Samanya Gyan

जेल प्रहरी परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

जेल प्रहरी परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Jail Prahari के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और उसकी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. जेल प्रहरी में भर्ती होने के लिए उनके लिए यह बहुत ही अच्छा अवसर है लेकिन इसके लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा तैयारी करनी पड़ेगी क्योंकि जेल प्रहरी में भर्ती पाने के लिए लाखों उम्मीदवारों ने फार्म भरे हैं. तो जो उम्मीदवार Jail Prahari की तैयारी कर रहे हैं. उनके लिए इस पोस्ट में Jail Prahari से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं जो पहले जेल प्रहरी की परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं.

प्रश्न. यदि ‘FATHER’ को ‘HCVJGT’ के रूप में कोडित किया जाता है तो ‘SHIP को कैसे कोडित किया जाएगा?
उत्तर. UJKR
प्रश्न. यदि जल को खाना, खाने को पेड़, पेड़ को आकाश एवं आकाश को दीवार बुलाया जाता है, तो निम्नलिखित में से किस पर फल पैदा होगा?
उत्तर. आकाश
प्रश्न. कौर-से सहोदर हैं?
उत्तर. Y W
प्रश्न. यदि 8 फरवरी 1995 को बुधवार था तो 8 फरवरी 1994 को कौन सा दिन था?
उत्तर. मंगलवार
प्रश्न. महेश की आयु 60 वर्ष है। राम महेश से ‘5’ वर्ष छोटा है और राजू से ‘4’ वर्ष बड़ा है। राजू का सबसे छोटा भाई बाबू है और वह उससे ‘6’ वर्ष छोटा है। महेश और बाबू की आयु में कितना अंतर है?
उत्तर. 15 वर्ष
प्रश्न. ‘रंजीत’, आनन्द का भाई है। ‘सीमा’,संजीव की बहन है। ‘आनन्द’, सीमा का पुत्र है। रंजीत का सीमा से क्या संबंध है?
उत्तर. पुत्र
प्रश्न. किसी कोड भाषा में Sue Re Nik का अर्थ है She Is Brave, Pi Sor Re Nik का अर्थ है She Is Always Smiling और Sor Re Zhi का अर्थ है Is Always Cheerful. Smiling शब्द के लिए किस कोड का प्रयोग किया गया है?
उत्तर. Pi
प्रश्न. वर्तमान समय में एक पुलिसकर्मी के लिए अनुशासन का वास्तविक अर्थ है?
उत्तर. आत्मनियंत्रण एवं आत्मसंयम
प्रश्न. एक व्यक्ति उत्तर-पश्चिम दिशा में मुँह करके खड़ा है। वह दक्षिणावर्त दिशा में 90° घूम जाता है, फिर 180° वामावर्त दिशा में और फिर 90° उसी दिशा में घूम जाता है। वह अब किस दिशा में मुँह करके खड़ा है?
उत्तर. दक्षिण-पूर्व
प्रश्न. लड़कियों की एक पंक्ति में एक लड़की बायीं छोर से 7वें स्थान पर है और दायीं छोर से 14वें स्थान पर है। पंक्ति में कुल कितनी लड़कियाँ हैं?
उत्तर. 20
प्रश्न. यदि मीता अपना जन्मदिन 5 जनवरी,1965 मंगलवार को मनाई थी, तो वह अपना अगला जन्मदिन ठीक उसी दिन (मंगलवार) कब मनाएगी?
उत्तर. 5 जनवरी, 1971
प्रश्न. मानसिक दृढ़ता :एक दिन सुबह जगने पर आप छाती में दर्द महसूस करते हैं। आप क्या करेंगे?
उत्तर. आवश्यक परीक्षणों के लिये जाएंगे।
प्रश्न. एक आदमी अपने घर से अपने कार्यालय के लिए निकलता है। वह दक्षिण की ओर चलता है। 300 मीटर की दूरी चलने के बाद वह पश्चिम दिशा की ओर मुड़ता है। और 200 मीटर चलता है। फिर वह उत्तर की ओर 100 मीटर चलता है फिर वह पश्चिम की ओर 100 मीटर चलता है। वह फिर उत्तर की ओर मुड़ता है और 200 मीटर चलता है। प्रारम्भिक बिन्दु से अंतिम बिन्दु के बीच की सीधी दूरी मीटर में बताओ।
उत्तर. 300 मीटर
प्रश्न. यदि ‘पीले’ को सफेद कहते हैं, ‘सफेद’को गुलाबी, ‘गुलाबी’ को लाल, ‘लाल’ को काला, ‘काला’ को हरा, ‘हरा’ को नारंगी कहते हैं, तो कोयला का रंग क्या है?
उत्तर. हरा
प्रश्न. निम्नलिखित में से निश्चित रूप से पुरुष सदस्यों का समूह कौन-सा है?
उत्तर. V Z
प्रश्न. एक निश्चित कोड में STREAMLINE को BFSUTDMHKL लिखा जाता है। उसी कोड में SCIENTIFIC को कैसे लिखा जायेगा?
उत्तर. OFJDTBHEHS
प्रश्न. पुलिस को दुश्चरित्र व्यक्ति के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए?
उत्तर. संवाद कायम कर उसका उपचार करना चाहिए।
प्रश्न. एक खुदरा दुकान में, 54 अल्मारियां थीं। प्रत्येक अल्मारी में 28 रैक बने थे। प्रत्येक रैक में 10 बॉक्स रखे थे। प्रत्येक बॉक्स में 4 कमीजें रखी थीं। एक दिन 500 बॉक्स बेचे गए और 250 खरीदे गए। उस दिन कितनी कमीजें थी?
उत्तर. 59,480
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-से विवाहित जोड़े हैं?
उत्तर. ZX, VU
प्रश्न. चार लोग मीनल, नेहा, ओंकार और पुनीत ताश खेल रहे हैं। मीनल नेहा के दायीं ओर है और पुनीत ओंकार के बायीं ओर है। निम्नलिखित में से कौन साथी हैं। (एक-दूसरे के विपरीत बैठे हुए)?
उत्तर. नेहा एवं पुनीत
प्रश्न. यदि PKROK को 72962 और KRRPK को 29972 के रूप में कोडित किया जाता है तो NUMLZ को कैसे कोडित किया जाएगा?
उत्तर. 51430
प्रश्न. पुलिस द्वारा उग्र भीड़ को नियंत्रित करने हेतु किन तथ्यों को नहीं अपनाना चाहिए?
उत्तर. यदि भीड़ पुलिस विरोधी नारे लगाती है या पुलिसकर्मी को गाली देती है, तो पुलिस को भीड़ के सीने पर गोलियां दाग देनी चाहिए।
प्रश्न. अपने से आगे बैठी हुई महिला की ओर देखते हुए अमित ने कहा, ”वह मेरी पत्नी के पति की बहिन है।” उस महिला का अमित से क्या संबंध है?
उत्तर. बहिन
प्रश्न. शारदा ने दक्षिण दिशा में चलना शुरू किया। 15 मीटर चलने के बाद वह दो बार अपने बाएं घुमी और दोनों बार 15-15 मीटर चली। अब वह अपने प्रस्थान स्थल से कितनी दूर है और किस दिशा में है?
उत्तर. 15 मी. पूर्व
प्रश्न. मुफ्ती मोहम्मद सईद, जिन्हें जम्मू के जोरावर स्टेडियम में 1 मार्च, 2015 को जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी, वे
उत्तर. राज्य के 12वें मुख्यमंत्री हैं।
प्रश्न. भारत का संविधान लिखा गया था?
उत्तर. दो वर्ष से अधिक किन्तु तीन वर्ष से कम अवधि में
प्रश्न. प्राचीनतम वेद कौन-सा है?
उत्तर. ऋग्वेद
प्रश्न. वह मुगल महारानी, जिसका नाम सभी मुगल फरमानों पर लिखा जाता था और सिक्कों पर उसका नाम खुदा था?
उत्तर. नूरजहाँ
प्रश्न. त्रिपुरा को कब भारत के पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया?
उत्तर. 1972
प्रश्न. ‘फ्लाइंग सिख’ किसको कहा जाता है ?
उत्तर. मिल्खा सिंह
प्रश्न. पुस्तक, ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ किनके द्वारा लिखी गई थी?
उत्तर. जवाहर लाल नेहरू
प्रश्न. रामायण में माण्डवी किसकी पत्नी थी?
उत्तर. भरत
प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर. एनल ऑक्टेवियन ह्यूम
प्रश्न. वेब सर्च इंजन क्या है ?
उत्तर. यह इंटरनेट से सूचना लेने के लिए डिजाइन किया गया इंजन है।
प्रश्न. फिलामेंट ……….. का होता है?
उत्तर. टंग्सटन
प्रश्न. भारतीय सिनेमा की वे कौन पहली महिला है जिन्हें राज्य सभा के लिए नामित किया गया था?
उत्तर. नर्गिस
प्रश्न. भारतीय संविधान में कितने मूल कर्त्तव्य दिये गये हैं?
उत्तर. ग्यारह
प्रश्न. इनमें से किस आहार को उत्पन्न करने के लिए सबसे कम ऊर्जा की आवश्यकता होती है?
उत्तर. अनाज
प्रश्न. भारत के प्रथम गृहमन्त्री इनमें से कौन थे?
उत्तर. सरदार पटेल
प्रश्न. भारत में पारिस्थितिकी असंतुलन का मुख्य कारण कौन-सा है?
उत्तर. बारिश में उतार-चढ़ाव
प्रश्न. तरला दलाल किस रूप में प्रसिद्ध है?
उत्तर. पाक-कला विशेषज्ञ
प्रश्न. मरुस्थलीकरण का मुकाबला करने के लिए विश्व दिवस प्रति वर्ष कब मनाया जाता है?
उत्तर. 17 मई
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस देश में सबसे बड़ा वन क्षेत्र है?
उत्तर. रूसी परिसंघ
प्रश्न. भारत का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान,’भारत रत्न’ अब तक केवल दो विदेशी व्यक्तियों को दिया गया है। उनमें से एक नेल्सन मंडेला हैं। दूसरे व्यक्ति कौन हैं ?
उत्तर. अब्दुल गफ्फार खान
प्रश्न. द गोल्डन चैरियट ”द प्राइड ऑफ द साउथ” एक शाही टूरिस्ट रेलगाड़ी है जो भारत के निम्नलिखित राज्यों में महत्वपूर्ण पर्यटक स्थानों को जोड़ती है।
उत्तर. कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल
प्रश्न. लोक सभा के स्पीकर को अपना त्याग-पत्र किन्हें संबोधित करना होता है?
उत्तर. लोक सभा के डिप्टी स्पीकर को
प्रश्न. मुगलकाल में पुलिस बल के मुखिया को क्या कहा जाता था?
उत्तर. कोतवाल
प्रश्न. ‘शिपकी ला दर्रा’ हिमालय की किस घाटी में स्थित है?
उत्तर. सतलज़ घाटी
प्रश्न. मत्स्य संघ की राजधानी थी?
उत्तर. अलवर
प्रश्न. निम्न में से कौन-सी नगरीय स्वशासन संबंधी राजस्थान में नहीं है?
उत्तर. महानगर निगम
प्रश्न. मारवाड़ का प्रताप किसे कहा जाता है?
उत्तर. अराव चंद्रसेन
प्रश्न. राजस्थान पुलिस (संशोधन) विधेयक 2015 के तहत सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में धुत पाए जाने पर कितना जुर्माना देना होगा?
उत्तर. ₹ 500
प्रश्न. वृक्ष यज्ञ कार्यक्रम किस परियोजना क्षेत्र में क्रियान्वित किया जा रहा है?
उत्तर. वानिकी विकास परियोजना
प्रश्न. अरबी फारसी शोध संस्थान कहाँ स्थित है?
उत्तर. टोंक
प्रश्न. राणा प्रताप सागर बाँध कहाँ बनाया गया है?
उत्तर. रावतभाटा में
प्रश्न. प्रदेश में ग्वारगम प्रयोगशाला की स्थापना किस जिले में की जायेगी?
उत्तर. जोधपुर में
प्रश्न. मरुभूमि विकास कार्यक्रम के प्रारंभ करने का उद्देश्य रहा है?
उत्तर. मरुस्थलीकरण की प्रक्रिया पर नियंत्रण।
प्रश्न. वर्ष 2015-16 में 227 किमी. लम्बे किस राजमार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा?
उत्तर. श्रीगंगानगर-रायसिंहनगर-बीकानेर
प्रश्न. ‘हाथीमना’ नृत्य किस जनजाति में प्रचलित है?
उत्तर. भील जनजाति में
प्रश्न. कृष्णा विलास महल’ स्थित है?
उत्तर. उदयपुर
प्रश्न. बीकानेर के महाराजा रामसिंह ने मुगल बादशाह अकबर के कहने पर किस मंदिर की स्थापना की थी?
उत्तर. माँ भद्रकाली मंदिर
प्रश्न. स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत राजस्थान में जनजाति अंचल के किस जिले को खुले में शौच से मुक्त कराने का बीड़ा उठाया गया है?
उत्तर. बांसवाड़ा
प्रश्न. बस्सी की काष्ठकला’ किस जिले से संबंधित है?
उत्तर. चित्तौड़गढ़ से
प्रश्न. कर्नल टॉड ने मेवाड़ का मैराथन कहा है?
उत्तर. दिवेर के युद्ध को
प्रश्न. खातौली का युद्ध किस-किस के मध्य हुआ?
उत्तर. इब्राहिम लोदी एवं राणा संग्राम सिंह
प्रश्न. राजस्थान की वस्त्र नगरी के नाम से विख्यात है?
उत्तर. भीलवाड़ा
प्रश्न. कोटा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन ग्रिड किसे हस्तांतरित करने पर सैद्धांतिक सहमति दी गई?
उत्तर. राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (आर एसजीएल)
प्रश्न. राजस्थान के किस जिले का आकार कुछ-कुछ अर्द्धचंद्र अथवा प्याले जैसा है?
उत्तर. सीकर
प्रश्न. अमृता देवी मृगवन स्थित है?
उत्तर. खेजड़ली (जोधपुर)
प्रश्न. हल्दीघाटी के युद्ध को खमनौर का युद्ध किसने कहा?
उत्तर. अबुल फजल
प्रश्न. राजस्थान से प्राप्त सबसे प्राचीन सिक्के कहलाते हैं?
उत्तर. आहत सिक्के
प्रश्न. प्रथम राजस्थान विधानसभा का गठन कब हुआ?
उत्तर. 3 मार्च, 1952
प्रश्न. विजय सिंह पथिक द्वारा प्रकाशित समाचार-पत्र था?
उत्तर. राजस्थान केसरी
प्रश्न. लवकुश की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध स्थल है?
उत्तर. सीताबाड़ी
प्रश्न. स्थानीय स्वशासन विषय है?
उत्तर. राज्य सूची का
प्रश्न. भामाशाह योजना के अंतर्गत अब तक कितने परिवारों का नामांकन किया जा चुका है?
उत्तर. 90 लाख
प्रश्न. प्रदेश में 100 लोगों की आबादी वाली छोटी ढाणियों में बिजली पहुँचाने संबंधी योजना है?
उत्तर. राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना
प्रश्न. इंदिरा गाँधी नहर के प्रणेता कौन थे?
उत्तर. श्री कॅवर सेन

Jail Prahari परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में jail prahari question answer जेल प्रहरी प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर जेल प्रहरी एग्जाम क्वेश्चन पेपर jail prahari paper 2017 जेल प्रहरी एग्जाम क्वेश्चन पेपर pdf rajasthan jail prahari exam paper jail prahari solved paper से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button