Samanya Gyan

अकबर के शासनकाल में नवरत्न (Trick)

अकबर के शासनकाल में नवरत्न (Trick)

हेल्लो दोस्तों आप यह अच्छे से जानते है कि यदि समान्य ज्ञान को ऐसे याद करे तो एक टाइम के बाद भूल सकते है लेकिन यदि इनको ट्रिक के साथ याद किया जाये तो लम्बे समय तक याद रहती है और यदि भूल भी जाये तो एक बार देखने पर उसी टाइम याद हो जाती है और शोर्ट ट्रिक लगा के समान्य ज्ञान के बहुत से टॉपिक याद किये जा सकते है

तो दोस्तों आज हम आपको अपनी पोस्ट के माध्यम से अकबर के शासनकाल के नवरत्न के बारे में बतायेंगे आप सभी जानते हैं कि अकबर के शासनकाल में उसके 9 गुणवान दरबारी थे जिन्हें अकबर के नवरत्न के नाम से जाना जाता है   आप नवरत्नों को ट्रिक के माध्यम से याद आसान तरीके से कर सकते है  तो आज हम आपको इन नवरत्नो के नाम याद रखने की ट्रिक बताऐंगे , लेकिन इससे पहले हम इनके बारे में थोडी सी जानकारी बताते हैं जो परीक्षा में अक्सर पुंछा जाता है !

1. बीरबल – परम बुद्धिमान राजा बीरबल अकबर के युद्ध-सलाहकार थे। इनके बचपन का नाम महेशदास था !  हास्य-परिहास में इनके अकबर के संग काल्पनिक किस्से आज भी कहे जाते हैं। बीरबल एक कवि भी थे। दीन ए इलाही धर्म को स्वीकार करने बाले प्रथम व अंतिम हिन्दू शासक बीरबल थे !
2. अबुल फजल – इतिहासज्ञ अबुल फजल ने अकबर के शासन काल की प्रमुख घटनाओं को कलमबद्ध किया था, उन्होंने अकबरनामा और आइन-ए-अकबरी की रचना की थी।पंचतंत्र का फारसी भाषा में अनुवाद अबुल फजल ने अनवर ए सादात नाम से किया ! इनका जन्म आगरा में हुआ।
3. तानसेन – संगीत सम्राट तानसेन अकबर के दरबार के एक विलक्षण संगीतज्ञ थे। इनके बचपन का नाम रामतनु पाण्डेय था ! अकबर ने इन्हें कंठाभरण वाणीविलास की उपाधी दी थी ! 
4. राजा भगवान दास – भगवानदास आमेर के राजा भारमल का पुत्र था। उसकी बहन का विवाह अकबर के साथ हुआ था। अकबर ने उसे 5000 का मनसबदार बना दिया था । उसने अनेक महत्त्वपूर्ण युद्धों में भाग लिया था। वह एक सत्यवादी, साहसी और पराक्रमी व्यक्ति था।

5. अब्दुल रहीम खाने खाना – यह अकबर के दरबार में राजकवि थे !
6. राजा टोडरमल – मुगलकाल के स्वर्णिम काल यानी अकबर के दौर में दो हिन्दुओं बीरबल और राजा मान सिंह का बहुत जिक्र होता है, पर राजा टोडर मल का उस तरह से जिक्र नहीं होता। हालांकि वे भी अकबर के बेहद करीबी थे। वे उनके दरबार में राजस्व मंत्री मतलब दीवान थे।
7. राजा मानसिंह – राजा मानसिंह अकबर की सेना के मुख्य सेनापति थे ! कहा जाता है कि हिन्दुओं के प्रति अकबर के दृष्टिकोण को अधिक उदार बनाने में मानसिंह का महत्त्वपूर्ण योगदान था।
8. मुल्ला दो प्याजा – मुल्ला दो प्याजा अरब का रहने वाला था। हुमायूँ के समय वह भारत आया था। भोजन के समय दो प्याजा अधिक पसन्द होने के कारण, अकबर उसे दो प्याजा के नाम से सम्बोधित करता था। अपनी योग्यता और सम्राट् के प्रति निष्ठा के कारण वह भी अकबर के नौरत्नों में से एक बन गया था।
9. हकीम हुक्काम – हकीम हुक्काम , मुग़ल सम्राट अकबर का सलाहकार और नवरत्नों में से एक था।

B = Birbal (बीरबल )
A = Abul Fazal ( अबुल फजल )
T = Tansen ( तानसेन )
B= Bhagvandas (भगवान दास)
A = Abdul Rahim Khane Khana (अब्दुल रहीम खाने खाना )
T = Todarmal (टोडरमल )
M = Manshingh (मानसिंह)
D = Do Pyaja Mulla (मुल्ला दो प्याजा)
H= Hakim Hukkam (हकीम हुक्काम)
BAT BAT MDH ( इस ट्रिक को याद करने के लिये आप सोचिये कि MDH मसाले बाले चाचाजी के पास एक बैट (BAT) है जिससे वो मसाला कूटते हैं )
आप अकबर के शासनकाल के नवरत्न याद करने के लिए इस लाइन को याद रख सकते है तो इस तरह अकबर के शासनकाल में नवरत्न आपको आसानी से याद हो जायेंगे !

मुग़ल साम्राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी :-

● किसके शासन काल में मलिक मोहम्मद जायसी ने‘पद्मावत’ की रचना की— शेरशाह
● किस मुगल शासक ने दो बार शासन किया— हुमायूँ
● किस युद्ध को जीतने के बाद शेरशाह ने अफगानसत्ता की स्थापना की— बिलग्राम का युद्ध
● बिलग्राम के युद्ध को दूसरे किस नाम से जाना जाता है— कन्नौजका युद्ध
● अकबर के समय भारत में किस प्रसिद्ध महिला शासक काशासन था— रानी दुर्गावती
● बाबर के मुस्लिम कानून-नियमों का संग्रह किसमें है— मुबायीन
● किस इतिहासकार ने शाहजहाँ के काल को मुगल शासन कास्वर्ण युग कहा था— ए. एल. श्रीवास्तव
● ‘जाब्ती प्रणाली’ का जन्मदाता कौन था— शेरशाह सूरी
● पानीपत के युद्ध में बाबर की जती का क्या कारण था— सैन्य कुशलता
● ‘जवाबित’ का संबंध किससे था— राज्य कानून से
● ईरान के शाह और मुगल शासकों का झगड़ा किस स्थान के लिए था— कंधार
● मुमताज महल का वास्तविक नाम क्या था— अर्जुमंद बानो बेगम
● अकबर द्वारा बनाई गई कौन-सी इमारत बौद्ध विहार की तरह है— पंचमहल
● अकबर ने सर्वप्रथम वैवाहिक संबंध किसके साथ स्थापित किए — कछवाहों के साथ
● औरंगजेब ने दक्षिण में किन दो राज्यों को विभाजित किया— बीजापुर व गोलकुंडा
● किस मुगल बादशाह ने अपनी आत्मकथा फारसी में लिखी— जहाँगीर ने
● मुगलों को नौरोज का त्यौहार कहाँ से मिला— पारसियों ने
● कौन-सा मकबरा द्वितीय ताजमहल कहलाता है— बीबी का मकबरा/शबिया-उद-दौरानी का मकबरा
● किस मुगल बादशाह की सेना में सबसे अधिक हिंदू सेनापति थे— औरंगजेब

● ‘अनवर-ए-सुहैली’ ग्रंथ किसका अनुवाद है— पंचतंत्र
● संगीतज्ञ तानसेन का मकबरा कहाँ स्थित है— ग्वालियर में
● गुलबदन बेगम किसकी पुत्री थी— बाबर की
● ‘महाभारत’ का फारसी अनुवाद किसके काल में हुआ — अकबर
● किसके निर्देशन में ‘महाभारत’ का फारसी अनुवाद हुआ— फैजी
● किस विद्धान मुसलमान का हिन्दी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान है— अब्दुल रहीम खान-ए-खाना
● हल्दी घाटी के युद्ध में अकबर का क्या उद्देश्य था— राणा प्रताप को अपने अधीन लाना
● मुगल सम्राट अकबर के समय का प्रसिद्ध चित्रकार कौन था— दशवंत
● धरमत का युद्ध कब हुआ— 1628 ई.
● धरमत का युद्ध किस-किस के बीच हुआ— औरंगजेब व दारा शिकोह के बीच
● मुगल काल में किस बंदरगाह को ‘बाबुल मक्का’ कहा जाता था— सूरत
● एतामद-उद-दौला का मकबरा कहाँ है— आगरा
● एतामद-उद-दौला का मकबरा किसने बनवाया था— नूरजहाँ ने
● किस राजपूताना राज्य ने अकबर की संप्रभुत्ता स्वीकार नहीं की थी— मेवाड़
● किस मध्यकालीन शासक ने ‘पट्टा एवं कबूलियत’ की प्रथा आंरभ की थी— शेरशाह ने
● अकबर ने ‘कठाभरणवाणी’ की उपाधि किस संगीतज्ञ को दी थी— तानसेन
● अंतिम रूप से किस मुगल बादशाह ने ‘जजिया कर’ को समाप्त किया— मोहम्मद शाह ‘रंगीला’
● ‘जो चित्रकला का शत्रु है वह मेरा शत्रु हैं’ किस मुगल शासक ने कहा था— जहाँगीर ने
● बाबर के वंशजों की राजधानी कहाँ थी— समरकंद
● जहीरुद्दीन बाबर का जन्म कहाँ और कब हुआ— 1483 ई. में, फरगाना
● चंदेरी का युद्ध किस-किस के मध्य हुआ— बाबर और मेदिनीराय के मध्य
● बाबर ने अपनी आत्मकथा किस भाषा में लिखी— तुर्की भाषा में
● कौन-सा बादशाह अपनी उदारता के कारण कलंदर के नाम से प्रसिद्ध था— बाबर
● ‘दीन पनाह’ नगर की स्थापना किसने की— हुमायूँ ने

● कौन-सा बादशाह सप्तहा के सातों दिन अलग-अलग कराया— हुमायूँ
● पानीपत के द्वितीय युद्ध में किसकी पराजय हुई— विक्रमादित्य
● फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजे का निर्माण किसने कराया— अकबर ने
● बुलंद दरवाजे का निर्माण कब पूरा हुआ— 1575 में
● ‘भानुचंद्र चरित’ की रचना किसने की— सिद्धचंद्र ने
● इलाही संवत् की स्थापना किसने की— अकबर ने
● दास प्रथा का अंत कब और किसने किया— 1562 में, अकबर ने
● किस शासक ने ‘नूरुद्दीन’ की उपाधि धारण की— जहाँगीर ने
● किसने ‘निसार’ नामक सिक्के का प्रचलन किया— जहाँगीन ने
● किस शासक ने न्यान के लिए अपने महल में सोने की जंजीर लगवाई— जहाँगीर ने
● ‘मयूर सिंहासन’ का निर्माण किसने कराया था— शाहजहाँ ने
● ताजमहल के निर्माण में कितना समय लगा था— 22 वर्ष
● ‘गंगालहरी’ नामक रचना किसके शासन काल में रचित हुई— शाहजहाँ के काल में
● किस शासने अपने पिता को कैद में डाल दिया था— औरंगजेब ने
● औरंगजेब गद्दी पर बैठने से पहले किस स्थान का गर्वनर था— दक्कन
● ‘गुण समंदर’ की उपाधि किस शासक के धारण की— शाहजहाँ ने
● शेरशाह का मकबरा कहाँ है— सासाराम (बिहार)
● ‘नगीना मस्जिद’ कहाँ स्थित है— आगरा में
● किस शासक के शासन के दौरान मुगल साम्राज्य की सीमाएं सबसे ज्यादा विस्तृत हो गईं— औरंगजेब
● किस शासक ने मुगल राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित करने के लिए शाहजहाँनाबाद नगर की स्थापना की— शाहजहा

इस पोस्ट में आपको GK Tricks — Nine Gems of Akbar अकबर के शासनकाल में नवरत्न (Trick) हिस्ट्री शार्ट ट्रिक गक ट्रिक राजस्थान के लोक नृत्य ट्रिक हिंदी साहित्य ट्रिक पुरस्कार याद करने की ट्रिक हिंदी रचनाएँ ट्रिक gk trick by rmu बौद्ध धर्म gk trick सम्राट अकबर के 9 रत्न (GK Trick in Hindi) अकबर के शासनकाल में नवरत्न||Nine Gems of Akbar से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button