Samanya Gyan

भारत के सभी रेल मंत्रियों की सूची 2019

भारत के सभी रेल मंत्रियों की सूची 2019

Railway Minister of India 2019 – आज सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम में समान्य ज्ञान के सेक्शन में  रेल मंत्रियों से सबंधित बहुत से प्रश्न पूछे जाते है क्योकि  रेल मंत्रियों से सबंधित  प्रश्न समान्य ज्ञान का एक इम्पोर्टेन्ट पार्ट है इसलिए यदि कोई उमीदवार किसी कॉम्पीटिशन एग्जाम की तैयारी  कर रहा है तो उसे रेल मंत्रियों से सबंधित समान्य ज्ञान होना चाहिए इसलिए आज हम भारत के सभी रेल मंत्रियों के बारे  में बतायेंगे यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: आईएएस, शिक्षक, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए एवं अन्य सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपको भारत के सभी रेल मंत्रियों से सबंधित जानकारी होनी चाहिए इनमे से प्रश्न अक्सर एग्जाम में पूछे जाते है|

भारतीय रेल

भारतीय रेल (आईआर) एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क तथा एकल सरकारी स्वामित्व वाला विश्व का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यह 160 वर्षों से भी अधिक समय तक भारत के परिवहन क्षेत्र का मुख्य घटक रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है, जिसके 13 लाख से भी अधिक कर्मचारी हैं। यह न केवल देश की मूल संरचनात्‍मक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है अपितु बिखरे हुए क्षेत्रों को एक साथ जोड़ने में और देश राष्‍ट्रीय अखंडता का भी संवर्धन करता है। राष्‍ट्रीय आपात स्थिति के दौरान आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने में भारतीय रेलवे अग्रणी रहा है। 

अर्थव्यस्था में अंतर्देशीय परिवहन का रेल मुख्य माध्यम है। यह ऊर्जा सक्षम परिवहन मोड, जो बड़ी मात्रा में जनशक्ति के आवागमन के लिए बड़ा ही आदर्श एवं उपयुक्त है, बड़ी मात्रा में वस्तुओं को लाने ले जाने तथा लंबी दूरी की यात्रा के लिए अत्यन्त उपयुक्त है। यह देश की जीवनधारा है और इसके सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए इनका महत्वपूर्ण स्थान है। सुस्थापित रेल प्रणाली देश के दूरतम स्‍थानों से लोगों को एक साथ मिलाती है और व्यापार करना, दृश्य दर्शन, तीर्थ और शिक्षा संभव बनाती है। यह जीवन स्तर सुधारती है और इस प्रकार से उद्योग और कृषि का विकासशील त्वरित करने में सहायता करता है।

भारत में रेलों की शुरुआत

भारत में रेलों का आरम्भ 1853 में अंग्रेजों द्वारा अपनी प्राशासनिक सुविधा के लिये की गयी थी परंतु आज भारत के ज्यादातर हिस्सों में रेलवे का जाल बिछा हुआ है और रेल, परिवहन का सस्ता और मुख्य साधन बन चुकी है। सन् 1853 में बहुत ही मामूली शुरूआत से जब पहली अप ट्रेन ने मुंबई से थाणे तक (34 कि॰मी॰ की दूरी) की दूरी तय की थी अब भारतीय रेल विशाल नेटवर्क में विकसित हो चुका है। इसके 115,000 कि॰मी॰मार्ग की लंबाई पर 7,172 स्‍टेशन फैले हुए हैं। उनके पास 7,910 इंजनों का बेड़ा हैं; 42,441 सवारी सेवाधान, 5,822 अन्‍य कोच यान, 2,22,379 वैगन (31 मार्च 2005 की स्थिति के अनुसार)।

भारतीय रेल बहुल गेज प्रणाली है; जिसमें चौडी गेज (1.676 मि मी) मीटर गेज (1.000 मि मी); और पतली गेज (0.762 मि मी. और 610 मि. मी) है। उनकी पटरियों की लंबाई क्रमश: 89,771 कि.मी; 15,684 कि॰मी॰ और 3,350 कि॰मी॰ है। जबकि गेजवार मार्ग की लंबाई क्रमश: 47,749 कि.मी; 12,662 कि॰मी॰ और 3,054 कि॰मी॰ है। कुल चालू पटरियों की लंबाई 84,260 कि॰मी॰ है जिसमें से 67,932 कि॰मी॰ चौडी गेज, 13,271 कि॰मी॰ मीटर गेज और 3,057 कि॰मी॰ पतली गेज है। लगभग मार्ग किलो मीटर का 28 प्रतिशत, चालू पटरी 39 प्रतिशत और 40 प्रतिशत कुल पटरियों का विद्युतीकरण किया जा चुका है

भारत के वर्तमान रेल मंत्री 2018:

भारत के वर्तमान रेल मंत्री पीयूष गोयल हैं। उन्होंने 03 सितम्बर, 2017 को रेलमंत्री के रूप में पद ग्रहण किया है, उनसे पहले सुरेश प्रभु 10 नवम्बर, 2014 से इस पद पर कार्यरत थे।

भारत के रेलमंत्रियों की सूची (1947-2018):

रेलमंत्री का नाम कार्यकाल राजनीतिक दल या गठबंधन
आसफ अली 02 सितम्बर, 1946-14 अगस्त, 1947 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जॉन मथाई 15 अगस्त, 1947-22 सितम्बर, 1948 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
एन गोपालस्वामी आयंगर 22 सितम्बर, 1948-13 मई, 1952 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
लाल बहादुर शास्त्री 13 मई, 1952-07 दिसम्बर 1956 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जगजीवन राम 07 दिसम्बर, 1956-10 अप्रैल, 1962 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
स्वर्ण सिंह 10 अप्रैल, 1962-21 सितम्बर, 1963 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
ए. सी. दासप्पा 21 सितम्बर, 1963-08 जून, 1964 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
एस. के. पाटिल 09 जून, 1964-12 मार्च, 1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
सी. एम. पूनाचा 13 मार्च, 1967-14 फरवरी, 1969 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
राम सुभग सिंह 14 फरवरी, 1969-04 नवम्बर, 1969 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पी. गोविन्द मेनन 04 नवम्बर, 1969-18 फरवरी, 1970 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
गुलजारीलाल नंदा 18 फरवरी, 1970-17 मार्च, 1971 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
के. हनमुन्थैया 18 मार्च, 1971-22 जुलाई, 1972 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
टी. ए. पई 23 जुलाई, 1972-04 फरवरी, 1973 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
ललित नारायण मिश्रा 05 फरवरी, 1973-02 जनवरी, 1975 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कमलापति त्रिपाठी 11 फरवरी, 1975-23 मार्च, 1977 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
मधु दंडवते 26 मार्च, 1977-28 जुलाई, 1979 जनता पार्टी
टी. ए. पई 30 जुलाई, 1979-13 जनवरी, 1980 जनता पार्टी (सेक्युलर) & भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कमलापति त्रिपाठी 14 जनवरी, 1980-12 नवम्बर, 1980 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
केदार पांडे 12 नवम्बर, 1980-14 जनवरी, 1982 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
प्रकाश चंद्र सेठी 15 जनवरी, 1982-02 सितम्बर, 1982 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
ए. बी. ए. गनी खाँ चौधरी 02 सितम्बर, 1982-31 दिसम्बर, 1984 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
बंसी लाल 31 दिसम्बर, 1984-04 जून, 1986 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
मोहसिना किदवई 24 जून, 1986-21 अक्टूबर, 1986 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
माधवराव सिंधिया 22 अक्टूबर, 1986-01 दिसम्बर, 1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जॉर्ज फर्नांडिस 05 दिसम्बर, 1989-10 नवम्बर, 1990 जनता दल
जनेश्वर मिश्र 21 नवम्बर, 1990-21 जून, 1991 समाजवादी जनता पार्टी
सी. के. जाफर शरीफ 21 जून, 1991-16 अक्टूबर, 1995 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
राम विलास पासवान 01 जून, 1996-19 मार्च, 1998 संयुक्त मोर्चा (जनता दल)
नीतीश कुमार 19 मार्च, 1998-05 अगस्त, 1999 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)
राम नाइक 06 अगस्त, 1999-12 अक्टूबर, 1999 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)
ममता बनर्जी 13 अक्टूबर, 1999-15 मार्च, 2001 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)
नीतीश कुमार 20 मार्च, 2001-22 मई, 2004 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)
लालू प्रसाद यादव 23 मई, 2004-25 मई, 2009 संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए)
ममता बनर्जी 26 मई, 2009-19 मई, 2011 संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए) & राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)
दिनेश त्रिवेदी 12 जुलाई, 2011-14 मार्च, 2012 संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए)
मुकुल रॉय 20 मार्च, 2012-21 सितम्बर, 2012 संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए)
सी. पी. जोशी 22 सितम्बर, 2012-28 अक्टूबर, 2012 संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए)
पवन कुमार बंसल 28 अक्टूबर, 2012-10 मई, 2013 संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए)
सी. पी. जोशी 11 मई, 2013-16 जून, 2013 संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए)
मल्लिकार्जुन खड़गे 17 जून, 2013-25 मई, 2014 संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए)
डी. वी. सदानंद गौड़ा 26 मई, 2014-09 नवम्बर, 2014 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)
सुरेश प्रभु 10 नवम्बर, 2014-03 सितम्बर, 2017 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)
पीयूष गोयल 03 सितम्बर, 2017-अब तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए)

 

हमने इस पोस्ट में भारत के प्रथम रेल मंत्री कौन है भारत के प्रथम रेल मंत्री कौन था भारत का रेल मंत्री कौन है 2019 भारत के प्रथम रेल मंत्री कौन थे भारत के रेल मंत्री का नाम क्या है बिहार के रेल मंत्री का नाम बिहार के रेल मंत्री कौन है 2018 भारत के रेल मंत्री कौन है 2019 railway minister of india 2019 who is the railway minister of india railway minister of india 2019 rail mantri of india 2018 rail mantri 2019 rail mantri list railway minister of bihar finance minister of india  से संबंधित  जानकारी दी हैऔर आगे आने वाली परीक्षाओं में भी इनमें से काफी प्रश्न पूछे जा सकते हैं. तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह  जानकारी  फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button