Online Test

Jawahar Navodaya Vidyalaya Qestion Paper 2021 Class 6

Jawahar Navodaya Vidyalaya Qestion Paper 2021 Class 6

जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र 2021  – JNVST Class 6 के लाखों उम्मीदवार हर साल तैयारी करते है .उन्हें अपनी तैयारी पिछले साल के पेपरों से करनी चाहिए .इससे उम्मीदावर की तैयारी अच्छे से हो जाती है .और इस से उम्मीदवार को पता चल जाता है कि इस एग्जाम में पिछली बार कैसे प्रश्न पूछे गए थे .इसलिए Jawahar Navodaya Vidyalaya Class 6 की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इस पोस्ट में JNVST Class 6th परीक्षा से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए .इन्हें आप अच्छे से याद करे.यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे.

1. 7 विभिन्न अंकों से बनी न्यूनतम संख्या तथा 6 विभिन्न अंकों से बनी अधिकतम संख्या का अन्तर है?
• 1
• 35802
• 38502
• 999998

Answer
1

2. 893645 तथा 635489 के योग में से जिस संख्या को घटाने पर संख्या 1000000 प्राप्त हो, वह संख्या है

• 106355
• 364511
• 51329
• 529134

Answer
529134

3. जब 90.0675 को 15 से भाग दिया जाता है, तो भागफल होगा?

• 6.0045
• 6.0450
• 60.0450
• 0.6045

Answer
6.0045

4. एक कमीज के लिए 2 मी. 75 सेमी. कपड़ा चाहिए ऐसी 6 कमीजों के लिए कितना कपड़ा लेना होगा?

• 15 मी. 50 सेमी.
• 16 मी. 50 सेमी.
• 18 मी.
• 21 मी.

Answer
16 मी. 50 सेमी.

5. कितने समय में ₹ 4250, 8% वार्षिक दर से साधारण ब्याज पर ₹ 5610 हो जाएंगे?

• 8 वर्ष
• 6 वर्ष
• 5 वर्ष
• 4 वर्ष

Answer
4 वर्ष

6. टमाटर के भार में 90% पानी होता है। 25 किग्रा. टमाटरों में पानी का भार है?

• 24 किग्रा.
• 22.5 किग्रा.
• 21 किग्रा.
• 19.5 किग्रा.

Answer
22.5 किग्रा.

7. 0.1/.01 + .01/0.1 का मान है?

• 101/10
• 1101/100
• 11/10
• 1001/100

Answer
101/10

8. 5-अंकीय छोटी-से-छोटी संख्या, जो 75 से पूर्णतया विभाजित होती है, है

• 10025
• 10050
• 10075
• 9975

Answer
10050

9. यदि एक वर्ग की प्रत्येक भुजा दोगुनी कर दी जाए, तो इसका परिमाप होगा?

• 2 गुना
• 3 गुना
• 4 गुना
• 8 गुना

Answer
2 गुना

10. संख्या श्रेणी 80, 10, 70, 15, 60, … का अगला पद है?

• 20
• 25
• 30
• 50

Answer
20

11. एक व्यक्ति 600 मी. लम्बा पुल 5 मिनट में पूरा पार कर लेता है। व्यक्ति की गति (किमी/घंटा में) होगी

• 3.6
• 7.2
• 8.4
• 9.6

Answer
7.2

12. एक परीक्षा में करन ने भावना से 10 अंक अधिक प्राप्त किए। ईशा ने भावना से 5 अंक कम प्राप्त किए। यदि तीनों के कुल प्राप्तांक 170 हैं, तो ईशा के प्राप्तांक क्या हैं?

• 65
• 55
• 50
• 45

Answer
50

13. तीन घंटियाँ क्रमशः 12 मिनट, 15 मिनट तथा 18 मिनट के अन्तराल में बजती हैं। यदि वे प्रातः 9 : 00 बजे एकसाथ बजीं, तो वे कब फिर एकसाथ बजेंगी?

• प्रातः 10 : 00 बजे
• प्रातः 11 : 00 बजे
• 12 : 00 बजे दोपहर
• 1 : 00 बजे दोपहर के बाद

Answer
12 : 00 बजे दोपहर

14. एक संगीत समारोह में प्रथम श्रेणी के लिए 15% टिकट आरक्षित हैं। यदि सारे टिकट बिक गए हैं तथा प्रथम श्रेणी के 171 टिकट हैं, तो कुल कितने टिकट बिके हैं?

• 1710
• 1600
• 1140
• 180

Answer
1140

15. वह बड़ी-से-बड़ी संख्या, जिससे यदि 280 और 1245 को भाग किया जाए, तो शेषफल क्रमशः 4 और 3 प्राप्त होंगे, है

• 138
• 148
• 145
• 178

Answer
138

16. एक व्यक्ति 8 घंटे प्रतिदिन कार्य करके एक काम को 12 दिनों में समाप्त कर सकता है। यदि वह 6 घंटे प्रतिदिन कार्य करे, तो वह काम समाप्त करेगा?

• 12 दिनों में
• 14 दिनों में
• 16 दिनों में
• 18 दिनों में

Answer
16 दिनों में

17. एक दुकानदार कोक की प्रत्येक बोतल ₹ 10 या 30 बोतलों का क्रेट ₹ 240 में बेचता है। यदि वन्दना को 185 बोतल कोक खरीदनी हो, तो उसे कितनी राशि देनी होगी?

• ₹ 1480
• ₹ 1490
• ₹ 1600
• ₹ 1850

Answer
₹ 1490

18. 5-अंकीय बड़ी-से-बड़ी विषम संख्या, जो अंकों 3, 5, 7, 9 तथा 0 से बनाई जा सकती है, है

• 90573
• 97530
• 97503
• 97053

Answer
97503

19. प्रथम दस अभाज्य संख्याओं के गुणनफल में इकाई के स्थान का अंक है?

• 6
• 4
• 2
• 0

Answer
0

20. दिया है, कि 4015 ÷ 11 = 365, तो 40.15 ÷ 1.1 बराबर है?

• 36.5
• 3.65
• 0.365
• 0.0365

Answer
36.5

21. एक ड्रम का 1/5 भाग दूध से भरा हुआ है। यदि इसको पूरा भरने के लिए 28 लीटर और दूध चाहिए, तो ड्रम का आयतन है?

• 30 लीटर
• 32 लीटर
• 35 लीटर
• 140 लीटर

Answer
35 लीटर

22. निम्न में से कौन 1.01 के समतुल्य है?

• 101%
• 10.1%
• 1.01%
• 1010%

Answer
101%
अनुच्छेद-1
पेनी कूड़े के ढेर में से बिल्ली के एक छोटे बच्चे को उठाकर घर लौटी, जिसकी आँखें अभी बन्द थीं। वह इतना छोटा था कि उसके शरीर का तापमान बनाए रखना भी कठिन था, इसलिए एक कम्बल के टुकड़े से जिंजर को लपेटे रखना जरूरी था। हर दो घंटे बाद, रात-दिन पेनी इस छोटे से प्राणी को खिलाती रहती थी। सरोगेट माँ के समान वह उसे अपनी गोद में उठाती और उसे पशु-चिकित्सक द्वारा दिया गया फॉर्मूला-मिश्रण बोतल से पिलाती। एक सप्ताह बाद उसने अपनी आँखें खोलीं और उसमें उत्सुकता जगी। अब उसे पीने की और चबाने की चीजें कछ अधिक चाहिए थीं। पाँच सप्ताह तक तो वह सारी रात सोता था और प्लेट से लपलप करके दूध पीता और उसको बोतल की आवश्यकता कभी-कभी ही पड़ती, वह भी भूख की अपेक्षा आराम और लगाव जताने के लिए।
23. अनुच्छेद में ‘प्यार’ का पर्यायवाची है?
• आराम
• लगाव
• उत्सुक
• जिंजर

Answer
लगाव

24. जिंजर फिर से स्वस्थ हो गया

• कम्बल में लपेटे जाने से
• कूड़े के ढेर से उठाए जाने से
• रात-दिन खिलाने से
• पशु-चिकित्सक के फॉर्मूले से

Answer
पशु-चिकित्सक के फॉर्मूले से

25. जिंजर को कम्बल में लपेटा गया था, क्योंकि वह

• मर रहा था
• बहुत छोटा था
• भूखा था
• कूड़े के ढेर पर मिला था

Answer
बहुत छोटा था

26. पाँच सप्ताह के बाद बिल्ली का बच्चा हो गया?

• उत्सुक
• कमजोर
• स्वस्थ
• नटखट

Answer
नटखट

27. एक सप्ताह बाद बिल्ली का बच्चा

• अधिक खाना-पीना चाहने लगा
• रात-दिन सोने लगा
• बोतल से भोजन लेने लगा
• शरीर का तापमान बढ़ाने लगा

Answer
अधिक खाना-पीना चाहने लगा
अनुच्छेद-21
एक राजा बहुत आलसी था। वह कोई शारीरिक काम नहीं करता था। परिणामस्वरूप वह बीमार पड़ गया। उसने डॉक्टर को बुलाकर कहा, “मुझे कोई दवाई दो और यदि तुम्हारी दवाई से मैं स्वस्थ नहीं हुआ, तो मैं तुम्हें मार दूंगा”। डॉक्टर जानता था कि राजा की बीमारी का कारण क्याहै? अगले दिन उसने राजा को कुछ गोलियाँ और एक जोड़ा डम्बल दिए और कहा, “श्रीमान जी, आप रोज दो गोलियाँ लीजिए और सवेरे तथा शाम एक घंटे तक इन डम्बलों को घुमाइए। याद रखिए, यदि आपको पसीना न आया, तो ये गोलियाँ असर नहीं करेंगी।” राजा ने रोज ऐसा ही किया और वह एक सप्ताह में ही स्वस्थ हो गया।
28. राजा था
• महान
• धनी
• आलसी
• उदार

Answer
आलसी

29. ‘अगले दिन’ का अर्थ है?

• बीता हुआ दिन
• आने वाला दिन
• छुट्टी का दिन
• कोई भी दिन

Answer
आने वाला दिन

30. राजा की बीमारी का कारण था?

• उसका आलस्य
• अस्वास्थ्यकर भोजन
• डम्बल का जोड़ा
• शारीरिक व्यायाम

Answer
उसका आलस्य

31. गोलियाँ असर नहीं करेंगी, अगर

• ठीक से नहीं ली गईं
• खाने के बाद ली गईं
• राजा ने पसीना न बहाया
• अगले दिन ली गईं

Answer
राजा ने पसीना न बहाया

32. अगर डॉक्टर राजा का इलाज न कर पाया, तो

• उसे डाँटा जाएगा
• उस पर हमला होगा
• उसे निकाल दिया जाएगा
• उसे मार दिया जाएगा

Answer
उसे मार दिया जाएगा
अनुच्छेद-3
ईसा पूर्व 776 से प्रत्येक 4 वर्ष बाद यूनानवासी बहुत बड़ा उत्सव मनाया करते थे। महान देवता जियूस के सम्मान में कलाकार, लेखक और खिलाड़ी एकत्रित होते थे। ओलम्पिया शहर में प्रतियोगिताएँ आयोजित होती थीं, इसलिए इस आयोजन को ओलम्पिक खेल कहा जाने लगा। उन दिनों ओलम्पिक खेलों में केवल खेलकूद की प्रतियोगिताएँ ही नहीं होती थीं, नाटक और कवियों द्वारा कविता पाठ होते तथा साथ ही दौड़ें भी। यूनानवासियों के लिए ये खेल मन और शरीर के मेल थे और जीतने का प्रयास देवताओं के राजा जियूस के प्रति सम्मान था। ये कार्यक्रम तीन दिन तक चलते थे। खिलाड़ी दौड़ते, कुश्ती लड़ते, घुड़सवारी करते और रथ दौड़ाते थे। खेल ओलम्पिक की शपथ से प्रारम्भ होते थे और पुरस्कार तथा दावत के साथ समाप्त होते थे।
33. ओलम्पिक खेल सर्वप्रथम कब आयोजित हुए थे?
• 1976 ई.
• 776 ई.पू.
• 776 ई.
• 1976 ई.पू.

Answer
776 ई.पू.

34. यूनानियों के लिए ओलम्पिक में जीतने का प्रयास करने का अर्थ था?

• जियूस का सम्मान
• खिलाड़ियों को पुरस्कार
• ईश्वर का उपहार
• ओलम्पिया का रिवाज

Answer
जियूस का सम्मान

35. ओलम्पिक किस शहर में आयोजित किए जाते थे?

• रोम
• पेरिस
• जियूस
• ओलम्पिया

Answer
ओलम्पिया

36. खेलों से मेल होता है?

• मन और शरीर का
• शरीर और आत्मा का
• आत्मा और ईश्वर का
• ईश्वर और मन का

Answer
मन और शरीर का

37. जियूस था?

• एक महान राजा
• एक ओलम्पिक देवता
• एक यूनानी देवता
• एक महान पहलवान

Answer
एक यूनानी देवता
अनुच्छेद-4
पशुओं के कल्याण के लिए काम कर रहे बहुत से संगठन सरकार और चिड़ियाघर के अधिकारियों से आग्रह करते रहे हैं कि मानव मनोरंजन के लिए सर्कसों के पशुओं का उपयोग बन्द किया जाए। वे चाहते हैं कि बाघों और हाथियों को |• जंजीरों से मुक्त किया जाए और उन्हें प्राकृतिक निवासों में रहने दिया जाए जहाँ वे स्वतंत्रता से घूम सकें। जिस प्रकार हम सब स्वतंत्र पैदा हए हैं और अपनी स्वतंत्रता को प्यार करते हैं उसी प्रकार पशु भी स्वतंत्रता चाहते हैं। हमें कोई अधिकार नहीं कि उनसे गुलामों जैसा व्यवहार करें, उनकी स्वतंत्रता छीनें और बिना किसी अपराध के कैदियों जैसा जीवन जीने के लिए उन्हें बाध्य करें?
38. मनुष्यों ने जानवरों से व्यवहार किया है –
• दयालुता से
• प्यार से
• परवाह से
• क्रूरता से

Answer
क्रूरता से

39. पहले वाक्य में प्रयुक्त ‘आग्रह’ शब्द का अर्थ है?

• निवेदन करना
• आदेश देना
• बाध्य करना
• अनुमति देना

Answer
निवेदन करना

40. निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘अपराध’ शब्द का प्रयोग ठीक नहीं हुआ है?

• पशुओं को मारना अपराध है
• पशुओं के प्रति दयालुता दिखाना अपराध है
• पशुओं को जंजीरों से बाँधना अपराध है
• पक्षियों को गोली मारना अपराध है

Answer
पशुओं के प्रति दयालुता दिखाना अपराध है

41. पशु अधिक प्रसन्न होंगे, यदि उन्हें

• सुरक्षित स्थानों में रखा जाए
• अपने निवासों में स्वतंत्र रहने दिया जाए
• कुछ सुरक्षा प्रदान की जाए
• चिड़ियाघर में रखा जाए

Answer
अपने निवासों में स्वतंत्र रहने दिया जाए

42. पशु कल्याण संगठन आग्रह करते रहे हैं?

• सर्कसों में पशुओं का उपयोग बन्द करने के लिए
• पशुओं को चिड़ियाघर में रखने के लिए
• पशुओं को कैद में रखने के लिए
• अधिक पशु-प्रदर्शनियाँ आयोजित करने के लिए

Answer
सर्कसों में पशुओं का उपयोग बन्द करने के लिए
अनुच्छेद-5
जल ही जीवन है। यह प्रकृति की बड़ी मूल्यवान देन है जिसका उपयोग समझदारी से किया जाना चाहिए। जागरुक होने से हमें बर्बादी रोकने में सहायता मिलेगी। कुछ सीधी-सी चीजें हैं जिन्हें हम सब आसानी से कर सकते हैं। हमें अपनी कारें धोने के लिए, घरों को धोने के लिए या लॉन की सिंचाई के लिए पीने वाले पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए। दाँत साफ करते समय, दाढ़ी बनाते समय या अपना चेहरा धोते समय नल को बहते हुए नहीं रहने देना चाहिए। बहते पानी से सब्जियाँ भी नहीं धोनी चाहिए, एक बर्तन में रखे पानी से धोना ठीक रहेगा। दो सरल सावधानियाँ हैं-जब इस्तेमाल न हो रहे हों, तो नलों को बन्द रखें और उन्हें लीक न करने दें। ये छोटे-छोटे कदम हैं पर जब एक-एक बूंद मूल्यवान हो, तो इन कदमों से बड़ा अन्तर पड़ सकता है।
43. ‘मूल्यवान’ शब्द का अर्थ है?
• अच्छा
• महँगा
• मजबूत
• कीमती

Answer
कीमती

44. अनुच्छेद का मुख्य विचार है?

• कारों को कैसे साफ करें?
• पानी को कैसे बचाएँ?
• अपने दाँतों की सफाई कैसे करें?
• सब्जियों को कैसे धोएँ?

Answer
पानी को कैसे बचाएँ?

45. हम पानी की बचत कर सकते हैं?

• कम पानी पीने से
• पकाने से पहले सब्जियाँ नहीं धोने से
• जब नल इस्तेमाल न हो रहे हों, तो उन्हें बन्द रखने से
• घरों की सफाई सप्ताह में एक बार करने से

Answer
जब नल इस्तेमाल न हो रहे हों, तो उन्हें बन्द रखने से

46. हमें सिर्फ एक बर्तन में पानी चाहिए?

• कारें धोने के लिए
• सब्जियाँ धोने के लिए
• लॉन की सिंचाई के लिए
• घरों की सफाई के लिए

Answer
सब्जियाँ धोने के लिए

47. ……. जैसे छोटी बात से भी पानी की बर्बादी हो सकती है।

• सब्जी धोने
• कारें धोने
• नल लीक होने
• लॉन की सिंचाई करने

Answer
नल लीक होने

इस पोस्ट में आपको Navodaya Vidyalaya Class VI Previous Years Paper जवाहर नवोदय विद्यालय प्रश्न पत्र 2020 कक्षा 6 Navodaya Question Paper 2019 Pdf Navodaya Entrance Exam Model Papers For 6th नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पेपर Class 6 नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पेपर Class 6 Pdf In Hindi जवाहर नवोदय विद्यालय एंट्रेंस एग्जाम मॉडल पेपर इन हिंदी JNVST Previous Year Question Papers For Class 6-9 JNVST Class 6 Previous Year Question Paper, JNVST Previous Year Question Papers With Solutions से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button