ITI

अपघटक क्या हैं? जीवमंडल में अपघटकों का क्या महत्त्व है?

अपघटक क्या हैं? जीवमंडल में अपघटकों का क्या महत्त्व है?

अपघटक वे सूक्ष्म जीव हैं जो मृत पौधों एवं जंतुओं के मृत शरीर में उपस्थित कार्बनिक यौगिकों का अपघटन करते हैं तथा उन्हें सरल यौगिकों और तत्वों में बदल देते हैं। ये सरल यौगिक तथा तत्व पृथ्वी के पोषण भंडार में वापस चले जाते हैं . जीवमंडल में अपघटकों का महत्त्व-अपघटक जीव मृत पौधों और जंतुओं के मृत शरीरों के अपघटन में सहायता करते हैं तथा इस प्रकार वातावरण को स्वच्छ रखने का कार्य करते हैं। अपघटक जीव मृत पौधों एवं जंतुओं के मृत शरीर में उपस्थित विभिन्न तत्वों को फिर से पृथ्वी के पोषण भंडार में वापस पहुँचाने का कार्य भी करते हैं। पोषक तत्व पुनः प्राप्त हो जाने से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बनी रहती है और यह मिट्टी बार-बार फ़सलों का पोषण करती रहती है।

पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और प्रश्न उत्तर

प्रश्न . उत्पादक, उपभोक्ता तथा अपघटक रूपों को स्पष्ट करो।
उत्तर- पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटक पौधे तथा जंतु हैं। इन जीवों को उत्पादक, उपभोक्ता तथा अपघटक के रूपों में वर्गीकृत किया गया है।
(क) उत्पादक -उत्पादक वे जीव होते हैं जो खाद्य पदार्थ का उत्पादन करते हैं। इस वर्ग के अंतर्गत वे समस्त पौधे आते हैं जिनमें क्लोरोफिल नामक हरित वर्णक होता है। ये पौधे सूर्य के प्रकाश की सहायता से प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा खाद्य पदार्थ उत्पन्न करते हैं।
(ख) उपभोक्ता-जो खाद्य पदार्थ का उपभोग करते हैं उन्हें उपभोक्ता कहते हैं। इस वर्ग में सभी जंतु आते हैं। इस वर्ग के जीव अपना भोजन स्वयं ही नहीं बनाते बल्कि भोजन के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं।

उपभोक्ता के प्रकार- उपभोक्ता तीन प्रकार के होते हैं

(i) शाकाहारी -ये जीव केवल पौधों को खाते हैं जैसे गाय, भैंस, बकरी, हिरण आदि।
 (ii) मांसाहारी -ये जीव दूसरे जंतुओं का मांस खाते हैं जैसे शेर, चीता आदि।
(iii) सर्वभक्षी – ये पौधों और जंतुओं दोनों को खाते हैं जैसे मानव, कुत्ता आदि।

(ग) अपघटक -यह जीवों का तीसरा वर्ग है। ये सूक्ष्म जीव हैं जिनके अंतर्गत जीवाणु तथा फंगस आते हैं। ये ।मृत पौधों एवं जंतु शरीरों के अपघटन में सहायता करते हैं। पर्यावरण की सफ़ाई के लिए ये बहुत आवश्यक हैं।

प्रश्न . कौन-से रसायन ओजोन छिद्र के लिए प्रमुख कारण बने हुए हैं?
उत्तर- (i) एयरोसोल दहन
(ii) आधुनिक अग्निशामक
(iii) नाभिकीय विस्फोट
(iv) हैलोजन ।
(v) सल्फेट एयरोसोल
(vi) CFCs (क्लोरोफ्लोरो कार्बन), CBC (क्लोरो ब्रोमो कार्बन आदि जिनका प्रशीतकों में उपयोग किया जाता। है।)

प्रश्न . मानव के द्वारा की गई किन क्रियाओं ने पर्यावरण को अत्यधिक क्षति पहुँचाने का कार्य किया है?
उत्तर- (i) तीव्र गति से बढ़ती हुई विश्वव्यापी जनसंख्या।
(ii) औद्योगीकरण।
(iii) उर्वरकों, पीड़कनाशियों का अधिक प्रयोग
(iv) वनों की अंधाधुंध कटाई
(v) पर्वतीय क्षेत्रों का खनन
(vi) जीवाश्म ईंधनों का अत्यधिक प्रयोग
(vii) उपजाऊ और कृषि योग्य भूमि का दुरुपयोग
(viii) नगरों का अव्यवस्थित जाल।

प्रश्न . मानव के द्वारा की गई पर्यावरण क्षति से कौन-कौन से संकट विश्व भर में उत्पन्न हुए हैं?
उत्तर- (i) ओजोन क्षय
(ii) अम्लीय वर्षा
(iii) मौसम संबंधी बदलाव
(iv) प्राकृतिक आपदाएँ-भू-खलन, बाढे
(v) पवर्त टूटना/खिसकना
(vi) हरित गृह प्रभाव
(vii) वर्षा का अनियमित होना
(viii) कैंसर, हृदय रोग जैसे रोगों का निरंतर बढ़ना
(ix) सूखा और रेगिस्तान प्रसार।

प्रश्न . रेलगाड़ियों में पहले यात्रियों को चाय किस पदार्थ से बने कप में दी जाती थी ?
उत्तर- काँच से बने गिलास में।।
प्रश्न . भोजन श्रृंखला में हरे पौधों का कार्य क्या होता है?
उत्तर- हरे पौधे उत्पादक हैं क्योंकि ये ही सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश संश्लेषण से अपना भोजन स्वयं । तैयार कर सकते हैं। ये ही अन्य सभी प्राणियों के जीवन के आधार बनते हैं।
प्रश्न . प्राथमिक उपभोक्ता द्वारा जब हरे पौधों का भोजन किया जाता है तो वातावरण में किस प्रकार की ऊर्जा का ह्रास होता है? |
उत्तर- जब ऊर्जा का एक रूप दूसरे रूप में परिवर्तित होता है तो पर्यावरण में ऊर्जा की कुछ मात्रा का अनुपयोगी ऊर्जा के रूप में हास हो जाता है। खाए हुए भोजन की मात्रा का लगभग 10% ही जैव मात्रा में बदल पाता है। प्रत्येक स्तर पर उपलब्ध कार्बनिक पदार्थों की मात्रा का औसतन 10% ही उपभोक्ता के अगले स्तर तक पहुँचता है।

प्रश्न . उस पदार्थ का नाम बताइये जिसे जैविक विधि द्वारा विखंडित किया जाता है।
उत्तर- जैवनिम्नीकरणीय।
प्रश्न . उस पदार्थ का नाम बताइए जिसे जैविक विधि द्वारा विखंडित नहीं किया जाता है।
उत्तर- एंजाइम।
प्रश्न . ओज़ोन परत पृथ्वी को ………. किरणों से बचाती है।
उत्तर- पराबैंगनी।
प्रश्न . किन्हीं दो जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट का नाम बताइए।
उत्तर- कागज़, सब्जियों-फलों के छिलके।
प्रश्न . ……… परितंत्र के जैव अवयव हैं।
उत्तर- पेड़-पौधे, पशु-पक्षी।
प्रश्न . पृथ्वी को पराबैंगनी किरणों से बचाने वाली पर्त का नाम ………होता है।
उत्तर- ओजोन परत

इस पोस्ट में आपको पदार्थों के पुनः चक्रण में अपघटकों की भूमिका का वर्णन कीजिए अपघटक किसे कहते हैं  जैविक व अजैविक घटक क्या है? पर्यावरण के विभिन्न घटक Jaivik Wa Ajaivik Ghatak Kya Hai जीवन प्रक्रिया के लिए अपघटन महत्वपूर्ण क्यों है पर्यावरण के लिए अपघटन महत्वपूर्ण क्यों है why is decomposition important why is decomposition important to the environment decomposition process decomposition of organic matter by microorganisms decomposition definition why is decomposition important in an ecosystem why is decomposition important to life process से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button