UPTET Model Paper In Hindi

0 1,331

UPTET Model Paper in hindi

Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को इस परीक्षा से संबंधित काफी महत्वपूर्ण स्टडी मैटेरियल चाहिए होता है ताकि वह इस परीक्षा की तैयारी सबसे अच्छी कर सके तो जो उम्मीदवार Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test की तैयारी कर रहा है उसके लिए हमारी इस पोस्ट में UPTET परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं जिन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें यह प्रशन पहले भी Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test की काफी परीक्षा में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षा में पूछे जा सकते हैं.

कोलबर्ग का सिद्धान्त निम्न में किस विकास से सम्बन्धित है?
• भाषा विकास
• सामाजिक विकास
• नैतिक विकास
• शारीरिक विकास
Answer
नैतिक विकास
टर्मन के अनुसार, 90-100 बुद्धिलब्धि का बालक माना जाता है?
• मन्द बुद्धि
• सामान्य बुद्धि
• श्रेष्ठ बुद्धि
• क्षीण बुद्धि
Answer
सामान्य बुद्धि
जब मानव शरीर के एक भाग को दिए गए प्रशिक्षण का अन्तरण दूसरे भाग में हो जाता है, तो उसे कहते हैं?
• ऊर्ध्व अन्तरण
• क्षैतिज अन्तरण
• द्विपाश्विक अन्तरण
• इनमें से कोई नहीं
Answer
द्विपाश्विक अन्तरण
किसी इच्छा या आवश्यकता में रुकावट पड़ने पर उससे उत्पन्न होने वाला सांवेगिक तनाव • • • • • • • • • • • • कहलाता है?
• द्वन्द्व
• कुण्ठा
• चिन्ता
• तनाव
Answer
कुण्ठा
मनोविज्ञान की प्रथम प्रयोगशाला को किसने स्थापित किया था?
• डब्ल्यू वुण्ट
• सिग्मण्ड फ्रायड
• पावलॉव
• वॉटसन
Answer
डब्ल्यू वुण्ट
यदि पूर्व ज्ञान व अनुभव नये प्रकार के सीखने में सहायता करते हैं, तो उसे कहते हैं?
• नकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण
• सकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण
• प्रशिक्षण स्थानान्तरण
• सीखना
Answer
सकारात्मक प्रशिक्षण स्थानान्तरण
पियाजे मुख्य रूप से किसके अध्ययन के लिए जाने जाते हैं?
• भाषा विकास
• यौन विकास
• संज्ञानात्मक विकास
• सामाजिक विकास
Answer
संज्ञानात्मक विकास
गेस्टाल्ट मनोविज्ञान की आधारशिला किसने रखी थी?
• फ्रांज ब्रेन्टानो
• मैक्स वर्थीमर
• एडगर रूबिन
• कर्ट लेविन
Answer
मैक्स वर्थीमर
व्यावहारिक क्षमताओं में वह सापेक्ष स्थायी परिवर्तन जोकि प्रबलित अभ्यास का परिणाम होता है, उसे क्या कहते हैं?
• अधिगम
• अभिप्रेरणा
• अभिवृत्ति
• अभिक्षमता
Answer
अधिगम
दिए हुए प्राप्तांकों के समूह में जो प्राप्तांक बहुधा सबसे अधिक बार आता है, उसे • • • ………….: कहते हैं?
• बहुलांक
• मध्यमान
• मध्यांक
• मानक विचलन
Answer
बहुलांक
आठ वर्ष के सुधीर की मानसिक आयु दस वर्ष है, उसकी बुद्धिलब्धि कितनी है?
• 80
• 100
• 110
• 125
Answer
125
निम्नलिखित में से कौन-सा सीखने का नियम नहीं है?
• तत्परता का नियम
• तनाव का नियम
• प्रभाव का नियम
• अभ्यास का नियम
Answer
तनाव का नियम
अल्बर्ट बण्डूरा निम्न में किस सिद्धान्त से सम्बन्धित है?
• सामाजिक अधिगम सिद्धान्तः
• व्यावहारात्मक सिद्धान्त
• विकास का संज्ञानात्मक सिद्धान्त
• विकास का मनो-सामाजिक सिद्धान्त
Answer
सामाजिक अधिगम सिद्धान्तः
भाटिया बैटरी का प्रयोग निम्न में किसके मापन हेतु किया जाता है?
• व्यक्तित्व
• रुचि
• बुद्धि
• अभिक्षमता
Answer
व्यक्तित्व
क्षेत्र सिद्धान्त निम्न में किस वर्ग का योगदान है?
• व्यवहारविदों का
• संरचनाविदों का
• मनोविश्लेषकों का
• गेस्टाल्टवादियों का
Answer
गेस्टाल्टवादियों का
क्रिया प्रसूत अनुकूलन सिद्धान्त का प्रतिपादन :::::::::::::: ने किया था?
• पावलॉव
• स्किनर
• थॉर्नडाइक
• कोहलर
Answer
स्किनर
कार्य को आरम्भ करने, जारी रखने और नियमित करने की प्रक्रिया है?
• प्रेरणा
• संवेदना
• सीखना
• प्रत्यक्षीकरण
Answer
प्रेरणा
मानव व्यक्तित्व के मनो-लैंगिक विकास को निम्न में किसने महत्त्व दिया था?
• कमेनियस
• हॉल
• हॉलिंगवर्थ
• फ्रायड
Answer
फ्रायड
अभिक्रमायोजित अधिगम का प्रत्यय किसने दिया था?
• हल
• थॉर्नडाइक
• स्किनर
• वॉटसन
Answer
स्किनर
क्रोध व भय प्रकार हैं?
• अभिप्रेरणा के .
• संवेग के
• परिकल्पना के
• मूल प्रवृत्ति के
Answer
संवेग के
संज्ञान किस बुद्धि के सिद्धान्त का हिस्सा है?
• प्रतिदर्श सिद्धान्त
• समूह कारक सिद्धान्त
• गिलफोर्ड का सिद्धान्त
• फ्लूइड तथा क्रिस्टलाइज्ड सिद्धान्त
Answer
गिलफोर्ड का सिद्धान्त
सूझ द्वारा सीखने के सिद्धान्त का प्रतिपादन किया?
• थॉर्नडाइक ने
• कोहलर ने
• पावलॉव ने
• वुडवर्थ ने
Answer
कोहलर ने
हॉल का सिद्धान्त निम्न में किसकी व्याख्या करता है?
• बुद्धि की प्रकृति
• अधिगम में अभिप्रेरण की भूमिका
• मूल्यों का विकास
• किशोरों का मनोविज्ञान
Answer
किशोरों का मनोविज्ञान
विस्मृति कम करने का उपाय है?
• सीखने में कमी
• सीखने की त्रुटिपूर्ण विधि
• पाठ की पुनरावृत्ति
• स्मरण करने में कम ध्यान देना
Answer
पाठ की पुनरावृत्ति
दूसरे व्यक्ति के बाह्य व्यवहार की नकल है?
• सीखना
• अनुकरण
• कल्पना
• चिन्तन
Answer
अनुकरण
सीखी हुई बात को स्मरण रखने या पुन:स्मरण करने की असफलता को कहते हैं?
• कल्पना
• स्मृति
• विस्मृति
• ध्यान
Answer
विस्मृति
संघनन सिद्धान्त निम्न में किससे सम्बन्धित है?
• अधिगम
• अभिप्रेरण
• स्मृति
• सृजनात्मकता
Answer
स्मृति

Leave A Reply

Your email address will not be published.