Online Test

Jawahar Navodaya Vidyalaya Exam Paper Class 6 in Hindi

Jawahar Navodaya Vidyalaya Exam Paper Class 6 in Hindi

जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा पेपर कक्षा 6 – जो उम्मीदवार JNV Entrance Class 6 परीक्षा की तैयारी कर रहे है ,उन्हें अपनी तैयारी प्रैक्टिस सेट मॉक टेस्ट ऑनलाइन टेस्ट इत्यादि से करनी चाहिए .इससे तैयारी अच्छे से हो जाती है. इस पोस्ट में आपको jawahar navodaya vidyalaya model paper class 6 jawahar navodaya vidyalaya sample paper class 6 जवाहर नवोदय विद्यालय एंट्रेंस एग्जाम मॉडल पेपर से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर एक ऑनलाइन टेस्ट के रूप में दिए गए .यह प्रश्न हर बार Jawahar Navodaya Vidyalaya की परीक्षाओं में पूछे जाते है . नीचे दिए गए ऑप्शन में से एक आंसर को चुने तो आपको यहा सही आंसर दिखा दिया जाएगा.

निर्देश (प्र.सं. 1 से 5 तक): प्रत्येक प्रश्न में चार चित्र (A), (B), (C) और (D) दर्शाए गए हैं। इन चार चित्रों में से तीन चित्र किसी विधि से एकसमान हैं, जबकि एक चित्र अन्य से भिन्न है। अन्य से भिन्न चित्र का चयन करें।

1. भिन्न चित्र का चयन करें।

• A
• B
• C
• D
उत्तर. B
________________________________________

2. भिन्न चित्र का चयन करें।
• A
• B
• C
• D
उत्तर. B
________________________________________

3. भिन्न चित्र का चयन करें।
• A
• B
• C
• D
उत्तर. B
________________________________________

4. भिन्न चित्र का चयन करें।
• A
• B
• C
• D
उत्तर. A
________________________________________

5. भिन्न चित्र का चयन करें।
• A
• B
• C
• D
उत्तर. D
________________________________________

6. यदि एक व्यक्ति 30 कि.मी./घंटा की चाल से जाता है, तो वह अपने गंतव्य स्थान पर 10 मिनट की देरी से पहुँचता है, जबकि 42 कि.मी./घंटा की चाल से चलने पर वह अपने गंतव्य स्थान पर 10 मिनट पहले पहुँच जाता है। तय की गई दूरी हैः

• 36 कि.मी.
• 35 कि.मी.
• 40 कि.मी.
• 42 कि.मी.
उत्तर. 35 कि.मी.

7. दोपहर बाद, 3 बजकर 5 मिनट को लिखा जाता है:

• 5.30 Am
• 5.30 Pm
• 3.50 Pm
• 3.05 Pm
उत्तर. 3.05 Pm

8. एक डिब्बे में 500 अण्डे हैं। 3/25 अण्डे टूट गए, शेष अण्डों का ⅘ भाग बेच दिया गया। शेष बचे अण्डों की संख्या है?

• 80
• 88
• 40
• 36
उत्तर. 88

9. एक फल विक्रेता एक रुपए के 2 के हिसाब से नींबू खरीदता है तथा तीन रुपए के 5 के हिसाब से बेचता है। उसका प्रतिशत लाभ क्या है?

• 8%
• 10%
• 15%
• 20%
उत्तर. 20%

10. 5,045 ग्राम बराबर है:

• 50 कि.ग्रा., 45 ग्राम
• 5 कि.ग्रा., 45 ग्राम
• 5 कि.ग्रा., 450 ग्राम
• 50 कि.ग्रा., 450 ग्राम
उत्तर. 5 कि.ग्रा., 45 ग्राम

11. बड़े-से-बड़ी तथा छोटे-से-छोटी 5 अंकों की संख्याएँ, जो अंकों 0, 3, 6, 7 तथा 9 से बनती हैं जब कोई अंक दोबारा नहीं आए, का अंतर है?

• 93951
• 67061
• 66951
• 60840
उत्तर. 66951

12. 12 मी. x 10 मी. के कक्ष की फर्श को पूरा ढकने के लिए 10 से.मी. x 8 से.मी. की कितनी आयताकार पट्टियों की आवश्यकता है?

• 12000
• 15000
• 10000
• 18000
उत्तर. 15000

13. प्रथम 100 प्राकृत संख्याओं में 3 और 5 दोनों से भाग हो जाने वाली संख्याओं की संख्या है:

• 10
• 9
• 7
• 6
उत्तर. 6

14. एक आयताकार प्लॉट की लंबाई इसकी चौड़ाई की दुगुनी है। 8 मी. भुजा वाला एक वर्गाकार तरणताल इस प्लॉट का ⅛ भाग घेरता है। प्लॉट की लंबाई है:

• 64 मी.
• 32 मी.
• 16 मी.
• 12 मी.
उत्तर. 32 मी.

15. कौन-सी राशि 8% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 4 वर्षों में ₹ 6,600 हो जाएगी?

• ₹ 6,000
• ₹ 5,000
• ₹ 4,000
• ₹ 6,200
उत्तर. ₹ 5,000

16. नीचे की कौन-सी संख्या 2.4 के बराबर नहीं है?

• 2⅖
• 22.5%
• 12/5
• 2 4/10
उत्तर. 22.5%

17. यदि 5.28 x 0.8 = 4.224 हो, तो 52.8 x 0.8 का मान क्या होगा?

• 42.24
• 4.224
• 422.4
• 4224
उत्तर. 42.24

18. एक कार 16% हानि पर ₹ 42,000 में बेची गई। कार का क्रय मूल्य क्या है?

• ₹ 68,000
• ₹ 50,000
• ₹ 26,000
• ₹ 26,250
उत्तर. ₹ 50,000

19. A एक संख्या है। A में 5 जोड़कर, प्राप्त संख्या को 10 से गुणा कीजिए। इस गुणनफल में से 8 घटाकर प्राप्त संख्या को 2 से भाग देने पर 151 प्राप्त होता है। संख्या A क्या है?

• 14
• 18
• 26
• 32
उत्तर. 26

20. निम्न में से कौन-सी संख्या है जो 8 से पूर्ण विभाजित हो जाती है लेकिन 12 से नहीं?

• 24, 48, 72
• 8, 16, 24
• 12, 24, 36
• 96, 192, 288
उत्तर. 8, 16, 24

21. 7 के प्रथम सात गुणजों का योग है :

• 156
• 176
• 196
• 216
उत्तर. 196

22. कितने वर्षों में कोई राशि 10% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से दोगुनी हो जाएगी?

• 2 वर्ष
• 5 वर्ष
• 10 वर्ष
• 15 वर्ष
उत्तर. 10 वर्ष

23. एक व्यक्ति ने एक स्कूटर ₹ 47,000 में खरीदा तथा उसने उस पर ₹ 3,000 मरम्मत कराने में खर्च किया इसके बाद उसने स्कूटर को ₹ 52,000 में बेच दिया। प्रतिशत लाभ या हानि कितना हुआ?

• हानि 4%
• लाभ 8%
• लाभ 4%
• हानि 8%
उत्तर. लाभ 4%

24. 6.666, 6.66 तथा 6.06 का योग क्या होगा?

• 1.9386
• 19.386
• 193.86
• 1938.6
उत्तर. 19.386

25. 30030, 30330, 30033 को बढ़ते क्रम में लिखने पर प्राप्त होता है:

• 30330, 30033, 30030
• 30033, 30030, 30330
• 30033, 30330, 30030
• 30030, 30033, 30330
उत्तर. 30030, 30033, 30330

26. 6 अंकों की बड़ी से बड़ी संख्या तथा 6 अंकों की छोटी से छोटी संख्या में अंतर है :

• 999990
• 899990
• 989990
• 899999
उत्तर. 899999

27. संख्या पैटर्न 7, 14, …., 56, 112 में लुप्त संख्या है।

• 21
• 24
• 25
• 28
उत्तर. 28

28. श्रेणी 1, 2, 4, 8, 16, …… का अगला पद क्या होगा?

• 20
• 64
• 24
• 32
उत्तर. 32

29. 800 का 6% कितना होगा?

• 12
• 48
• 80
• 60
उत्तर. 48

30. साधारण ब्याज की किस वार्षिक दर से चार वर्ष में ₹ 28,000 पर साधारण ब्याज ₹ 7,000 हो जाएगा?

• 5%
• 6¼ %
• 10%
• 12½%
उत्तर. 6¼ %

31. 23208 x 254 x 0 x 126 = _?

• 15351470
• 189765
• 0
• 232080
उत्तर. 0

32. एक कमरे की लम्बाई 24 मीटर तथा चौड़ाई 20 मीटर है। इसके अन्दर 0.4 मीटर लम्बी तथा 0.3 मीटर चौड़ी वाली टाइलें लगानी हैं। कुल टाइलों की संख्या कितनी होगी?

• 1500
• 4000
• 3000
• 2500
उत्तर. 4000

33. यदि 7.71 + 7.071 + 7.0071 + ….. = 21.79581, है, तो लुप्त संख्या है :

• 7.00711
• 7.00177
• 0.00771
• 0.070071
उत्तर. 0.00771

34. 13, 23 तथा 29 के लिए निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?

• सभी अभाज्य संख्याएँ हैं
• सभी भाज्य संख्याएँ हैं
• सभी सम संख्याएँ हैं
• सभी 3 से भाज्य हैं
उत्तर. सभी अभाज्य संख्याएँ हैं

35. 1/10 + 11/100 + 111/1000 का दशमलव तुल्य है :

• 1.111
• 0.111
• 0.321
• 0.1111
उत्तर. 0.321

36. 32 का अभाज्य गुणनखण्ड निम्न में से कौन-सा होगा?

• 2 X 2 X 2 X 2 X 2
• 3 X 3 X 2 X 2
• 2 X 2 X 8
• 2 X 2 X 2 X 4
उत्तर. 2 X 2 X 2 X 2 X 2

37. यदि 29 x 23 = 667 है, तो 0.29 x 0.23 का मान है :

• 6.67
• 0.667
• 0.0667
• 0.00667
उत्तर. 0.0667

38. जब 204340 को 17 से भाग किया जाए तो प्राप्त भागफल है :

• 1202
• 10022
• 12200
• 12020
उत्तर. 12020

39. 64, 120 तथा 144 का महत्तम समापवर्तक (HCF) है:

• 4
• 8
• 12
• 8640
उत्तर. 8

40. 84, 140 तथा 70 का ल.स. (LCM) है :

• 210
• 420
• 630
• 294
उत्तर. 420

अनुच्छेद – 1

कुछ लेखक कहते हैं कि शेर ऐसे दहाड़ता है कि उसकी दहाड़ की आवाज एक बार में दो-तीन दिशाओं से आती प्रतीत होती है। यह बात वैसे असंभव नहीं है, जैसी लगती है, क्योंकि पक्षियों की और कीटों की बहुत सी प्रजातियों में यही चकित कर देने वाली शक्ति होती है। स्पष्ट है कि यदि शेर के पास भी यह शक्ति है तो यह उसके लिए बहुत उपयोगी है। वह अपने शिकार को रात में आतंक की स्थिति में डाल देगा और वे इससे । डरकर उससे दूर भागने के बदले अपने शिकारी की ओर ही भाग सकते हैं।

41. आतंक का अर्थ है का भाव

• आश्चर्य
• बहुत भय
• बहुत दुख
• प्रसन्नता
उत्तर. बहुत भय

42. बहुत से ……. के पास यही शक्ति होती है।

• बाघों और लकड़बग्घों
• शिकार बनने वाले पशुओं
• बड़े लगने वाले पक्षियों
• पक्षियों और कीटों की प्रजातियों
उत्तर. पक्षियों और कीटों की प्रजातियों

43. शेर की दहाड़ आती हुई लगती है :

• आप यदि उसके पास हों
• एक ही दिशा से
• दो या तीन दिशाओं से
• केवल जंगली जानवरों को
उत्तर. दो या तीन दिशाओं से

44. ‘बहुत’ का पर्यायवाची है :

• जरूरी
• आशा करना
• अधिक
• सघन
उत्तर. अधिक

45. यह अद्भुत शक्ति शेर के लिए इस रूप में उपयोगी हो सकती है कि उसका शिकार

• उससे दूर भाग सकता है
• कई फीट दूर होने से सुन नहीं सकता
• उसकी ओर भागा आ सकता है
• छिपा ही रह सकता है
उत्तर. उसकी ओर भागा आ सकता है

अनुच्छेद-2

एक समय एक तोता था जो अन्य बहुत से तोतों के साथ एक अंजीर के पेड़ में रहता था। वे सब पके फलों को खाने का आनंद उठाते थे और पेड़ पर खुशी से रहते थे। कुछ साल में अंजीर का पेड़ बूढ़ा हो गया और उसने फल देना बंद कर दिया। | केवल एक को छोड़कर अधिकांश तोते उड़कर भाग गए। उसने कहीं भी जाने से इनकार कर दिया। देवताओं के राजा सक्का | ने तय किया कि वह तोते की परीक्षा लेगा। वह हंस का वेश बदलकर तोते के पास आया और पूछा कि उसने अभी तक पेड़ को क्यों नहीं छोड़ा। तोते ने उत्तर दिया, “मैं अपने मित्र को नहीं छोड़ सकता क्योंकि उसने बरसों तक मुझे भोजन दिया है।” यह सुनकर सक्का प्रसन्न हो गया। वह तुरंत अपने पुराने रूप में आ गया और बोला, “पेड़ के प्रति तुम्हारी भावनाओं से मैं प्रभावित हुआ।” उसके बाद उसने तोते से कहा, “तुम क्या चाहते हो, मुझसे माँगो।” तोते ने सम्मान में अपना सिर झकाया और कहा, “महाराज, मेरे मित्र ने अनेक वर्ष तक मझे शरण दी। उसे शक्ति दीजिए कि उसमें सालभर फल लगें जैसे पहले लगते थे।” “ऐसा ही हो’ सक्का ने कहा और वह अंजीर का वृक्ष जीवित हो गया और फलों से लद गया।

46. अधिकांश तोते उड़कर भाग गए क्योंकि :

• वे अब अंजीर के फल का आनंद नहीं ले सकते
• पेड़ चाहता था कि वे चले जाएँ
• वे हंस से डरते थे
• देवताओं का राजा चाहता था कि वे जाएँ
उत्तर. वे अब अंजीर के फल का आनंद नहीं ले सकते

47. कहानी हमें क्या बनने की शिक्षा देती है?

• ईमानदार
• सच्चा
• कृतज्ञ
• ध्यान रखनेवाला
उत्तर. कृतज्ञ

48. तोते ने सक्का से माँगा कि :

• अन्य तोतों को वापिस बुला ले
• पेड़ा सदा जीवित रहे
• पेड़ फिर से शरण दे
• पेड़ में सालभर फल लगे
उत्तर. पेड़ में सालभर फल लगे

49. तोते ने वहीं रहने का निर्णय किया क्योंकि :

• वह उड़ने में बहुत आलस्य करता था
• उसे अंजीर के फल बहुत प्रिय थे
• वह स्वार्थी पक्षी नहीं था
• उसे अन्य फल पसंद नहीं थे
उत्तर. वह स्वार्थी पक्षी नहीं था

50. अनुच्छेद में ‘वेश बदलकर’ का अर्थ है :

• अपना रूप-रंग बदलना
• सूरत बिगाड़ लेना
• मेकअप करना
• कोई वरदी पहनना
उत्तर. अपना रूप-रंग बदलना

अनुच्छेद-3

शीला को रात का आकाश देखना अच्छा लगता है। रात में बहुत सारे तारे चमकते हैं। कभी-कभी, वह अपने पिताजी के कंधों पर चढ़ जाती। उसे लगता वह राजकुमारी है और तारों के निकट बैठी है। एक दिन दोपहर बाद उसके पिता ने कहा, “हम समुद्रतट को जाने वाले हैं। क्या यह मजेदार नहीं है?” शीला खुश नहीं थी। अगले दिन सुबह वे समुद्रतट को गए और शीला ने सीपियाँ इकट्ठी कीं। शीला को एक अनूठी चीज मिली। यह बड़े संतरी रंग के गुदगुदे तारे-सी लग रही थी। क्या यह आकाश से गिरा? और यह चमक क्यों नहीं रहा है? “यह तारा नहीं है” उसके पिता मुस्कराए। “यह तारामीन है। यह समुद्र में रहती है।” शीला ने तारामीन को समुद्र में रख दिया। वे लहरें देखते रहे जो तारामीन को वापिस समुद्र की ओर को बहा ले गई। इसके बाद शीला और तारामीनों को ढूँढ़ने लगी। उसे तारे और तारामीन दोनों पसंद हैं। उसने समुद्रतट पर लाने के लिए अपने पिता को धन्यवाद दिया।

51. शीला को क्या करना पसंद नहीं था?

• पिता के कंधों पर चढ़ना
• सीपें एकत्र करना
• समुद्रतट पर जाना
• तारामीन एकत्र करना
उत्तर. समुद्रतट पर जाना

52. आपके विचार से शीला क्या है?

• सुंदर राजकुमारी
• सीपियाँ बेचने वाली लड़की
• समुद्रतट पर रहने वाली लड़की
• छोटी और प्यारी बच्ची
उत्तर. छोटी और प्यारी बच्ची

53. शीला ने समुद्रतट पर क्या किया?

• आकाश को देखा
• तारामीनों को एकत्र किया
• सपी एकत्र कीं
• तारे देखे
उत्तर. सपी एकत्र कीं

54. तारामीन के बारे में कौन-सा कथन सत्य है?

• आकाश से गिरी थी
• चमक रही थी
• संतरी रंग की थी
• मरी हुई थी
उत्तर. संतरी रंग की थी

55. ‘अनूठी’ का क्या अर्थ है?

• अनोखी
• बुरी
• डरावनी
• मजेदार
उत्तर. अनोखी

अनुच्छेद-4

एक शेर अपनी गुफा में बैठा था। उसने बड़ा आहार कर लिया था और उसे नींद आ रही थी। थोड़ी देर में वह सो गया। एक छोटा चूहा भागता हुआ गुफा में पहुँचा और इधर-उधर दौड़ता रहा। वह कुछ खाना ढूँढ रहा था। उसने शेर को देखा और उसकी पूँछ से खेलने लगा। वह शेर की पीठ पर दौड़ने लगा। अचानक शेर जाग गया। उसने अपने को झटका और छोटे चूहे को देखा। “तुम मेरी पीठ पर कूद रहे थे।” शेर ने कहा, “तुमने मेरी पूँछ से खेला और मेरे कान खींचे। मुझे बहुत क्रोध आया है। मैं तुम्हें खाने वाला हूँ।” शेर ने चूहे को अपने बड़े पंजों में उठा लिया। “नहीं, श्रीमान शेरजी,” चूहा बोला, “मुझे मत खाइए। एक दिन मैं आपकी मदद करूँगा।” “यह बात बड़ी मजेदार है,” शेर ने कहा, “एक छोटा-सा चूहा बड़े शेर की मदद नहीं कर सकता। फिर भी तुम भाग जाओ। आज मझे भख नहीं है।” अगले दिन चूहे ने शेर को देखा। वह एक शिकारी के जाल में फँसा था। चूहा दौड़कर शेर के पास पहुँचा। “मैं आपकी मदद करूँगा।” उसने कहा। पूरी रात चूहे ने जाल को काटा और उसमें बड़ा सा छेद कर दिया। शेर बाहर निकल आया। उसने कहा, “धन्यवाद मेरे मित्र । अब मैं समझ गया हूँ कि यदि कोई छोटा और कमजोर भी हो तो भी वह किसी बड़े और बलवान की मदद कर सकता है।”

56. चूहा इधर-उधर क्यों दौड़ रहा था?

• खाने के लिए कुछ ढूँढ़ रहा था
• खेलना चाहता था
• शेर की रखवाली कर रहा था
• छिपने की जगह ढूँढ रहा था
उत्तर. खाने के लिए कुछ ढूँढ़ रहा था

57. शेर ने क्यों कहा, “यह बात बड़ी मजेदार है?”

• उसने सोचा कि छोटा चूहा उसकी मदद नहीं कर सकता
• उसने सोचा कि चहा बडा मजेदार है
• उसने सोचा कि चूहा मजेदार कहानी सुना रहा है
• उसने सोचा कि चूहा कुछ मजेदार काम कर रहा है
उत्तर. उसने सोचा कि छोटा चूहा उसकी मदद नहीं कर सकता

58. चूहे ने जब शेर को देखा तो क्या किया?

• डरकर भाग गया
• शेर की पूँछ से खेलने लगा
• जोर से चूं-धूं करने लगा
• शेर का कान कुतरने लगा
उत्तर. शेर की पूँछ से खेलने लगा

59. इस पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?

• चहे हमेशा शेर की मदद करते हैं
• यदि चूहे जाल काटें तो शिकारी चूहे को पकड़ सकते
• शिकारी चूहे की दोस्ती वाले शेर को नहीं पकड़ सकते
• छोटे और कमजोर भी बड़े और बलवानों की मदद कर सकते हैं
उत्तर. छोटे और कमजोर भी बड़े और बलवानों की मदद कर सकते हैं

60. शेर को नींद क्यों आ रही थी?

• उसने लंबी सैर की थी
• उसने बहुत खाना खा लिया था
• रात काफी हो गई थी
• वह बहुत थक गया था
उत्तर. उसने बहुत खाना खा लिया था

अनुच्छेद-5

द्वीप में उगने वाली छोटी घास तथा कँटीली पत्तियों को बकरियाँ चरती थीं। कुछ मुर्गियाँ उनका पीछा करती थीं। वहाँ एक तरबूजों का और एक सब्जियों का खेत था। द्वीप के बीच में एक पीपल का पेड़ था। वह वहाँ अकेला पेड़ था। बड़ी बाढ़ के दिनों में भी जबकि पूरा द्वीप पानी में डूब गया था, पेड़ दृढ़ता से खड़ा रहा। वह बूढ़ा पेड़ था। लगभग पचास वर्ष पूर्व बलशाली हवाएँ एक बीज को वहाँ उड़ाकर ले गई, उसे दो चट्टानों के बीच शरण मिल गई, वहाँ उसने जड़ें जमा दीं और एक छोटे परिवार को छाया और शरण देने के लिए वह बड़ा हो गया।

61. पीपल का पेड़ किसने लगाया?

• किसान परिवार ने
• नाविक ने
• हवा और प्रकृति ने
• नदी के पानी ने
उत्तर. हवा और प्रकृति ने

62. पीपल का पेड़ कितना पुराना था?

• बीस वर्ष
• पचास वर्ष
• पाँच वर्ष
• दस वर्ष
उत्तर. पचास वर्ष

63. ‘शरण’ का अर्थ है?

• मकान
• सुरक्षा
• छाया
• वर्षा
उत्तर. सुरक्षा

64. द्वीप पर कौन रहता था?

• एक नाविक
• किसानों का बड़ा परिवार
• एक मछुआरा
• एक छोटा परिवार
उत्तर. एक छोटा परिवार

65. बकरियाँ क्या खाती थीं?

• पीपल के पत्ते
• तरबूज
• सब्जियाँ
• घास और कँटीली पत्तियाँ
उत्तर. घास और कँटीली पत्तियाँ

इस पोस्ट में आपको navodaya question paper 2019 class 6, jawahar navodaya vidyalaya 6th class paper jawahar navodaya vidyalaya entrance exam question papers for class 6 जवाहर नवोदय विद्यालय मॉडल क्वेश्चन पेपर इन हिंदी पीडीएफ class 6 नवोदय मॉडल पेपर इन हिंदी pdf जवाहर नवोदय विद्यालय के पेपर 2019 jawahar navodaya vidyalaya sample paper class 6 navodaya vidyalaya class 6 model paper jnvst class 6 question paper with answer 2019 jnvst paper for class 6 नवोदय का पेपर कक्षा 6 से संबंधित फ्री ऑनलाइन टेस्ट दिया गया है.इसे आप ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button