Samanya Gyan

रबी और खरीफ की फसले याद रखने की ट्रिक

रबी और खरीफ कि फसले याद रखने की ट्रिक

हम जानते है कि यदि समान्य ज्ञान को ऐसे याद करे तो एक टाइम के बाद भूल सकते है लेकिन यदि इनको ट्रिक के साथ याद किया जाये तो लम्बे समय तक याद रहती है और यदि भूल भी जाये तो एक बार देखने पर उसी टाइम याद हो जाती है और शोर्ट ट्रिक लगा के समान्य ज्ञान के बहुत से टॉपिक याद किये जा सकते है आज हम आपको जो GK Tricks बताने जा रहे हैं , उसके माध्य्म से आप आसानी से याद रख पाऐंगे कि कौन सी फसल रबी की फसल है और कौन सी फसल खरीफ की है !

खरीफ की फसलें:-

यह फसल जून – जुलाई में बोई जाती है और नवंबर – दिसंबर में काट ली जाती है ! इसकी फसलों को याद करने की Tricks निम्न है !
1. म  –  मक्का
2. हर  –  अरहर
3. ग  –  गन्ना
4. धे  –  धान
5. दिल  –  तिलहन
6. बा  –  बाजरा
7. जा  –  ज्वार
महर के गधे ने दिल से बाज़ा बजाया
यह एक लाइन मात्र आपको  खरीफ कि फसल ज्ञात करवा देगी

रबी की फसलें :-

यह फसल अक्टूबर – नबंबर में बोई जाती है और मार्च – अप्रैल में काट ली जाती है ! इसकी फसलों को याद करने की Tricks निम्न है !
1.  – आलू
2.   –  जौ
3.   –  सरसों
4. च  –  चना
5. राई  –  राई
6. गे  –  गैंहू
7. म  –  मटर
आज सच में राई में गेम खेला
आप को इस लाइन के माध्यम से रबी की फसल का पता चल जायेगा

भारत की मुख्य फसलें:-

1- रबी (RABI)
2 -खरीफ (KHARIF)
3 -जायद (JAYAD)
रबी (RABI)
शीत ऋतु की फसलों को रबी कहा जाता है | इन फसलों को अक्टूबर से दिसंबर के बीच मे लगाया जाता है | फरवरी से अप्रैल के बीच मे इनकी कटाई होती है | रबी की फसलों को उगने के लिए विविधतापूर्ण जलवायु की आवश्यकता होती है जिससे बीज जल्दी अंकुरित होते है | रबी फसल के मुख्य उदहारण है- गेहूं, मटर,चना इत्यादि |
खरीफ (KHARIF)
वर्षा ऋतू की फसलों को खरीफ कहा जाता है | इनको मई से जुलाई के बीच मे लगाया जाता है और इनकी कटाई सितम्बर और अक्टूबर के बीच मे की जाती है | खरीफ की फसल को दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के समय बोया जाता है | फसल के बोये जाने के समय आद्रता अधिक होती है जबकि कटाई के समय शुष्कता अधिक होती है | खरीफ फसल के मुख्य उदहारण है- धान, मक्का , जूट, सोयाबीन इत्यादि |
जायद (Jayad )
जायद फसल को सम्पूर्ण वर्ष कृत्रिम सिंचाई के माध्यम से उगाया जाता है | ये दो प्रकार की होती है- जायद रबी और जायद खरीफ |
जायद खरीफ की फसल को अगस्त से सितम्बर के बीच मे बोया जाता है और इसकी कटाई दिसंबर और जनवरी के बीच मे होती है | जायद खरीफ फसल के मुख्य उदहारण है- धान,ज्वार,कपास इत्यादि |
जायद रबी की फसल को फरवरी से मार्च के बीच मे बोया जाता है और इसकी कटाई अप्रैल और मई के बीच मे होती है | जायद रबी फसल के मुख्य उदहारण है- खरबूज,तरबूज,सब्जिया इत्यादि |
चावल
चावल विश्व की दूसरी सर्वाधिक क्षेत्रफल पर उगाई जाने वाली फ़सल है।चावल उत्पादन मे भारत का स्थान दूसरा है | विश्व का 20 % चावल उत्पादन भारत मे किया जाता है | भारत में 4.2 करोड़ हेक्टेयर भूमि पर 9.2 करोड़ मीट्रिक टन चावल का उत्पादन किया जाता है। चावल भारत की सर्वाधिक मात्रा में उत्पादित की जाने वाली फ़सल है। भारत के चावल उत्पादक राज्य है – पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, कर्नाटक, उड़ीसा, असम तथा पंजाब |
यह दक्षिणी और पूर्वी भारत के राज्‍यों का मुख्‍य भोजन है। विश्व का कुल चावल उत्पादन का 90% दक्षिण-पूर्वी एशिया में प्राप्त किया जाता है। एशिया से बाहर चावल के प्रमुख उत्पादक देश मिस्र, ब्राज़ील, अर्जेण्टीना, संयुक्त राज्य अमरीका, इटली, स्पेन, तुर्की गिनीकोस्ट तथा मलागासी हैं।
चीन विश्व का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश है। यहाँ पर 3.2 करोड़ हेक्टेयर भूमि पर 17.1 करोड़ मीट्रिक टन चावल पैदा किया जाता है जो विश्व के कुल उत्पादन का लगभग एक तिहाई है। इण्डोनेशिया विश्व का तीसरा बड़ा उत्पादक देश है जो कुल उत्पादन का 8% चावल उत्पादन करता है। यहाँ पर जावा द्वीप में सबसे अधिक चावल का उत्पादन होता है।
गेहूं
गेहूं मध्य पूर्व के लेवांत क्षेत्र से आई एक घास है जिसकी खेती दुनिया भर में की जाती है।गेहू प्रोटीन का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है | इसके दाने को पीस कर आटा,नूडल्स,दलिया,केक आदि बनाये जाते है | विश्व में कुल कृष्य भूमि के लगभग छठे भाग पर गेहूँ की खेती की जाती है यद्यपि एशिया में मुख्य रूप से धान की खेती की जाती है, तो भी गेहूँ विश्व के सभी प्रायद्वीपों में उगाया जाता है।
विश्व में सबसे अधिक क्षेत्र फल में गेहूँ उगाने वाले प्रमुख तीन राष्ट्र भारत, रशियन फैडरेशन और संयुक्त राज्य अमेरिका है । गेहूँ उत्पादन में चीन के बाद भारत तथा अमेरिका का क्रम आता है ।
इस पोस्ट में आपकोरबी और खरीफ कि फसले याद रखने की ट्रिक रबी की फसल trick खरीफ की फसल कौन सी है रबी की फसल कौन सी है जायद की फसल रबी खरीफ जायद रबी फसलों की 10 उदाहरण खरीफ फसल की तैयारी खरीफ की फसल pdf से संबंधित  जानकारी दी गई .तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button