हरियाणा टेट परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

0 1,781

हरियाणा टेट परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

HTET परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए समय-समय पर हम इससे संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी हमारी वेबसाइट पर देते रहते हैं अगर आप HTET  की तैयारी कर रहे हैं तो हमारी वेबसाइट पर दिए गए मॉक टेस्ट ऑनलाइन फ्री टेस्ट और प्रैक्टिस सेट का इस्तेमाल करके आप अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं आज की इस पोस्ट में हम HTET की परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दे रहे हैं जिन्हें आप ध्यान पूर्वक याद रखें क्योंकि आप पहले परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षा में भी यह पूछे जा सकते हैं.

प्रश्न. वर्तमान समय में शिक्षक की भूमिका है?
उत्तर. – सुगमकर्ता की
प्रश्न. निष्पत्ति लब्धि (AQ) का सूत्र होता है।
उत्तर. – AQ = 100 MA EA
प्रश्न. ‘प्रयोजना विधि’ के प्रतिपादक हैं।
उत्तर. – किलपैट्रिक
प्रश्न. परीक्षा में विद्यार्थियों से किस प्रकार के प्रश्न पूछने चाहिए?
उत्तर. – समझ एवं अनुप्रयोग आधारित
प्रश्न. कठोर शिल्प उपागम किस सिद्धान्त पर आधारित है?
उत्तर. – इन्जीनियरिंग
प्रश्न. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 की संस्| तुतियों के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
उत्तर. – विश्वविद्यालयों को राजनीति से मुक्त रखना
प्रश्न. यदि कक्षा में पढ़ाते समय आपको महसूस होता है। कि अचानक सभी बच्चे पढ़ने में रुचि नहीं ले रहे हैं, तो आप क्या करेंगे?
उत्तर. – कारण जानने की कोशिश करेंगे
प्रश्न. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया की दृष्टि से एक अच्छा शिक्षक वह है, जो
उत्तर. – जो सोचता है कि बातचीत को सीखने के संसाधन के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
प्रश्न. कक्षा-कक्ष में शिक्षक व विद्यार्थियों के मध्य सम्प्रेषण होना चाहिए?
उत्तर. – उद्देश्य केन्द्रित
प्रश्न. एक कक्षा में बहुभाषी विद्यार्थी है; यह स्थिति उत्पन्न करती है?
उत्तर. – सीखने के समृद्धसाधन
प्रश्न. सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन से तात्पर्य है।
उत्तर. – सीखने की प्रक्रिया के दौरान शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक क्षेत्रों की नियमित रूप से आकलित करना
प्रश्न. शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 ने 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु के विद्यालय कभी न गए अथवा विद्यालयी शिक्षा अधूरी छोड़ने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु
उत्तर. – विशेष प्रशिक्षण लागू करने पर जोर दिया है।
प्रश्न. आपको लगता है कि आपकी कक्षा में कुछ बच्चे बहुत तेज गति से सीख रहे हैं और कुछ बहुत धीमी गति से। इस परिस्थिति में आप क्या करेंगे?
उत्तर. – तेज गति से सीखने वाले बच्चों की सहायता धीमी गति से सीखने वाले बच्चों को सिखाने हेतु लेंगे
प्रश्न. अन्तवैयक्तिक बुद्धि से तात्पर्य है।
उत्तर. – विभिन्न व्यक्तियों को समझने का कौशल
प्रश्न. उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक को क्रियात्मक शोध का ज्ञान होना चाहिए क्योंकि वे
उत्तर. – इसके माध्यम से बच्चों की समस्या की पहचान कर सुधार करने का कौशल विकसित कर पाएँगे
प्रश्न. यदि आपकी कक्षा में कोई बच्चा अधिगम अक्षम हो, तो आप क्या करेंगे?
उत्तर. – उसकी अक्षमता किस प्रकार की है यह जानकर उसको सिखाने का प्रयास करेंगे
प्रश्न. ‘भूख’ और ‘प्यास’ हैं?
उत्तर. – जन्मजात प्रेरक
प्रश्न. मूल्यांकन प्रक्रिया के तीन महत्वपूर्ण बिन्दु हैं।
उत्तर. – उद्देश्य, अधिगम अनुभव व मूल्यांकन के उपकरण
प्रश्न. किशोरावस्था में बच्चे किस प्रकार की समस्या का सामना करते हैं?
उत्तर. – शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन से समायोजन करना
प्रश्न. कक्षा-कक्ष का वातावरण होना चाहिए?
उत्तर. – मित्रतापूर्ण
प्रश्न. यदि आपकी कक्षा का कोई बच्चा प्रायः चुप रहता है, तो आप क्या करेंगे?
उत्तर. – उसके चुप रहने के कारण को जानने का प्रयास करेंगे
प्रश्न. बच्चों को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया के दौरान, वे उस कार्य को किस प्रकार से कर रहे हैं, इसकी जानकारी इन्हें
उत्तर. – कार्य करते समय सतत् रूप से दी जानी चाहिए
प्रश्न. यदि कोई बच्चा विद्यालय में हमेशा देर से पहुँचता है, तो आप क्या करेंगे?
उत्तर. – बच्चे से बातचीत करके कारण जानने का प्रयास करेंगे
प्रश्न. स्कूलों में अधिकतर शिक्षकों में अपने छात्रों के लिए किसका सर्वाधिक अभाव पाया जाता है?
उत्तर. – घृणा
प्रश्न. कक्षा-कक्ष में बैठक व्यवस्था कैसी होनी चाहिए?
उत्तर. – कक्षा-कक्ष में कराई जा रही गतिविधियों के अनुरूप
प्रश्न. वर्तमान समय में शिक्षा का सबसे उपयुक्त उपागम कौनसा है?
उत्तर. – सृजनवादी उपागम
प्रश्न. “प्रतिभाशाली बालक वह है, जो अपने उत्पादन की मात्रा, दर तथा गुणवत्ता में विशिष्ट होता है। यह कथन दिया गया है।
उत्तर. – आर डब्ल्यू टेलर द्वारा
प्रश्न. किसी विषय में विद्वता प्राप्त करने के लिTए……. आवश्यक है।
उत्तर. – अध्यवसाय
प्रश्न. ‘हरि-पद कोमल कमल से इस पद में अलंकार है।
उत्तर. – उपमा
प्रश्न. सुमित्रानन्दन पन्त का जन्म………. में हुआ था।
उत्तर. – कौसानी
प्रश्न. ‘वह आजकल दिल्ली में है। इस वाक्य में रेखांकित शब्द है –
उत्तर. – अव्यय
प्रश्न. ‘लोकायतन’ किस कवि की रचना है?
उत्तर. – सुमित्रानन्दन पन्त
प्रश्न. ‘मैंने तो कुछ नहीं किया’ प्रस्तुत वाक्य में ‘तो’ व्याकरण की दृष्टि से क्या है?
उत्तर. – निपात
प्रश्न. निम्नलिखित में से आचार्य चतुरसेन रचित उपन्यास का नाम है।
उत्तर. – सोमनाथ
प्रश्न. वर्तनी की दृष्टि से कौन-सा शब्द शुद्ध है?
उत्तर. – विरहिणी
प्रश्न. ‘किए गए उपकार का फल न मानने वाला’वाक्यांश के लिए एक शब्द है –
उत्तर. – कृतघ्न
प्रश्न. निम्नलिखित में से पवन का पर्यायवाची शब्द है।
उत्तर. – अनिल
प्रश्न. ‘धर्म-कर्म किस प्रकार का शब्द है?
उत्तर. – युग्म
प्रश्न. जयशंकर प्रसाद बहुत बड़े नाटककार थे। उन्होंने………… नाटक की रचना की।
उत्तर. – अजातशत्रु
प्रश्न. ‘उल्लास’ का सन्धि-विच्छेद है।
उत्तर. – उत् ! लास
प्रश्न. ‘न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी’ का भाव
उत्तर. – काम न करने का बहाना बनाना
प्रश्न. चन्द्रशेखर’ शब्द में समास है।
उत्तर. – बहुब्रीहि
प्रश्न. ‘पहाड़ पर लालटेन’ किसकी रचना है?
उत्तर. – मंगलेश डबराल
प्रश्न. ‘भगवान भारतवर्ष में गूंजे हमारी भारती’ किस कवि की रचना की पंक्ति है?
उत्तर. – मैथिलीशरण गुप्त
प्रश्न. निम्नलिखित में से रीतिकालीन कवि कौन हैं?
उत्तर. – बिहारी लाल
प्रश्न. ‘महर्षि’ शब्द में कौन-सी सन्धि है?
उत्तर. – गुण सन्धि
प्रश्न. रामचरितमानस की रचना की गई है –
उत्तर. – अवधी में
प्रश्न. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है –
उत्तर. – तुलसी की कविता माधुर्यगुण प्रधान है।
प्रश्न. ‘पेड़ पर पक्षी बैठे है।’ इस वाक्य में पेड़ पर’ पद में कौन-सा कारक है?
उत्तर. – अधिकरण
प्रश्न. नैसर्गिक’ का विलोम है।
उत्तर. – कृत्रिम
प्रश्न. किसी समद्विबाहु त्रिभुज का परिमाप 544 cm तथा प्रत्येक बराबर भुजा आधार का 5/6 है। त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात करें?
उत्तर. – 13872
प्रश्न. किसी धनराशि को 5% वार्षिक (365 दिन) साधारण । ब्याज की दर से उधार दिया जाता है, जिससे उसे ब्याज के रूप में । रु 2 प्रतिदिन प्राप्त होते है। धनराशि बताए।
उत्तर. – 14,600
प्रश्न. एक निश्चित राशि 2 वर्ष के लिए 100% वार्षिक दर पर चक्रवृद्धि ब्याज पर लगाई जाती है और ब्याज वार्षिक जोड़ा जाता है इस से 12100 मिश्रधन प्राप्त होते हैं तो राशि क्या है?
उत्तर. – 10000
प्रश्न. AB तथा CD एक वृत्त की तो समांतर जीवाए है जो केंद्र के विपरीत दिशाओ में है और दोनों के बिच की दूरी 17 सेमी. है AB तथा CD की लम्बाई क्रमशः 10 सेमी. तथा 24 सेमी. है, तो वृत्त की त्रिज्या ज्ञात करें।
उत्तर. – 13
प्रश्न. 50 लीटर ग्लिसरीन के एक सैंपल में 20% मिलावट है। तो कितना शुद्ध ग्लिसरीन सैंपल इसमें मिलाया जाए की मिलावट का स्तर 5% रह जाए ?
उत्तर. – 150 litres
प्रश्न. किसी धनराशि पर किसी वार्षिक ब्याज की दर से साधारण ब्याज मूलधन का 16/25 है यदि ब्याज दर प्रतिशत वर्षों की संख्या बराबर हो तो ब्याज की दर होगी?
उत्तर. – 8%
प्रश्न. एक कुशल, एक अर्धकुशल तथा एक अकुशल मजदुर क्रमशः 7, 8, तथा 10 दिनों तक काम करते है, और उन्हें उनके काम के लिए 369 रूपये मिलते है यदि उनके प्रतिदिन काम का अनुपात 1/3 : 1/4 : 1/6 है, तो कुशल मजदूर को कितने रूपये प्राप्त होंगे?
उत्तर. – 143.50
प्रश्न. 15cm त्रिज्या वाले लकड़ी के गोले में से 15cm ऊँच तथा 30cm व्यास वाला एक शंकु काटा गया।इस्तेमाल हुए भाग का प्रतिशत ज्ञात करें?
उत्तर. – 75%
प्रश्न. एक धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज से (वार्षिक समायोजित) 2 वर्षों में रुपए 4840 तथा 3 वर्षों में रूपए 5324 हो जाती है तो ब्याज की प्रति वर्ष दर है।
उत्तर. – 10%
प्रश्न. यदि किसी फैक्ट्री के मजदूरों की संख्या में 15: 11 के अनुपात में कमी होती है तथा मजदूरों की मजदूरी में 22:25 के अनुपात में वृद्धि होती है, तो मजदूरों की कुल मजदूरी में किस अनुपात में कमी आएगी?
उत्तर. – 6: 5
प्रश्न. एक वस्तु की कीमत में 21% की कमी से, एक आदमी हैं रूपये 100 में 3 किलो ग्राम अधिक खरीद सकता हैं। वस्तु का प्रति किलो ग्राम घटा हुआ मूल्य क्या हैं?
उत्तर. – 7.00
प्रश्न. एक व्यक्ति स्थान A से Bतक एक समान गति 36 किमी/घंटा से जाता है तथा B से A तक वापस समान गति 45 किमी/घंटा से लौटता है। कुल यात्रा के दौरान औसत गति बताये।
उत्तर. – 40 km/hr
प्रश्न. √1152 मी विकर्ण वाले वर्ग पर स्थित एक पिरामिड की ऊँचाई 6 मी. है। पिरामिड़ का आयतन ज्ञात करें?
उत्तर. – 1152 m3
प्रश्न. किसी 28 cm व्यास वाली अर्धवृताकार शीट को मोड़कर एक शंकु बनाया गया। शंकु की धारिता ज्ञात करें?
उत्तर. – 622.38 cm3
प्रश्न. एक परीक्षा में 52% छात्र हिंदी में तथा 42% छात्र अंग्रेजी में असफल हो जाते हैं। यदि 17% छात्र दोनों विषयों में असफल होते है, तो कितने प्रतिशत छात्र दोनों विषयों में सफल हुए?
उत्तर. – 23%
प्रश्न. एक वस्तु का मूल्य प्रति वर्ष 10% घटता है यदि वस्तु 3 वर्ष पहले खरीदी गई तथा उसका वर्तमान मूल्य 5832 रुपए हैं तो । यह वस्तु कितने रुपए में खरीदी गई थी?
उत्तर. – 8000
प्रश्न. यदि 4 पुरूष या 6 महिलाएँ 7 घंटे प्रतिदिन काम करके एक काम को 12 दिनों में समाप्त कर सकते हैं, तो 10 पुरूष तथा 3 महिलाएँ मिलकर 8 घंटे प्रतिदिन काम करके दोगुने काम को कितने दिनों में समाप्त करेंगे?
उत्तर. – 7 days
प्रश्न. के अलावा बच्चे के विकास को आकार देने वाले वातावरणीय कारकों में निम्नलिखित सभी शामिल है।
उत्तर. – शारीरिक गठन
प्रश्न. तरुण भारत संघ नामक समुह संबंधित है।
उत्तर. – पुरानी झीलें पुनर्निर्मित करने से
प्रश्न. सीमा प्रत्येक पाठ को रटकर तुरंत सीख लेती है जबकि लीना चर्चा एवं ब्रेनस्टा मिंग (मस्तिष्क आल्| शेडन) के बाद प्रत्येक पाठ को समझती है। यह __ _ के विकासात्मक सिद्धांत की ओर संकेत करता है।
उत्तर. – वैयक्तिक भिन्नताओं
प्रश्न. प्रयोग और प्रयोगात्मक कार्य करते हुए श्यामा का निष्पादन कक्षा में सर्वश्रेष्ठ होता है। उसे बहुत सृजनात्मक शिक्षार्थी माना जाता है। इसलिए वह ___ के द्वारा संकल्पनाओं को सीखती है।
उत्तर. – अपसारी चिंतन
प्रश्न. डिस्लेक्सिया मुख्यतः कि समस्या के साथ सम्बन्धित है।
उत्तर. – पढ़ने
प्रश्न. रोहन के विद्यालय में एक विज्ञान प्रदर्शिनी का आयोजन किया गया था। इसका आयोजन एक उद्देश्य के साथ किया गया था। आपके विचार से कौन-सा उद्देश्य सर्वाधिक उपर्युक्त है?
उत्तर. – शिक्षार्थियों के लिए सृजनात्मक माध्यम उपलब्ध कराना
प्रश्न. एक पब्लिक स्कूल में प्रत्येक कक्षा में लगभग दो से तीन बच्चे आवश्यकता वाले हैं। कुछ बच्चे शारीरिक या मानसिक रूप से विकलांग (बाधित) हैं। ये बच्चे अन्य बच्चों के साथ उसी कक्षा में एक साथ पढ़ते है। उपर्युक्त पब्लिक स्कूल निम्न में से किसका अनुपालन करता है?
उत्तर. – समावेशी शिक्षा
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में संकल्पनाओं को स्पष्ट करने के लिए कविताओं और कहानी-कथन का प्रयोग करना . . . . . . . . सहायता करता है।
उत्तर. – स्थानीय एवं वैश्विक स्तर पर संसार की प्रकृति को खोजने और कल्पना करने की योग्यता को बढ़ावा देने में
प्रश्न. काँसा (ब्रांज) के विषय में, जिसका उपयोग गोलकुण्डा के किले में मिली तोप में किया गया था, सही कथन चुनिए।
उत्तर. – काँसा ताँबा (कॉपर) तथा टिन की मिश्रधातु है।
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षकों को
उत्तर. – विशेषतः प्रयोगों पर ध्यान देना चाहिए।
प्रश्न. . . . . . . के अलावा निम्नलिखित पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने की विधियाँ हैं?
उत्तर. – व्याख्यानों द्वारा स्पष्ट करने
प्रश्न. एक ही तरह की फसल बार-बार उगाने और बहुत से रसायनों के उपयोग करने में मृदा
उत्तर. – बंजर हो जाती है।
प्रश्न.  पेट्रोलियम के सही अभिलक्षण चुनिएः
उत्तर. – बदबूदार, गाढ़ा, गहरे रंग का तेल
प्रश्न. अल-बिरूनी जिस देश से आया उसका नाम है।
उत्तर. – उज्जेकिस्तान
प्रश्न.  रोगों का वह समूह चुनिए जो मच्छरों से फैलता है?
उत्तर. – डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तकों में अभ्यास एवं गतिविधियों को _ _उपलब्ध कराना चाहिए?
उत्तर. – प्रकरणों में अंत:निर्मित
प्रश्न. मधुबनी चित्रों को बनाने के लिए चित्रकारों द्वारा उपयोग किए जाने वाले रंग होते हैं।
उत्तर. – पीसे हुए चावल के रंगीन घोल
प्रश्न. एक शिक्षक पढ़ाते समय श्रव्य-दृश्य सामग्रियों एवं शारीरिक गतिविधियों का प्रयोग करता है क्योंकि ये
उत्तर. – अधिगम वृद्धि में अधिकतम इंद्रियों का उपयोग करते है।
प्रश्न. प्राथमिक स्तर पर बच्चे का आकलन करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। का प्रयोग करना।
उत्तर. – पोर्टफोलियों
प्रश्न. सहयोगात्मक अधिगम में पुराने एवं अधिक दक्ष विद्यार्थी छोटे एवं कम कुशल विद्यार्थियों का आकलन करते हैं। इसका परिणाम है।
उत्तर. – उच्च उपलब्धि और स्व-गरिमा
प्रश्न. कक्षा में एक प्रभावी शिक्षण-अधिगम-प्रक्रिया होती है जब शिक्षक बच्चों के ज्ञान को पढ़ाई जानी वाली नई संकल्पना के साथ जोड़ने में सहायता करता है। | इसके पाश्र्व में निहित उद्देश्य है को बढ़ावा देना है।
उत्तर. – ज्ञान का सहसम्बन्ध एवं स्थानान्तरण

HTET परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में  HTET के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर haryana g.k for htet in hindi htet important question in hindi pdf htet notes in hindi medium HTET Practice Question Sets in Hindi Important Questions for HTET ,HTET Important Questions Answers Download in PDF से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.