ITI

पदार्थों के चक्रण में अपघटकों की क्या भूमिका है

पदार्थों के चक्रण में अपघटकों की क्या भूमिका है

जीव-मंडल के सभी जैव-जीवों को पोषण के आधार पर उत्पादक, उपभोक्ता तथा अपघटक के रूप में बांटा गया है। अपघटक सूक्ष्म जीव हैं जिनमें जीवाणु तथा फंगस या कवक प्रमुख हैं। ये मृतक पौधों एवं जंतु शरीरों के अपघटन में सहायता करते हैं। ये परपोषी जीव हैं।

पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न . मानव पर्यावरण को प्रभावित करने वाले दो मुख्य अजैव घटकों के नाम बताइए।
उत्तर-तापमान तथा मिट्टी दो मुख्य अजैव घटक हैं जो मानव पर्यावरण को प्रभावित करते हैं।
प्रश्न . पोषी स्तरों की परिभाषा दो।
उत्तर-आहार श्रृंखला के जिन विभिन्न स्तरों पर भोजन का स्थानांतर होता है, उन स्तरों को पोषण स्तर कहते हैं।
प्रश्न . आहार श्रृंखला का निर्माण कौन करता है?
उत्तर–विभिन्न जैविक स्तरों पर भाग लेने वाले जीवों की यह श्रृंखला, आहार श्रृंखला का निर्माण करती है।
प्रश्न . पोषी स्तर कौन बनाते हैं ?
उत्तर-आहार श्रृंखला का प्रत्येक चरण अथवा कड़ी एक पोषी स्तर बनाते हैं।
प्रश्न . प्रथम पोषी स्तर से संबंधित कौन हैं ?
उत्तर-स्व:पोषी अथवा उत्पादक।।
प्रश्न . द्वितीय पोषी स्तर के प्राणी कौन-से होते हैं ?
उत्तर-शाकाहारी अथवा प्राथमिक उपभोक्ता।

प्रश्न . तृतीय पोषी स्तर के प्राणियों के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर-शेर, चीता।
प्रश्न . स्व:पोषी सौर प्रकाश में निहित ऊर्जा को किस ऊर्जा में बदल देते हैं ?
उत्तर-रासायनिक ऊर्जा में। प्रश्न . हरे पौधे अपने भोजन के लिए सौर ऊर्जा का कितने प्रतिशत भाग का उपयोग करते हैं ? उत्तर-1%.
प्रश्न . भोजन की कितने प्रतिशत मात्रा उपभोक्ता के अगले स्तर तक पहुँचाता है ?
उत्तर-10%.
प्रश्न . सामान्यतः आहार श्रृंखला में कितने चरण होते हैं ?
उत्तर-तीन या चार चरण।।
प्रश्न . चौथे पोषी स्तर के बाद जीवन अत्यल्प क्यों हो जाता है ?
उत्तर-उपयोगी ऊर्जा की मात्रा की बहुत कमी हो जाने के कारण।
प्रश्न . सामान्य रूप से सबसे अधिक जनसंख्या किस स्तर पर होती है ?
उत्तर-उत्पादक स्तर पर।
प्रश्न . सबसे अधिक हानिकारक रसायन किस जीव में संचित होते हैं ?
उत्तर-मानव शरीर में।

प्रश्न . मानव शरीर में सबसे अधिकतः हानिकारक रसायनों के इकट्ठा होने का कारण क्या है ?
उत्तर-जैव-आवर्धन।
प्रश्न . ऑक्सीजन के कितने परमाणुओं से ओज़ोन का अणु बनता है ?
उत्तर-तीन परमाणुओं से।
प्रश्न . सभी वायविक जीवों के लिए कौन-सी गैस आवश्यक है ?
उत्तर-ऑक्सीजन।।
प्रश्न . वायुमंडल के ऊपरी स्तर में कौन-सा घातक विष विद्यमान है ?
उत्तर-ओज़ोन।
प्रश्न . ओजोन की परत पृथ्वी की सुरक्षा किससे करती है ?
उत्तर-पराबैंगनी विकिरण से।
प्रश्न . पराबैंगनी विकिरण से मानव शरीर को क्या क्षति होती है ?
उत्तर-त्वचा कैंसर हो जाता है।

इस पोस्ट में आपको अजैविक घटक क्या है अपघटन प्रक्रिया अपघटन परिभाषा अपघटन का सिद्धांत अपघटन महत्वपूर्ण क्यों है पारिस्थितिकी पिरामिड pdf जैविक व अजैविक घटक decomposition process decomposition definition principle of decomposition why is decomposition important human decomposition time lapse पर्यावरण बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर पर्यावरण के प्रश्न और उत्तर पर्यावरण और पारिस्थितिकीय पर सामान्य ज्ञान प्रश्न से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button