Online Test

UP पुलिस कांस्टेबल Mock Test In Hindi

UP पुलिस कांस्टेबल Mock Test In Hindi

UP द्वारा हर साल Police Constable की भर्ती निकाली जाती है जिसके लिए हजारों उम्मीदवार अपना आवेदन देते हैं और इसकी परीक्षा भी देते हैं लेकिन सभी उम्मीदवार इसकी परीक्षा को पास नहीं कर पाते क्योंकि इस परीक्षा में बहुत ज्यादा संख्या में उम्मीदवार परीक्षा देते हैं और पदों की संख्या काफी कम होती है इसीलिए जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहा है उसे UP Police Constable की तैयारी काफी अच्छे से करनी चाहिए. ताकि वह इस परीक्षा को आसानी से पास कर सके जो उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहा है उसके लिए इस पोस्ट में ऑनलाइन मॉक टेस्ट दिया गया है जिसे हल करके आप अपनी तैयारी बेहतर कर सकते हैं.

‘तीन बेर खाती थी वे तीन बेर खाती हैं’ में कौन-सा अलंकार है?
• श्लेष
• अनुप्रास
• यमक
• अन्योक्ति
Answer
यमक
‘वाक्यं रसात्मकं काव्यम्’ किसका कथन है?
• राजशेखर
• विश्वनाथ
• भास
• श्री हर्ष
Answer
विश्वनाथ
संचारी भावों की संख्या कितनी है?
• 9
• 33
• 16
• 99
Answer
33
किस समास के दोनों शब्दों के समानाधिकरण होने पर कर्मधारय समास होता है?
• द्वन्द्व
• तत्पुरुष
• बहुव्रीहि
• द्विगु
Answer
तत्पुरुष
किलक अरे मैं नेह निहारूँ। इन दाँतों पर मोती वारूँ।। इन पंक्तियों में कौन-सा रस है?
• शान्त
• वीर
• वत्सल
• हास
Answer
वत्सल
हिन्दी खड़ी बोली किस अपभ्रंश से विकसित हुई है?
• शौरसेनी
• मागधी
• अर्द्धमागधी
• ब्राचड़
Answer
शौरसेनी
मृगेन्द्र का पर्यायवाची शब्द है
• शार्दूल
• हिरन
• अहि
• कुरंग
Answer
शार्दूल
शाश्वत का विलोम शब्द है
• सदैव
• अनश्वर
• नश्वर
• रहस्यमय
Answer
नश्वर
हिंदी खड़ी बोली के जन्मदाता हैं?
• रामधारी सिंह दिनकर
• भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
• जयशंकर प्रसाद
• महादेवी वर्मा
Answer
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
कालांकित शब्द के लिए उपयुक्त विलोम शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए सम्पन्न व्यक्ति ……… की व्यथा नहीं जान सकता।
• आसन्न
• निष्पन्न
• विपन्न
• विषण्ण
Answer
विपन्न
छंद का समानार्थी शब्द है
• आवरण
• पद
• बंधन
• आचरण
Answer
पद
‘रेलगाड़ी’ शब्द है
• तत्सम
• देशज
• विदेशज
• संकर
Answer
संकर
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द तुर्की भाषा का है?
• रिक्शा
• चाय
• कैंची
• कमरा
Answer
कैंची
निम्नलिखित में से दीर्घ सन्धि युक्त पद कौन-सा है?
• महर्षि
• सूर्योदय
• देवेन्द्र
• दैत्यारि
Answer
दैत्यारि
निर्देश : दिए गए वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द का चयन कीजिए। जिसका अनुभव न किया गया हो
• अनुभूत
• अनूभुम
• अनुभति
• अनुभ्रम
Answer
अनुभूत
हिंदी का प्रथम उपन्यास?
• परीक्षा गुरु (श्रीनिवास दास वमत)
• आवारा सजदे (कैफ़ी आज़मी)
• बीजक (कबीरदास)
• मधुशाला (हरिवंश रायबच्चन)
Answer
परीक्षा गुरु (श्रीनिवास दास वमत)
निर्देश : दिए गए शब्द के लिए उपयुक्त वाक्यांश का चयन कीजिए। युयुत्सु
• दूसरों को हँसाने वाला
• युद्ध करने का इच्छुक
• लड़ाई में शहीद हो जाने वाला
• सदा अमर रहने वाला
Answer
युद्ध करने का इच्छुक
निर्देश : रेखांकित वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए। आँखों के सामने घटित घटना पर विश्वास तो करना ही पड़ेगा।
• परोक्ष
• प्रत्यक्ष
• प्रत्येक
• प्रारूपतः
Answer
प्रत्यक्ष
निर्देश : निम्नलिखित लोकोक्तियों के लिए सही वाक्यांश का चुनाव कीजिए। ‘हाथ कंगन को आरसी क्या’ का अर्थ है
• विद्वान को धन की आवश्यकता नहीं
• बिल्कुल पढ़ा-लिखा न होना
• सुन्दर महिला को जेवर की ज़रूरत नहीं
• प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं
Answer
प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं
मैला आँचल उपन्यास के लेखक कौन हैं?
• बालमुकुन्द गुप्त
• फणीश्वरनाथ ‘रेणु’
• महावीर प्रसाद द्विवेदी
• केदारनाथ सिंह
Answer
फणीश्वरनाथ ‘रेणु’
निर्देश : रिक्त स्थान की पूर्ति उचित लोकोक्ति द्वारा करें। ……… के अंधे को हरा ही हरा नजर आता है।
• सावन
• बचपन
• बात
• आँख
Answer
सावन
निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए।
• अधिकारियों ने कागजात का परीक्षण किया।
• अधिकारियों ने कागजात का निरीक्षण किया।
• अधिकारियों ने कागजात की जाँच की।
• अधिकारियों ने कागजात का अन्वेषण किया।
Answer
अधिकारियों ने कागजात की जाँच की।
मालूम होता है तुम्हारे यहाँ रहने का संयोग समाप्त हो गया है। रेखांकित वाक्यांश के लिए सही मुहावरा है
• डेरा उठ जाना
• नाता टूट जाना
• हाथ तंग होना
• अन्न जल उठ जाना
Answer
अन्न जल उठ जाना
निर्देश : वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए। आतंकवाद शायद एक दिशाहीन (A)/ उद्देश्यहीन अंधेरा है (B)/ जो विश्व शांति एवं प्रगति को निगल रहा है। (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D).
• C
• A
• D
• B
Answer
A
निर्देश : वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए। दीपावली पर कुछ लोग (A)/ चमचमाती चाँदी के बर्तन (B)/ खरीदने का लोभ संवरण न कर सके। (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)
• A
• B
• C
• D
Answer
B
शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए
• अन्तध्र्यान
• अन्तः ध्यान
• अन्तर्धान
• अन्तरध्यान
Answer
अन्तर्धान
निर्देश : वाक्य में अलग से दिखाए गए शब्द का सही वर्तनी वाला शब्द है – जहाँ आत्मीयता हो, वहाँ विचार-विनिमय में उपचारिकता नहीं होती।
• उपचारीकता
• औपचारिकता
• औपचारीकता
• उपचारिकता
Answer
औपचारिकता
निर्देश : निम्नलिखित विकल्पों में से उस शब्द का चयन कीजिए, जो अनेकार्थक नहीं है। ‘ऐल’
• कोलाहल
• बाढ़
• बहुतायत
• अनुकूल
Answer
अनुकूल

1 2 3 4 5Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button