राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
सभी कॉम्पीटिशन जैसेः Banking ,SSC ,Police ,Army Navey आदि एग्जाम के समान्य ज्ञान के सेक्शन के अन्दर सभी राज्य की समान्य ज्ञान से सम्बंधित से प्रश्न ही पूछे जाते है और यदि कोई भी उत्तराखंड पुलिस या कोई राज्य लेवल का एग्जाम है उसके अन्दर सबसे ज्यादा राज्य से सम्बंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछते है जैसेः राज्य की जनसँख्या ,राजभाषा ,राजधानी आदि से सबंधित बहुत से प्रश्न बनते है इसलिए कोई भी उमीदवार जो किसी कॉम्पीटिशन एग्जाम कि तैयारी कर रहा है उसे सभी राज्य समान्य ज्ञान से सम्बंधित से रिलेटेड जानकारी होनी चाहिए तभी वाह समान्य ज्ञान के सेक्शन को अच्छी तरह से और जल्दी कर सकता है तो आज हम राजस्थान के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान, प्रमुख संस्थान, प्रमुख लोकगीत,प्रमुख लोकनृत्य,प्रमुख त्यौहार,प्रमुख मन्दिर ,प्रमुख पर्यटन व धार्मिक स्थल,प्रमुख व्यक्ति,प्रमुख व्यक्तियों के उपनामसे सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जो अक्सर एग्जाम में पूछे जाते है|
राजस्थान
राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं।
जयपुर राज्य की राजधानी है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है। पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है।
राजस्थान सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी
- राजस्थान का राजकीय पशु : ऊँट (Camel) और चिंकारा (Indian gazelle)
- राजस्थान का प्रवेश द्वार : भरतपुर
- राजस्थान का कश्मीर : उदयपुर
- राजस्थान का राजकीय पुष्प : रोहिड़ा (Tecomella)
- राजस्थान का पेरिस : जयपुर
- वैज्ञानिक नाम : टेकोमेला एंड्यूलाटा (Tecomella undulata)
- राजस्थान की सबसे लम्बी नदी : चम्बल
- राजस्थान की राजभाषा या राज्यभाषा : हिन्दी
- राजस्थान का राज्य वृक्ष : खेजड़ी
- जल महलों की नगरी : डींग (भरतपुर)
- राजस्थान की राजधानी : जयपुर (1727 ई० में महाराज सवाई जयसिंह द्वारा स्थापित व वास्तुकार विद्याधर द्वारा डिजाइन किया गया है)
- राजस्थान का स्थापना दिवस : 30 मार्च (वर्ष 1949)
- ऊँट का वैज्ञानिक नाम : कमेलस (Camelus)
- राजस्थान का नृत्य : घूमर
- वैज्ञानिक नाम : अर्दओटिस निग्रिसेप्स (Ardeotis nigriceps)
- राजस्थान का राज्य खेल : बास्केटबॉल
- वैज्ञानिक नाम : प्रोसोपिस सिनेरारिआ (Prosopis cineraria)
- राजस्थान का राज्य गीत : केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश
- राजस्थान का राजकीय पक्षी : गोडावण (Great Indian Bustard)
- चिंकारा का वैज्ञानिक नाम : गैज़ेला बेनेटी (Gazella bennettii)
राजस्थान की भौगोलिक संरचना/क्षेत्रफल सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी
राजस्थान भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित राजस्थान प्रदेश विषमतापूर्ण (पतंगाकार) आकृति में है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य (1 नवम्बर, 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के अलग होने के बाद) है।
- भौगोलिक क्षेत्रफल : 3,42,239 वर्ग कि.मी.
- राजस्थान की आकृति (Shape) : विषमकोणीय चतुर्भुज (Rhombus)
- राजस्थान की जलवायु : उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु
- क्षेत्रफल के आधार पर राजस्थान का सबसे बड़ा जिला : जैसलमेर (34,401 वर्ग कि.मी.)
- राजस्थान का मरुस्थलीय भाग (कुल क्षेत्रफल का) : 58 प्रतिशत
- पाकिस्तान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से लगने वाले राजस्थान के सीमावर्ती जिले : गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर
- क्षेत्रफल के आधार पर राजस्थान का सबसे छोटा जिला : धौलपुर (3,034 वर्ग कि.मी.)
- राजस्थान की चौड़ाई (पूर्व से पश्चिम) : 869 कि.मी.
- राजस्थान की पाकिस्तान से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की लम्बाई : 1070 कि.मी.
- राजस्थान की स्थलीय सीमा की लंबाई : 5,920 कि.मी.
- राजस्थान की वनस्पति : उष्ण कटिबंधीय शुष्क पतझड़ी
- राजस्थान की लम्बाई (उत्तर से दक्षिण) : 826 कि.मी.
- क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में स्थान : प्रथम
- देश के क्षेत्रफल का प्रतिशत भाग : 10.74% (1/10 भाग)
राजस्थान की जनसँख्या सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी
प्राचीन भारत के प्रसिध्द ग्रंथ कौटिल्य के अर्थशास्त्र मे जनगणना संबधी आँकड़े मिलते है मुगलकाल मे भी जनगणना का उल्लेख अबुल फजल द्वारा लिखित आइने अकबरी में मिलते है ब्रिटीश भारत में पहली जनगणना 1872 में लॉर्ड मेयो के काल में हुइ भारत की पहली व्यवस्थित जनगणना 1881 में लॉर्ड रिपन के समय हुई
स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना 1951 में हुई भारत मे जनगणना संघ सूची का विषय है जो सविधान की 7 वीं अनुसूची मे दिया है भारत में जनगणना का कार्य केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन जनगणना विभाग द्वारा किया जाता है जिसके प्रमुख भारत के महापंजियक एवं जनगणना आयुक्त है जनगणना के कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए संसद ने जनगणना अधिनियम 1948 पारित किया है भारत मे 10 वर्ष के अन्तराल पर जनगणना होती है जनगणना-2011 1872 से भारत की 15 वीं जनगणना है तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 7 वीं जनगणना है 2011 की जनगणना भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं सेन्सस कमिश्नर सी.चंद्रमौली के निदेशन में करवाई गई
- राजस्थान की कुल जनसंख्या (2011) : 6,85,48,437
- पुरुष जनसंख्या : 3,55,50,997
- महिला जनंसख्या : 3,29,97,440
- 2001-2011 के दौरान जनसंख्या में हुई वृद्धि : 21.3 %
- राजस्थान का जनसंख्या घनत्व : 200 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.
- राजस्थान का लिंगानुपात (प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या) : 928
- राजस्थान की साक्षरता दर (कुल) : 66.1 %
- पुरुष साक्षरता दर : 79.2 %
- महिला साक्षरता दर : 52.1 %
- राजस्थान का सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला (2001-2011 के दौरान) : बाड़मेर (32.5 %)
- राजस्थान का सबसे कम जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला (2001-2011 के दौरान) : गंगानगर (10.0 %)
- राजस्थान का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला : जयपुर (595 व्यक्ति/प्रति वर्ग कि.मी.)
- राजस्थान का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला : जैसलमेर (17 व्यक्ति/प्रति वर्ग कि.मी.)
- राजस्थान का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला : डूंगरपुर (994)
- राजस्थान का सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला : धौलपुर (846)
- जनसंख्या के आधार पर राजस्थान का सबसे बड़ा जिला : जयपुर (66,26,178)
- जनसंख्या के आधार पर राजस्थान का सबसे छोटा जिला : जैसलमेर (6,69,919)
- राजस्थान का प्रथम सम्पूर्ण साक्षरता वाला आदिवासी जिला : डूंगरपुर
- राजस्थान का सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला : कोटा (76.6 %)
- राजस्थान का सबसे कम साक्षरता वाला जिला : जालौर (54.9 %)
- राजस्थान में सबसे अधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला : झुंझुनूं (86.9 %)
- राजस्थान में सबसे कम पुरुष साक्षरता वाला जिला : प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा (69.5 %)
- राजस्थान में सबसे अधिक महिला साक्षरता वाला जिला : कोटा (65.9 %)
- राजस्थान में सबसे कम महिला साक्षरता वाला जिला : जालौर (38.5 %)
- राजस्थान का प्रथम सम्पूर्ण साक्षर जिला : अजमेर
- अनुसूचित जनजाति जनसंख्या में भारत में राजस्थान का स्थान : छठा
- राजस्थान की जनजातियों में सर्वाधिक संख्या : मीणा जनजाति
- राजस्थान में द्वितीय प्रमुख जनजाति : भील
- जनजातियों की दृष्टि से सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण जिला : उदयपुर
- जनघनत्व की दृष्टि से राजस्थान का देश में स्थान : चौबीसवाँ
- पन्द्रह लाख से अधिक जनसंख्या वाले जिलों की संख्या : 21 (2011)
राजस्थान की शासन/प्रशासन सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी
राजस्थान भारतीय संघ का एक राज्य है, जहाँ अन्य भारतीय राज्यों की तरह संसदीय शासन प्रणाली की व्यवस्था है। सम्पूर्ण राज व्यवस्था संवैधानिक व्यवस्था के अन्तर्गत व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका द्वारा संचालित की जाती है। राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था अथवा लोक प्रशासन का उद्देष्य राज्य के बहुमुखी विकास के साथ-साथ जनता के हितों की रक्षा करना तथा शांति एवं व्यवस्था हेतु कानून का शासन करना है।
- राजस्थान में जिलों की संख्या : 33
- राजस्थान में नगरपालिकाओं की संख्या : 184 (2011)
- राजस्थान में तहसीलों की संख्या : 325 (2015)
- राजस्थान में पंचायत समितियों की संख्या : 295 (2011)
- राजस्थान में कुल गांवों की संख्या : 44,794 (2011)
- राजस्थान में संभागों की संख्या : 7
- राजस्थान का सर्वोच्च पर्वत शिखर : अरावली पर्वत श्रेणियों में स्थित गुरुशिखर (सिरोही) (1727 मीटर)
- राजस्थान का सर्वाधिक आर्द्र स्थान : माउंट आबू (सिरोही)
- राजस्थान का सर्वाधिक आर्द्र जिला : झालावाड़
- राजस्थान का सर्वाधिक गर्म जिला/स्थान : बीकानेर
- राजस्थान में स्थित विश्व की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला : अरावली (कुल लंबाई 692 कि.मी. व राजस्थान में 550 कि.मी.)
- राजस्थान में विधान सभा सीट : 200
- राजस्थान में लोक सभा सीट : 25
- राजस्थान में राज्य सभा सीट : 10
- राजस्थान लोक सेवा आयोग स्थित है : अजमेर
- राजस्थान उच्च न्यायालय स्थित है : जोधपुर
- राजस्थान राजस्व मंडल (गठन 1-1-1949) : अजमेर
- राजस्थान का एकमात्र परमाणु विद्युत गृह : रावतभाटा (चित्तौड़गढ़)
- 1959 में भारत में सर्वप्रथम पंचायती राज व्यवस्था लागू हुई : नागौर
- राजस्थान में स्थित हवाई अड्डे : जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, जैसलमेर
- सर्वाधिक निर्यात की वस्तुएँ : आभूषण, जवाहरात व हस्तकला की वस्तुएँ
- राजस्थान का सबसे प्रमुख उद्योग : सूती वस्त्र उद्योग
- राजस्थान का एकमात्र खुला विश्वविद्यालय : कोटा
- राजस्थान में कार्य सहभागिता दर : 42.11 %
- पुरुष कार्य सहभागिता दर : 50.07 %
- महिला कार्य सहभागिता दर : 33.48 %
- राजस्थान में ग्रामीण लोगों की कार्य सहभागिता दर : 45.94 %
- राजस्थान में नगरीय लोगों की कार्य सहभागिता दर : 29.56 %
हमने इस पोस्ट में राजस्थान की जनसंख्या 2019 राजस्थान की जनसंख्या 2017 राजस्थान सामान्य ज्ञान 2019 राजस्थान सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर pdfराजस्थान के मुख्यमंत्री की सूची राजस्थान राज्य सचिवालय प्रमुख शासन सचिव राजस्थान राजस्थान की मुख्यमंत्री कौन है राजस्थान में राष्ट्रपति शासन के समय राज्यपाल कार्मिक विभाग rajasthan राजस्थान के राजस्थान का भौगोलिक स्वरूप राजस्थान के भौगोलिक क्षेत्र राजस्थान के भौगोलिक प्रदेश से संबंधित जानकारी दी हैऔर आगे आने वाली परीक्षाओं में भी इनमें से काफी प्रश्न पूछे जा सकते हैं. तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.