Online Test

HTET TGT Previous Year Question Paper In Hindi

HTET TGT Previous Year Question Paper In Hindi

HTET TGT के लाखों उम्मीदवार हर साल तैयारी करते है .उन्हें अपनी तैयारी पिछले साल के पेपरों से करनी चाहिए .इससे उम्मीदावर की तैयारी अच्छे से हो जाती है .और इस से उम्मीदवार को पता चल जाता है कि इस एग्जाम में पिछली बार कैसे प्रश्न पूछे गए थे .इसलिए HTET TGT की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इस पोस्ट में HTET TGT परीक्षा से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए .इन्हें आप अच्छे से याद करे.यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे.

प्रश्न. बच्चे के विकास के सिद्धान्तों को समझना शिक्षक की सहायता करता है?
उत्तर. शिक्षार्थियों की भिन्न अधिगम शैलियों को प्रभावी रूप से संबोधित करने में
प्रश्न. शिक्षा के संदर्भ में समाजीकरण से तात्पर्य है?
उत्तर. सामाजिक वातावरण में अनुकूलन और समायोजन
प्रश्न. एक विद्यार्थी अपने अध्यापक से समय की पाबन्दी सीखता है, यह एक उदाहरण है?
उत्तर. प्रेक्षण अधिगम का
प्रश्न. निम्नलिखित में से एक प्राथमिक स्तर के शिक्षक के लिए सबसे महत्वपूर्ण गुण कौनसा है?
उत्तर. धैर्य और लगन
प्रश्न. बच्चे उसी वातावरण में सीख सकते हैं जहाँ
उत्तर. उनके अनुभवों एवं भावनाओं को उचित स्थान मिले
प्रश्न. शिक्षार्थी वैयक्तिक भिन्नता प्रदर्शित करते हैं। अतः शिक्षक को
उत्तर. सीखने के विविध अनुभवों को उपलब्ध कराना चाहिए
प्रश्न. कोहलबर्ग के अनुसार, शिक्षक बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास कर सकता है?
उत्तर. नैतिक मुद्दों पर आधारित चर्चाओं में उन्हें शामिल करके
प्रश्न. एक शिक्षक बच्चे द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियों पर क्रोध प्रकट करता है, यह इंगित करता है?
उत्तर. वह संवेदनात्मक रूप से संतुलित नहीं है।
प्रश्न. बच्चों के सीखने की प्रक्रिया में प्रगति तब हो सकती है जब हम
उत्तर. बच्चों की प्रगति को नियमित रूप से जाँचने के साथसाथ सुधारात्मक कदम उठाएँ।
प्रश्न. समेकित शिक्षा इंगित करती है?
उत्तर. सामान्य बच्चों एवं भिन्न रूप से योग्य बच्चों के लिए एक ही स्कूल
प्रश्न. एक बालक की मानसिक आयु 12 वर्ष और शारीरिक आयु 10 वर्ष है। उसका बुद्धिलब्धांक होगा?
उत्तर. 120
प्रश्न. एक शिक्षिका अपने आप कभी भी प्रश्नों के उत्तर नहीं देती, वह अपने विद्यार्थियों को उत्तर देने के लिए। समूह चर्चाएँ और सहयोगात्मक अधिगम अपनाने के। लिए प्रोत्साहित करती है, यह उपागम ………….. के सिद्धान्त पर आधारित है।
उत्तर. अनुदेशात्मक सामग्री के उचित संगठन
प्रश्न. एक शिक्षक विद्यार्थियों में सामाजिक मूल्यों को विकसित कर सकता है?
उत्तर. आदर्श रूप से बर्ताव कर
प्रश्न. यदि विद्यार्थी पाठ में रुचि न लेते प्रतीत हों तो शिक्षक को चाहिए कि वह
उत्तर. शिक्षण विधि बदल दे
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौनसा विकास का सिद्धान्त
उत्तर. सभी की विकास-दर समान नहीं होती है।
प्रश्न. प्राथमिक स्तर पर बच्चों के लिए संगीत, कहानी कहने, नाटक कला, शिल्प, खेल आदि जैसी गतिविाधयों का संचालन-
उत्तर. सप्ताह में एक बार होना चाहिए
प्रश्न. नर्सरी कक्षा से शुरूआत करने के लिए कौनसी विषय- वस्तु (theme) सबसे अच्छी है?
उत्तर. मेरा परिवार
प्रश्न. पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक विकास के किस चरण पर बच्चा ‘वस्तु-स्थायित्व’ को प्रदर्शित करता है?
उत्तर. संवेदी प्ररेक चरण
प्रश्न. निम्नलिखित में कौनसा सूक्ष्म गतिक कौशल का उदाहरण है?
उत्तर. लिखना
प्रश्न. एक बच्चा जो ………. से ग्रस्त है, वह ‘saw’ it ‘was’, ‘nuclear’ 311 ‘unclear’ में अन्तर नहीं कर सकता-
उत्तर. शब्द जंबलिंग विकार
प्रश्न. एन.सी.एफ.-2005 के सम्बन्ध में निम्नलिखित में कौनसा कथन सही है?
उत्तर. यह एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा तैयार किया गया दस्तावेज है, जो भारत की विद्यालयी शिक्षा के सम्बन्ध में संस्तुतियाँ प्रस्तुत करता है।
प्रश्न. मानव व्यक्तिगत परिणाम है?
उत्तर. आनुवंशिकता और वातावरण की अंत:क्रिया का
प्रश्न. सीखने की प्रक्रिया में शिक्षक की भूमिका होनी चाहिए?
उत्तर. सुगमकर्ता की
प्रश्न. प्रायः शिक्षार्थियों की त्रुटियाँ …… ओर संकेत करती है।
उत्तर. वे कैसे सीखते हैं।
प्रश्न. कक्षा एक और दो स्तर के बच्चे
उत्तर. मूर्त अनुभवों से शीघ्र सीखते हैं।
प्रश्न. राज्य स्तर की एक एकल-गायन प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को तैयार करते समय एक विद्यालय लड़कियों को वरीयता देता है। यह दर्शाता है?
उत्तर. लैंगिक पूर्वाग्रह
प्रश्न. व्यवहार का ‘करना पक्ष …………. में आता है?
उत्तर. सीखने के गतिक क्षेत्र
प्रश्न. कक्षा एक में बच्चों में भाषा कौशल का विकास किस क्रम में होना चाहिए?
उत्तर. सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना
प्रश्न. शिक्षार्थियों के बीच अधिगम शैली में अन्तर का कारण हो सकता है?
उत्तर. शिक्षार्थी द्वारा अपनाई गई विचारणा नीति
प्रश्न. विद्यार्थियों के सीखने में जो रिक्तियाँ रह जाती हैं, उनके निदान के बाद …………. चाहिए।
उत्तर. समुचित उपचारात्मक कार्य होना
प्रश्न. ‘गीता मन्द-मन्द मुस्कुरा रही है इस वाक्य में ‘मन्द-मन्द’ व्याकरण की दृष्टि से क्या है?
उत्तर. क्रिया-विशेषण
प्रश्न. हिन्दी का ‘कौन’ -सा प्रेमाख्यान कवि एक आँख का काना था?
उत्तर. जायसी
प्रश्न. ‘यामा’ किसकी रचना है?
उत्तर. महादेवी वर्मा
प्रश्न. हिन्दी भाष सीखने में पाठ्य पुस्तक –
उत्तर. साधन है।
प्रश्न. ‘थ’ किस वर्ग का व्यंजन है?
उत्तर. दन्त्य
प्रश्न. साखी का मूल तत्सम शब्द क्या है?
उत्तर. साक्षी
प्रश्न. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने पर दिया जाता है?
उत्तर. साहित्य
प्रश्न. किसी वस्तु को दूसरे देश से अपने देश में क्रय कर लाने की क्रिया कहलाती है –
उत्तर. आयात
प्रश्न. जो शब्दांश किसी शब्द के अन्त में जुड़कर नया शब्द बनाते हैं, उसे कहते हैं –
उत्तर. प्रत्यय
प्रश्न. कौन-सा शब्द ‘भ्रमर’ का पर्यायवाची नहीं है?
उत्तर. प्रभाकर
प्रश्न. क्रिया से बनने वाली भाववाचक संज्ञा है?
उत्तर. थकावट
प्रश्न. ‘ऋजुता’ का सही विलोम है –
उत्तर. वक्रता
प्रश्न. भाषा शिक्षण का आदर्श वातावरण है –
उत्तर. विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति की पूरी आजादी
प्रश्न. ‘पन्नग’ का समानार्थी शब्द है –
उत्तर. उरग
प्रश्न. ‘वह तोड़ती पत्थर, देखा मैंने उसे इलाहाबाद के पथ पर।’ उपरोक्त पंक्यिाँ किसकी हैं?
उत्तर. सू
प्रश्न. ‘कवि’ शब्द में कौन-सी संज्ञा है?
उत्तर. जातिवाचक
प्रश्न. जब मैं था तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाँहि। सब अँधियारा मिटि गया, जब दीपक देख्या माँहि।। उपरोक्त दोहे में ‘अँधियारा और दीपक’ किसके प्रतीक हैं?
उत्तर. अज्ञान और ज्ञान के
प्रश्न. ‘रीत्यनुसार’ का सही सन्धि-विच्छेद है?
उत्तर. रीति + अनुसार
प्रश्न. “वह लेख जिसमें किसी मुद्दे के प्रति समाचार-पत्र की अपनी राय प्रकट होती है” को कहते हैं –
उत्तर. सम्पादकीय
प्रश्न. ‘जो पसीने से उत्पन्न हो’ के लिए एक उपर्युक्त शब्द है –
उत्तर. स्वदज
प्रश्न. सोहत ओढ़े पीत पट, श्याम सलोने गात। मनो। नीलमणि शैल पर, आतप परयो प्रभात।। प्रस्तुत पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?
उत्तर. उत्प्रेक्षा
प्रश्न. ‘अनुरूप’ समस्त पद में कौन-सा समास है?
उत्तर. अव्ययीभाव
प्रश्न. सस्वर वाचन का मुख्य उद्देश्य है –
उत्तर. बच्चों की पढ़ने सम्बन्धी झिझक को समाप्त करना
प्रश्न. ‘जहाँ-जहाँ शब्द व्याकरण की दृष्टि से क्या है?
उत्तर. पुनरुक्त शब्द-युग्म
प्रश्न. स्थिति में परिवर्तन न होने के भाव को व्यक्त करने वाली सही कहावत है –
उत्तर. वही ढांक के तीन पात
प्रश्न. एक समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल 400 V3 वर्गमीटर है, उसका (त्रिभुज) परिमाप है।
उत्तर. 120 m
प्रश्न. दो संख्याओं का म.स. व ल.स. क्र: 8 तथा 48 है, यदि एक संख्या 24 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात करें?
उत्तर. 16
प्रश्न. दो संख्याओं का म. स. व ल. स. क्रमश: 7 तथा 140 है। यदि संख्याएँ 20 तथा 45 के बीच में है, तो संख्याओं का योग ज्ञात करें?
उत्तर. 63
प्रश्न. यदि किसी किताब का मूल्य पहले 25% घटाया जाता है और फिर 20% बढ़ा दिया जाता है, तो किताब की कीमत में कितना वास्तविक परिवर्तन आयेगा?
उत्तर. 93.75%
प्रश्न. एक संख्या में जब 10 से भाग दिया जाता है, तो 9 शेष बचता है, जब 9 से भाग दिया जाता है, तो 8 शेष बचता है और जब 8 से भाग दिया जाता है, तो 7 शेष बचता हैं, तो संख्या ज्ञात करें?
उत्तर. 359
प्रश्न. मान ले कि x एक लघुतम संख्या है जिसे जब 2000 में जोड़ा जाये, तो परिणामी संख्या 12, 16, 18 और 21से विभाज्य हो जाती है, x के अंको का योग है।
उत्तर. 7
प्रश्न. 10 मी. x 10 मी. x 5 मी. वाले कमरे में रखी बड़ी से बड़ी छड की लम्बाई ज्ञात करें ?
उत्तर. 15
प्रश्न. किसी मूल राशि पर 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर पर दूसरे वर्ष चक्रवृद्धि ब्याज रू 132 बना मूल राशि क्या थी?
उत्तर. 1200
प्रश्न. दो रेलगाड़ियां जिनकी लंबाई क्रमशः 180 मीटर तथा 120 मीटर है समांतर पटरियों पर विपरीत दिशाओं में दौड़ रही है। उनकी गतियां क्रमश: 65 किमी/घंटा तथा 55 किमी/घंटा है। मिलने के कितने समय बाद में एक दूसरे को पार कर पाएंगी (से. में)
उत्तर. 9
प्रश्न. एक टंकण मशीन 100 विद्यार्थियों के औसत अंक ज्ञात करती है। बाद में ज्ञात हुआ कि त्रुटि के कारण 86 के स्थान पर 68 अंकित करता है और औसत 58 प्राप्त करता है। विद्यार्थियों । का वास्तविक औसत ज्ञात कीजिये?
उत्तर. 58.18
प्रश्न. 10 लोगो की एक टीम एक कार्य को 12 दिनों में कर सकती है उसी काम को 10 महिलाओ की टीम 6 दिनों में कर सकती है यदि दोनों टीमें एक साथ काम करती है, तो कितने दिनों में काम खत्म होगा?
उत्तर. 4 days
प्रश्न. (cosec a-sin a) (sec a-cos a) (tan a + cot a) का मान ज्ञात करें?
उत्तर. 1
प्रश्न. यदि A, B से 60% अधिक है 20% कम है तो A : C क्या होगा?
उत्तर. 32:25
प्रश्न. A और B एक कार्य को 15 दिनों में सकते हैं। B और C उसी कार्य को 10 दिनों में और A और C उसी कार्य को 12 दिनों में कर सकते हैं। उस कार्य को A, B और C मिलकर कितने समय में करेंगे?
उत्तर. 8 days
प्रश्न. वार्षिक परीक्षा में अकिता को गणित में एकता से 10% कम अंक प्राप्त हुए। यदि अंकिता को 81 अंक मिले ही तो एकता को कितने अंक प्राप्त हुए?
उत्तर. 90
प्रश्न. A किसी काम को 70 दिनों में कर सकता है और B की। कार्य क्षमता A से 40% अधिक है, तो B कितने दिन में काम समाप्त करेगा?
उत्तर. 14
प्रश्न. एक 300 मी. लम्बी रेलगाड़ी 25 मी./से, की गति से चलते हुये 200 मी. लम्बे प्लेटफार्म को पार करने में कितना समय लेगी?
उत्तर. 20 seconds
प्रश्न. पानी के साथ प्रयोग करते हुए, ज्योति यह देखती है कि स्टील की खाली कटोरी पानी पर तैरती है लेकिन लोहे की एक छोटी कील डूब जाती है। इसे …….. तथ्य द्वारा व्याखयित किया जा सकता है।
उत्तर. स्टील की कटोरी पर लगने वाला बल उसके भार की तुलना में ज़्यादा है जबकि लोहे की कील पर लगने वाला बल उसके भार की तुलना में कम है।
प्रश्न. ‘वायु प्रदूषण’ प्रकरण पढ़ाने के लिए चार अलग-अलग विज्ञान शिक्षक चार तरह की शिक्षणपद्धतियों का प्रयोग करते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी पद्धति सबसे ज़्यादा उचित
उत्तर. विद्यार्थयों से कहना कि वे दीपावली से पहले और बाद में वायु के नमूने इकड़े करे और उनकी गुणवत्ता का अध्ययन करते हुये निष्कर्षों को सारणीकृत करें।
प्रश्न. निम्नलिखित में से भोजन बनाने का कौन-सा तरीका अच्छा है?
उत्तर. सब्ज़ियों को अच्छी तरह से धोना और फिर काटना
प्रश्न. एक शिक्षिका तनावग्रस्त बच्चे की पहचान कर सकती है जब बच्चा निम्नलिखत व्यवहार प्रदर्शित करता है?
उत्तर. आक्रात्मक व्यवहार
प्रश्न. एक सन्तुलित प्रश्न-पत्र बनाने के लिए निम्नलिखित आखित चरणों के क्रम में से कौन-सा सही तरीका है?
उत्तर. डिज़ाइन तैयार करना, ब्लूप्रिंट तैयार करना, प्रश्न लिखिना और उनका संपादन करना, अंक-योजना लिखना
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा चाँद की सतह की विशेषताओं के बारे में सबसे अच्छा वर्णन करता है?
उत्तर. पानी नहीं, गहरे गह्वर, उँचे पहाड़
प्रश्न. सभी बड़े शहर सड़कों पर भारी संख्या में वाहनों के कारण पर्यावरण-प्रदूषण की समस्या का सामना कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर के लोग व्यक्तिगत रूप से ……….. के माध्यम से अपना सहयोग दे सकते हैं।
उत्तर. आने-जाने के लिए सर्वाधिक यातायात व्यवस्था का प्रयोग करने
प्रश्न. एक कक्षा में औसत से कम वाले चार विद्यार्थी हैं। उन्हें अन्य विद्यार्थियों के समान लाने के लिए निम्नलिखित में से कौनसी व्यूह-रचना सबसे प्रभावी होगी?
उत्तर. उनके अधिगम के कमज़ोर क्षेत्रों की पहचान करना और उसके अनुसार सुधारात्मक उपाय उपलब्ध कराना
प्रश्न. रेत और नमक के मिश्रण को पृथक करने के लिए प्रक्रियाओं के निम्नलिखित चार क्रमों में से किसका उपयोग किया जाना चाहिए?
उत्तर. निस्पंदन, निस्तारण वाष्पन, अवसादन
प्रश्न. कक्षा पाँच का समीर अक्सर समय पर पर्यावरण अध्ययन की शिक्षिका के पास दत्त-कार्य जमा नहीं कराता। इससे निबटने का सर्वोत्तम सुधारात्मक उपाय हो सकता है।
उत्तर. अनियमितता के कारण पता करना और समीर को परामर्श देना
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-से शब्द-समूह आपस में निकटतम रूप से सम्बन्धित है?
उत्तर. लौह, हीमोग्लोबिन, अनीमिया, आँवला
प्रश्न. रेखा की माँ ………. के लिए रोजाना तालाब से लाए पानी में फिटकरी डालती है।
उत्तर. हल्के निलंबित अपद्रव्यों को अवसादित करने
प्रश्न. जब एक मछली को पहले से उबले, लेकिन कमरे के तापमान पर ठंडे किए गए पानी से भरे अक्वेरियम में डाला जाता है, तो वह मर जाती है। ऐसा । इसलिए होता है क्योंकि मछली घर (अक्वेरियम) का पानी-
उत्तर. खनिज रहित है।
प्रश्न. अभिभावक-शिक्षक अन्तःक्रियाओं को उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य है?
उत्तर. पुनर्बलन और सुधार के लिए बच्चे की योग्यताओं और कमजोरियों के बारे में चर्चा करना
प्रश्न. कक्षा पाँच के विद्यार्थियों को ‘घर्षण’ प्रकरण पढ़ाते समय शिक्षिका यह समझाने के लिए अनेक उदाहरण देती है कि घर्षण हमारे लिए कई तरीकों से उपयोगी है। उसके द्वारा दिए गए निम्नलिखित उदाहरणों में से कौनसा गलत है?
उत्तर. ऊर्ध्वाधर रूप से ऊपर फेंकी गयी वस्तु घर्षण के कारण हमेशा हमारे पास ही वापस आती है
प्रश्न. भोरोत्तोलकों को प्रायः ज़्यादा माँसपेशियाँ और बा डी मास बनाने की आवश्यकता होती है। इस उद्देश्य के लिए, उन्हें ऐसा आहार लेने की आवश्यकता है जो ……….. से भरपूर है।
उत्तर. प्रोटीन
प्रश्न. खाद्य श्रृंखला की संकल्पना को पढ़ाने में विद्यार्थियों की अधिकतम भागीदारिता के लिए निम्नलिTखित में से कौन-सी शिक्षण व्यूह-रचना सबसे प्रभावी होगी?
उत्तर. जीवों के प्ले-कार्डस बनाना और विद्यार्थियों के समूह को विभिन्न खाद्य-शृखलाओं को सोचते हुए उन्हें व्यवस्थित करने के लिए कहना।
प्रश्न. ……… के लिए मछलीघर (अक्वेरियम) में हवा वाला पम्प रखा जाता है।
उत्तर. अधिक ऑक्सीजन को पानी में घुलने देने
प्रश्न. निम्नलिखित में से जीवन-प्रक्रियाओं का कौन-सा युग्म पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं दोनो में मिलता है।
उत्तर. वृद्धि और प्रजनन
प्रश्न. नीचे दिए गए वेन आरेख का अध्ययन कीजिएनिम्नलिखित में कौन से जीव-जन्तु ‘x’ में रखे जा सकते हैं?
उत्तर. मगरमच्छ
प्रश्न. एक विज्ञान शिक्षिका ‘श्वसन प्रकरण पढ़ाने के बाद परीक्षा का आयोजन करती है और यह देखती है। कि अधिकांश विद्यार्थी श्वसन और साँस लेने के बीच अन्तर को नहीं समझते हैं। यह किसके कारण हो सकता है?
उत्तर. वह कक्षा में प्रभावी तरीके से सम्बन्धित संकल्पना को व्याख्यायित नहीं कर सकी

HTET TGT परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में htet पिछले साल प्रश्न पत्र हल HTET Old Question Papers In Hindi htet question paper 2017 with answers htet solved question paper last 5 years htet solved question paper 2017 htet 2012 question paper with answers T Haryana TET Exam Question Paper Pdf HTET Previous Year Question Paper for TGT  से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button