परमवीर चक्र विजेताओं की सूची 2019 इन हिंदी
परमवीर चक्र विजेताओं की सूची 2019
Param Vir Chakra 2019 Winners List In Hindi -आज सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम में समान्य ज्ञान के सेक्शन में पुरस्कार से सबंधित बहुत से प्रश्न पूछे जाते है क्योकि पुरस्कार समान्य ज्ञान का एक इम्पोर्टेन्ट पार्ट है इसलिए यदि कोई उमीदवार किसी कॉम्पीटिशन एग्जाम की तेयारी कर रहा है तो उसे पुरस्कार सबंधित समान्य ज्ञान होना चाहिए इसलिए आज हम यंहा परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के बारे में बतायेंगे यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: आईएएस, शिक्षक, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए एवं अन्य सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपको परमवीर चक्र से सम्मानित व्यक्तियों से सबंधित जानकारी होनी चाहिए इनमे से प्रश्न अक्सर एग्जाम में पूछे जाते है |
परमवीर चक्र
‘परमवीर चक्र’ का शाब्दिक अर्थ है “वीरता का चक्र”। संस्कृति के शब्द “परम”, “वीर” एवं “चक्र” से मिलकर यह शब्द बना है।
परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च शौर्य सैन्य अलंकरण है जो दुश्मनों की उपस्थिति में उच्च कोटि की शूरवीरता एवं त्याग के लिए प्रदान किया जाता है। ज्यादातर स्थितियों में यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। इस पुरस्कार की स्थापना 26 जनवरी 1950 को की गयी थी जब भारत गणराज्य घोषित हुआ था। भारतीय सेना के किसी भी अंग के अधिकारी या कर्मचारी इस पुरस्कार के पात्र होते हैं एवं इसे देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न के बाद सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समझा जाता है। इससे पहले जब भारतीय सेना ब्रिटिश सेना के तहत कार्य करती थी तो सेना का सर्वोच्च सम्मान विक्टोरिया क्रास हुआ करता था।
पुरस्कार का वर्ग | युद्धकालीन शौर्य पुरस्कार |
स्थापना वर्ष | 26 जनवरी 1950 |
देश | भारत |
प्रथम विजेता | मेजर सोमनाथ शर्मा (मरणोपरांत) |
आखिरी विजेता | कैप्टन विक्रम बत्रा (1999) |
परमवीर चक्र को दी जाने वाली पुरस्कार राशि:
लेफ्टीनेंट या उससे कमतर पदों के सैन्य कर्मचारी को यह पुरस्कार मिलने पर उन्हें (या उनके आश्रितों को) नकद राशि या पेंशन देने का भी प्रावधान है। हालांकि पेंशन की न्यून राशि जो सैन्य विधवाओं को उनके पुनर्विवाह या मरने से पहले तक दी जाती है अभी तक विवादास्पद रही है। मार्च 1999 में यह राशि बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दी गयी थी। जबकि कई प्रांतीय सरकारों ने परमवीर चक्र से सम्मानित सैन्य अधिकारी के आश्रितों को इससे कहीं अधिक राशि की पेंशन मुहैय्या करवाती है।
परमवीर चक्र हासिल करने वाले शूरवीरों में सूबेदार मेजर बन्ना सिंह ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जो कारगिल युद्ध तक जीवित थे। सूबेदार सिंह जम्मू कश्मीर लाइट इनफेन्ट्री के आठवें रेजीमेंट में कार्यरत थे।
वर्ष 1947 से अब तक परमवीर चक्र विजेताओं की सूची:
सम्मानित व्यक्ति का नाम | वर्ष | टिप्पणी |
मेजर सोमनाथ शर्मा | 03 नवंबर, 1947 | मरणोपरांत |
लांस नायक करम सिंह | 13 अक्टूबर, 1948 | – |
सेकेंड लेफ़्टीनेंट राम राघोबा राणे | 08 अप्रैल, 1948 | – |
नायक यदुनाथ सिंह | फरवरी 1948 | मरणोपरांत |
कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह | 17-18 जुलाई, 1948 | मरणोपरांत |
कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया | 05 दिसम्बर, 1961 | मरणोपरांत |
मेजर धनसिंह थापा | 20 अक्टूबर, 1962 | – |
सूबेदार जोगिंदर सिंह | 23 अक्टूबर, 1962 | मरणोपरांत |
मेजर शैतान सिंह | 18 नवंबर, 1962 | मरणोपरांत |
कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हामिद | 10 सितंबर, 1965 | मरणोपरांत |
लेफ्टीनेंट कर्नल आर्देशिर तारापोर | 15 अक्टूबर, 1965 | मरणोपरांत |
लांस नायक अलबर्ट एक्का | 03 दिसम्बर, 1971 | मरणोपरांत |
फ्लाईंग आफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों | 14 दिसम्बर, 1971 | मरणोपरांत |
लेफ्टीनेंट अरुण क्षेत्रपाल | 16 दिसम्बर, 1971 | मरणोपरांत |
मेजर होशियार सिंह | 17 दिसम्बर, 1971 | – |
नायब सूबेदार बन्ना सिंह | 23 जून, 1987 | – |
मेजर रामास्वामी परमेश्वरन | 25 नवंबर, 1987 | मरणोपरांत |
लेफ्टीनेंट मनोज कुमार पांडे | 03 जुलाई, 1999 | मरणोपरांत |
ग्रेनेडियर योगेन्द्र सिंह यादव | 04 जुलाई, 1999 | – |
राइफलमैन संजय कुमार | 05 जुलाई, 1999 | – |
कैप्टन विक्रम बत्रा | 06 जुलाई, 1999 | मरणोपरांत |
भारत की सैन्य क्षमता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न indian army general knowledge in hindi
1. भारत की रक्षा सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?
उत्तर:-राष्ट्रपति
2. इणिडया गेट जो आज दिल्ली की शोभा बढ़ा रहा है वह किस विश्व युद्ध में शहीद सैनिकों की स्मृति में बना स्मारक है
उत्तर:- प्रथम विश्व युद्ध
3. भारत का सर्वोच्च वीरता पदक कौनसा है?
उत्तर:- परमवीर चक्र
4. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ( NDA) कहाँ स्थित है?
उत्तर:- खडगवासला ( पुणे )
5. भारत के प्रथम रक्षा मंत्री कौन थे?
उत्तर:- बलदेव सिंह
6. प्रथम परमवीर चक्र विजेता कौन हैं?
उत्तर:- मेजर सोमनाथ शर्मा
7. भारतीय वायु सेना में मार्शल की पदवी प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?
उत्तर:- अर्जन सिंह
8. राष्ट्रीय कैडेट कोर ( NCC) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
उत्तर:-1948 में
9. नाग किस प्रकार प्रक्षेपास्त्र है?
उत्तर:- सतह-से-सतह पर मारक टैंक भेदी प्रक्षेपास्त्र
10. जल, थल और वायु सेना का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर:- नई दिल्ली में
11. विश्व भ्रमण करने वाला भारतीय नौसेना का पहला पोत कौन सा है?
उत्तर:- आईएनएस तरंगिणी
12. भारतीय वायु सेना का पहला नाम क्या है?
उत्तर:- रायल इणिडयन एयर फोर्स
13. भारतीय थल सेना, नौसेना, वायुसेना दिवस किस तिथि को मनाते हैं?
उत्तर:- क्रमश: 15 जनवरी, 4 दिसम्बर, 8 अक्टूबर
14. भारतीय थल सेना के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशा किस नाम से प्रसिद्ध् थे।
उत्तर:- सैम बहादुर
15. भारत का पहला पनडुब्बी संग्रहालय कहाँ स्थापित किया गया है?
उत्तर:- विशाखापÍनम ( आन्ध्रप्रदेश )
16. देश में निर्मित पहली परमाणु पनडुब्बी कौनसी है?
उत्तर:- आईएनएस अरिहन्त
17. प्रथम विश्व युद्ध में भारतीय सेना बड़ी बहादुरी के साथ लड़ी उसे कितने विक्टोरिया क्रॉस प्राप्त हुए?
उत्तर:- 21 विक्टोरिया क्रॉस
18. अब्दुल हामिद सेना का वह हवलदार था, जिसने 1965 के युद्ध में अकेले तीन पेंटन टैंक नष्ट किए थे। इसे मरणोपरान्त कौन-सा सम्मान दिया गया था?
उत्तर:- परमवीर चक्र
19. पाकिस्तानी मेजर जनरल नियाजी 1971 में भारतीय सेना के किस लेफ्टिनेंट जनरल के सम्मुख आत्मसमर्पण किया था?
उत्तर:- जगजीत सिंह अरोड़ा
20. भारतीय सैन्य अकादमी का पूरा नाम क्या था?
उत्तर:- आर्म्ड फोर्सेज अकादमी
21. भारतीय नौसेना का सबसे पहला नाम क्या था?
उत्तर:- रायल इंडिया मेरीन
22. देश में सैन्य प्रशिक्षण देने वाले सर्वप्रथम संस्थान का नाम बताएँ ?
उत्तर:- डेली कालेज, इन्दौर
23. आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कालेज कहाँ स्थित हैं?
उत्तर:- पुणे में
हमने इस पोस्ट में 21 परमवीर चक्र परमवीर चक्र विजेते परमवीर चक्र मराठी माहिती महावीर चक्र महावीर चक्र मराठी माहिती परमवीर चक्र विजेता मराठी माहिती परमवीर चक्र 2019 परमवीर चक्र पुरस्कार प्राप्त सैनिकों के नाम param vir chakra winners list param vir chakra 2019 param vir chakra 2017 param vir chakra information in marathi param vir chakra 2018 winner param vir chakra winners stories in hindi pdf से संबंधित जानकारी दी हैऔर आगे आने वाली परीक्षाओं में भी इनमें से काफी प्रश्न पूछे जा सकते हैं. तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.