ITI

जीआई पाइप क्या होती है GI Pipes in Hindi

जीआई पाइप क्या होती है GI Pipes in Hindi

जी आई का अर्थ है गैल्वेनाइज्ड आयरन (Galvanized iron)। एक खोखले सिलेन्डर या ट्यूब, जिसका प्रयोग तरल, गैस या महीन ठोस पदार्थ के संचालन के लिए किया जाता हो, को आम भाषा में पाइप कहते हैं। जी आई पाइप (IS: 1239 Part 1-1990) निर्दिष्ट मोटाई की हॉट रोल्ड कॉयल बनाई जाती हैं। पाइप पूरी तरह गैल्वेनाइज़ की होती हैं। पाइप बनाने के लिए इस्तेमाल की गई शीट की मोटाई के अनुसार तीन ग्रेड की जी आई पाइप उपलब्ध हैं। मोटाई जितनी अधिक होगी उतनी ही बेहतर पफमेन्स और टिकाऊपन होगा। तीन ग्रेड नीचे दिए गए हैं। प्रत्येक प्रकार के लिए मोटाई अलग होगी। क्लास A पाइप सबसे पतली होती है।

  •  हल्की-क्लास A: पहचान के लिए पाइप पर पीला रंग मार्क किया होता है।
  •  मध्यम-क्लास B: पहचान के लिए पाइप पर नीला रंग मार्क किया होता है।
  • भारी-क्लास C: पहचान के लिए पाइप पर लाल रंग मार्क किया होता है।

पाइप का व्यास अपने नॉमिनल बोर (Norminal bore) द्वारा निर्दिष्ट किया जाता है। साकिट अपने संबंधित पाइप, जिसके लिए वे बनाए गए हैं, के नॉमिनल बोर द्वारा नामित (Designatad) किए जाते हैं। सभी स्क्रू पाइपों और साकिट के ग्रेड IS : 554 के अनुसार होंगे। जी आई मध्यम पाइपों के आयाम और नॉमिनल मास (Dimensions and nominal mass) तालिका 2/IS: 1239 के अनुसार होते हैं। मोटाई और मास पर जी आई पाइपों की टॉलरेन्स P2/IS : 1239 के अनुसार होगी।

मार्किट में मिलने वाली GI, पाइपें 6 मीटर लम्बी होती हैं। माप लेते समय इसमें एक साकिट शामिल किया जाता है। इसके दोनों सिरों पर थ्रेड्स होंगे। एक सिरे पर साकिट होगा और दूसरे सिरे पर थ्रेड्स के बचाव के लिए PVC बुश। जल वितरण के इस्तेमाल के लिए पाइपें 50 से 150 मिमी. व्यास की होती हैं। मकानों में कनेक्शन के लिए 15 से 32 मिमी व्यास वाली पाइपें प्रयोग की जाती हैं।

 जी आई पाइपों के कुछ सामान्य उपयोग हैं

  • पानी और सीवेज पाइप
  • बिजली के खंभे
  • स्ट्रक्चर्ल प्रयोजनाएं
  • मोटर वाहन प्रयोजनाएं
  • तेल और गैस संचरण

जी आइ पाइपों के फायदे

गैल्वेनाइज्ड स्टील एक स्टील है। जिस पर जिंक की प्रोटेक्टिव कोटिंग की गई है। गैल्वेनाइज्ड स्टील के प्रयोग के कुछ लाभ हैं:

• कम प्रारंभिक लागत – स्टील की रक्षा की अन्य प्रक्रियाओं की तुलना में गैल्वेनाइजेशन प्रक्रिया सस्ती है।
• लम्बा जीवन – गैल्वेनाइज्ड स्टील पाइप फिटिंग का जीवनकाल गंभीर स्थितियों में भी बहुत लम्बा होता है।
• कठोरता (Toughness)- जी आई पाइपें परिवहन, असेम्बली और सर्विस में क्षति का विरोध करती हैं।
• कम रखरखाव लागत- मजबूती और लम्बे जीवनकाल के कारण जी आई पाइपों को कम रखरखाव की आवश्यकता
होती है।
• गैल्वेनाइज्ड कोटिंग कैथोडिक सुरक्षा प्रदान करती है।
• फास्ट असेम्बली-गैल्वेनाइज्ड का उत्पादन करते ही यह प्रयोग के लिए तैयार होता है। पेन्ट करने या सतह की
कोटिंग के निरीक्षण की कोई आवश्यकता नहीं।
• जी आई पाइपें उच्च प्रैशर सह सकती हैं और गर्म पानी की आपूर्ति के लिए प्रयोग की जा सकती हैं।
• मानकीकृत फिटिंग (Standardized fitting)-मानकीकृत फिटिंग जैसे मोड़ (Bend), कोहनी (Elbow), संघ (Union)
उपलब्ध हैं।

जी आई पाइपों के नुकसान

जी आई पाइपों के उपयोग के कुछ नुकसान भी हैं।

• जंग लगना (Rusting): खतरनाक वातावरण में पाइपों में जंग लग सकता है।
अस्थिर जोड़ (Unstable joints): थ्रेडिड ज्वाइंट जो गैल्वेनाइज्ड पाइपों को जोड़ते हैं अक्सर अस्थिर होते हैं। और इनमें लीकेज हो सकती है और जंग लग सकता है।
•जल दूषण (Water contamination): जल गैल्वेनाइज्ड पाइपों में जंग लगना शुरू होता है तो इक्स्पोज्ड (Exposed) धातु से जंग मटिरीअल और लैड (Lead) वाटर सप्लाई में रिस सकता है।
•खनिज बिल्ड अप (Mineral build up): वाटर सप्लाई में खनिज के साथ गैल्वेनाइज्ड पाइपों की जिंक कोटिंग प्रतिक्रिया करती है। जब यह होता है तो वे खनिज एक पटिट्का (Plaque) बनाना शुरू कर देते हैं जो पाइपों के अन्दर कोटिंग करते हैं। कुछ समय बाद, वह पट्टिका घरों । में पानी प्रवाह को सीमित करना शुरू कर देता है।

जीआई पाइप क्या होती है GI Pipes in Hindi gi pipe specification gi pipes price list gi pipe price gi pipe full form gi pipe class gi pipe threading cpvc pipe g i pipe full form in hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button