Online TestSamanya Gyan

Up Vdo Previous Year Paper In Hindi

up vdo previous year paper in hindi

UP VDO के लाखों उम्मीदवार हर साल तैयारी करते है .उन्हें अपनी तैयारी पिछले साल के पेपरों से करनी चाहिए .इससे उम्मीदावर की तैयारी अच्छे से हो जाती है .और इस से उम्मीदवार को पता चल जाता है कि इस एग्जाम में पिछली बार कैसे प्रश्न पूछे गए थे .इसलिए Up Vdo की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इस पोस्ट में Up Vdo परीक्षा से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए .इन्हें आप अच्छे से याद करे.यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे.

प्रश्न. प्रश्न में प्रयुक्त रस के लिये सही विकल्प चुनिए,‘हे खग मृग हे मधुकर श्रेनी। तुम देखी सीता मृगनैनी॥
उत्तर. वियोग श्रृंगार रस
प्रश्न. “ईश्वर तुम्हें दीघार्यु दे”। अर्थ के आधार पर वाक्य का भेद बताएँ।
उत्तर. इच्छावाचक वाक्य
प्रश्न. ‘अनन्त’ शब्द का सही सन्धि विच्छेद होगा?
उत्तर. अन् + अन्त
प्रश्न. ‘प्राचीन’ शब्द विशेषण के किस प्रकार में आता है?
उत्तर. गुणवाचक
प्रश्न. कौन-सा शब्द वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध है?
उत्तर. आशीर्वाद
प्रश्न. ‘क्ष’ वर्ण किसके योग से बनता है?
उत्तर. क् + ष
प्रश्न. सबसे पहले आत्मकथा हिन्दी में किसने लिखी?
उत्तर. श्यामसुन्दर दास
प्रश्न. ‘चिड़िया’ शब्द का प्रयोग बहुवचन में क्या होता है?
उत्तर. चिड़ियाँ
प्रश्न. ‘कोई आ रहा है’- वाक्य में कोई’ किस प्रकार का सर्वनाम है?
उत्तर. अनिश्चयवाचक
प्रश्न. घड़ी में तोला घड़ी में माशा का अर्थ है?
उत्तर. जरा सी बात पर खुश और नाराज होना
प्रश्न. ‘कामायनी” महाकाव्य के रचयिता कौन हैं?
उत्तर. जयशंकर
प्रश्न. ‘नीलगाय’ में कौन सा समास है?
उत्तर. कर्मधारय
प्रश्न. ‘दुष्प्रकृति’ शब्द का संधि विच्छेद है –
उत्तर. दुः + प्रकृति
प्रश्न. जुगुप्सा का स्थाई भाव किस रस से सम्बन्धित है?
उत्तर. वीभत्स रस
प्रश्न. उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी कवि सम्मेलन का स्वयं में बड़ा काम है।
उत्तर. आयोजन
प्रश्न. ‘जो पहले कभी न हुआ हो’ वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शुद्ध एक शब्द है?
उत्तर. अभूतपूर्व
प्रश्न. कौन मात्रिक छन्द है?
उत्तर. दोहा,चौपाई,रोला
प्रश्न. दिवसावसान का समय, मेघमय आसमान से उतर रही है। वह संध्या-सुन्दरी परी सी धीरे-धीरे-धीरे इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है?
उत्तर. मानवीकरण
प्रश्न. चैन की वंशी बजाना’ का अर्थ है?
उत्तर. मौज करना
प्रश्न. ‘त्रिभुज’ शब्द में कौन सा समास है?
उत्तर. द्विगु समास
प्रश्न. जिसमें जानने की इच्छा हो’ के लिए एक शब्द है?
उत्तर. जिज्ञासु
प्रश्न. फूल का तत्सम है?
उत्तर. पुष्प
प्रश्न. “सत्याग्रह” का सही संधि-विच्छेद है?
उत्तर. सत्य + आग्रह
प्रश्न. ‘अनभिज्ञ’ शब्द का विलोम है?
उत्तर. अभिज्ञ
प्रश्न. ”जिहि सुमिरत सिधि होइ। गननायक करिवर बदन,करहु अनुग्रह सोइ। बुद्धि राशि सुभ गुन सदन, उपर्युक्त पंक्तियों में छन्द है –
उत्तर. सोरठा
प्रश्न. ‘समष्टि’ का विलोमार्थी शब्द है?
उत्तर. व्यष्टि
प्रश्न. संशोधन में उपसर्ग है?
उत्तर. सम्
प्रश्न. ‘तिलक’ किस प्रकार का शब्द है?
उत्तर. तत्सम
प्रश्न. ‘तोता डाली पर बैठा है’ इस वाक्य में कौन सा कारक है?
उत्तर. अधिकरण
प्रश्न. ‘च’ और ‘छ’ वर्ण का उच्चारण स्थान कौन-सा है?
उत्तर. तालु
प्रश्न. हिन्दी की विशिष्ट बोली ‘ब्रजभाषा’ किस रूप में सबसे अधिक प्रसिद्ध है?
उत्तर. काव्यभाषा
प्रश्न. ”ले चला साथ मैं तुझे कनक ज्यों भिक्षुक लेकर स्वर्ण झनक” में अलंकार बताइये?
उत्तर. उत्प्रेक्षा
प्रश्न. पथभ्रष्ट समास चिह्नित कीजिए।
उत्तर. तत्पुरुष
प्रश्न. ”यद्यपि वह पंडित है, फिर भी हठी है” को संयुक्त,वाक्य में परिवर्तित करने पर सही उत्तर होगा?
उत्तर. वह पंडित है, किंतु हठी है।
प्रश्न. भावयुक्त शुद्ध अनुवाद चुनिए?
उत्तर. मेरा दिल बाग-बाग हो गया।
प्रश्न. तो पर वारौं उरबसी, सुन राधिके सुजान,तू मोहन की उर बसी कैं है उर बसी समान,उपर्युक्त दोहे में कौन-सा अलंकार है?
उत्तर. यमक
प्रश्न. ICA के ठीक विपरीत (उल्टे) मुख पर कौन-सा नाम होगा?
उत्तर. ICFAI
प्रश्न. एक स्थान पर कुछ लड़कियाँ एवं भैसे हैं। यदि सिरों की कुल संख्या 15 एवं पैरों की कुल संख्या 46 हो तो कितनी लड़कियों एवं कितनी भैंसे हैं?
उत्तर. 7 लड़कियाँ एवं 8 भैसे
प्रश्न. ‘B’ ‘A’ का पुत्र है जिसका C से विवाह हुआ है जबकि ‘D’ का विवाह ‘E’ से हुआ था। यदि ‘E’ ‘B’ का भाई है तो ‘D’ का ‘A’ से क्या संबंध है।
उत्तर. बहू
प्रश्न. दो अंकों की एक संख्या का गुणनफल 27 है। यदि इस संख्या में 54 जोड़ा जाए तो प्राप्त नई संख्या इस संख्या के अंकों का उल्टा क्रम होती है। संख्या ज्ञात करें।
उत्तर. 39
प्रश्न. कौन-सा मद शब्दकोश में तीसरे स्थान पर होगी?
उत्तर. Pair
प्रश्न. एक पिता अपने पुत्र से 30 वर्ष बड़ा है। वह पांच वर्ष बाद अपने पुत्र से 3 गुना बड़ा हो जाएगा। पिता की वर्तमान आयु क्या है?
उत्तर. 40 वर्ष
प्रश्न. दसवीं कक्षा के डिवीजन A में 60 छात्रों द्वारा प्राप्त किये गये अंकों का औसत 64 है, डिविजन B के 40 छात्रों के अंकों का औसत 60 है और डिवीजन C के छात्रों के अंकों का औसत 58 है। दसवीं कक्षा के तीनों डिवीजन के छात्रों के अंकों का औसत ज्ञात करें।
उत्तर. 60.75
प्रश्न. सन्तोष अपनी पत्नी पूजा से 5 वर्ष बड़ा है। इस समय पूजा की आयु उसकी पुत्री संगीता से तीन गुना है। संगीता की आयु इस समय 10 वर्ष है। जब संगीता का जन्म हुआ था उस समय संतोष की आयु क्या थी?
उत्तर. 25 वर्ष
प्रश्न. निम्नलिखित श्रृंखला को पूरा करें। JE, LH,0L, SQ,
उत्तर. XW
प्रश्न. जिस प्रकार 8 संबंधित है128 से उसी तरह 6 किससे संबंधित है ?
उत्तर. 72
प्रश्न. यदि किसी महीने का 10वाँ दिन शनिवार होता है, तो उस महीने का 27वाँ दिन होगा।
उत्तर. मंगलवार
प्रश्न. चित्र में एक महिला की ओर इशारा करके संतोष ने बताया, ‘यह मेरी माँ की इकलौती बेटी है, चित्र में दिख रही महिला से संतोष का क्या संबंध है?
उत्तर. भाई
प्रश्न. AZ, CX, FU, ….. श्रृंखला में अगला जोड़ा कौन सा है?
उत्तर. JQ
प्रश्न. समीकरण का सही उत्तर चुनिए। यदि 2×3=49 और 3×4=916 तो 9×7 =?
उत्तर. 8149
प्रश्न. ‘नरेश सुरेश से बड़ा है, नमिता नरेश से बड़ी है, नीतू नमिता से बड़ी है; मनोज सबसे बड़ा है सबसे छोटा कौन है?
उत्तर. सुरेश
प्रश्न. श्रृंखला C 81 E 64? 49I? K में लुप्त संख्या एवं अक्षर क्या है?
उत्तर. G, 36
प्रश्न. अनुराग एक स्थान A से सीधा B तक 12 किमी. गया वह दांये घूमा और 8 किमी. चलकर C स्थान पर पहुँचा। उस स्थान से वह दांये घूमा और 6 किमी. चलकर D स्थान पर पहुँचा। वह आरम्भिक स्थान से कितनी दूर है?
उत्तर. 10 किमी.
प्रश्न. नीचे दिए गए श्रृंखला में प्रश्न चिन्ह के स्थान पर कौन सा अंक आयेगा? 25, 27, 23, 30, 21, 33, ?, 36
उत्तर. 19
प्रश्न. निम्नलिखित संख्या श्रृंखला में एक संख्या गलत है गलत संख्या को ज्ञात करें। 4, 9, 21, 49, 101
उत्तर. 49
प्रश्न. समीकरण का सही उत्तर चुनिए। यदि 4+3=25 और 5+2 = 29 है, तो 6+4=?
उत्तर. 52
प्रश्न. निम्नलिखित श्रृंखला को पूरा करें। A ZB Z_AB A_A_B_BA
उत्तर. B ZZZ
प्रश्न. यदि प्रतिबिम्बित समय 9 बजकर 20 मिनट हो रहा है,तो इस स्थिति में वास्तविक समय क्या होगा?
उत्तर. 2:40
प्रश्न. पंक्ति में प्रियंका का स्थान आगे से 16वाँ और पीछे से 5वां है। पंक्ति में कुल कितने लोग हैं?
उत्तर. 20
प्रश्न. यदि 133 = 70, 426 = 120 तो 565 = ?
उत्तर. 160
प्रश्न. एक मेंढक 9 मीटर गहरे सूखे कुएं से, जिसकी दीवारें फिसलन वाली हैं, बाहर आने का प्रयास करता है। प्रत्येक बार मेंढक 60 सेमी. छलाँग लगाता है, तो वह 30 सेमी. फिसल जाता है। कुएँ से बाहर निकलने के लिए मेंढक को कितनी छलाँगे लगानी पड़ेगी?
उत्तर. 29
प्रश्न. यदि P, Q का भाई हो तथा R का बेटा हो। V, T की बहन है जो Q की पुत्री है। यदि R, S का पति हो तो निम्नलिखित में कौन-सा कथन सत्य है?
उत्तर. V, S की पौत्री है।
प्रश्न. प्रशीतन खाद्य परिरक्षण में मदद करता है?
उत्तर. जैव-रासायनिक अभिक्रयाओं की दर कम करके
प्रश्न. स्टेनलेस स्टील मिश्रधातु है?
उत्तर. लोहे और क्रोमियम का
प्रश्न. उत्तर प्रदेश में सीमान्त कृषक किन्हे कहा गया है?
उत्तर. 1 हेक्टेयर से कम भूमि वालों को
प्रश्न. वित्त बिल के लिए किसकी पूर्व स्वीकृति आवश्यक है?
उत्तर. भारत के राष्ट्रपति
प्रश्न. राष्ट्रीय सुरक्षा समिति का प्रधान कौन होता है?
उत्तर. राष्ट्रपति
प्रश्न. चन्द्रागिरी रेलवे स्टेशन कहा स्थित है?
उत्तर. आन्ध्र प्रदेश
प्रश्न. ऋग्वेद संहिता का नवां मण्डल पूर्णतः किसको समर्पित है?
उत्तर. सोम और इस पेय पर नामांकित देवता
प्रश्न. उत्तर प्रदेश में कृषि विश्वविद्यालयों की संख्या है?
उत्तर. 5
प्रश्न. विकास का मुख्य कारक है?
उत्तर. प्राकृतिक वरण
प्रश्न. ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ के समीप स्थित है?
उत्तर. आस्ट्रेलिया
प्रश्न. सब्जियों की खेती के लिये मृदाओं में से कौन सी सर्वोत्तम है?
उत्तर. बलुई दोमट
प्रश्न. उत्तर प्रदेश के जनपदों में ‘भोक्सा’ जनजाति कहाँ पाई जाती है?
उत्तर. बिजनौर और आगरा में
प्रश्न. एस्ट्रोजन किसके द्वारा उत्पादित होता है?
उत्तर. पुटिका
प्रश्न. जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य में पुरुष और महिला साक्षरता दर में अधिकतम अंतर है?
उत्तर. उत्तर प्रदेश में
प्रश्न. बायोटेक्नोलॉजी पार्क अवस्थित है?
उत्तर. लखनऊ में
प्रश्न. उत्तर प्रदेश में शस्य-जलवायु क्षेत्रों की संख्या है?
उत्तर. 9
प्रश्न. महानगरों में किसका लिंगानुपात अधिकतम है?
उत्तर. चेन्नई
प्रश्न. एक अन्तरिक्ष यान, जो चक्कर लगा रहा है, से एक सेब छोड़ा जाता है, तो वह
उत्तर. अन्तरिक्ष यान के साथ-साथ उसी गति से गतिवान होगा।
प्रश्न. योजना में कोर सेक्टर का तात्पर्य है?
उत्तर. लोहा एवं इस्पात उद्योग
प्रश्न. झूमिंग कृषि करते हैं?
उत्तर. खासी
प्रश्न. टेफ्लॉन एक बहुलक है जिसमें होता है?
उत्तर. फ्लोरीन
प्रश्न. वर्ष 2017 का ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
उत्तर. कृष्णा सोबती
प्रश्न. भौतिक परिवर्तन का एक उदाहरण है?
उत्तर. पानी में चीनी का घुलना
प्रश्न. भोजन के वर्ग में प्रति यूनिट कैलोरी की मात्रा सर्वाधिक होती है?
उत्तर. वसा में
प्रश्न. लोक सभा की कार्यवाही में भाग लेने का अधिकारी कौन नहीं होता है?
उत्तर. भारत के राष्ट्रपति के सचिव
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन असम में 1857 की क्रान्ति का नेता था?
उत्तर. दीवान मनिराम दत्त
प्रश्न. आनुवंशिकी अध्ययन है?
उत्तर. वंशागति और विविधता का
प्रश्न. घर की सुरक्षित विद्युत सप्लाई के लिए उपयोग में आने वाला फ्यूज तार जिस धातु का बना होता है उसका
उत्तर. गलनांक कम होता है
प्रश्न. वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए उत्तर प्रदेश का बजट किसने प्रस्तुत किया?
उत्तर. राजेश अग्रवाल
प्रश्न. सर्वाधिक स्थायी पारिस्थितिक तंत्र (इको-सिस्टम) निम्न में से कौन है?
उत्तर. महासागर
प्रश्न. कौन सी बायोडीजल की फसल है?
उत्तर. जेट्रोफा
प्रश्न. हरे पौधों में प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया में होता है?
उत्तर. कार्बन-डाई-आक्साइड लेना व ऑक्सीजन छोड़ना
प्रश्न. किसने गाँधीजी के आन्दोलन को ‘राजनैतिक फिरौती’ कहा?
उत्तर. लॉर्ड लिनलिथगो
प्रश्न. किस देश को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 27 वाँ सुलतान अजलनशाह कप जीता है?
उत्तर. इंग्लैंड
प्रश्न. महात्मा गांधी के चम्पारन सत्याग्रह का किसने विरोध किया था?
उत्तर. एन. जी. रंगा
प्रश्न. जैव-विविधता में परिवर्तन होता है?
उत्तर. भूमध्य रेखा की तरफ बढ़ती है।
प्रश्न. वह स्तम्भ जिसमें अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है?
उत्तर. भाबू स्तम्भ
प्रश्न. एपीकल्चर एक वैज्ञानिक विधि है, जो उत्पादन से सम्बन्धित है?
उत्तर. शहद के
प्रश्न. केवल विकलांगों के लिए भारत में बनाए जाने वाले प्रथम विश्वविद्यालय का मुख्यालय होगा?
उत्तर. चित्रकूट
प्रश्न. जन कल्याण पर्व का सम्बन्ध किस शहर से है?
उत्तर. मथुरा
प्रश्न. किसी तत्व के परमाणु की दूसरी कक्षा में इलेक्ट्रानों की अधिकतम संख्या हो सकती है?
उत्तर. 8
प्रश्न. मृदा विज्ञान में मृदा को मानते हैं?
उत्तर. प्राकृतिक पिंड
प्रश्न. ‘दक्षिण गंगोत्री’ स्थित है?
उत्तर. अंटार्कटिका में
प्रश्न. राज्य सभा में होते हैं?
उत्तर. 250 सदस्य, जिनमें से 12 सदस्य भारत के राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।
प्रश्न. सब्जियों में कौन सी एक प्रोटीन का प्रचुरतम स्रोत है?
उत्तर. मटर
प्रश्न. संविधान में मंत्रिमण्डल शब्द का एक ही बार प्रयोग हुआ है और यह वह है?
उत्तर. अनुच्छेद 352 में

Up Vdo परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में upsssc vdo question paper 2016 pdf vdo previous paper pdf download in hindi UP VDO Study Material in Hindi vdo exam paper in hindi UP Gram Panchayat Adhikari/VDO Question Paper यूपी vdo प्रीवियस वर्ष पेपर इन हिंदी से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button