Uttarakhand State Lecturer Screening Exam Paper In Hindi

0 766

Uttarakhand State Lecturer Screening Exam Paper In Hindi

किसी भी परीक्षा की तैयारी करते समय आपको उस परीक्षा के सोल्ड प्रश्नपत्र को देखना चाहिए जिससे कि आपको यह पता चलेगा कि इस परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे. तो अगर आप Uttarakhand State Lecturer Screening की तैयारी कर रहे हैं तो इस पोस्ट में हम आपको Uttarakhand State Lecturer Screening का एक साल्व्ड प्रश्न पत्र दे रहे हैं जिसे आप खुद भी हल कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं और साथ में ही इसके उत्तर दिए गए हैं जिससे आपको इसका सही उत्तर भी मिल जाएगा.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषाणा किस तिथि को स्वीकार की गई ?
उत्तर. 10 दिसम्बर, 1948
रेडाॅन-222, जो फेफड़ों के कैंसर से होने वाली मृत्यु के लिए उत्तरदायी है, का स्रोत क्या है?
उत्तर. यूरेनियम-238
ओजोन परत की मोटाई किसमें मापी जाती है?
उत्तर. डाॅब्सन यूनिट (डीयू)
कार्बन डाइआँक्साइड किस काम में प्रयुक्त होता है?
उत्तर. शीतल पेय बनाने में
वर्ष 2013 का ‘सरस्वती सम्मान’ किसे दिया गया?
उत्तर. गोविन्द मिश्र
लियोनेल मेसी दुनिया के सबसे मूल्यवान फुटबालर हैं. वह किस देश से सम्बंधित हैं?
उत्तर. अर्जेंटीना
भारत की राष्ट्रीय आय में किस क्षेत्र का सर्वोत्तम योगदान है?
उत्तर. तृतीयक क्षेत्र
भारतीय संविधान का कौन-सा प्रावधान मानवाधिकार से सम्बंधित नहीं है?
उत्तर. कार्य की न्यायसंगत और मानवोचित दशा
पाश्रर्वनाथ का सम्बन्ध किस धर्म से था?
उत्तर. जैन धर्म
एशियन खेल, 2014 में कितने साल बाद भारतीय हाॅकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है?
उत्तर. 16
विश्व बैंक का प्रधान कार्यालय कहाँ है?
उत्तर. वाशिंगटन डी. सी.
कौन ट्रिप्सिन एन्जाइम का स्रोत है?
उत्तर. पैंक्रियाटिक रस
एशिया का पहला प्राक्षेपिक शोध केन्द्र भारत के किस राज्य में प्रारम्भ किया जाना है?
उत्तर. गुजरात
अधिकतम वन क्षेत्र वाला राज्य है ?
उत्तर. मध्य प्रदेश
कौन स्टेट ट्रेडींग कार्पोरेशन का कार्य नहीं है?
उत्तर. व्यापार के लिए ऋण उपलब्ध करना
किस एक का हरित गृह प्रभाव में योगदान है?
उत्तर. जल वाष्प
किस अनुच्छेद के अनुसार भारत में आर्थिक आपातकाल लागू किया जा सकता है?
उत्तर. 360
आर्य समाज की स्थापना कहाँ हुई थी?
उत्तर. बम्बई (मुम्बई)
कौनसी प्रोटीन, दुग्ध में उपस्थित है?
उत्तर. केसीन,ग्लोब्यूलिन,एलबुमिन
किस राज्य यग्म में 2011 के अनुसार समान जनसंख्या घनत्व है?
उत्तर. छत्तीसगढ़ एवं उत्तराखण्ड
प्रथम पंचवर्षीय योजना में किस सार्वजनिक क्षेत्र को उच्च प्राथमिकता दी गयी थी?
उत्तर. कृषि एवं सिंचाई
देशों में से कौन सर्वाधिक मात्रा में सौर ऊर्जा का उत्पादक करता है?
उत्तर. जर्मनी
‘एशियाटिक सोसाइटी आॅफ बंगाल’ के संस्थापक थे?
उत्तर. विलियम जोन्स
कृषि उत्पादकता के निर्धारक कारक हैं?
उत्तर. भूमि,श्रम,पूँजी
भारत के ‘हरित क्रन्ति’ के जनक है?
उत्तर. डाॅ. एम. एस. स्वामीनाथन
भारत में प्रशासकीय न्यायाधिकरणों की अवस्थापना की जाती है?
उत्तर. संसद द्वारा
बौद्धिक सम्पदा अधिकार के अन्तर्गत मस्तिष्क प्रजनित उत्पादन, बौद्धिक कार्य का स्वामित्व निहित है और दो समूहों अधिकृत स्वामित्व एवं औद्योगिक सम्पत्ति खण्डों में विभक्त किया जा सकता है। प्रितिलिप्याधिकार के अन्तर्गत क्या सम्मिलित नहीं है?
उत्तर. ट्रेडमार्क
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘जन धन योजना’ के आरम्भ के मात्र एक दिन में कितने बैंक खाते खोले गए ?
उत्तर. 1.5 करोड़
ब्रिटिश भारत में हुई पहली सरकारी जनगणना का वर्ष था?
उत्तर. 1881
अफगानिस्तान के 2014 में निर्वाचित राष्ट्रपति कौन हैं?
उत्तर. अशरफ घानी अहमदजई
भारत के अन्तरिक्ष यान मार्स-आर्बिटर ने मंगल की कक्षा में कब प्रवेश किया ?
उत्तर. 24 सितम्बर, 2014
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 किस तिथि से लागू हुआ?
उत्तर. 24 दिसम्बर, 1986
भारत के सविधान की कौनसी सूची राज्य सभा में राज्यों के लिए सीटों के निर्धारण से सम्बंधित है?
उत्तर. चतुर्थ
कौन-सा देशान्तर भारत के लुधियाना, कोटा, इन्दौर और कोची शहरों के निकट से गुजरता है ?
उत्तर. 76° पूर्व
किस एक आर्थिक संस्था की स्थापना वर्ष 1927 में हुई थी?
उत्तर. फेडरेशन आॅफ इण्डियन चैम्बर्स आॅफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 में कौन-सा एक अधिकार 2002 में जोड़ा गया?
उत्तर. नकली वस्तुओं से सुरक्षा
डाँ. एम. एस. स्वामीनाथन ने गेहूँ की एक उत्परिवर्ती किस्म बनायी, जो कहलाती है?
उत्तर. शरबती सोनरा
किस नदी पर जम्मू-कश्मीर राज्य की सबसे बड़ी (मेगावाट) जल विद्युत योजना स्थापित है?
उत्तर. चिनाब
नागालैण्ड का राज्यपाल, वर्ष 2014 में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर. पदमानभा आचार्य
चौदहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष हैं ?
उत्तर. वाई.वी. रेड्डी
पीने का पानी में आर्सेनिक-विष के कारण क्या होता है?
उत्तर. कैराटोसिस
ग्लासगो में हुऐ राष्ट्रमण्डल खेल 2014 में, सीमा पुनिया ने हिस्कस थ्रो में कौनसा पदक जीता था?
उत्तर. रजत
यंग बंगाल आन्दोलन आरम्भ किया गया था?
उत्तर. हेनरी डिरोजियो द्वारा
कौन-सा भारतीय खिलाड़ी विश्व के सौ सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ियों की फोर्ब्स की सूची में स्थान पाने वाला एकमात्र भारतीय खिलाड़ी है?
उत्तर. एम.एस. धोनी
सूर्य के अन्दर ऊर्जा उत्पादन का सर्वाधिक सम्भावित कारण माना जाता है?
उत्तर. नाभिकीय संलयन (संलगन)
किस खिलाड़ी ने विम्बलडन-2014 के एकल अन्तिम मैच को जीता?
उत्तर. नोवाक जोकोविक
कोई भी व्यक्ति जो जिला उपभोक्ता फोरम के निर्णय से सन्तुष्ट नहीं है. राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अपील कर सकता है-
उत्तर. 30 दिन के भीतर
किस राज्य में चिलका झील स्थित है ?
उत्तर. ओडिशा (उड़िसा)
किस एक दस्तावेज (प्रपत्र) को आधुनिक भारतीय शिक्षा का ‘मैग्नाकार्टा’ माना जाता है?
उत्तर. वुड्स डिस्पैच
भारत में जन्मे वैज्ञानिक डाॅ. संजय राजा राम, जिन्हें वर्ष 2014 का ‘विश्व खाद्य’ पुरस्कार मिला है। किस देश के नागरिक हैं?
उत्तर. मैक्सिको

भाग – 2 राज्य सम्बन्धी ज्ञान

उत्तराखण्ड में कुल जोत क्षेत्र है?
उत्तर. 7,67,571 हेक्टर
उत्तरकाशी के भोटियाओं को सामान्य रूप से जाना जाता है?
उत्तर. जाड
कत्यूरियों ने किस स्थान पर अपनी प्रथम राजधानी स्थापित की थी?
उत्तर. जोशीमठ
उत्तराखण्ड में प्रथम ‘कुली एजेन्सी’ का संस्थापक कौन था?
उत्तर. ठाकुर जोध सिंह
कौन-सी नदी ‘कर्णप्रयाग’ में आलकनन्दा से मिलती है?
उत्तर. पिण्डर
किस जिले में ‘धौली गंगा विद्युत् परियोजना’ स्थित है?
उत्तर. पिथौरागढ़
उत्तराखण्ड की किस महिला को ‘बैडमिंटन क्वीन’ के नाम से जाना जाता है?
उत्तर. मधुमिता बिष्ट
किस प्रजाति को ‘थारू जनजाति’ अपना पूर्वज मानती है?
उत्तर. किरात
उत्तराखण्ड के किस स्थान में सबसे अधिक ‘एकीकृत औद्यौगिक संस्थान’ की इकाइयाँ हैं ?
उत्तर. हरिद्वार
किस सन् में नेपाल के गोरखाओं ने कुमायूँ पर आक्रमण कर उसे अपने अधीन किया?
उत्तर. सन् 1790 ई.
‘गढ़वाल एन्सिन्ट एण्ड मार्डन’ पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर. राय बहादुर पातीराम
कौन-सा दर्रा पिथौरागढ़ और तिब्बत को जोड़ता है?
उत्तर. लिपुलेख
कोटेश्वर बाँध की विद्युत उत्पादन क्षमता कितनी है?
उत्तर. 400 मेगावाट
स्थानीय स्वशासन प्रणाली मे, उत्तराखण्ड के किस मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए पचास प्रतिशत आरक्षण स्वीकृत किया?
उत्तर. भुवन चन्द्र खण्डूरी
उत्तराखण्ड के किस राष्ट्रीय उद्यान को ‘विश्व विरासत का दर्जा’ दिया गया है?
उत्तर. फूलों की घाटी
किस राज्य ने अपने प्रशासन में आपदा-प्रबन्धन को सर्वप्रथम लागू किया?
उत्तर. उत्तराखण्ड
किस वर्ष से ओली में शीतकालीन बर्फ क्रिड़ाएँ प्रारम्भ हुई थीं?
उत्तर. सन् 1987 ई.
उत्तरांचल राज्य निर्माण के समय केन्द्र में किस राजनीतिक दल/गठबंधन की रसकार थी?
उत्तर. राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन

भाग – 3 शिक्षण अभिरुचि

प्राथमिक शिक्षा में अपव्यय एवं अवरोधन की समस्या की ओर सबसे पहले ध्यान खींचा था?
उत्तर. हर्टोग समिति ने
‘राष्ट्रीय साक्षरता मिशन’ प्रारम्भ किया गाय?
उत्तर. वर्ष 1988 से
‘मैं नहीं, आप’, आदर्श वाक्य है?
उत्तर. राष्ट्रीय सेवा योजना का
व्यवहार तकनीकी आधारित है?
उत्तर. मनोविज्ञान पर
‘शिक्षा आयोग’ की रिपोर्ट का नाम है?
उत्तर. शिक्षा एंव राष्ट्रीय विकास
संविधान के किस संशोधन अधिनियम के द्वारा शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाया गया?
उत्तर. 86वाँ संशोधन अधिनियम
कौन-सा शिक्षण आव्यूह प्रभुत्ववादी शिक्षण आव्यूह में सम्मिलित नहीं है?
उत्तर. खोज शिक्षण आव्यूह
प्रधानाध्यापक का मुख्य कार्य है?
उत्तर. विद्यालय प्रबंधन,पर्यवेक्षण,प्रशासन
‘सर्व शिक्षा अभियान’ कब शुरू किया गया?
उत्तर. 2000-01 में
तकनीकी के 3Cs का अर्थ है?
उत्तर. कम्प्यूटर, पाठ्यवस्तु एवं सम्प्रेषण तकनीकी
कौन-सी परिमाणात्मक मापन की विशेषता नहीं है?
उत्तर. आत्मनिष्ठता
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान प्रारम्भ किया गया?
उत्तर. मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा
स्वतन्त्रता के पश्चात् भारत सरकार के प्रथम शिक्षा मंत्री कौन थे?
उत्तर. मौलाना अबुल कलाम आजाद
“मूल्य व्यवहार के निर्धाकर कारक है” यह कथन दिया गया?
उत्तर. लूमीज द्वारा
‘पुन:निर्देशन’ किस शिक्षण कौशल का घटक है?
उत्तर. खोजपूर्ण प्रश्न पूछने का कौशल
विद्यालय का आन्तरिक अनुशासन सँभाला जाता है?
उत्तर. प्रधानाध्यापक द्वारा
विद्यालयों में अनुशासनहीनता के लिए उत्तर दायी कारक है/हैं?
उत्तर. दोषपूर्ण शिक्षण विधियाँ,अध्यापकों में नेतृत्व की कमी,मूल्यों की कमी
किस शहर में एन.सी.टी.ई. का क्षेत्रीय कार्यालय नहीं हैं?
उत्तर. चेन्नई में
कौनसी शिक्षण की श्रव्य सहायक सामग्री नहीं है?
उत्तर. श्यामपट्ट
मूल्यों के आधार पर व्यक्तित्व का वर्गीकरण प्रतिपादित किया गया?
उत्तर. स्प्रेन्जर द्वारा
आयोगों में से किसने ग्रामीण विश्वविद्यालयों की स्थापना का सुझाव दिया था?
उत्तर. राधाकृष्णन आयोग ने
शिक्षण कौशलों का विकास किया जाता है?
उत्तर. सूक्ष्म-शिक्षण द्वारा
10+2+3 शिक्षा-व्यवस्था को लागू किया गया?
उत्तर. राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986 के अनुसार
भारत में प्रथम महिला विश्वविद्यालय है?
उत्तर. एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय
अनुशासनहीनता के निवारण हेतु किस उपागम का प्रयोग करना चाहिए?
उत्तर. सुधारात्मक एवं निरोधात्मक
कौन ‘प्रदर्शन कौशल’ से सम्बंधित नहीं है?
उत्तर. अनुबोधन
‘ऐडूसेट’ (EDUSAT) प्रक्षेपित किया गया था?
उत्तर. 2004 में
एन.सी.टी.ई. को किस वर्ष में एक वैधानिक संस्था घोषित किया गया?
उत्तर. 1973 में
‘शिक्षा बिना बोझ के’ (Education without Burden) नामक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी?
उत्तर. यशपाल समिति द्वारा
भारत में इन्टरनेन सुविधा प्रारम्भ की गई?
उत्तर. 1995 से
राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के अध्यक्ष थे?
उत्तर. श्री सैम पित्रोदा
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना की सिफारिश किसने की थी?
उत्तर. राधाकृष्णन आयोग द्वारा
ओवर-हेड प्रोजेक्टर होता है?
उत्तर. कठोर शिल्प
मानव आवश्यकताओं का पदानुक्रम दिया गया है?
उत्तर. मास्लों द्वारा
शिक्षण के 14 कौशलों को दिया था?
उत्तर. एलन एवं रेयान ने
मुदालियर आयोग का कार्यक्षेत्र क्या था?
उत्तर. माध्यमिक शिक्षा
प्राथमिक शिक्षा में शाला-त्याग का सम्बंध है?
उत्तर. अपव्यय एवं अवरोधन से
‘आपरेशन ब्लेक-बोर्ड’ सम्बंधित है?
उत्तर. पाथमिक शिक्षा से
मूल्य ह्रास का एक कारण हो सकता है?
उत्तर. जनसंख्या विस्फोट

भाग – 4 सामान्य बुद्धि परिक्षण

राम श्यम की तुलना में अधिक धनी है, परन्तु सोहन जैसा धनी नही और रमेश की तुलना में अधिक गरीब है, तो श्याम है-
उत्तर. रमेश की तुलना में अधिक गरीब
एक घड़ी एक दिन में 15 मिनट आगे हो जाती है. इसे 12 बजे दोपहर में सही समय पर रखा गया, यह 4 बजे प्रात: कितना समय बताएगी ?
उत्तर. 4 : 10 a.m.
मोहन का जन्म 29 फरवरी, 1960 को हुआ। फरवरी 1976 तक वह कितने जन्मदिन मनाएगा?
उत्तर. 4
गौरव से परिचय कराते हुए एक स्त्री ने कहा, ‘इसके ससुर के पिता, मेरे ससुर हैं, गौरव का स्त्री के साथ क्या सम्बंध है?
उत्तर. दामाद
दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्तक उनके सहत्तम समापवर्तक का 36 गुणा है। संख्याओं का गुणनफल 3600 है, उनका महत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए?
उत्तर. 10
आकाश 16 मीटर दक्षिण की ओर चलकर बाई ओर मुड़ जाता है और 5 मीटर चलता है। इसके बाद वह उत्तर की ओर मुड़कर 7 मीटर चलता है। फिर वह दाई ओर मुड़कर 12 मीटर चलता है। फिर वह बाई ओर मुड़कर 9 मीटर चलता है। इस समय वह शुरू से चलने के स्थान से कितनी दूर है?
उत्तर. 17 मीटर
किसी धन का 2 वर्ष का मिश्रित ब्याज ₹410 तथा इसी धन का इतने ही वर्ष तथा उसी ब्याज दर पर साधारण ब्याज ₹400 है, तब ब्याज दर होगी?
उत्तर. 5%
A तथा B एक कार्य को 30 दिन में कर सकते हैं, जबकि B तथा C उसी कार्य को 24 दिन में तथा C को A 20 दिन में कर सकते हैं वे सभी 10 दिन कार्य करते हैं, तब B तथा C कार्य करना छोड़ देते हैं। A कार्य को समाप्त करने में और कितने दिन लगाएगा?
उत्तर. 18 दिन
प्रश्न चिह्न ‘?’ द्वारा चिह्नित खाली स्थान की पूर्ति हेतु सही उत्तर ज्ञात कीजिए-APOC : ? : : ITSK : MVUN
उत्तर. ERQF
एक व्यक्ति एक नदी में धारा की दिशा में 15 किमी नाव चलाने में 3 घण्टा 45 मिनट का समय लगाता है, जबकि धारा के विपरीत दिशा में 5 किमी दूरी 2 घण्टे 30 मिनट में तय करता है। नदी की धारा की गति होगी?
उत्तर. 1 किमी प्रति घण्टा
यदि भाग का चिह्न ‘+’: जोड़ का चिह्न ‘×’ : गुणा का चिह्न ‘-’ तथा घटाने का चिह्न ‘÷’ हो, तो समीकरणों में कौन-सा सही है?
उत्तर. 36 – 6 + 3 × 5 ÷ 3=74
₹1.550 को आंशिक रूप से 5% तथा शेष को 8% साधारण ब्याज पर उधार दिया गया। 3 वर्ष बाद कुल ब्याज ₹300 प्राप्त हुआ। 5% तथा 8% ब्याज पर दिए गए धन का अनुपात होगा?
उत्तर. 16 : 15
एक टंकी एक घण्टे में 10% भर जाती है तथा अगले घण्टे 8% पानी खाली हो जाता है। यदि इसे फिर से दोहराया जाए, तो टंकी, पानी से कितने प्रतिशत भर जाएगी?
उत्तर. 17.664%
दो नल A तथा B एक टंकी को क्रमश: 37 ½ मिनट तथा 45 मिनट में भर सकते है। यदि दोनों नल एक साथ खुले हों, तो दूसरे नल को कितने समय बाद बन्द करना चाहिए, ताकि टंकी आधे घण्टे में भर जाए?
उत्तर. 9 मिनट
दो रेलगाड़ियाँ, जिनकी लम्बाई क्रमश: 121 मीटर तथा 99 मीटर है, एक-दूसरे की विपरीत दिशा में चल रही हैं- एक 40 किमी प्रति घण्टा तथा दूसरी 32 किमी प्रति घण्टा की रफ्तार से. वे मिलने के कितने समय बाद एक-दूसरे को पार कर लेंगी?
उत्तर. 11 सेकण्ड
एक पसारी ₹200 प्रति किलो दर वाली 26 किलो चाय तथा ₹360 प्रति किलो वाली 30 किलो चाय को मिश्रित करता है और मिश्रित चाय को ₹300 प्रति किलो की दर से बेचता है. उसके कुल लाभ का प्रतिशत क्या होगा ?
उत्तर. 5%
‘तबेले की बला बन्दर के सिर’ लोकोक्ति का अर्थ है?
उत्तर. दोषी दूसरा, फँसे कोई और
‘जस दूल्हा तस बनी बराता’ लोकोक्ति का अर्थ है?
उत्तर. दुखी व्यक्ति को सभी दुखी लगते हैं
‘यद्यपि’ शब्द का संधि-विच्छेद है?
उत्तर. यदि + अपि
‘नीलगाय’ शब्द का समास-विग्रह है?
उत्तर. नीली है जो गाय
‘हर्ष’ का सही विलोम ?
उत्तर. विषाद
शब्दों में से कौन-सा शब्द तत्सम है?
उत्तर. अग्नि
‘दधि’ शब्द का तदभव है-
उत्तर. दही
‘पवन’ में कौन-सी संधि है?
उत्तर. अयादि स्वर संधि
‘अज्ञेय’ शब्द का वाक्यांश है?
उत्तर. जिसे जाना न जा सके
वाक्यों में से कौन वाक्य अशुद्ध है?
उत्तर. आपका भवदीय
‘मस्ताना’ में कौनसा प्रत्यय है?
उत्तर. आना
‘दावाग्नि’ शब्द किस वाक्यांश के लिए है?
उत्तर. जंगल में स्वंय लगने वाली आग

Uttarakhand State Lecturer Screening परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में Uttarakhand lecturer exam papers Uttarakhand Lecturer Question Papers Uttarakhand PSC Lecturer Model Question Papers उत्तराखण्ड प्रवक्ता (lecturer) स्क्रिनिंग पेपर Uttarakhand Lecturer Screening Exam Solved Paper UKPSC Lecturer Previous Old Question Papers से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.