Online Test

UP पुलिस कांस्टेबल Mock Test In Hindi


निर्देश : प्रस्तुत गद्यांश को पढ़िए और उचित विकल्पों का चयन करके उत्तर दीजिए।
गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका में प्रवासी भारतीयों को मानव-मात्र की समानता और स्वतंत्रता के प्रति जागरुक बनाने का प्रयत्न किया। इसी के साथ उन्होंने भारतीयों के नैतिक पक्ष को जगाने और सुसंस्कृत बनाने के प्रयत्न भी किए। गांधी जी ने ऐसा क्यों किया? इसलिए कि वे मानव-मानव के बीच काले-गोरे, या ऊँच-नीच का भेद ही मिटाना पर्याप्त नहीं समझते थे, वरन उनके बीच एक मानवीय स्वभाविक स्नेह और हार्दिक सहयोग का संबंध भी स्थापित करना चाहते थे। इसके बाद जब वे भारत आए, तब उन्होंने इस प्रयोग को एक बड़ा और व्यापक रुप दिया विदेशी शासन के अन्याय-अनीति के विरोध में उन्होंने जितना बड़ा सामूहिक प्रतिरोध संगठित किया, उसकी मिसाल संसार के इतिहास में अन्यत्र नहीं मिलती। पर इसमें उन्होंने सबसे बड़ा ध्यान इस बात का रखा कि इस प्रतिरोध में कहीं भी कटुता, प्रतिशोध की भावना अथवा कोई भी ऐसी अनैतिक बात न हो जिसके लिए विश्व-मंच पर भारत का माथा नीचा हो। ऐसा गांधी जी ने इसलिए किया क्योंकि वे मानते थे कि बंधुत्व, मैत्री, सदभावना , स्नेह-सौहार्द आदि गुण मानवता रूप टहनी के ऐसे पुष्प हैं जो सर्वदा सुगंधित रहते हैं।

अफ्रीका में प्रवासी भारतीयों के पीड़ित होने का क्या कारण था?
• निर्धनता धनिकता पर आधारित भेदभाव
• रंग-भेद और सामाजिक स्तर से संबंधित भेदभाव
• धार्मिक भिन्ता पर आश्रित भेदभाव
• विदेशी होने से उत्पन्न मन-मुटाव
Answer
रंग-भेद और सामाजिक स्तर से संबंधित भेदभाव
गांधी जी अफ्रीकावासियों और भारतीय प्रवासियों के मध्य क्या स्थापित करना चाहते थे?
• सहज प्रेम एवं सहयोग की भावना
• पारिवारिक अपनत्व की भावना
• अहिंसा एवं सत्य के प्रति लगाव
• विश्वबंधुत्व की भावना
Answer
सहज प्रेम एवं सहयोग की भावना
भारत में गांधीजी का विदेशी शासन का प्रतिरोध किस पर आधारित था?
• संगठन की भावना पर
• गराष्ट्रीयता के विचारों पर
• नैतिक मान्यताओं पर
• शांति की सदभावना पर
Answer
संगठन की भावना पर
गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक क्या होगा?
• अफ्रीका में गांधी जी
• प्रवासी भारतीय और गांधी जी
• गांधी जी और विदेशी शासन
• गांधी जी की नैतिकता
Answer
गांधी जी की नैतिकता
अर्वाचीन का विलोम शब्द है
• नूतन
• नव्य
• प्राचीन
• नवीन
Answer
प्राचीन
हिंदी साहित्य की प्रथम कहानी है?
• परदा
• हींगवाला
• वापसी
• इन्दुमती
Answer
इन्दुमती
‘छछून्दर के सिर में चमेली का तेल’ का अर्थ है
• गंजे व्यक्ति के सिर पर सुगन्धित तेल लगाना
• दान के लिए सुपात्र न होना
• बिल्कुल अनपढ़ व्यक्ति को धन मिलना
• अयोग्य व्यक्ति को अच्छा पद मिलना
Answer
अयोग्य व्यक्ति को अच्छा पद मिलना
प्रत्युपकार का सही सन्धि-विच्छेद है
• प्रत् + उपकार
• प्रती + उपकार
• प्रति + अपकार
• प्रति + उपकार
Answer
प्रति + उपकार
भाई-बहन’ में कौन-सा समास है?
• बहुव्रीहि
• द्वन्द्व
• द्विगु
• तत्पुरुष
Answer
द्वन्द्व
UP Police Constable for General Knowledge
उत्तर प्रदेश राज एक्ट पर गवर्नर जनरल द्वारा कब हस्ताक्षर किए गए?
• 7 दिसंबर 1947
• 7 जनवरी 1947
• 10 मार्च 1948
• 19 दिसंबर 1948
Answer
7 दिसंबर 1947
देश के सभी जिलों में कार्यान्वित किया जा रहा कार्यक्रम है –
• एम.जी.एन.आर.ई.जी. कार्यक्रम
• नवोदय विद्यालय
• राजीव गाँधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना
• सर्वशिक्षा अभियान
Answer
सर्वशिक्षा अभियान
‘टॉमाहॉक’ क्या है?
• मिसाइल
• रोबोट
• युद्धपोत
• खनिज
Answer
मिसाइल
असहयोग आंदोलन किसके नेतृत्व में आरम्भ किया गया था?
• सरदार बल्लभ भाई पटेल
• महात्मा गाँधी
• जवाहर लाल नेहरू
• बाल गंगाधर तिलक
Answer
महात्मा गाँधी
फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, सर्वाधिक कमाने वाले खिलाड़ी कौन हैं?
• क्रिस्टियानो रोनाल्डो
• नोवाक जोकोविच
• रोजर फेडरर
• टाइगर वुड्स
Answer
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
निम्न में से वह कौन-सी पुस्तक है जो वि.एस.नायपाल द्वारा लिखी गई –
• मिगुअल स्ट्रीट
• हाफ ए लाइफ
• मिडनाइट चिल्ड्रन
• बियॉन्ड बिलीफ
Answer
बियॉन्ड बिलीफ
भारतीय संविधान में निम्नलिखित में से एक मूल कर्तव्य नहीं है –
• सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करे
• संविधान का पालन करें और उसके आदेशों का आदर करें
• सार्वजनिक चुनाव में वोट दे
• वैज्ञानिक टेंपर विकसित करे
Answer
सार्वजनिक चुनाव में वोट दे
निम्न में से वह कौन-सी पुस्तक है जो वि.एस.नायपाल द्वारा लिखी गई –
• बियॉन्ड बिलीफ
• मिगुअल स्ट्रीट
• मिडनाइट चिल्ड्रन
• हाफ ए लाइफ
Answer
बियॉन्ड बिलीफ
सित्तवे बन्दरगाह किस देश में स्थित है?
• बांग्लादेश
• श्रीलंका
• म्यांमार
• चीन
Answer
म्यांमार
कार्बोहाइड्रेट (कार्बोज) किसके यौगिक हैं?
• कार्बन और नाइट्रोजन
• कार्बन और हाइड्रोजन
• कार्बन, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन
• कार्बन, नाइट्रोजन और हाइड्रोजन
Answer
कार्बन, ऑक्सीजन और हाइड्रोजन
चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रसिद्ध गुरु चाणक्य निम्नलिखित में से किस विद्या-केन्द्र से सम्बन्धित था?
• विक्रमशिला
• वैशाली
• तक्षशिला
• नालन्दा
Answer
तक्षशिला
उत्तर प्रदेश पंचायत राज संशोधन अधिनियम कब पारित किया गया?
• 1995 में
• 1996 में
• 1992 में
• 1994 में
Answer
1994 में
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश किस आयु पर सेवानिवृत होते हैं?
• 62 वर्ष
• 58 वर्ष
• 60 वर्ष
• 65 वर्ष
Answer
65 वर्ष
जे डी बी सी इसका सूचक है –
• जावा डेवलपिंग कनेक्टिविटी
• जावा डाटाबेस कंडक्टिविटी
• जावा डैवलपर कनेक्टिविटी
• जावा डाटाबेस कनेक्टिविटी
Answer
जावा डाटाबेस कनेक्टिविटी
रामनाथ कोविंद, भारत के किस प्रधानमंत्री के निजी सहायक रह चुके हैं
• इन्द्र कुमार गुजराल
• मोरारजी देसाई
• मनमोहन सिंह
• अटल बिहारी वाजपेयी
Answer
मोरारजी देसाई
प्लासी का युद्ध किस वर्ष हुआ था?
• वर्ष 1761
• वर्ष 1775
• वर्ष 1576
• वर्ष 1757
Answer
वर्ष 1757
वर्ष 2008-2012 के बीच ग्रीन हाउस (पादप-गृह) गैसों को कम करने के अन्तर्राष्ट्रीय समझौते को कहा जाता है
• क्योटो प्रोटोकॉल
• एजेन्डा 21 (कार्यसूची 21)
• रूल ऑफ़ 70
• रियो प्रोटोकॉल
Answer
क्योटो प्रोटोकॉल
लाल रक्त कणिका का आकर होता है
• अनियमित आकार
• इनमें से कोई नहीं
• गोलाकार
• उत्तलाकार
Answer
गोलाकार
इण्डोहेड्रल फुलेरीन क्या है?
• हाल में खोजी गई आकाशगंगा
• विश्व की सबसे महँगी नवीन धातु
• एक घातक वायरस
• जापानी रोबोट
Answer
विश्व की सबसे महँगी नवीन धातु
18 जनवरी 2017 को शुरू हुए ‘शगुन’ क्या है?
• किसी नए काम शुरू करने हेतु एप
• यूवा पोर्टल
• सर्व शिक्षा अभियान हेतु वेन पोर्टल
• महिला सशक्तिकरण वेब पोर्टल
Answer
सर्व शिक्षा अभियान हेतु वेन पोर्टल
कौन व्यक्ति हाल ही में, 27वें सरस्वती सम्मान हेतु चुने गये है?
• पुर्शोतम महेश्वरी
• शीतांशु यशचंद्र
• विवेक शर्मा
• आवेश खान
Answer
शीतांशु यशचंद्र
2018 दादासाहेब फाल्के पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार किसने जीता है?
• शाहरुख खान
• अजय
• सलमान खान
• अक्षय कुमार
Answer
अक्षय कुमार
भारत का सबसे पहला राष्ट्रीय अभयारण्य कौन-सा है?
• डाम्पा वन्यजीव अभयारण्य
• मानस वन्यजीव अभयारण्य
• जिम कार्बेट राष्ट्रीय अभयारण्य
• बाँदीपुर अभयारण्य
Answer
जिम कार्बेट राष्ट्रीय अभयारण्य

Previous page 1 2 3 4 5Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button