UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Previous Year Question Papers

0 1,357

UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Previous Year Question Papers

UPSSSC Gram Panchayat Adhikari के लाखों उम्मीदवार हर साल तैयारी करते है .उन्हें अपनी तैयारी पिछले साल के पेपरों से करनी चाहिए .इससे उम्मीदावर की तैयारी अच्छे से हो जाती है .और इस से उम्मीदवार को पता चल जाता है कि इस एग्जाम में पिछली बार कैसे प्रश्न पूछे गए थे .इसलिए UPSSSC Gram Panchayat Adhikari की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इस पोस्ट में UPSSSC Gram Panchayat Adhikari परीक्षा से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए .इन्हें आप अच्छे से याद करे.यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे.

प्रश्न. निज़ भाषा उन्नति अहे, सब उन्नति को मूल बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटे न हिय की शूल। इन पंक्तियों में कौन सा छन्द है?
उत्तर. दोहा
प्रश्न. तद्भव शब्द है?
उत्तर. कॉच
प्रश्न. ‘प्रत्यक्ष’ में संधि है?
उत्तर. यण
प्रश्न. अमी का तत्सम रूप है?
उत्तर. अमृत
प्रश्न. ‘अपने मुँह मियां मिट्ठू बनना’ मुहावरा है –
उत्तर. अपनी प्रशंसा स्वयं करना
प्रश्न. “दैत्य+अरिः = दैत्यारिः’ एक उदाहरण है –
उत्तर. स्वर संधि का
प्रश्न. जहाँ उपमेय का निषेध करके उपमान का आरोप किया जाय, वहाँ होता है?
उत्तर. रूपक अलंकार
प्रश्न. विकास के लिए आर्थिक…..आवश्यक होती है।
उत्तर. आत्मनिर्भरता
प्रश्न. ‘जो शीघ्र ही किसी बात या युक्ति को सोच ले’ उसे कहेंगे?
उत्तर. प्रत्युत्पन्नमति
प्रश्न. उच्चारण का संधि-विच्छेद होगा?
उत्तर. उत् + चारण
प्रश्न. ‘स्वाभाविक’,’स्वागत’-इन दोनों शब्दों में कौन सा उपसर्ग है?
उत्तर. दोनों में क्रमशः ‘स्व’ और ‘सु’ है।
प्रश्न. “सूर-सूर तुलसी शशि उडुगन केशवदास और कवि खद्योत सम हँह हँह करे प्रकास।’ इन पंक्तियों में किस अलंकार का प्रयोग हुआ है?
उत्तर. यमक
प्रश्न. किस छन्द में प्रथम व अंतिम शब्द समान होता है?
उत्तर. कुण्डलिनी
प्रश्न. खड़ी बोली में सर्वप्रथम लोककवि कौन माने जाते हैं?
उत्तर. मैथिली शरण गुप्त
प्रश्न. ‘कला का अंतिम और सर्वोच्च ध्येय सौन्दर्य है’ वाक्य में कितने विशेषण हैं?
उत्तर. तीन
प्रश्न. “सो सिवधनु मृनाल की नाई। तोरहूँ राम गणेउ गोसाई। इस पंक्ति में किस अलंकार का प्रयोग है?
उत्तर. उपमा
प्रश्न. किस रस को रस राज कहा जाता है?
उत्तर. श्रृंगार रस
प्रश्न. ‘अतः’ शब्द का समानार्थी पहचानिए?
उत्तर. परिणामत
प्रश्न. “निसदिन बरसत नैन हमारे” इस पंक्ति में किस रस का वर्णन है?
उत्तर. श्रृंगार
प्रश्न. बहुव्रीहि समास का उदाहरण कौन सा है?
उत्तर. चतुर्भुज
प्रश्न. “मिठास” शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग है?
उत्तर. आस
प्रश्न. ‘बघेली’ बोली का सम्बन्ध किस उपभाषा से है?
उत्तर. पूर्वी हिन्दी
प्रश्न. ‘प्रतिदिनम्’ शब्द का समास विग्रह कीजिये?
उत्तर. दिनं दिने प्रति
प्रश्न. ‘संघ की राजभाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी’ यह संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है?
उत्तर. अनुच्छेद 343
प्रश्न. ‘नीलोत्पल’ शब्द में समास है –
उत्तर. कर्मधारय
प्रश्न. महाश्वेता किसका पर्यायवाची है?
उत्तर. सरस्वती
प्रश्न. ‘वह कार मेरी है’ इस वाक्य में कौन सा कारक है?
उत्तर. सम्बन्ध
प्रश्न. हिन्दी आकृति की दृष्टि से निम्नलिखित में से किस प्रकार की भाषा है?
उत्तर. श्लिष्ट योगात्मक
प्रश्न. ‘कड़ाही से गिरा चूल्हे में आ पड़ा’ का भाव है –
उत्तर. एक विपत्ति से छूटकर दूसरी में आ पड़ना
प्रश्न. ‘जिस पर अनुग्रह किया गया हो’ वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शुद्ध एक शब्द है?
उत्तर. अनुगृहीत
प्रश्न. धोखे भरे आधुनिक समाज में . . . . . . की प्रवृत्ति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
उत्तर. प्रवंचन
प्रश्न. सुमित्रानन्दन पंत को किस कृति पर ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला?
उत्तर. चिदम्बरा
प्रश्न. अल्पप्राण ध्वनियों का समूह कौन है?
उत्तर. च, ज, न
प्रश्न. ‘बुढापा एक प्रकार का अभिशाप हैं।’ रेखांकित शब्द की संज्ञाः
उत्तर. भाववाचक
प्रश्न. ‘अंतरंग’ का सही विलोम है?
उत्तर. बहिरंग
प्रश्न. “सखिन्ह सहित हरषी अति रानी। सूखत धानु पराजनु पानी। इस पंक्ति में अलंकार है?
उत्तर. उत्प्रेक्षा
प्रश्न. ‘आचार’ का विलोम शब्द है?
उत्तर. अनाचार
प्रश्न. बोलियों में से कौन-सी बोली उत्तर प्रदेश में समान्यता नहीं बोली जाती?
उत्तर. मैथिली
प्रश्न. आज पिता की आयु अपने पुत्र की आयु से तीन गुनी है। 10 वर्ष पहले, पिता की आयु अपने पुत्र की आयु की पाँच गुनी थी। आज पुत्र की आयु क्या है?
उत्तर. 20 वर्ष
प्रश्न. यदि गगनज्योत का वेतन हाफिज के वेतन से 776 गुना है और सईद का वेतन हाफिज के वेतन से 8/7 गुना है, तो गगनज्योत और सईद के वेतन का अनुपात क्या होगा।
उत्तर. 49:48
प्रश्न. किसी संकेतिक भाषा में, ‘Sa De Ke Mi’ का अर्थ ”You Are Not Well’ और ‘Sa Ke Lami’ का अर्थ ”They Are Not Well’ हो, तो इस भाषा में ‘You’ के लिए कौन सा सांकेतिक कोड का प्रयोग किया जायेगा?
उत्तर. De
प्रश्न. यदि 7+3= 421,11+7= 477, 9+5= 445 है, तो 6+2= ?
उत्तर. 412
प्रश्न. 8 सेमी भुजा वाले एक ठोस घन को चारों तरफ से लाल रंग से रंगा जाता है। उसके बाद उसे 2 सेमी भुजा वाले छोटे घनाकार खण्डों में काट दिया जाता है। कितने छोटे घनों की सिर्फ एक सतह रंगी हुई है?
उत्तर. 24
प्रश्न. पांच व्यक्ति एक कतार में खड़े हैं। दो व्यक्तियों में एक अंतिम छोर पर एक व्यक्ति प्रोफेसर तथा दूसरा एक व्यवसायी है। विद्यार्थी के दाहिने एक एडवोकेट खड़ा है। व्यवसायी के बांए एक लेखक है। विद्यार्थी प्रोफेसर एवं एडवोकेट के मध्य में खड़ा है। बांए से गिनते हुए लेखक किस स्थान पर है?
उत्तर. चतुर्थ
प्रश्न. P Q R S T पांच लड़के हैं। P, T से लंबा है। Q, R से छोटा है। P, S से लम्बा लेकिन Q, से छोटा है तो सर्वाधिक लम्बा कौन है?
उत्तर. R
प्रश्न. दी गई श्रृंखला में कौन सी संख्या गलत है, 11, 5, 20, 12, 40, 26, 74,54
उत्तर. 40
प्रश्न. यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’, ‘B’ का अर्थ ‘-‘, ‘C’ का अर्थ ‘X’, तथा ‘D’ का अर्थ ‘÷’, हो, तो 14C 14A 6B 16D 4=?
उत्तर. 254
प्रश्न. 31 विद्यार्थियों की कक्षा में रूचि और रूपा का क्रमांक ऊपर से क्रमशः 7वाँ और 11वाँ है। बताएँ कि इनका क्रमांक नीचे से क्रमशः कितना होगा?
उत्तर. 25वाँ और 21वाँ
प्रश्न. कुछ लोगों में 6,500 को बराबर-बराबर बाँटा गया यदि 15 लोग अधिक होते तो प्रत्येक को ‘ 30 कम मिलते। लोगों की प्रारंभिक संख्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर. 50
प्रश्न. दी गई श्रृंखला में कौन सी संख्या गलत है, 3, 13, 31, 58, 91,111
उत्तर. 58
प्रश्न. एक आदमी ने एक लड़के को दिखाया और कहा,वह मेरी पत्नी की भाभी का बेटा है, लेकिन मैं अपने माता-पिता की इकलौती संतान हूँ।” उस आदमी का बेटा उस लड़के से किस प्रकार संबंधित है?
उत्तर. फुफेरा भाई
प्रश्न. दिए गए विकल्पों में से कौन श्रृंखला को पूरा करेगा? L-Nln-Inlnll-Inlln-N
उत्तर. Llnl
प्रश्न. श्री राव अपने पुत्र से आयु में 12 गुना बड़े हैं। 8 वर्ष बाद श्री राव अपने पुत्र से 4 गुना बड़े होगे। श्री राव की वर्तमान आयु क्या है?
उत्तर. 36 वर्ष
प्रश्न. यदि 1 जनवरी 2001 को रविवार था तो 1 जनवरी 2003 को कौन सा दिन था?
उत्तर. मंगलवार
प्रश्न. दिए गए विकल्पों में से वह शब्द चुनिए जो निम्नलिखित शब्द के अक्षरों से नहीं बनाया जा सकताः SUPERINTENDENT
उत्तर. RETENTION
प्रश्न. दिए गए विकल्पों में से कौन श्रृंखला को पूरा करेगा? QJRIS,TGUFV, WDXCY
उत्तर. N M O L P
प्रश्न. यदि 1=1, 2=3, 3=5 और 4 = 7 है, तो 5 = ?
उत्तर. 9
प्रश्न. एक कार्यालय में, ग्रेड A और ग्रेड B वाले अधिकारी थे। प्रत्येक अधिकारी ने अपने ग्रेड में अधिकारियों की संख्या के बराबर रुपये का योगदान किया। यदि कुल संग्रह राशि 196 रु थी तो कार्यालय में अधिकारियों की कुल संख्या कितनी थी?
उत्तर. 14
प्रश्न. 65 छात्रों की एक कक्षा में 39 लड़कियाँ हैं। इन लड़कियों का औसत वजन 60 किग्रा. है, और पूर्ण कक्षा का औसत वजन 64 किग्रा. है। कक्षा के लड़कों का औसत वजन क्या है?
उत्तर. 70
प्रश्न. जिस प्रकार ‘कक्षा’ का सम्बन्ध ‘छात्र’ से है उसी प्रकार ‘प्रेक्षागृह’ का सम्बन्ध किससे है?
उत्तर. दर्शक
प्रश्न. एक छात्र ने एक संख्या का गुणा 7/4 के बजाय 4/7 से कर दिया। इस गणना में प्रतिशत त्रुटि कितनी होगी?
उत्तर. 67.35 प्रतिशत
प्रश्न. अक्षर समूहों के निम्नलिखित अनुक्रम में क्या लापता है?
Dfh, ?, Ptx
उत्तर. Ilo
प्रश्न. गर्म रुधिर वाले जन्तु वे होते हैं, जो अपने शरीर के तापक्रम को
उत्तर. हमेशा एक सा बनाये रखते हैं।
प्रश्न. वित्तीय वर्ष 2017-18 में भारत के वस्तुगत आयात लगभग था?
उत्तर. 460 अरब डॉलर
प्रश्न. ‘मसालों का बागान’ कहा जाने वाला राज्य है।
उत्तर. केरल
प्रश्न. निम्नलिखित में किसका योगदान होमरूल लीग की स्थापना में नहीं था?
उत्तर. टी. ए. अल्कॉट
प्रश्न. प्रकाश संश्लेषण में सूर्य के प्रकाश की कौनसी रश्मियों का पर्णहरित (Chlorophyll) द्वारा सर्वाधिक उपयोग किया जाता है?
उत्तर. लाल
प्रश्न. धौलपुर पावर परियोजना आधारित होगी?
उत्तर. गैस पर
प्रश्न. अप्रैल, 2018 में राष्ट्रमण्डल राष्ट्रों के राष्ट्रप्रमुखों का सम्मेलन (CH0GMI) आयोजित किया गया?
उत्तर. लंदन
प्रश्न. भारत में अधिकांशतः बेरोजगारी है?
उत्तर. संरचनात्मक (Structural)
प्रश्न. प्रसिद्ध चरकुला नृत्य संबंधित है?
उत्तर. ब्रजभूमि से
प्रश्न. भारत की जनगणना-2011 के आँकड़ों के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य में शिशु लिंगानुपात सर्वाधिक है?
उत्तर. छत्तीसगढ़
प्रश्न. नदी में जल प्रदूषण के निर्धारण के लिए घुली हुई मात्रा मापी जाती है?
उत्तर. ऑक्सीजन की
प्रश्न. यूरोपीय आर्थिक समुदाय का मुख्यालय है?
उत्तर. ब्रूसेल्स
प्रश्न. बैसिलस थूरिनजिएन्सिस का उपयोग होता है?
उत्तर. जैविक कीटनाशक
प्रश्न. समुद्र तल पर पृथ्वी के केन्द्र के सबसे निकट स्थान है?
उत्तर. उत्तरी ध्रुव
प्रश्न. रमन इफेक्ट” के प्रयोग से यह विकसित किया गया है –
उत्तर. धूप के चश्मे
प्रश्न. सेन्ट्रल एरिड जोन रिसर्च इन्स्टीट्यूट स्थित है।
उत्तर. जोधपुर में
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन सा एक चाय में नहीं पाया जाता है?
उत्तर. मार्फीन
प्रश्न. विजयनगर के उस पहले शासक की पहचान करें जिसने बहमनियों से गोवा को छीना?
उत्तर. हरिहर-द्वितीय
प्रश्न. किस सुल्तान के काल में खालसा भूमि अधिक पैमाने पर विकसित हुई?
उत्तर. अलाउद्दीन खिलजी
प्रश्न. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत भारत सरकार का दायित्व है कि वह बाह्य आक्रमण एवं आन्तरिक अशान्ति से राज्यों की रक्षा करें?
उत्तर. 355
प्रश्न. पत्तियां क्यों हरे दिखते हैं?
उत्तर. हरे वर्ण का प्रतिबिंब एवं बचे वर्गों का अवशोषण
प्रश्न. भारत के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसमें निहित है?
उत्तर. संसद
प्रश्न. खाने का नमक (NaCl) किससे बनता है?
उत्तर. मजबूत अम्ल और मजबूत क्षार से”
प्रश्न. फिरोज तुगलक द्वारा स्थापित ‘दार-उल-सफा’ क्या था?
उत्तर. एक खैराती अस्पताल
प्रश्न. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्षा का नाम बताएं?
उत्तर. ऐनी बेसेन्ट
प्रश्न. किस वर्ष ‘हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना हुई?
उत्तर. सन् 1924 में
प्रश्न. लिंग-सहलग्नता की खोज प्रथम बार किसने की थी?
उत्तर. मोरगन ने
प्रश्न. कुनैन जो मलेरिया के लिए एक प्रमुख औषधि है, वह प्राप्त होती है?
उत्तर. सिनकोना से
प्रश्न. ‘न्याय दर्शन’ के प्रवर्तक थे?
उत्तर. गौतम
प्रश्न. भारत में लोकपाल एवं लोकायुक्त की स्थापना का सुझाव दिया था?
उत्तर. प्रशासनिक सुधार आयोग ने
प्रश्न. हरित क्रान्ति में प्रयुक्त मुख्य पादप (फसल) कौन सा था?
उत्तर. एमर गेहूँ
प्रश्न. जय प्रकाश नारायण को राष्ट्रीय स्तर के नेता की पहचान किस सन्दर्भ में मिली?
उत्तर. भारत छोड़ो आन्दोलन
प्रश्न. आजकल सबसे अधिक प्रयुक्त होने वाली ‘इनपुट डिवाइस’कौनसी है?
उत्तर. की-बोर्ड
प्रश्न. पपीते में प्रचुरता होती है –
उत्तर. विटामिन A की
प्रश्न. कौन-सी नदी मध्य प्रदेश से निकलती है। और खम्भात की खाड़ी में गिरती है?
उत्तर. माही नदी
प्रश्न. 21वें राष्ट्रमण्डल खेल में कितने खेलों को शामिल किया गया था?
उत्तर. 19
प्रश्न. मिर्च (Chilli) में रंग का विकास होता है?
उत्तर. केप्सेन्थिन के कारण
प्रश्न. जल की स्थायी कठोरता का कारण है?
उत्तर. कैल्शियम तथा मैग्नीशियम के क्लोराइड और सल्फेट
प्रश्न. ‘चिपको आन्दोलन सम्बन्धित है –
उत्तर. पादप संरक्षण से
प्रश्न. पानीपत के युद्ध में बाबर की जीत का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर. तुलगमा प्रथा
प्रश्न. राष्ट्रपति के निर्वाचन सम्बन्धी विवाद का मामला भेजा जाता है?
उत्तर. सर्वोच्च न्यायालय को
प्रश्न. भारत में जैव विविधता की दृष्टि से संतृप्त क्षेत्र कौन सा है?
उत्तर. पश्चिमी घाट
प्रश्न. प्रत्येक पंचायत का कार्यकाल पाँच वर्षों का होगा –
उत्तर. अपनी पहली बैठक की तिथि से
प्रश्न. अभी हाल में किसे कर्नाटक राज्य का उप-मुख्यमंत्री चुना गया है?
उत्तर. डॉ. जी. परमेश्वरम्
प्रश्न. बेरोजगारी समस्या से गरीबी बढ़ती है क्योंकि
उत्तर. गरीबी-रेखा से नीचे रहने वालों की संख्या बढ़ती है।
प्रश्न. अति लोकप्रिय धार्मिक पत्रिका कल्याण’ प्रकाशित होती है?
उत्तर. गोरखपुर से
प्रश्न. किसने 1872 में नेटिव मैरिज एक्ट को पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
उत्तर. केशव चन्द्र सेन

UPSSSC Gram Panchayat Adhikari परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में upsssc vdo question paper 2016 pdf up vdo previous year paper in hindi UPSSSC Gram Panchayat Adhikari Solved Papers UPSSSC VDO Old Papers UPSSSC VDO Exam 2018 Paper gram panchayat adhikari question paper 2016 से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.