Samanya Gyan

डीएसएसएसबी पीआरटी साल्व्ड क्वेश्चन पेपर इन हिंदी

डीएसएसएसबी पीआरटी साल्व्ड क्वेश्चन पेपर इन हिंदी

डीएसएसएसबी में पीआरटी डिपार्टमेंट में अलग-अलग पदों पर हजारों नौकरियां निकाली गई हैं जिनके लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और उसकी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. डीएसएसएसबी पीआरटी में भर्ती होने के लिए उनके लिए यह बहुत ही अच्छा अवसर है लेकिन इसके लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा तैयारी करनी पड़ेगी क्योंकि डीएसएसएसबी पीआरटी में भर्ती पाने के लिए लाखों उम्मीदवारों ने फार्म भरे हैं. तो जो उम्मीदवार डीएसएसएसबी पीआरटी की तैयारी कर रहे हैं. उनके लिए इस पोस्ट में डीएसएसएसबी पीआरटी से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं जो पहले डीएसएसएसबी पीआरटी की परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं.

प्रश्न. विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महासागर कौन-सा है?
उत्तर. अटलांटिक महासागर
प्रश्न. मनुष्य में रक्त समूह द्वारा खोजा गया था?
उत्तर. लैंडस्टीनर
प्रश्न. ”द रेस ऑफ माई लाईफ’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर. मिल्खा सिंह
प्रश्न. पी.डी.एस. का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर. पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम
प्रश्न. अर्नेस्ट ओरलांडो लॉरेंस ने किसकी खोज की थी?
उत्तर. साइक्लोट्रॉन
प्रश्न. किस राज्य ने छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छात्र परिवार सुरक्षा योजना शुरू की है?
उत्तर. हरियाणा
प्रश्न. उत्तरी गोलार्द्ध में आर्कटिक वृत्त एवं उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में अंटार्कटिक वृत्त एवं दक्षिणी ध्रुव के बीच आने वाला कटिबंध क्या कहलाता है?
उत्तर. शीत कटिबंध
प्रश्न. वर्गीकरण की उच्चतम इकाई . . . . . . है?
उत्तर. किंगडम
प्रश्न. पैसों का आधुनिक रूप निम्नलिखित में से किसे सम्मिलित करता है?
उत्तर. मुद्रा-कागज के नोट तथा सिक्के
प्रश्न. सिंधु जल संधि के अंतर्गत पाकिस्तान सिंधु नदी व्यवस्था का कितना प्रतिशत पानी प्राप्त करता है?
उत्तर. 80
प्रश्न. शरीर को प्रोटीन की प्रमुख आवश्यकता _के लिए होती है?
उत्तर. वृद्धि
प्रश्न. कौन ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से जाना जाता है?
उत्तर. मेजर ध्यानचंद
प्रश्न. किस कंपनी ने वर्ष 2017 के लिए उत्कृष्टता और नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित ‘गोल्डन ग्लोब टाइगर अवार्ड’ जीता है?
उत्तर. गुजरात नर्मदा घाटी उर्वरक और रसायन लिमिटेड
प्रश्न. नागरिक किस मौलिक अधिकार का सहारा लेकर न्यायालय जा सकते हैं, जब उन्हें लगता है कि राज्य द्वारा उनके किसी मौलिक अधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है?
उत्तर. संवैधानिक उपचार का अधिकार
प्रश्न. दीवारों तथा चट्टानों की सतहों पर छतों तथा सतहों की तरह की गई चित्रकारी क्या कहलाती है?
उत्तर. भित्ति चित्र
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा कन्वेंशन देशों के बीच राजनयिक संबंधों के नियमों तथा कायदों को बताता है?
उत्तर. वियना कन्वेंशन
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन विभिन्न देशों में बाजारों के संयोजन अथवा एकीकरण का परिणाम देता है?
उत्तर. विदेशी व्यापार
प्रश्न. स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 100वें स्मार्ट सिटी के रूप में किस शहर का चयन किया गया है?
उत्तर. शिलाँग
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सरकार का प्रमुख है?
उत्तर. भारत के प्रधानमंत्री
प्रश्न. किस प्रकार की सरकार मतभेदों तथा टकरावों को संभालने का तरीका उपलब्ध कराती है?
उत्तर. लोकतांत्रिक
प्रश्न. 10% तथा 20% की दो क्रमागत छूटों की निवल (नेट) छूट (% में) क्या है? ?
उत्तर. 28%
प्रश्न. एक पेड़ के शीर्ष तथा आधार से किसी इमारत के शीर्ष के उन्नयन कोण क्रमशः 30° तथा 60° हैं। यदि पेड़ की ऊँचाई 50 मीटर है, तो इमारत की ऊँचाई कितनी है ? ?
उत्तर. 75 मी.
प्रश्न. एक व्यक्ति ₹ 21 में एक किताब बेचता है तथा लाभ का जो प्रतिशत प्राप्त होता है वो संख्यानुसार क्रय मूल्य के बराबर है तो किताब का क्रय मूल्य (₹ में) क्या है??
उत्तर. ₹ 30 तथा 70 दोनों
प्रश्न. 11 परिणामों की औसत 182 है। यदि प्रथम 6 परिणामों की औसत 199 है तथा अंतिम 6 परिणामों की औसत 161 है, तो छठवाँ परिणाम क्या होगा??
उत्तर. 158
प्रश्न. 60 के कितने गुणनखण्ड, अभाज्य संख्याएँ हैं??
उत्तर. 3
प्रश्न. यदि x3 – y3 = 112 तथा x – y = 4 है, तो x2 + y2 का मान क्या होगा??
उत्तर. 24
प्रश्न. 3 4 x 5 5 और 3 2x 5 6 का महत्तम समापवर्तक क्या है??
उत्तर. 3 2×5 5
प्रश्न. एक बस अपनी प्रारंभिक गति से चलना आरंभ करती है। तथा उसकी गति में प्रत्येक घंटे में 9 किमी प्रति घंटा की। वृद्धि होती है। यदि वह 572 किमी की दूरी को 11 घंटे में तय कर लेती है, तो बस की प्रारंभिक गति (किमी प्रति घंटा में) क्या थी? ?
उत्तर. 7
प्रश्न. यदि cos (θ + 31°) = sin 47° है, तो sin 5θ का मान क्या है??
उत्तर. √3/2
प्रश्न. 508 में वह कौन-सी छोटी से छोटी संख्या जोड़ी जाए, कि प्राप्त योग का पूर्ण वर्ग हो??
उत्तर. 21
प्रश्न. यदि एक वर्ग की परिधि 44 से.मी. है, तो वर्ग का विकर्ण (से.मी.में) क्या होगा??
उत्तर. 11√2
प्रश्न. एक नाव 4 घंटे में धारा के साथ 60 किलोमीटर तथा धारा के विपरीत 20 किलोमीटर चलती है। वही नाव 6 घंटे में धारा के साथ 40 किलोमीटर तथा धारा के विपरीत 40 किलोमीटर चलती है। धारा की गति (कि.मी. /घंटा) में क्या है? ?
उत्तर. 16
प्रश्न. एक लंबवृत्तीय शंकु के आधार का परिमाप 88 सेमी है। यदि शंकु की ऊँचाई 48 सेमी है, तो इसका कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल (सेमी2 में) क्या है??
उत्तर. 2816 सेमी.2
प्रश्न. 10 संख्याओं का औसत 20 तथा अन्य 30 संख्याओं का औसत 40 है। सभी संख्याओं का औसत क्या है??
उत्तर. 35
प्रश्न. यदि x =5- 1/x हो, तो x 5 + 1/x5 का मान क्या है??
उत्तर. 2525
प्रश्न. एक अर्धगोले की त्रिज्या एक गोले की त्रिज्या से तीन गुनी है। अर्धगोले तथा गोले के कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल का। अनुपात क्या होगा??
उत्तर. 27:4
प्रश्न. एक समचतुर्भुज के दो विकर्णो की लम्बाई 12 सेमी. तथा 16 सेमी. है। समचतुर्भुज की भुजा (सेमी. में) क्या है? ?
उत्तर. 10 सेमी.
प्रश्न. 24 के कितने धनात्मक गुणांक हैं? ?
उत्तर. 8
प्रश्न. ₹ 7200 पर 7 वर्ष में 14% प्रतिवर्ष की दर से साधारण ब्याज क्या होगा??
उत्तर. ₹ 7056
प्रश्न. Δ∠ में, ∠A: ∠B: ∠C = 3 : 3 : 4 है। एक रेखा BC के समानांतर खींची जाती है जो AB तथा AC को क्रमशः P तथा Q पर स्पर्श करती है। ∠AQP – ∠APQ का मान क्या होगा??
उत्तर. 18°
प्रश्न. हिन्दी व्याकरण में समास के कितने भेद होते हैं??
उत्तर. 6
प्रश्न. ‘उज्ज्वल’ का संधि विच्छेद क्या है? ?
उत्तर. उत् + ज्वल
प्रश्न. ‘आचार’ का विलोम शब्द है??
उत्तर. अनाचार
प्रश्न. ‘मेहप्रिय’ पर्यायवाची शब्द चुनें। ?
उत्तर. मयूर
प्रश्न. ‘अंधेरे मुँह मुहावरों का सही अर्थ चुनें।?
उत्तर. प्रातः काल
प्रश्न. ‘एक हाथ से ताली नहीं बजती, मुहावरों का सही अर्थ चुनें। ?
उत्तर. एक ओर से झगड़ा कभी नहीं होता
प्रश्न. कवि का स्त्रीलिंग है??
उत्तर. कवयित्री
प्रश्न. व्यक्ति का जीवन . . . . . है, उसे बचाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। ?
उत्तर. अनमोल
प्रश्न. आवृत का विलोम शब्द है??
उत्तर. अनावृत
प्रश्न. ‘पापी’ में कौन-सा विशेषण हैं??
उत्तर. गुणवाचक विशेषण
प्रश्न. दिये गये वाक्यांश के लिए एक शब्द का प्रयोग कीजिए। ”सभी अंग सामने आने पर स्पष्ट हो जाना ?
उत्तर. हस्तामलक
प्रश्न. समाज में व्याप्त असमानता के आधार पर किसी के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जाता है तो वह सामाजिक . . . . . . . . की श्रेणी में आता है।?
उत्तर. अन्याय
प्रश्न. ‘मोर’ का तत्सम शब्द होगा??
उत्तर. मयूर
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा लक्षण किसी मापक उपकरण के लिए सर्वाधिक वांछनीय है ?
उत्तर. विश्वसनीयता
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति बालकेंद्रित कक्षा-कक्ष को प्रदर्शित कर रही है?
उत्तर. एक कक्षा जिसमें शिक्षार्थी समूहों में बैठे हैं और शिक्षिका बारी-बारी से प्रत्येक समूह में जा रही है।
प्रश्न. युवा बच्चों में सीखने की प्रक्रिया में अभिभावक एक भूमिका निभाते हैं?
उत्तर. अग्रसक्रिय
प्रश्न. निम्न में से कौन सृजनात्मकता से सम्बन्धित नहीं है?
उत्तर. मितव्ययिता
प्रश्न. जब एक विद्यार्थी असफल होता है तो समझा जाता है कि
उत्तर. शिक्षक असफल है। श्न. किसी विद्यार्थी की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता है?

उत्तर. आज्ञाकारिता

प्रश्न. श्यामपट्ट पर लिखते समय सबसे महत्वपूर्ण क्या है?
उत्तर. लेखन में स्पष्टता
प्रश्न. मिश्रित आयु वर्ग के छात्रों की कक्षा से व्यवहार रखने वाले शिक्षक के लिए ___ का ज्ञान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?
उत्तर. विकासात्मक अवस्था
प्रश्न. प्राथमिक शिक्षक के लिए बाल मनोविज्ञान का ज्ञान आवश्यक है, क्योंकि
उत्तर. यह बच्चों के व्यवहार को समझने में शिक्षक की सहायता करता है।
प्रश्न. __ के माध्यम से एक बालक कुछ तत्वों को समाजीकरण करता है, जिन्हें वह अपने आसपास के वातावरण में देखता है?
उत्तर. पहचान
प्रश्न. विद्यार्थी-केंद्रित कक्षा में शिक्षिकाः
उत्तर. ऐसी विधियाँ प्रयोग करेगी जिनके द्वारा अधिगमकर्ताओं को अपने अधिगम में प्रोत्साहन मिलेगा।
प्रश्न. बुनियादी स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा देना बेहतर है, क्योंकि यह
उत्तर. प्राकृतिक वातावरण में बच्चों को सीखने में सहायता करेगा
प्रश्न. आपको शिक्षक दिवस पर कुछ विद्यार्थियों ने एक बधाई पत्र भेजा है। आप क्या करेंगे?
उत्तर. उन्हें बदले में शुभकामनाएँ देंगे
प्रश्न. शिक्षार्थियों ने जो कुछ पहले सीखा है, उसकी पुनरावृत्ति या याद करने में सहायता करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि
उत्तर. नयी जानकारी को पूर्व ज्ञान से जोड़ना सीखने को समृद्ध बनाता है
प्रश्न. परीक्षा देते समय देविका प्रोत्साहित तथा राजेश निरुत्साहित महसूस करता है। उनके संवेगात्मक अनुभव का अंतर संभावित रूप से निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
उत्तर. अनुकूलन का स्तर
प्रश्न. अभिप्रेरणा के स्रोत कौन-कौन से हैं?
उत्तर. प्रेरक
प्रश्न. विद्यालय को किसके लिए वैयक्तिक भिन्नताओं को पूरा करना चाहिए?
उत्तर. यह समझने के लिए कि क्यों शिक्षार्थी सीखने के योग्य या अयोग्य हैं।
प्रश्न. दृश्य व श्रव्य शिक्षण सामग्री का प्रयोग निम्नलिखित में से किसकी प्राप्ति में सहायक होता है?
उत्तर. शिक्षण को आकर्षक व सजीव बनाने हेतु
प्रश्न. समावेशी कक्षा वह है जहाँ
उत्तर. शिक्षक प्रत्येक शिक्षार्थी के लिए विविधतापूर्ण और सार्थक अधिगम अनुभव सृजित करते हैं।
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा पक्ष तथ्यात्मक सूचनाओं का संग्रह करने में सहायक होता है?
उत्तर. ज्ञान व अवबोध
प्रश्न. निम्न में से किस चिंतक ने बाल केंद्रित शिक्षा का समर्थन किया?
उत्तर. जॉन डिवी
प्रश्न. आपकी कक्षा में एक छात्र देर से आता है।
उत्तर. कारण जानने की चेष्टा करेंगे
प्रश्न. दिये गये विकल्पों में से शिक्षक का प्रांरभिक कार्य क्या हो सकता है?
उत्तर. छात्रों का सर्वांगीण विकास करना
प्रश्न. लड़कियाँ अपने परिवार में एक अच्छी बेटी, बहन, दोस्त,पत्नी और माँ बनना सीखती हैं। यह अधिगम निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया का परिणाम है?
उत्तर. समाजीकरण
प्रश्न. सबसे अधिक जटिल समाजीकरण होता है?
उत्तर. किशोरावस्था के दौरान
प्रश्न. 16-PF का प्रयोग किसके मापन हेतु किया जाता है?
उत्तर. व्यक्तित्व
प्रश्न. कर्टलेविन के अनुसार, समूह में जो परिवर्तन होते हैं। . . . . . . . . . . उन्हें
उत्तर. गतिशीलता कहते हैं।
प्रश्न. शिक्षण सहायक सामग्री रेडियो और दूरदर्शन के द्वारा किन उद्देश्यों की प्राप्ति नहीं की जा सकती?
उत्तर. भावात्मक उद्देश्यों की
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा सही ढंग से सुमेलित है?
उत्तर. सामाजिक विकास – पर्यावरण
प्रश्न. भिन्न रूप से सक्षम बच्चे के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे महत्वपूर्ण कारक है?
उत्तर. उसके कौशलों का संवर्द्धन करना
प्रश्न. राजेश लोलुप पाठक है। वह अपने कोर्स की पुस्तके पढ़ने के अतिरिक्त प्रायः पुस्तकालय जाता है और भिन्न प्रकरणों पर पुस्तकें पढ़ता है। इतना ही नहीं, राजेश भोजन-अवकाश में अपना परियोजना कार्य करता है। उसे परीक्षाओं के लिए अपने शिक्षकों अथवा अभिभावकों द्वारा कभी भी कहने की जरूरत नहीं है और वह वास्तव में सीखने का आनंद लेता नजर आता है। उसे____ के रूप में सर्वाधिक बेहतर रूप से वर्णित किया जा सकता है।
उत्तर. आंतरिक रूप से अभिप्रेरित शिक्षार्थी
प्रश्न. शिक्षा का उद्देश्य होना चाहिए।
उत्तर. व्यावहारिक जीवन के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना
प्रश्न. बच्चे के संज्ञानात्मक विकास हेतु उत्तम स्थान है?
उत्तर. विद्यालय एवं कक्षा का वातावरण
प्रश्न. ‘सीखी हुई विवशता’ एक स्थिति होती है जिसमें
उत्तर. विद्यार्थी सोचते हैं कि भूतकाल में बार-बार अनुत्तीर्ण रहने के कारण वे अनुत्तीर्ण हो जाएंगे
प्रश्न. जब एक बालक एक जानवर को कुत्ते के नाम से जान जाता है, तो वह सभी चार टांगों वाले जानवरों को कुत्ता कहने लगता है। इसे क्या कहा जाता है?
उत्तर. आत्मसातीकरण
प्रश्न. प्रधानाध्यापक या वरिष्ठ शिक्षक के लिए विद्यालय में कौन-सी नेतृत्व शैली बेहतर है?
उत्तर. प्रजातान्त्रिक नेतृत्व
प्रश्न. थर्स्टन तथा लिकर्ट निम्न में किसके मापन से सम्बन्धित है?
उत्तर. अभिवृत्ति
प्रश्न. निम्नलिखित में से क्या व्याख्यान विधि का दोष हो सकता है?
उत्तर. निष्क्रिय श्रोता
प्रश्न. वाइगोत्सकी तथा पियाजे के दृष्टिकोणों के बीच प्रमुख अंतर संबंधित है?
उत्तर. भाषा और विचार के विषय में उनके विचारों से
प्रश्न. मन का मानचित्रण का अर्थ है?
उत्तर. समझ को बढ़ाने की एक तकनीक
प्रश्न. ”मानसिक स्वास्थ्य के नियमों को खोज और उन्हें बनाए रखना” के अध्ययन का केन्द्र बिन्दु है?
उत्तर. ड्रेवर
प्रश्न. निम्नलिखित में से क्या सूरिस्टिक विधि का दोष हो सकता है?
उत्तर. धीमी गति से कार्य पूरा होना
प्रश्न. बच्चों में ज्ञान की रचना करने और अर्थ का निर्माण करने की क्षमता होती है। इस परिप्रेक्ष्य में एक शिक्षक की भूमिका है?
उत्तर. सुगमकर्ता की
प्रश्न. प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के संदर्भ में संवर्द्धन का अर्थ है?
उत्तर. वर्तमान कक्षा को छोड़ते हुए विद्यार्थियों को अगली कक्षा में ले जाना
प्रश्न. निम्न में से किस रूप में शैक्षिक उद्देश्यों हेतु कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर. कंप्यूटर मैनेज्ड इन्सट्रक्शन
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक स्मृति से सम्बन्धित नहीं है?
उत्तर. अनुभूति
प्रश्न. सामाजिक संबंध एक बालक की सामाजिक चेतना को बढ़ाता है तथा उसके/उसकी __ का निर्माण करता है?
उत्तर. आत्म-पहचान
प्रश्न. दायें हाथ से काम करने वाले अधिकतर व्यक्तियों के लिए मस्तिष्क का बायाँ गोलार्द्ध __ को नियंत्रित करता है।
उत्तर. भाषा- प्रकमण
प्रश्न. किस अधिगम उद्देश्य की प्राप्ति शिक्षक व्याख्यान विधि के द्वारा नहीं कर सकता?
उत्तर. क्रियात्मक
प्रश्न. निम्न में से कौन-सा वंशानुक्रम संबंधी कारक है?
उत्तर. आँखों का रंग
प्रश्न. भारत में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक हो सकता है?
उत्तर. प्रशिक्षण और पर्यवेक्षण द्वारा शिक्षकों की व्यावसायिक क्षमता को बढ़ाना।
प्रश्न. विकास के किस काल को ‘अत्यधिक दबाव और तनाव का काल’ कहा गया है?
उत्तर. किशोरावस्था
प्रश्न. यदि पूर्व प्राथमिक स्तर पर बच्चों को खोज करने की अनुमति दे दी जाए तो वे संतुष्ट हो जाते हैं। जब उन्हें हतोत्साहित किया जाता है तो वे व्यथित हो जाते हैं। वे ऐसा की उनकी अभिप्ररेणा के कारण करते हैं?
उत्तर. अपनी उपेक्षा को कम करने
प्रश्न. निम्नलिखित में से क्या प्रयोग प्रदर्शन विधि का दोष हो सकता है?
उत्तर. छात्र द्वारा स्वयं करके सीखने के सूत्र की उपेक्षा
प्रश्न. प्रेरणा का वही सम्बन्ध उपलब्धि से है, जो अधिगम का
उत्तर. बोध
प्रश्न. चेस तथा कार्ड को निम्न में किसमें वगीकृत किया जा सकता है?
उत्तर. बौद्धिक खेल
प्रश्न. शिक्षार्थी स्वभावतः ___ के लिए अभिप्रेरित होते हैं?
उत्तर. नवीनता खोजने
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक शिक्षण में महत्वपूर्ण माना जाता है?
उत्तर. शिक्षक का विषय ज्ञान
प्रश्न. विद्यार्थी में अवांछित व्यवहार को किंचित परिवर्तन करने में सबसे प्रभावी पद्धति है।
उत्तर. अवांछित व्यवहार के कारणों को ढूंढना एवं उपचार का प्रबंधन करना
प्रश्न. विद्यालय में विद्यार्थियों को कैसे अभिप्रेरित करना उचित है?
उत्तर. प्रासंगिक अध्ययन द्वारा
प्रश्न. शैशवकाल में बच्चा निर्देशित होता है?
उत्तर. प्रवृत्ति से
प्रश्न. व्यवहार में होने वाले स्थायी परिवर्तन, जो अभ्यास के कारण होते हैं, को कहा जाता है।
उत्तर. सीखना
प्रश्न. गैग्ने निम्न में किससे सम्बन्धित हैं?
उत्तर. अधिगम का श्रेणीक्रम
प्रश्न. किसने कहा था, ”सभी बच्चे अपने बौद्धिक विकास में विशिष्ट चरणों की श्रृंखला से होकर गुजरते हैं?
उत्तर. पियाजे
प्रश्न. मानसिक स्वास्थ्य और . . . . . . . . में घनिष्ठ सम्बन्ध है?
उत्तर. समायोजन
प्रश्न. पियाजे के अनुसार विकास के पहले चरण (जन्म से लेकर लगभग 2 साल की उम्र तक) के दौरान, बच्चा सबसे अच्छे तरीके से सीखता है?
उत्तर. इंद्रियों का उपयोग करके
प्रश्न. छात्रों में शोध प्रवृत्ति का विकास करने हेतु निम्न में से कौन सा कारक सबसे प्रभावी हो सकता है?
उत्तर. छात्रों की निरीक्षण शक्ति का विकास करके
प्रश्न. एक शिक्षिका अपने शिक्षण में दृश्य-श्रव्य सहायक सामग्रियों और शारीरिक गतिविधियों का उपयोग करती है, क्योंकि वह
उत्तर. अधिगम बढ़ाने के लिए अधिकतम संख्या में इंद्रियों का उपयोग करती है।
प्रश्न. निम्नलिखित में से किस कथन को ‘अधिगम’ की विशेषता नहीं माना जा सकता?
उत्तर. व्यवहार का अध्ययन अधिगम है
प्रश्न. पावलॉव ने सीखने के अनुबन्धन–प्रतिक्रिया सिद्धान्त का प्रतिपादन _ _पर प्रयोग करके किया था?
उत्तर. कुत्ते
प्रश्न. शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों को सामान्यतः होता है?
उत्तर. डिस्ग्राफिया
प्रश्न. समाजीकरण के माध्यम से एक विद्यार्थी धीरे-धीरे _ _ से संबंधित अपनी स्वयं की पहचान विकसित कर लेता है?
उत्तर. अहम
प्रश्न. स्तर पर, बच्चा मूलतः उम्र और लिंग जैसी अपनी शारीरिक स्थिति का वर्णन करने में सक्षम होता है?
उत्तर. विद्यालय पूर्व
प्रश्न. आप किसी कक्षा में पाठ पढ़ाते हैं और एक विद्यार्थी विषय से असम्बद्ध एक प्रश्न पूछता है। आप क्या करेंगे?
उत्तर. कक्षा के बाद प्रश्न का उत्तर देंगे
प्रश्न. उत्सुकता परीक्षण निम्न में किसका घटक है?
उत्तर. सृजनात्मकता
प्रश्न. अध्यापन के समय अध्यापक को निम्नलिखित में से किसका सर्वाधिक ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर. वैयक्तिक भिन्नता
प्रश्न. मैसलो के अभिप्रेरणा सिद्धान्त को कहा जाता है?
उत्तर. आवश्यकता का सिद्धान्त
प्रश्न. बुद्धि का तरल मोजेक मॉडल किसने दिया था?
उत्तर. कैटेल
प्रश्न. संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत किसने दिया?
उत्तर. पियाजे
प्रश्न. निम्नलिखित में से मानसिक विकार के लक्षणों को सभी दर्शाते हैं सिवाय
उत्तर. सम्बन्ध के
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-से कार्य कंप्यूटर के माध्यम से किये जा सकते हैं?
उत्तर. स्मृति
प्रश्न. गार्डनर के बहुबुद्धि सिद्धांत के अनुसार, वह कारक जो एक व्यक्ति के ‘आत्म-बोध’ में सबसे अधिक योगदान देता है, वह हो सकता है?
उत्तर. अन्तः वैयक्तिक
प्रश्न. थॉर्नडाइक के व्यक्तित्व के वर्गीकरण का आधार है?
उत्तर. चिन्तन और कल्पना
प्रश्न. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (2005) के अनुसार,त्रुटियाँ महत्त्वपूर्ण हैं क्योंकि वेः
उत्तर. बच्चे की सोच में एक अंतर्दृष्टि प्रदान कराती हैं और समाधानों को पहचानने में मदद करती हैं।
प्रश्न. _ की अवस्था में, बच्चा अपने साथियों के समूह का सक्रिय सदस्य बन जाता है?
उत्तर. किशोरावस्था
प्रश्न. सीखने के वक्र
उत्तर. सीखने की प्रगति के सूचक हैं।
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा भूलने का सिद्धान्त है?
उत्तर. प्रतीपकारी अवरोध
प्रश्न. बाल-केंद्रित शिक्षा शास्त्र का अर्थ क्या है?
उत्तर. बच्चों की अभिव्यक्ति और उनकी सक्रिय भागीदारी को महत्त्व देना।
प्रश्न. बाल विकास की परिभाषा का अध्ययन क्षेत्र है जो
उत्तर. किसी बच्चे का संज्ञानात्मक, सामाजिक तथा दूसरे सामथ्र्यो का क्रमिक विकास के लिए उत्तरदायी होगा
प्रश्न. कल अभिभावक के बच्चे का शिक्षण करते समय अध्यापक को क्या करना चाहिए?
उत्तर. इस तथ्य को अनदेखा करना और उसके साथ दूसरे बच्चों के समान व्यवहार करना
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा सूक्ष्म गतिक कौशल का उदाहरण है?
उत्तर. लिखना
प्रश्न. बुद्धिलब्धि के सम्बन्ध में क्या सत्य है?
उत्तर. कालानुक्रमिक आयु से व्युत्क्रमी सम्बन्धित

डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में डीएसएसएसबी पीआरटी मॉडल पेपर इन हिंदी डीएसएसएसबी पीआरटी मॉडल पेपर 2018 डीएसएसएसबी पीआरटी मॉडल पेपर डीएसएसएसबी पीआरटी प्रैक्टिस सेट डीएसएसएसबी पीआरटी प्रश्न पत्र डीएसएसएसबी पीआरटी पेपर इन हिंदी डीएसएसएसबी पीआरटी परीक्षा पेपर डाउनलोड से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button