहते हैं?
उत्तर. नेत्र के क्रिस्टलीय लेंस पर दूधिया और धुंधली परत का जम जाना मोतियाबिंद कहलाता है जिस कारण दृष्टि का मंद हो जाना या नेत्र दृष्टि का समाप्त हो जाना घटित हो सकता है शल्य चिकित्सा से दृष्टि का लौटना संभव होता है
प्रश्न .जरा दूर दृष्टीता किसे कहते हैं?
उत्तर. आयु में वृद्धि होने के साथ-साथ नेत्र की समंजन क्षमता कम हो जाती है किसमें निकट बिंदु दूर हट जाता है जिस कारण निकट की वस्तु सुस्पष्ट देखने में कठिनाई आती है इस दोष को जरा दूर दृष्टि से कहते हैं
प्रश्न .द्विफोकसी लेंस किसे कहते हैं?
उत्तर. द्विफोकसी लेंस में अवतल और उत्तल दोनों लेंस होते हैं इसका ऊपरी भाग अवतल लेंस होता है और निचला भाग उत्तल लेंस होता है अवतल लेंस दूर की वस्तु और उत्तल लेंस निकट की वस्तु को देखने का कार्य करते हैं

प्रश्न . हमें एक की बजाय दो आँखों से क्या लाभ हैं ?
उत्तर. हमें भगवान् ने एक आँख की बजाय दो आँखें देखने के लिए प्रदान की हैं। इसके हमें निम्नलिखित लाभ हैं
(1) हमारा दृष्टि-क्षेत्र विस्तृत हो जाता है।
(2) एक आँख होने की स्थिति में हमारा क्षैतिज दृष्टि क्षेत्र लगभग 150° होता लेकिन दो आँखों के कारण अब यह लगभग 180° है।
(3) किसी मंद प्रकाशित वस्तु को देखने की क्षमता एक आँख की अपेक्षा दो आँखों से बढ़ जाती है।
प्रश्न . अभिनेत्र लैंस कब पतला हो जाता है ?
उत्तर. जब पेशियां शिथिल हो जाती हैं।
प्रश्न . समंजन क्या है ?
उत्तर. अभिनेत्र लैंस की वह क्षमता जिसके कारण वह अपनी फोकस दूरी को समायोजित कर लेता है उसे समंजन कहते हैं।
प्रश्न . नेत्र का निकट बिंदु किसे कहते हैं ?
उत्तर. वह न्यूनतम दूरी जिस पर रखी वस्तु बिना किसी तनाव के अत्यधिक स्पष्ट देखी जा सकती है उसे नेत्र का निकट बिंदु कहते हैं। किसी सामान्य दृष्टि के लिए यह दूरी लगभग 25 cm होती है।
प्रश्न . नेत्र का दूर बिंदु किसे कहते हैं ?
उत्तर. वह दूरतम् बिंदु जिस तक कोई नेत्र, वस्तुओं को सुस्पष्ट देख सकता है उसे नेत्र का दूर बिंदु कहते हैं।
प्रश्न . सामान्य नेत्र के लिए दूर बिंदु कहाँ होता है ?
उत्तर. सामान्य नैत्र के लिए दूर बिंदु अनंत दूरी पर होता है।
प्रश्न . मोतिया बिंद क्या है?
उत्तर. कई बार आयु बढ़ने के साथ कुछ लोगों में नेत्र का क्रिस्टलीय लैंस दूधिया तथा धुंधला हो जाता है जिस कारण दृष्टि में कमी या पूर्ण रूप से दृष्टिक्षय हो जाता है। इसे मोतिया बिंद कहते हैं।

इस पोस्ट में पारदर्शी, अपारदर्शी और पारभासी वस्तुएं किन्हें कहते हैं ? पारदर्शी पारभासी और अपारदर्शी वस्तुओं पारदर्शी पदार्थ किसे कहते हैं अपारदर्शी किसे कहते हैं पारदर्शी वस्तुओं के नाम अपारदर्शी वस्तु का उदाहरण पारदर्शी उदाहरण अपारदर्शी पदार्थ पारभासी की परिभाषा से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button