Samanya Gyan

भारत रत्न नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन परिचय

भारत रत्न नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन परिचय

भारत रत्न नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन परिचय – आज सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम में समान्य ज्ञान के सेक्शन में  सभी महान व्यक्ति से सबंधित बहुत से प्रश्न पूछे जाते है क्योकि सभी महान व्यक्ति से सबंधित प्रश्न समान्य ज्ञान का एक इम्पोर्टेन्ट पार्ट है इसलिए यदि कोई उमीदवार किसी कॉम्पीटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा है तो उसे सभी महान व्यक्ति से सबंधित समान्य ज्ञान होना चाहिए इसलिए आज हम सभी महान व्यक्ति  के बारे में बतायेंगे यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: आईएएस, शिक्षक, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए एवं अन्य सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपको सभी महान व्यक्ति से सबंधित जानकारी होनी चाहिए इनमे से प्रश्न अक्सर एग्जाम में पूछे जाते है|

नेताजी सुभाष चंद्र बोस

सुभाष चन्द्र बोस जो नेता जी के नाम से भी जाने जाते हैं, भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था[1]। उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा” का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया|

कुछ इतिहासकारों का मानना है कि जब नेता जी ने जापान और जर्मनी से मदद लेने की कोशिश की थी तो ब्रिटिश सरकार ने अपने गुप्तचरों को 1941 में उन्हें ख़त्म करने का आदेश दिया था।  नेता जी ने 5 जुलाई 1943 को सिंगापुर के टाउन हाल के सामने ‘सुप्रीम कमाण्डर’ के रूप में सेना को सम्बोधित करते हुए “दिल्ली चलो!” का नारा दिया और जापानी सेना के साथ मिलकर ब्रिटिश व कामनवेल्थ सेना से बर्मा सहित इम्फाल और कोहिमा में एक साथ जमकर मोर्चा लिया। 21 अक्टूबर 1943 को सुभाष बोस ने आजाद हिन्द फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से स्वतन्त्र भारत की अस्थायी सरकार बनायी जिसे जर्मनी, जापान, फिलीपींस, कोरिया, चीन, इटली, मान्चुको और आयरलैंड ने मान्यता दी। जापान ने अंडमान व निकोबार द्वीप इस अस्थायी सरकार को दे दिये। सुभाष उन द्वीपों में गये और उनका नया नामकरण किया|

सुभाष चंद्र बोस का जीवन परिचय।

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी सन् 1897 को ओड़िशा के कटक शहर में हुआ था । उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माँ का नाम प्रभावती था। जानकीनाथ बोस कटक शहर के मशहूर वकील थे। पहले वे सरकारी वकील थे मगर बाद में उन्होंने निजी प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। उन्होंने कटक की महापालिका में लम्बे समय तक काम किया था और वे बंगाल विधानसभा के सदस्य भी रहे थे। अंग्रेज़ सरकार ने उन्हें रायबहादुर का खिताब दिया था। प्रभावती देवी के पिता का नाम गंगानारायण दत्त था। दत्त परिवार को कोलकाता का एक कुलीन कायस्थ परिवार माना जाता था। प्रभावती और जानकीनाथ बोस की कुल मिलाकर 14 सन्तानें थी जिसमें 6 बेटियाँ और 8 बेटे थे। सुभाष उनकी नौवीं सन्तान और पाँचवें बेटे थे। अपने सभी भाइयों में से सुभाष को सबसे अधिक लगाव शरद चन्द्र से था। शरदबाबू प्रभावती और जानकीनाथ के दूसरे बेटे थे। सुभाष उन्हें मेजदा कहते थे। शरदबाबू की पत्नी का नाम विभावती था

Quick Info

नाम सुभाष चंद्र बोस
जन्म तिथि 23 जनवरी 1897
जन्म स्थान कटक, उड़ीसा (भारत)
निधन तिथि 18 अगस्त, 1945
उपलब्धि आजाद हिन्द फौज के संस्थापक
उपलब्धि वर्ष 1942

सुभाषचंद्र बोस से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:

  1. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पश्चिमी शक्तियों के विरुद्ध इन्होने ‘आज़ाद हिंद फ़ौज’ का गठन किया था।
  2. क्या आप जानते है नेताजी की अस्थियां जापान के रैंकोजी मंदिर में एक पुजारी ने आज भी संभाल कर रखी हुई हैं।
  3. इनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माँ का नाम प्रभावती था।
  4. 21 अक्टूबर 1943 को सुभाष बोस ने आजाद हिन्द फौज के सर्वोच्च सेनापति की हैसियत से स्वतन्त्र भारत की अस्थायी सरकार बनायी थी।
  5. जुलाई, 1943 ई. में सुभाषचन्द्र बोस पनडुब्बी द्वारा जर्मनी से जापानी नियंत्रण वाले सिंगापुर पहुँचे। वहाँ उन्होंने “दिल्ली चलो” का प्रसिद्ध नारा दिया।
  6. नेताजी सुभाष चंद्र बोस को 1992 में मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया लेकिन ये बाद में वापिस ले लिया।
  7. सुभाष चंद्र बोस ने ही गाँधी जी को सबसे पहले राष्ट्रपिता कहा था।
  8. सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, सन 1897 में उड़ीसा के कटक नामक स्थान पर हुआ था।
  9. नेताजी ने दुनिया की पहली महिला फौज का गठन किया था।
  10. सुभाष चन्द्र बोस अपनी माता-पिता की 14 सन्तानों में से नौवीं सन्तान थे।

हमने इस पोस्ट में सुभाष चंद्र बोस जीवनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का व्यक्तित्व और कृतित्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस मराठी माहिती नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व सुभाष चन्द्र बोस शिक्षा सुभाष चंद्र बोस के नारे सुभाष चंद्र बोस यांची माहिती  सुभाष चंद्र बोस के बारे में few important lines on subhash chandra bose subhash chandra bose biography subhash chandra bose history subhash chandra bose essay subhash chandra bose death से संबंधित  जानकारी दी हैऔर आगे आने वाली परीक्षाओं में भी इनमें से काफी प्रश्न पूछे जा सकते हैं. तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह  जानकारी  फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button