RPF Math Solved Question Paper In Hindi

0 954

RPF Math Solved Question Paper In Hindi

RPF Math Notes In Hindi : अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो उसके लिए आपको पढ़ने के लिए अच्छा स्टडी मैटेरियल होना बहुत ही जरूरी है. अगर आप के पास पढ़ने के लिए अच्छी सामग्री नहीं है तो आप किसी भी परीक्षा की तैयारी ज्यादा अच्छे से नहीं कर पाएंगे. तो इसीलिए जो उम्मीदवार RPF जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है उसके लिए इस पोस्ट में हमने Math से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रशन और उत्तर दिए है जो कि पहले RPF की परीक्षाओं में पूछे जा चुके है. तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें

किसी वस्तु के मूल्य में प्रति वस्तु 20% वृद्धि होने से वस्तुओं की बिक्री की संख्या में 15% की कमी हो गई। वस्तुओं के बिक्री मूल्य में कितना परिवर्तन हुआ?
•2% वृद्धि
•38% वृद्धि
•2% कमी
•5% वृद्धि
Answer
2% वृद्धि
कपिल देव के 6 मैचों का औसत 24 रनों का है। इसके पश्चात् के 4 मैचों में उसका औसत 80 रनों का है। उसके सभी 10 मैचों के रनों का औसत क्या होगा?
•44
•46
•44.6
•46.4
Answer
46.4
₹ 11.70 की एक धनराशि में ₹ 1, 50 पैसे और 5 पैसे के सिक्के 3: 5:7 के अनुपात में शामिल हैं, तो इसमें 50 पैसे के सिक्कों की संख्या कितनी है?
•6
•10
•14
•20
Answer
10
दो संख्याओं का गुणनफल 4320 है तथा उनका म.स. 45 है, तो उनका ल.स. क्या होगा?
•48
•64
•72
•96
Answer
96
एक आयताकार क्षेत्र के चारों ओर घूमने पर राजवंश 6 किमी की दूरी तय करता है, यदि इस क्षेत्र का क्षेत्रफल 2 वर्ग किमी हो, तो इसकी लम्बाई तथा चौड़ाई का अन्तर कितना है?
•0.8 किमी
•1 किमी
•1.4 किमी
•1.5 किमी
Answer
1 किमी
किसी वस्तु पर दो बार क्रमशः 40% तथा 20% की छूट दी जाती है। यदि एक बार में ही छूट देनी हो, तो उसका मान क्या होगा?
•50%
•60%
•52%
•62%
Answer
52%
₹ 200 के क्रय मूल्य वाली एक वस्तु को 10% हानि पर बेचा जाता है। यदि उसके बिक्री मूल्य को 5% और कम कर दिया जाए, तो नया बिक्री मूल्य क्या होगा?
•₹ 171
•₹ 170
•₹ 168
•₹ 161
Answer
₹ 171
एक गाय 40 मी लम्बे और 24 मी चौड़े आयताकार घास के मैदान के एक कोने पर गाड़ी गई बँटी से 14 मी लम्बी रस्सी से बाँधी हुई है। गाय कितने क्षेत्र तक चर सकती है?
•154 मी.
•308 मी
•240 मी
•480 मी
Answer
154 मी.
चार अंकों की वह छोटी-से-छोटी संख्या ज्ञात कीजिए, जो 113 से पूर्णत: विभाजित हो
•1000
•1007
•1017
•1023
Answer
1017
निशा ने ₹ 500000 का निवेश करके एक कम्प्यूटर सेण्टर आरम्भ किया। 6 माह बाद ₹ 800000 का निवेश करके मनीषा भी उसमें सम्मिलित हो गई। एक वर्ष के अन्त में ₹ 180000 के लाभ में निशा का भाग क्या होगा?
•₹ 100000
•₹ 120000
•₹ 125000
•इनमें से कोई नहीं
Answer
₹ 100000
यदि 35 व्यक्तियों के लिए 270 किग्रा अनाज 21 दिनों के लिए पर्याप्त हो, तो 28 व्यक्तियों के लिए 180 किग्रा अनाज कितने दिनों के लिए पर्याप्त होगा?
•22
•17 ½
•15
•21 ½
Answer
17 ½
यदि A: B = 3:4 तथा B:C = 4:5 हो, तो A:C का मान बताइए।
•5:3
•3:5
•2:3
•3: 2
Answer
3:5
दो व्यक्ति 15 किमी/घण्टा तथा 16 किमी/घण्टा की चाल से बराबर दूरी तय करते हैं। यह दूरी तय करने में पहले व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति की तुलना में 16 मिनट अधिक लगते हैं। दूरी ज्ञात कीजिए।
•80 किमी
•64 किमी
•76 किमी
•92 किमी
Answer
64 किमी
45 व्यक्ति किसी कार्य को 25 दिनों में कर सकते हैं। यदि 30 व्यक्ति चले जाए, तो शेष व्यक्ति पूरा कार्य कितने दिनों में समाप्त कर सकेंगे?
•30
•40
•60
•75
Answer
75
दो बेलनों के आयतन बराबर हैं। यदि इनकी ऊँचाइयों का अनुपात 1:9 हो, तो त्रिज्याओं का अनुपात कितना होगा?
•1 : 3
•3 : 1
•1 : 27
•27 : 1
Answer
1 : 3
₹ 40000 का 10% वार्षिक ब्याज की दर से 3 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए?
•₹ 7180
•₹ 8270
•₹ 13240
•₹ 16340
Answer
₹ 13240
7 ग्राम, 1 किग्रा का कितना दशमलव भाग है?
• 0.7
•0.07
•0.007
•0.0007
Answer
0.007
एक वर्ष पूर्व एक पुरुष की आयु अपनी पुत्री की आयु से चार गुनी थी, 6 वर्ष बाद उसकी आयु अपनी पुत्री की दोगुनी आयु से 5 वर्ष अधिक होगी। पुरुष की वर्तमान आयु बताइए
•36 वर्ष
•40 वर्ष
•22 वर्ष
•25 वर्ष
Answer
25 वर्ष
एक व्यक्ति 4 घण्टे तक यात्रा करता है, यात्रा के आधे भाग को 40 किमी/घण्टा की गति से चलती हुई बस से और बचे हुए भाग को 30 किमी/घण्टा की गति से स्कूटर द्वारा तय करता है, तो कुल कितनी दूरी तय की गई?
•17.5 किमी
•37.14 किमी
•137.14 किमी
•117.5 किमी
Answer
137.14 किमी
एक कक्षा में 40 विद्यार्थी हैं। एक दिन 7/10 विद्यार्थी उपस्थित थे। उस दिन अनुपस्थित विद्यार्थियों की संख्या क्या होगी?
•15
•20
•17
•12
Answer
12
एक व्यक्ति 5 घण्टे में धारा की दिशा में80 किमी जाता है तथा 10 घण्टे में वापस लौट जाता है, तो धारा की चाल क्या है?
•2 किमी/घण्टा
•4 किमी/घण्टा
•8 किमी/घण्टा
•6 किमी/घण्टा
Answer
4 किमी/घण्टा
दो रेलगाड़ियाँ क्रमशः 42 किमी/घण्टा तथा 50 किमी/घण्टा की चाल से समान दिशा में गतिशील हैं। कितने घण्टे के बाद उनके बीच की दूरी 72 किमी हो जाएगी?
•7
•9
•8
•12
Answer
9
यदि किसी समचतुर्भुज का आधार 1.5 मी तथा ऊँचाई 0.6 मी है, तो उसका क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
•90 वर्ग मी
•9 वर्ग मी
•1 वर्ग मीं
•0.9 वर्ग मी
Answer
0.9 वर्ग मी
विशाल ने 50 दर्जन गिलास ₹ 3000 में खरीदे। इनमें से 60 गिलास टूट गए। वह शेष बचे गिलासों को प्रति दर्जन किस मूल्य पर बेचे कि उसे 20% का लाभ प्राप्त हो?
•₹ 80
•₹ 60
•₹ 150
•₹ 70
Answer
₹ 80
यदि A तथा B की आयु का योग 35 वर्ष है एवं A तथा B की आयु का अनुपात 2:3 है, तो B की आयु क्या है?
•12 वर्ष
•14 वर्ष
•21 वर्ष
•18 वर्ष
Answer
21 वर्ष
7 के प्रथम दस गुणजों का औसत बताइए
•37.5
•48.5
•38.5
•28.5
Answer
38.5
6 विभिन्न चौराहों पर 6 घण्टियाँ क्रमश: 2, 4,6, 8, 10 और 12 सेकण्ड के अन्तराल पर बजती हैं। 1 घण्टे में वे कितनी बार एकसाथ बजेंगी?
•32
•30
•31
•29
Answer
31

Leave A Reply

Your email address will not be published.