Samanya Gyan

हरियाणा जीके के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

हरियाणा जीके के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

जो उम्मीदवार हरियाणा की किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे ,उसे हरियाणा जीके से संबंधित जानकारी होना बहुत आवश्यक है .क्योंकि हरियाणा की परीक्षाओं में हरियाणा जीके से रिलेटिड काफी प्रश्न पूछे जाते है . इसलिए आज इस पोस्ट में haryana gk for hssc haryana gk 2018 in hindi haryana gk in hindi download हरियाणा सामान्य ज्ञान pdf से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर एक लाइन में दिए गए है .ताकि उम्मीदवार इन्हें आसानी से याद कर सके .इसलिए इन्हें आप अच्छे से
याद करे यह आपकी परीक्षा के लिए बहुत फायदेमंद होंगे

1. मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में हरियाणा दूसरे स्थान पर है हरियाणा में औसत मत्स्य उत्पादकता बढ़कर 560 किलोग्राम प्रति हेक्टेअर हो गई है।
2. खोखराकोट (रोहतक) से ऐसे मुद्रांक मिले हैं जिनमें यौधेयगण के सिक्के ढाले जाते है।
3. पानीपत की तीसरी लड़ाई (1761) में मराठा तोपखाने का प्रभारी इब्राहिम खान गार्दी था।
4. हरियाणा राज्य का गठन संविधान के 7 वें संशोधन द्वारा किया गया था।
5. हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
6. हरियाणा के वे स्वतंत्रता सेनानी चौधरी देवी लाल जो बाद में भारत के उप प्रधानमंत्री बन गए थे।
7. हरियाणा में 2011 की जनगणना के आधार पर जनघनत्व 573 व्यक्ति प्रतिकिलोमीटर है।
8. हरियाणा में गणराज्यों का उदय पाण्डव शासकों के पतन के बाद हुआ।
9. यमुना नदी हरियाणा को उत्तर प्रदेश से अलग करती है।
10. रेल कोच नवीनकरण व पुनर्वास कारखाने की स्थापना हरियाणा राज्य में सोनीपत में की गई है

11. बेगम समरू ने गोकलगढ़ (रेवाड़ी) के युद्ध (1789) में मुगल सम्राट शाहआलम द्वितीय की जान बचाई।
12. हरियाणा अर्बन डवलपमेंट ऑथोरिटी का नाम बदलकर एच एस वी पी रखा गया है।
13. हरियाणा का अधिक भाग मैदानी है।
14. हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से दिल्ली के बाद दूसरे स्थान पर है।
15. दक्षिणी हरियाणा में बिजली की उपलब्धता में सुधार लाने के लिए बादशाहपुर से रेवाड़ी तक
16. सिरसा के पानीहारी में शाह-बू-शाह मेला अगस्त-सितम्बर में आयोजित किया जाता है।
17. मुरथल (सोनीपत) दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।
18. पानीपत के युद्ध के बाद जाट शक्ति का उदय हुआ।
19. सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का सूचना भवन पंचकुला में स्थापित किया जा रहा है।
20. पंचकुला खेल परिसर में एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रेक बनाया गया है।

21. मूल्य वर्धित कर लागू करने वाला हरियाणा पहला राज्य है।
22. वर्द्धन के काल में हरियाणा श्री कण्ठ जनपद कहलाता था।
23. घग्घर और यमुना हरियाणा की दो प्रमुख नदियां है।
24. केन्द्र सरकार ने हरियाणा राज्य के करनाल जिले में पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलने की अनुमति प्रदान की है।
25. हरियाणा का औद्योगिक आधार विशाल है राज्य में 1,343 बड़ी और मंझोली तथा 80,000 लघु उद्योग इकाइयाँ हैं।
26. 1 जुलाई, 1996 को शराब बंदी पर अध्यादेश पारित किया गया था। बाद में 1 अप्रैल, 1998 को इसे वापस ले लिया गया।
27. नजीब का पहला आक्रमण हरियाणा के सोनीपत जिले पर हुआ।
28. दुष्यन्त और शकुन्तला के पुत्र भरत का जन्म, जिसके नाम पर भारत का नाम पड़ा, हरियाणा की भूमि पर ही हुआ था।
29. हरियाणा की दृषद्वती नदियों के तट पर ही वेदों की रचनाएं हुई हैं।
30. तोशाम में तीसरी-चौथी शताब्दी में भगवान विष्णु के भक्त शोभत्राता द्वारा बनाये गये दो अभिलेख मिले हैं जिनमें उनके द्वारा बनाये गये तालाबों का उल्लेख है।

31. पंचकुला में ताऊ देवीलाल स्टेडियम है।
32. हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन दुर्गा चलाया गया।
33. उत्तर भारत का पहला महिला विश्वविद्यालय (भगत फूल सिंह) खानपुर कलां में है।
34. शिवालिक की पहाड़ियां हरियाणा के उत्तरी भाग में है।
35. हरियाणा में असैनिक हवाई अड्डे-हिसार, करनाल, पिंजौर, नारनौल और भिवानी में है।
36. मादूद के उत्तराधिकारी इब्राहिम ने हरियाणा पर आक्रमण किया और तेजपाल को हराकर अपने राज्य के अधीन कर लिया।
37. मल्का नेता मेवातियों के विरुद्ध अपने पहले अभियान के दौरान बलबन द्वारा पकड़ा गया था।
38. 220 kV की 50 km लम्बी नई सिंगल-सर्किट लाइन बिछाई गई है।
39. गूजरमल ने रेवाड़ी को अपनी राजधानी बनाया और शासन का विस्तार किया।

40. हरियाणा राज्य, देश में बासमती चावल का सबसे बड़ा निर्यातक है।
41. हरियाणा के पानीपत नगर में इतिहास के प्रमुख तीन युद्ध लड़े गये।
42. स्ट्रबेरी उत्पादन के लिये राज्य का हिसार जिला प्रथम स्थान पर है।
43. विश्व की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही सूर्यस्सज्ञिनी चौधरी हरियाणा के सोनीपत जिले से संबंधित है।
44. हरियाणा के पानीपत जिले को ‘दरी बनाने का केन्द्र’ कहा जाता है।
45. बहादुरगढ़ रोहतक औद्योगिक कॉरिडोर एन.एच. 10 में स्थित है।
46. 14 वीं शताब्दी में तैमूर ने हरियाणा के रास्ते से ही दिल्ली पर आक्रमण किया था।
47. पंचायत का चुनाव गुप्त मतदान के द्वारा किया जाता है।
48. नादिर शाह ने करनाल के युद्ध में साहसिक कृत्यों के लिए रेवाड़ी के बालकृष्ण राव की प्रशंसा की थी।
49. हरियाणा का टेस्ट मैच में सबसे अधिक विकेट लेने वाला खिलाड़ी कपिल देव है।

50. राष्ट्रपति ने गुरुग्राम के दौला गाँव में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया।
51. हरियाणा के सबसे ज्यादा महिला हॉकी खिलाड़ी भारतीय टीम में है।
52. हरियाणा सभी जिलों में आधार-सक्षम जन्म पंजीकरण को लागू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
53. हरियाणा सरकार ने ग्राम पंचायतों द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्यों की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया है।
54. गठन के समय हरियाणा की जनसंख्या 1,29,00,000 थी।
55. हरियाणा के महान किक्रेट खिलाड़ी कपिल देव को पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है।
56. गुजरमल बहादुर सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा मारा गया।
57. प्रदेश में फरीदाबाद तथा कुरूक्षेत्र में दो पर्यावरण न्यायालय स्थापित किए गए।
58. हरियाणा की शासन व्यवस्था में जहांगीर के पुत्र शाहजहाँ के द्वारा अनेक परिवर्तन किये गये।
59. हरियाणा में खेती के लिए उपयुक्त भूमि का क्षेत्रफल 80% है।
60. हरियाणा के कुरूक्षेत्र में ही महाभारत का युद्ध लड़ा गया था।

61. पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली हरियाणा के पड़ोसी राज्य है।
62. राज्य सरकार द्वारा ब्लड बैंकों में हेपेटाइटिस सी की जांच अनिवार्य कर दी गई है।
63. जगाधरी के समीप सुध नामक स्थान से बाहर खड़ी’ की लिखाई के सबसे पुराने अभिलेख प्राप्त हुऐ थे।
64. महात्मा बुद्ध ने हरियाणा के कई स्थानों पर भी भ्रमण किया है। यह ‘पंचसुदनि’ से पता चलता है।
65. हरियाणा की शीला माता के मंदिर का निर्माण राजस्थानी वास्तु पद्धति से किया गया है।
66. पं. बस्ते राम ने अपने भजनों के माध्यम से आर्य समाज के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
67. बहादुरगढ़ में फुटवीयर एवं लैदर गारमेंट पार्क की स्थापना की गई है।
68. हरियाणा में जन्में नित्यानन्द स्वामी, अरविंद केजरीवाल, सुषमा स्वराज आदि दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं।
69. मिशन टीबी फ्री हरियाणा की शुरुआत गुरुग्राम जिले से हुई।
70. नेत्रदान हेतु प्रोत्साहित करने के लिए नेहरू दृष्टि योजना का शुभारंभ किया गया है।

71. प्राचीन ग्रन्थों के अनुसार 1156 में विग्रहराज चतुर्थ ने हरियाणा पर अन्तिम विजय प्राप्त की।
72. असिगढ़ किला हरियाणा के हाँसी में स्थित है।
73. हरियाणा से कई विख्यात नेता जैसे- चौधरी देवीलाल, बंशीलाल, राव विरेन्द्र सिंह ने केन्द्र में । कई महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं।
74. हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अनुसार, देश में चावल के केन्द्रीय पूल में राज्य का 45% योगदान रहता है।
75. हरियाणा के थानेसर में सम्राट अशोक ने एक स्तूप बनवाया था जिसमें महात्मा बुद्ध के अवशेष रखे गये थे।
76. अभिज्ञान शाकुंतलम” से धुंडु तीर्थ यात्रा के बारे में पता चलता है।
77. हरियाणा में पहला आंतरिक सुरक्षा विश्वविद्यालय करनाल में बनने जा रहा है।
78. करनाल में कल्पना चावला की स्मृति में मेडिकल कॉलेज है।
79. बल्लभगढ़ का किला 1739 वर्ष में बनवाया गया था।
80. हरियाणा के पंचकुला जिले में ‘होम टीचर’ बनाया जा रहा है।

81. दिल्ली मैट्रो गुड़गांव के इफको तक आ गयी है, इसका विस्तार मानेसर तक किया जा रहा है।
82. तरावड़ी के युद्ध के पश्चात भी मौहम्मद गौरी का हरियाणा के लोगो ने साथ दिया।
83. हरियाणा में 5 राज्यसभा की सीटें हैं।
84. गुरुग्राम-मानेसर-बावल ऑटोमोबाइल के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
85. ‘ज्योतिसर सरोवर’ की लंबाई 1000 फुट है।
86. कुरूक्षेत्र की भूमि पर ही श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।
87. हरियाणा में साक्षरता का प्रतिशत 76.64 है।
88. हरियाणा के रेवाड़ी जिले की बेटी रेखा ने अफ्रीका की सबसे ऊँची प्वॉइंट किलिमंजारों पर्वत की उहरू चोटी पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ का झंडा फहरा दिया
89. हरियाणा के फरीदाबाद व कुरूक्षेत्र में दो पर्यावरण न्यायालय की स्थापना की गई है।

90. हरियाणा में अम्बाला सबसे प्रमुख रेल्वे स्टेशन है।
91. हरियाणा को दूध का प्रदेश भी कहा जाता है।
92. राज्य का सर्वोच्च स्थल ‘करोह’ 1514 मीटर ऊँचा है।
93. जाटों का सबसे प्रतापी शासक सूरजमल था।
94. बहादुर नाहिर मेवात की खानजादा जनजाति का संस्थापक माना जाता है।
95. अठारहवीं सदी को हरियाणा में संत सम्प्रदाय का स्वर्णकाल माना जाता है।
96. केन्द्रीय भैस अनुसंधान संस्थान हरियाणा के हिसार जिले में है।
97. पंजाब और हरियाणा की सीमाओं को निर्धारित करने के लिए शाह आयोग की स्थापना की गई थी
98. बापोली हरियाणा के पानीपत जिले के अन्तर्गत आता है।
99. सिकन्दर की सेनाएँ हरियाणा के लोगों की वीरगाथाएँ सुनकर ही भाग गई थी।
100. पंचायत समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित सदस्यों में से किया जाता है,और उनका कार्यकाल 5 वर्ष होता है।

इस पोस्ट में आपको हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर 2018 हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर pdf पंचकुला हरियाणा gk हरियाणा जीके प्रश्न उत्तर Haryana Samanya Gyan in Hindi Haryana GK Questions in Hindi  Haryana GK in Hindi series हरियाणा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी से संबंधित प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर आपको यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें और इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button