Samanya Gyan

जंतुओं में पोषण की कौन सी विधि पाई जाती है

जंतुओं में पोषण की कौन सी विधि पाई जाती है

विषमपोषी जीवों को पोषण के आधार पर निम्नलिखित भागों में बाँटा गया है
1. मृतोपजीवी-वे जीव जो अपना भोजन मृत एवं सड़े-गले कार्बनिक पदार्थों से प्राप्त करते हैं, मृतोपजीवी कहलाते हैं। उदाहरण-फहूँद (कवक), खमीर, मशरूम, जीवाणु आदि।
2. परजीवी-वे जीव जो अपना भोजन अन्य जीवों के शरीर के बाहर अथवा भीतर रहकर प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त करते हैं। परजीवी कहलाते हैं। उदाहरण-खटमल, एस्केरिस मच्छर, अमरबेल आदि।
3. प्राणी समभोजी-वे जीव जिनमें पाचन तंत्र पाया जाता है तथा जो भोज्य पदार्थ को अंतर्ग्रहित करके पाचन करते हैं तथा पचे भोजन का अवशोषण करके शेष अपचित भोजन को उत्सर्जित करते हैं। प्राणी समभोजी जीव कहलाते हैं।
ये तीन प्रकार के होते हैं
(i) शाकाहारी-ये जंतु अपना भोजन केवल पौधों से प्राप्त करते हैं। जैसे—गाय, चूहा, हिरन और बकरी आदि।
(ii) मांसाहारी-ये वे जंतु होते हैं जो अन्य जंतुओं के माँस को भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं। जैसे—शेर, चीता, भेड़िया, सर्प, बाज आदि।
(iii) सर्वाहारी-ये जंतु पादप उत्पाद के साथ-साथ जंतुओं के माँस भी भोजन के रूप में लेते हैं। जैसे—कॉकरोच, मनुष्य, कौआ आदि।

जंतुओं में जनन से संबंधित प्रश्न उत्तर

1. डाली भेड़ की मौत कब हुई थी ?

(क) 14 फरवरी, 2002 में
(ख) 14 फरवरी, 2003 में
(ग) 14 फरवरी, 2004 में
(घ) 14 फरवरी, 2005 में।
उत्तर- – (ख) 14 फरवरी, 2003 में।

2. मादा जननांगों के किस भाग में शिशु का विकास होता है ?

(क) अंडाशय
ख) अंडवाहिनी
(ग) गर्भाशय
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर- – (ग) गर्भाशय।

3. शुक्राणु तथा अंडाणु के मिलन को ………… कहते हैं।

(क) परागण
(ख) आंतरिक निषेचन
(ग) बाह्य निषेचन
(घ) निषेचन।
उत्तर- – (घ) निषेचन।

4. मुर्गी के अंडों को चूज़ा बनने में कितना समय लगता है ?

(क) 3 सप्ताह
(ख) 2 सप्ताह
(ग) 1 सप्ताह
(घ) 4 सप्ताह।
उत्तर- – (क) 3 सप्ताह।

5. नये जीव उत्पन्न करने की क्रिया … … कहलाती है।

(क) उत्सर्जन
(ख) जनन
(ग) पाचन
(घ) श्वसन।
उत्तर- -(ख) जनन।

6. किस तकनीक द्वारा परखनली शिशु के लिए प्रजनन करते हैं ?

(क) IVCD द्वारा
(ख) OC द्वारा
(ग) CVS द्वारा
(घ) IVF द्वारा।
उत्तर- -(घ) IVF द्वारा।

7. मेंढ़क के लारवे को क्या कहते हैं ?

(क) टोड।
(ख) प्यूपा
(ग) टैडपोल
(घ) ग्यस्क।
उत्तर- -(ग) टैडपोल।

8. अमीबा में जनन ……….विधि द्वारा होता है।

(क) द्विखंडन
(ख) पुनर्जनन
(ग) मुकुलन
(घ) बहुविखंडन ।
उत्तर- -(क) द्विखंडन।

9. प्रथम क्लोन किस जीव पर किया गया था ?

(क) बंदर
(ख) घोड़ा
(ग) मनुष्य
(घ) डॉली भेड़।
उत्तर- -(घ) डोली भेड़।

10. डोली की मृत्यु कैसे हुई ?

(क) गुर्दो के रोग से
(ख) हृदय रोग से
(ग) फेफड़ों के रोग से
(घ) प्रजनन रोग
उत्तर- -(ग) फेफड़ों के रोग से।

11. मादा युग्मक को …………… कहते हैं।

(क) बीजाणु
(ख) अंडाणु
(ग) शुक्राणु
(घ) भ्रूण ।
उत्तर- – (ख) अंडाणु

12. नर युग्मक को ………….. कहते हैं।

(क) शुक्राणु
(ख) बीजाणु
(ग) अंडाणु
(घ) भ्रूण।
उत्तर- – (क) शुक्राणु ।

13. निम्न जंतुओं में किस में बाह्य निषेचन होता है ?

(क) हाथी
(ख) खरगोश
(ग) मेंढ़क
(घ) बिल्ली।
उत्तर- – (ग) मेंढ़क।

14. शुक्राणु और अंडाणु का संलयन से …………. बनता है।

(क) युग्मनज
(ख) गर्भ
(ग) भ्रूण
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर- – (क) युग्मनज।

15. निम्न में से किस जंतु में आंतरिक निषेचन होता है ?

(क) मनुष्य
(ख) पक्षी
(ग) हाथी
(घ) उपरोक्त सभी में।
उत्तर- – (घ) उपरोक्त सभी में।

16. निम्न में से कौन-सा जंतु उभयलिंगी है ?

(क) केंचुआ
(ख) मनुष्य
(ग) हाथी
(घ) काकरोच
उत्तर- – (क) केंचुआ।

17. हाइड्रा में किस प्रकार का अलैंगिक जनन होता है ?

(क) विखंडन
(ख) मुकुलन
(ग) खंडन
(घ) बहुविखंडन।
उत्तर- – (ख) मुकुलन।

18. अलैंगिक जनन की मूल विशेषता है

(क) केवल एक जीव की उपस्थिति
(ख) सभी कोशिकाओं में सूत्री विभाजन
(ग) जनक के समरूपी नए जीव
(घ) उपरोक्त सभी कथन।
उत्तर- – (घ) उपरोक्त सभी कथन।

19. मादा मनुष्य में अंडा आतवं चक्र के कितने दिन में छोड़ा जाता है ?

(क) 10वें दिन
(ख) 18वें दिन
(ग) 14वें दिन
(घ) 20वें दिन।।
उत्तर- – (ग) 14वें दिन।

20. डाली भेड़ का सफलतापूर्वक क्लोन कब किया गया था ?

(क) 1996 में
(ख) 1997 में
(ग) 1998 में
(घ) 1999 में ।
उत्तर- – (क) 1996 में।

इस पोस्ट में आपको jantuon Mein poshan ki kaun si Vidhi Pai Jaati Hai जंतुओं में पोषण कितने प्रकार के होते हैं? पोषण की विभिन्न विधियां कौन कौन सी हैं? पौधों और जानवरों में पोषण की विधि क्या है? जीवों के लिए पोषण क्यों अनिवार्य है पोषण कितने प्रकार के होते हैं जंतुओं में पोषण की कौन सी विधि पाई जाती है जानवरों में मुख्य पोषण क्या है? जंतुओं में पोषण से आप क्या समझते हैं? पोषण के आधार पर बैक्टीरिया का वर्गीकरण कीजिए हरे पौधों में किस प्रकार का पोषण पाया जाता है पोषण के प्रकार बताइए पोषण किसे कहते हैं हिंदी में जंतुओं में जनन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी है .इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.और अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button