Samanya Gyan

भारत के 10 प्रमुख पड़ोसी देशों के नाम, उनकी राजधानी

भारत के 10 प्रमुख पड़ोसी देशों के नाम, उनकी राजधानी

Neighbouring Countries Of India And Their Capitals In Hindi – सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम के समान्य ज्ञान के सेक्शन के अन्दर भारत के प्रमुख पड़ोसी देशों के नाम, उनकी राजधानी से सबंधित प्रश्न जरुर पूछे जाते है क्योकि भारत के  प्रमुख पड़ोसी देशों के नाम, उनकी राजधानी से सबंधित प्रश्न समान्य ज्ञान का एक इम्पोर्टेन्ट पार्ट है और भारत के 10 प्रमुख पड़ोसी देशों के नाम, उनकी राजधानी  से सबंधित से रिलेटेड बहुत ज्यादा प्रश्न बनते है इसलिए यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: आईएएस, शिक्षक, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए एवं अन्य सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपको प्राचीन भारत के प्रमुख उद्योगों से सबंधित जानकारी होनी चाहिए यंहा हमने भारत के 10 प्रमुख पड़ोसी देशों के नाम, उनकी राजधानी से सबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी  है इनमे से प्रश्न अक्सर एग्जाम में पूछे जाते है |

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, अंग्रेज़ी: Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं।

2017 में भारतीय अर्थव्यवस्था मानक मूल्यों (सांकेतिक) के आधार पर विश्व का छठा सबसे बड़ा और क्रय-शक्ति समता (पर्चेजिंग पावर पैरिटी) के आधार पर विश्व की तीसरी[18] सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है।1991के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है|

भारत का इतिहास

भारत का इतिहास भारत का इतिहास कई हजार साल पुराना माना जाता है। मेहरगढ़ पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है जहाँ नवपाषाण युग (7000 ईसा-पूर्व से 2500 ईसा-पूर्व) के बहुत से अवशेष मिले हैं। सिन्धु घाटी सभ्यता, जिसका आरंभ काल लगभग 3300 ईसापूर्व से माना जाता है प्राचीन मिस्र और सुमेर सभ्यता के साथ विश्व की प्राचीनतम सभ्यता में से एक हैं। इस सभ्यता की लिपि अब तक सफलता पूर्वक पढ़ी नहीं जा सकी है। सिंधु घाटी सभ्यता वर्तमान पाकिस्तान और उससे सटे भारतीय प्रदेशों में फैली थी। पुरातत्त्व प्रमाणों के आधार पर 1 9 00 ईसा पूर्व के आसपास इस सभ्यता का अक्स्मात पतन हो गया। 19 वी शताब्दी के पाश्चात्य विद्वानों के प्रचलित दृष्टिकोणों के अनुसार आर्यों का एक वर्ग भारतीय उप महाद्वीप की सीमाओं पर 1900 ईसा पूर्व के आसपास पहुंचा और पहले पंजाब में बस गया और यहीं ऋग्वेद की ऋचाओं की रचना की गई। आर्यों द्वारा उत्तर तथा मध्य भारत में एक विकसित सभ्यता का निर्माण किया गया, जिसे वैदिक सभ्यता भी कहते हैं। प्राचीन भारत के इतिहास में वैदिक सभ्यता सबसे प्रारंभिक सभ्यता है जिसका संबंध आर्यों के आगमन से है। इसका नामकरण आर्यों के प्रारम्भिक साहित्य वेदों के नाम पर किया गया है। आर्यों की भाषा संस्कृत थी और धर्म “वैदिक धर्म” या “सनातन धर्म” के नाम से प्रसिद्ध था, बाद में विदेशी आक्रांताओं द्वारा इस धर्म का नाम हिन्दू पड़ा।

भारत के 10 प्रमुख पड़ोसी देशों की सूची:

  • पाकिस्तान: पाकिस्तान भारत के पश्चिम में है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद है। 20 करोड़ की आबादी के साथ पाकिस्तान दुनिया का छठा बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान को छोड़कर भारत के सभी पड़ोसी राज्यों से अच्छे संबंध हैं। वे जम्मू-कश्मीर को हड़पना चाहते हैं। उन्होंने भारत की उत्तर-पश्चिमी सीमाओं पर अघोषित युद्ध छेड़ रखा है। पाकिस्तान और भारत के बीच 4 बार युद्ध भी हुआ है, 1947, 1965, 1971, 1999 में। पाकिस्तान भारत के विभाजन का परिणाम है। पाकिस्तान का जन्म 14 अगस्त 1947 को हुआ था।;
  • अफगानिस्तान: अफ़ग़ानिस्तान इस्लामिक गणराज्य दक्षिणी मध्य एशिया में अवस्थित देश है, जो चारो ओर से जमीन से घिरा हुआ है। अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल है। इसके पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, कज़ाकस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान है।
  • श्री लंका: भारत से लगभग 80 किलोमीटर दूर, हिन्द महासागर में बसा श्री लंका एक द्वीप है। श्रीलंका की राजधानी कोलम्बों है। सन् 1972 तक इसे सीलोन नाम से जाना जाता था। श्रीलंका 04 फरवरी 1948 को स्वतंत्र हुआ था। यहां पर शिक्षा का स्तर बहुत अच्छा है और 90% लोग शिक्षित हैं। यहां का प्रमुख धर्म बौद्ध है। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है।
  • बांग्लादेश: बांग्लादेश हमारा एक और पड़ोसी देश है। यह पहले पूर्वी पाकिस्तान कहलाता था। बांग्लादेश की राजधानी ढाका है। लेकिन 16 दिसम्बर, 1971 को यह स्वतंत्र देश बन गया और बांगलादेश कहलाने लगा। इसके एक ओर म्यांमार है, तो तीन तरफ भारत के कई प्रदेश। बांग्लादेश की प्रमुख भाषा बंगाली है और प्रमुख धर्म इस्लाम है। शेख मुजीब स्वतंत्र बांग्लादेश के प्रथम राष्ट्रपति बने परन्तु कुछ समय पश्चात् उनकी एक षड्‌यंत्र में हत्या कर दी गई। कविगुरु रविन्द्रनाथ ठाकुर के बोल ”अमार सोनार बांग्ला” बांग्लादेश का राष्ट्रगीत है। बांग्लादेश विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मुस्लिम राष्ट्र हैं।
  • म्यांमार (बर्मा): भारत के पूर्व में म्यांमार (बर्मा) देश है। म्यांमार की राजधानी नैप्यीदा है। यहां बरमी भाषा बोली जाती है और बौद्ध धर्म प्रमुख धर्म है । 04 फरवरी 1948 को यह अंग्रेजी दासता से मुक्त होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। म्यांमार में धान का उत्पादन बहुत अधिक होता है। यह देश आर्थिक दृष्टि से बहुत पिछड़ा हुआ माना जाता हैं।
  • मालदीव: मालदीव गणराज्य, हिंद महासागर में स्थित एक द्वीप देश है, जिसका फेलाव भारत के लक्षद्वीप टापू की उत्तर-दक्षिण दिशा में है। यह लक्षद्वीप सागर में स्थित है। मालदीव की राजधानी माले है , जिसकी आबादी 103,693 (2006) है।मालदीव जनसंख्या और क्षेत्र, दोनों ही प्रकार से एशिया का सबसे छोटा देश है।
  • भूटान: भूटान हमारा एक और पड़ोसी देश है। पूर्वी हिमालय में स्थित भूटान एक छोटा-सा देश है। भूटान की राजधानी थिम्पू है। भूटान के उत्तर में चीन और दक्षिण में भारत है। ऊँचे पर्वतों में स्थित यहां की भूमि बड़ी उपजाऊ है और यहां घने वन हैं। भूटान का प्रमुख धर्म बौद्धधर्म है। भूटान के राजा जिग्में सिंगे वांगचुक हैं। आर्थिक दृष्टि से भूटान एक गरीब और पिछड़ा हुआ देश है। यहां मुख्यत: धान की खेती होती हैं ।
  • नेपाल: नेपाल भी भारत का एक पड़ोसी देश है। यह देश भी हिमालय में स्थिति एक पिछड़ा हुआ राज्य है। नेपाल की राजधानी काठमाण्डू है और प्रमुख भाषा नेपाली है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल प्रतिशत आधार पर विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल का राष्ट्रीय पशु गाय है। विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट नेपाल में ही स्थित है। यह पर्यटकों के लिए बहुत बड़ा आकर्षण है।
  • इंडोनेशिया: इंडोनेशिया गणराज्य दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है। इंडोनेशिया की जनसंख्या लगभग 23 करोड़ है, यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है।
  • चीन: चीन भारत का सबसे बड़ा पड़ोसी देश है। चीन जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश है, परन्तु क्षेत्रफल की दृष्टि से इसका स्थान तीसरा है। चीन की राजधानी बीजिंग और प्रमुख भाषा मंडारिन (चीनी) है। यह एक गणतंत्र है जहां कस्तुनिस्ट शासन है। भारत की तरह चीन भी एक कृषि प्रधान देश है। धान, चाय, तम्बाकू, चीनी आदि यहां के प्रमुख उत्पाद हैं। चीन एक शक्तिशाली और विकासशील देश है।

विश्व के प्रमुख देश, राजधानी एवं उनकी मुद्राओं की सूची:

देश राजधानी मुद्राएं
भारत नई दिल्ली रुपया
पाकिस्तान इस्लामाबाद रुपया
नेपाल कांठमांडू नेपाली रुपया
श्रीलंका श्री जयवर्धनापुरा-कोट्टी, कोलम्बो श्रीलंकाई रुपया
बांग्लादेश ढाका टका
भूटान थिम्पू भूटानी नगुल्त्रुम(Bhutanese Ngultrum/Indian Rupee)
म्यांमार नेपयिडाव क्यात
अफ़ग़ानिस्तान काबुल अफगानी
तुर्कमेनिस्तान (तुर्कमेनिया) अश्गाबात मानात
चीन बीजिंग युआन
मंगोलिया उलानबटोर तुगरिक
जापान टोक्यो येन
ताइवान ताइपे डॉलर
थाईलैंड बैंकॉक थाईबेहत
वियतनाम हनोई डोंग
कम्बोडिया नाम पेन्ह रिएल
उतरी कोरिया प्योंगयांग वॉन
दक्षिण कोरिया सियोल वॉन
हॉंग कांग विक्टोरिया डॉलर
फिलीपींस मनीला पेसो
सिंगापुर सिंगापुर सिंगापुरी डॉलर
इंडोनेशिया जकार्ता रुपया
मलेशिया क्वालालम्पुर मलेशियाई रिंग्गिट
ईरान तेहरान रियाल
इराक बगदाद इराकी दिनार
तुर्की अंकारा लीरा
संयुक्त अरब अमीरात आबूधाबी दिरहम
सऊदी अरब रियाद सऊदी रियाल
कुवैत कुवैत सिटी कुवैती दिनार
सीरिया दमिश्क सीरियन पॉउण्ड
लेबनान बेरुत पाउंड
कजाकिस्तान अस्ताना रूबल
जॉर्डन अम्मान जॉर्डन दिनार
इजरायल जेरुसलम इजरायली नई शेकेल
क़तर दोहा रियाल
मिस्र काहिरा पाउंड
दक्षिण अफ्रीका प्रिटोरिया रैंड
लिबिया त्रिपोली दिनार
मोरक्को रबात दरहम
नाइजीरिया लागोस नैरा
अंगोला लुआंडा क्वांज़ा
नामीबिया विंडहॉक रैंड
सूडान खारतूम पाउंड
दक्षिणी सूडान जुबा पाउंड
कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य किंशासा कांगोलिस फ्रांक
सोमलिया मोगादिश शिलिंग
सेशेल्स विक्टोरिया रुपया
इथोपिया अदिस अबाबा बिर्र
युगांडा कम्पाला शिलिंग
बोत्सवाना गेबोरोन पुला
कीनिया नैरोबी शिलिंग
मोरिशस पोर्ट लुइस रुपया
तंजानिया दोदोमा तंजानियाई शिलिंग
जाम्बिया लुसाका क्वाचा
अल्जीरिया अल्जीयर्स दिनार
रवांडा केगाली फ्रैंक
जिम्बाब्वे हरारे डॉलर
सेनेगल डकार फ्रैंक
बुर्किनाफासो क्वागदौगो फ्रैंक
कांगो गणराज्य ब्राजविले फ्रैंक
माली बमाको फ्रैंक
मोजाम्बिक मपूतो मेटिकल
ग्रीस एथेंस यूरो
बेल्जियम ब्रुसेल्स यूरो
डेनमार्क कोपेनहेगन क्रोन
फ्रांस पेरिस यूरो
स्पेन मेड्रिड यूरो
पुर्तगाल लिस्बन यूरो
इटली रोम यूरो
बुल्गारिया सोफिया लेवा
ग्रेट ब्रिटेन (यूनाइटेड किगंडम) लन्दन पाउंड स्टर्लिंग
रूस मास्को रूबल
पोलैंड वारसा जिलोटी
हंगरी बुडापेस्ट फ्रोरिंट
नॉर्वे ओस्लो क्रौन
जर्मनी बर्लिन यूरो
नीदरलैंड एम्स्टरडम यूरो
आइसलैंड रेक्जाविक आइसलैंडिक क्रोना
चेक गणराज्य प्राग कोरुना
स्वीडन स्टॉकहोम क्रोना
स्विट्ज़रलैंड बर्न फ्रैंक
यूक्रेन कीव हिरविनिया
जॉर्जिया तिब्लिसी रूबल
साइप्रस निकसिया यूरो
ऑस्ट्रिया वियना यूरो
स्लोवाक गणराज्य ब्रातिस्लावा यूरो
रोमानिया बुखारेस्ट ल्यू
आयरलैंड डबलिन यूरो
वेटिकन सिटी वेटिकन सिटी यूरो
संयुक्त राज्य अमेरिका वांशिगटन डॉलर
कनाडा ओटावा डॉलर
मैक्सिको मैक्सिको सिटी पीसो
क्यूबा हवाना पीसो
ग्रीनलैंड रुक (गड्याव) क्रोन
पनामा पनामा सिटी वाल्बोआ
बारबाडोस ब्रिजटाउन डॉलर
अलसल्वाडोर सान सल्वाडोर कोलन
हैती पोटओ प्रिंस गौर्ड
जमैका किंग्स्टन डॉलर
त्रिनिदाद एंड टोबैगो पोर्ट ऑफ़ स्पेन डॉलर
अर्जेंटीना ब्यूनस आयर्स आस्ट्रल
ब्राजील ब्रासीलिया ब्राजीली रियल
चिली सेंटियागो पीसो
कोलम्बिया बोगोटा पीसो
फ्रेंच गुयाना कोयेन्ने फ्रैंक
पराग्वे असंस्यान गुआरानी
पेरू लीमा न्यवोसोल
उरुग्वे मोंटेवीडियो पीसो
वेनेजुएला कराकस बोलिवर
ऑस्ट्रेलिया कैनबरा डॉलर
फिजी सूवा डॉलर
न्यूजीलैंड वेलिंग्टन डॉलर
सामोआ अपिया समोअन टाला
बहरीन मनामा बहरीनी दीनार

 

हमने इस पोस्ट में  देश राजधानी और मुद्रा pdf download देश और राजधानी देश और राजधानी pdf भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी भारत के पड़ोसी देश व उनकी राजधानी विभिन्न देशों की मुद्राओं के चित्र सभी देशों के नाम हिंदी में एशिया के देश और उनकी राजधानी important countries and their capitals and currencies pdf important country capital and currency for bank exam country capital and currency list famous countries and their capitals and currencies से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button