RPF Math Previous Year Question Papers PDF

0 879

RPF Math Previous Year Question Papers PDF

RPF परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए समय-समय पर हम इससे संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी हमारी वेबसाइट पर देते रहते हैं अगर आप RPF  की तैयारी कर रहे हैं तो हमारी वेबसाइट पर दिए गए मॉक टेस्ट ऑनलाइन फ्री टेस्ट और प्रैक्टिस सेट का इस्तेमाल करके आप अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं आज की इस पोस्ट में हम RPF Math परीक्षा में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दे रहे हैं जिन्हें आप ध्यान पूर्वक याद रखें क्योंकि आप पहले परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षा में भी यह पूछे जा सकते हैं

36 सेमी त्रिज्या वाले वृत्ताकार गोले को पिघलाकर 6 सेमी त्रिज्या वाली कितनी गोलियाँ बनाई जा सकती हैं?
• 616
• 416
• 116
• 216
Answer
216
दो संख्याओं का योग उनके अन्तर का पाँच गुना है। यदि बड़ी संख्या 24 हो, तो छोटी संख्या बताइए?
• 20
• 18
• 16
• 22
Answer
16
तीन क्रमागत बट्टों 10% 20% 40% के समतुल्य बट्टा क्या होगा?
• 70%
• 30%
• 56.8%
• 52.6%
Answer
56.8%
A और B एक ही स्थान से चलना प्रारम्भ करते हैं। A उत्तर की ओर 3 किमी जाता है और दाई ओर मुड़कर 4 किमी चलता है। B पश्चिम की ओर 5 किमी चलकर दाईं ओर मुड़ता है और 3 किमी जाता है। वे एक-दूसरे से कितनी दूरी पर हैं?
• 10 किमी
• 9 किमी
• 8 किमी
• 5 किमी
Answer
9 किमी
15 से 60 के मध्य कितनी संख्याएँ ऐसी हैं, जो 17 से विभाज्य हैं, लेकिन 4 से नहीं?
• पाँच
• तीन
• सात
• चार
Answer
तीन
ब्याज दर 13% से घटकर 125% हो जाने के कारण उधार दी गई किसी राशि पर मिलने वाली सालाना आय में ₹ 104 की कमी हो जाती है, तो मूलधन क्या है?
• ₹ 20800
• ₹ 10400
• ₹ 22400
• ₹ 5200
Answer
₹ 20800
दो संख्याओं का औसत 8 है और अन्य तीन संख्याओं का औसत 3 है, तो पाँचौं संख्याओं का औसत बताइए?
• 2
• 3
• 6
• 5
Answer
5
दो वर्षों के लिए एक निश्चित राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज ₹ 618 है जबकि उसी राशि पर दो साल के लिए समान दर पर साधारण ब्याज ₹ 600 है। प्रतिवर्ष ब्याज की दर ज्ञात कीजिए?
• 3%
• 6%
• 9%
• 8%
Answer
6%
प्रथम 25 सम संख्याओं का औसत क्या होगा?
• 25
• 24
• 26
• 27
Answer
26
दो संख्याओं का अनुपात 3 : 4 है। यदि बड़ी संख्या का वर्ग दूसरी संख्या के वर्ग के आठ गुने से 224 कम हो, तो संख्याएँ हैं।
• 12, 16
• 6, 8
• 9, 12
• 12, 20
Answer
6, 8
यदि एक बस 3 घण्टे में 135 किमी की दूरी तय करती है, तो उसी चाल से 200 किमी की दूरी कितने समय में तय करेगी?
• 3.22 घण्टे में
• 3.44 घण्टे में
• 4.22 घण्टे में
• 4.44 घण्टे में
Answer
4.44 घण्टे में
यदि किसी घन की प्रत्येक भुजा को दोगुना कर दिया जाए, तो उसका आयतन अपने मूल आयतन का कितना गुना हो जाएगा?
• दोगुना
• चार गुना
• छ: गुना
• आठ गुना
Answer
आठ गुना
24649 का वर्गमूल क्या है?
• 127
• 137
• 157
• 247
Answer
157
त्रिलोकी एक कार कीमत की 20% छूट पर खरीदता है और कीमत से 20% अधिक पर बेचता है। उसका प्रतिशत लाभ कितना है?
• 66 ⅔ %
• 20%
• 40%
• 50%
Answer
50%
कपिल एक वस्तु 10% की हानि पर रमेश को ₹ 460 में बेचता है, तो उस वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
• ₹ 550
• ₹ 500
• ₹ 525
• ₹ 475
Answer
₹ 500
यदि दाल के भाव पहले से 25% बढ़ जाएँ, तो एक मनुष्य कितने प्रतिशत कम दाल खरीदे कि उसका खर्च पहले के बराबर रहे?
• 10%
• 30%
• 20%
• 33 ⅓ %
Answer
20%
एक व्यक्ति ने दो वस्तुएँ बेची। एक वस्तु पर उसे 20% का लाभ प्राप्त हुआ जबकि दूसरी वस्तु पर उसे 20% की हानि प्राप्त हुई। उसे कुल कितने प्रतिशत लाभ या हानि प्राप्त हुई?
• न लाभ, न हानि
• 4% लाभ
• 4% हानि
• उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer
4% हानि
दो संख्याओं के म.स. तथा ल.स. क्रमशः 8 तथा 48 हैं। यदि इनमें से एक संख्या 24 हो, तो दूसरी संख्या क्या होगी?
• 48
• 36
• 16
• 24
Answer
16
24 व्यक्ति किसी कार्य को 17 दिन में कर सकते हैं। 8 व्यक्ति इस कार्य को कितने दिन में पूरा करेंगे?
• 49 दिन
• 24 दिन
• 51 दिन
• 34 दिन
Answer
51 दिन
एक ट्रेन 120 किमी/घण्टा की गति से जा रही है। 3 मिनट में ट्रेन द्वारा कितनी दूरी तय की जाएगी?
• 6 किमी
• 10 किमी
• 15 किमी
• 4 किमी
Answer
6 किमी
एक पेड़ पर कुछ गिलहरी व कुछ तोते हैं। यदि उनके सिरों की संख्या 20 तथा पैरों की संख्या 48 हो, तो पेड़ पर कितनी गिलहरी व कितने तोते हैं?
• 16, 4
• 8, 12
• 4, 16
• 12, 8
Answer
4, 16
एक शंकु के आधार का क्षेत्रफल 57 सेमी2 है और ऊँचाई 10 सेमी है, तो उसका आयतन (सेमी3 में) है।
• 590
• 570
• 290
• 190
Answer
190
यदि ₹ 2000 पर तीन वर्षों के लिए चक्रवृद्धि ब्याज दर क्रमशः 10% 20% तथा 30% हो, तो तीन वर्षों के बाद कितना चक्रवृद्धि मिश्रधन प्राप्त होगा?
• ₹ 3200
• ₹ 3432
• ₹ 3333
• ₹ 3550
Answer
₹ 3432
यदि किसी वर्ग की भुजा दोगुनी कर दी जाए, तो वर्ग के क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
• 100%
• 200%
• 300%
• 400%
Answer
300%
व्यंजक 6.7+ 9 {8 – (26 + 15) + 12} को हल कीजिए।
• 13.6
• 31.6
• 143.1
• 149.8
Answer
149.8
दो अंकों की एक संख्या के अंकों का योगफल 8 है। यदि इस संख्या में से 18 घटाया जाए, तो अंकों के स्थान परस्पर बदल जाते हैं, वह संख्या क्या है?
• 44
• 71
• 62
• 53
Answer
53
महेश A से B तक 6 किमी/घण्टा की गति से जाता है और वापस B से A तक 3 किमी/घण्टा की गति से आता है, तो महेश की औसत गति क्या है?
• 3 किमी/घण्टा
• 4 किमी/घण्टा
• 5 किमी/घण्टा
• 4 ½ किमी/घण्टा
Answer
4 किमी/घण्टा
राजू अपनी मासिक आय का 42% बचत करता है। यदि उसका मासिक खर्च ₹ 870 हो, तो उसकी मासिक आय क्या थी?
• ₹ 1200
• ₹ 1500
• ₹ 900
• ₹ 630
Answer
₹ 1500
300 पुरुष एक कार्य को 16 दिनों में करते हैं, तो इसी कार्य के एक-चौथाई भाग को 15 दिनों में करने के लिए कितने पुरुषों की आवश्यकता होगी?
• 80
• 75
• 60
• 45
Answer
80

Leave A Reply

Your email address will not be published.