Samanya Gyan

भारतीय मानक समय रेखा ( IST ) पर पडने वाले भारतीय राज्य(Trick)

भारतीय मानक समय रेखा ( IST ) पर पडने वाले भारतीय राज्य

Indian Standard Time IST :- नमस्कार दोस्तो , आज हम आपको जो GK Tricks बताने जा रहे है उसके द्वारा आप भारतीय मानक समय रेखा पर पडने बाले राज्यों को आसानी से याद रख पाऐंगे !  यदि समान्य ज्ञान को ऐसे याद करे तो एक टाइम के बाद भूल सकते है लेकिन यदि इनको ट्रिक के साथ याद किया जाये तो लम्बे समय तक याद रहती है और यदि भूल भी जाये तो एक बार देखने पर उसी टाइम याद हो जाती है और शोर्ट ट्रिक लगा के समान्य ज्ञान के बहुत से टॉपिक याद किये जा सकते हैभारतीय मानक समय रेखा को IST भी कहते हैं ! यह रेखा भारत के 5 राज्यों से होकर गुजरती है ! इससे पहले हम आपको इसकी Trick बतायें उससे पहले हम आपको इससे संबंधित कुछ जानकारी दे रहे हैं !

  • मानक समय वह समय है, जो किसी देश या विस्तृत भू-भाग के लोगों के व्यवहार के लिये स्वीकृत होता है ! यह उस देश के स्वीकृत मानक याम्योत्तर के लिये स्थानीय माध्य समय होता है ! हमारे अपने स्थानों के समय ‘स्थानीय समय’ कहलाते हैं ! इनसे हमारी समय संबंधी स्थानीय आवश्यकता तो पूर्ण हो जाती है, किंतु ये अन्य स्थानों के लिये उपयोगी नहीं होते। इसीलिये ‘मानक समय’ की आवश्यकता पड़ती है !
  • भारतीय मानक समय ( IST ) की स्थापना 1 सितम्बर 1947 को हुई थी !
  • समय के इस पैमाने को नापने का अर्थ भारतीय समय की अंतराष्ट्रीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम ( GMT ) से तुलना करने से है ! GMT का निर्धारण इंग्लैंड के ग्रीनविच में स्थित ऑब्जर्वेटरी से होता है !
  • भारत में 82.5° पूर्वी देशान्तर, जो कि इलाहाबाद के निकट नैनी से गुजरती है, के समय को मानक समय माना गया है।
  • भारत का मानक GMT से 82.5° पूर्व है , जिसका अर्थ है कि हमारा मानक समय ग्रीनविच के मानक समय से साढ़े पाँच घंटे आगे है ! अर्थात इंग्लैंड में जब दोपहर का 12 बजे का समय होता है, तब भारत में शाम के 5:30 बजे होते हैं ! सभी देशो का समय इसी आधार पर ही तय किया जाता है ! एक देश ऐसा भी है जो इसका अपवाद है ! उत्तर कोरिया ने दुनिया के समय मापने के इस तरीके को सिरे से नकार दिया है !

तो चलिये दोस्तो अब हम आपको वो GK Tricks बताते हैं जिसके माध्य्म से आप IST पर पडने बाले राज्यों के नाम आसानी से याद रख पाऐंगे !
 – उत्तर प्रदेश
मा – मध्य प्रदेश
A   – Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)
C   – Chattishgarh (छत्तीसगढ)
उड – उडीसा
उमा AC चलते ही उड़ गयी
तो दोस्तों आज कि इस ट्रिक के बाद आप आसानी से भारतीय मानक समय रेखा ( IST ) पर पडने वाले भारतीय राज्य के बारे में याद रख पाएंगे

भारतीय मानक समय रेखा का इतिहास :-

1947 में आजादी के बाद भारत सरकार ने पूरे देश के लिए सरकारी समय के रूप IST को स्थापित कर दिया, हालाँकि कोलकाता और मुंबई 1955 तक अपने स्थानीय समय (बॉम्बे समय के रूप में जाना जाता है) को बनाए रखा है। सेंट्रल वेधशाला चेन्नई से एक स्थान पर ले जाया गया था, भारतीय समय उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले से निर्धारित होता है।, इसलिए कि यह संभव के रूप में UTC +5:30 के करीब होगा। १९६२ के भारत-चीन युद्ध तथा १९६५ और १९७१ के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अल्प समय के लिए डेलाइट सेविंग टाइम का उपयोग किया गया था।

इस पोस्ट में आपको भारतीय मानक समय रेखा ( IST ) पर पडने वाले भारतीय राज्य भारतीय मानक समय आधारित है भारत की मानक समय रेखा किस शहर से गुजरती है भारत की मानक समय रेखा इस शहर से गुजरती है ग्रीनविच मानक समय भारत का मानक याम्योत्तर क्या है अंतर्राष्ट्रीय मानक समय स्थानीय समय भारतीय मानक समय रेखा कितने राज्यों से होकर गुजरती है से संबंधित फ्री ऑनलाइन टेस्ट दिया गया है. यहां पर दिए गए महत्वपूर्ण Questions पहले परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षाओं में भी इनमें से काफी प्रश्न पूछे जा सकते हैं. तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button