Online Test

HTET Question Paper Pdf Download In Hindi

HTET Question Paper Pdf Download In Hindi

हरियाणा टेट एग्जाम पीडीएफ हिंदी में मुफ्त डाउनलोड : टेट लेवल 1 परीक्षा की तैयारी करते समय आपको इसकी सभी भागों के अलग-अलग नोट्स रखनी चाहिए ताकि आप जिस भी विषय में कमजोर हो उसकी तैयारी ज्यादा अच्छे से कर पाए तो आज के इस पोस्ट में हम टेट लेवल 1 परीक्षा से संबंधित एचटेट के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 1 नोट्स के रूप में दे रहे हैं जिसे आप पीडीएफ के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं पीडीएफ डाउनलोड करने का लिंक आपको सभी प्रश्नों के नीचे दिया गया है.

सिरिल बर्ट के अनुसार पिछड़े बालकों की बुद्धिलब्धि होती है छात्र शिक्षक पाठ्यक्रम
• 85 से कम
• 120 से अधिक
• 120 से कम
• उपरोक्त में से कोई नहीं
Answer
85 से कम
पियाजे की कौन-सी अवस्था का सम्बन्ध अमूर्त एवं तार्किक चिन्तन से है?
• पूर्व संक्रियात्मक अवस्था
• संवेदीगामक अवस्था
• अर्मूत संक्रियात्मक अवस्था
• मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
Answer
अर्मूत संक्रियात्मक अवस्था
‘खेल शिक्षण विधि’ के प्रतिपादक कौन है?
• फ्रोबेल
• सुकरात
• किलपैट्रिक
• अरस्तू
Answer
फ्रोबेल
आपकी कक्षा में एक बच्चा रोज आपको परेशान करने के लिए अप्रासंगिक प्रश्न पूछता है। आप क्या करेंगे?
• उसे डाँटेंगे
• प्रधानाचार्य से शिकायत करेंगे
• उससे बातचीत करेंगे
• उसके माता-पिता से शिकायत करेंगे
Answer
उससे बातचीत करेंगे
बच्चों को सीखने हेतु अभिप्रेरित करने के लिए शिक्षक को बढ़ावा देना चाहिए।
• कक्षा में प्रथम आने वाले बच्चे को पुरस्कृत करके
• प्रतिस्पर्धा
• सीखने हेतु उचित स्थिति और वातावरण का सृजन
• कक्षा में प्रतिभाशाली बच्चों की प्रशंसा करके
Answer
सीखने हेतु उचित स्थिति और वातावरण का सृजन
बेसिक शिक्षा हेतु महात्मा गाँधी ने किस पाठ्यक्रम पर बल दिया है?
• हस्तकला केन्द्रित
• नृत्यकला केन्द्रित
• पुस्तककला केन्द्रित
• संगीतकला केन्द्रित
Answer
हस्तकला केन्द्रित
एक आदर्श अध्यापक में पाया जाने वाला गुण है?
• विषय-वस्तु पर अधिकार
• लोकतन्त्रात्मक दृष्टिकोण
• बाल मनोविज्ञान का ज्ञान
• उपरोक्त सभी
Answer
उपरोक्त सभी
सृजनवाद में
• शिक्षा शिक्षक केन्द्रित होती है ।
• बच्चे सीखने की प्रक्रिया में निष्क्रिय रूप से प्रतिभाग करते है।
• शिक्षा बाल केन्द्रित होती है।
• शिक्षा व्यवहारवादी होती है।
Answer
शिक्षा बाल केन्द्रित होती है।
एक शिक्षिका का भावनात्मक बुद्धिलब्धांक ऊँचा है। इसका तात्पर्य है कि
• वह उच्च अनुशासनप्रिय है।
• वह उच्च बुद्धि वाली है।
• वह हास-परिहास वाली है।
• वह सन्तुलित व्यवहार रखती है।
Answer
वह सन्तुलित व्यवहार रखती है।
भारत के शैक्षिक इतिहास में किसने प्राथमिक शिक्षा का मौलिक अधिकार सम्बन्धी बिल, धारा सर्भI/इम्पीरियल काउन्सिल में प्रस्तुत किया था?
• जवाहरलाल नेहरू
• कपिल सिब्बल
• गोपालकृष्ण गोखले
• अब्दुल कलाम आजाद
Answer
गोपालकृष्ण गोखले
‘‘पिछड़ा बालक वह है, जो अपने पाठशाली जीवन के मध्य (10-11 वर्ष) में अपनी आयु के अनुरूप सामान्य कक्षा से नीचे की कक्षा का कार्य न कर सके।” यह कथन किसका है?
• टर्मन
• सिरिल बर्ट
• टेलर
• मारंटिस
Answer
सिरिल बर्ट
डिस्लेक्सिया का सम्बन्ध है?
• लिखने की अक्षमता से
• पढ़ने की अक्षमता से
• आंकिक अक्षमता से
• तार्किक अक्षमता से
Answer
पढ़ने की अक्षमता से
बच्चों में अच्छे चरित्र के निर्माण के लिए।
• चरित्र निर्माण के लिए व्याख्यान दिए जाने चाहिए।
• पाठ्य-पुस्तकों में चरित्र निर्माण सम्बन्धी पाठ होने चाहिए।
• कक्षा-कक्ष गतिविधि इस प्रकार से हो कि बच्चों को चरित्र निर्माण में सहायता मिल सके
• महापुरुषों की जीवनी बच्चों को पढ़ाई जानी चाहिए
Answer
कक्षा-कक्ष गतिविधि इस प्रकार से हो कि बच्चों को चरित्र निर्माण में सहायता मिल सके
‘प्रायः निर्दलीय, सत्तारूढ़ दल में सम्मिलित होकर लाभ उठा लेते हैं। उपरोक्त वाक्य के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मुहावरा होगा-
• पाँव जमीन पर न रखना
• बहती गंगा में हाथ धोना
• नहले-पे-दहला मारना
• दो नावों पर पाँव रखना
Answer
बहती गंगा में हाथ धोना
प्रतिभाशाली बालकों में निम्न विशेषता होती है।
• बुद्धिलब्धि 110 से अधिक
• अधिक महत्त्वाकांक्षा
• विस्तृत शब्दकोष
• उपरोक्त सभी
Answer
उपरोक्त सभी
कोमल शिल्प उपागम सम्बन्धित है।
• दूरदर्शन से
• रेडियो से
• कम्प्यूटर से
• मनोवैज्ञानिक सिद्धान्तों के अनुप्रयोग से
Answer
मनोवैज्ञानिक सिद्धान्तों के अनुप्रयोग से
सामाजिक परिवर्तन का सर्वाधिक कार्यकारी कारक है।
• शिक्षा
• धर्म
• सरकार
• जाति
Answer
शिक्षा
संस्कृति पर शिक्षा का क्या प्रभाव पड़ता है?
• संस्कृति के हस्तान्तरण में सहायता करना
• संस्कृति की निरन्तरता को बनाए रखना
• संस्कृति का परिष्करण
• उपरोक्त सभी
Answer
उपरोक्त सभी
शिक्षा की प्रक्रिया के अंग होते हैं।
• शिक्षार्थी
• शिक्षक
• पाठ्यक्रम
• ये सभी
Answer
ये सभी
मूल्यांकन से अभिप्राय है?
• छात्रों की बुद्धि का पता लगाना
• छात्रों की आवश्यकता का पता लगाना
• छात्रों के अधिगम की सफलता व असफलता का अध्ययन करना
• स्वास्थ्य परीक्षण करना
Answer
छात्रों के अधिगम की सफलता व असफलता का अध्ययन करना
छात्रों को ‘ठीक, शाबास, बहुत अच्छा कहना है?
• अशाब्दिक पुनर्बलन
• शाब्दिक पुनर्बलन
• सकारात्मक शाब्दिक पुनर्बलन
• नकारात्मक शाब्दिक पुनर्बलन
Answer
सकारात्मक शाब्दिक पुनर्बलन
”प्रायः लड़कियाँ गणित में कमजोर होती हैं,यह
• लैगिक पूर्वाग्रह पर आधारित धारणा है।
• अनुसन्धान आधारित धारणा है।
• सत्य धारणा है।
• उपरोक्त सभी
Answer
लैगिक पूर्वाग्रह पर आधारित धारणा है।
एन सी एफ, 2005 (NCF, 2005) की संस्तुतियों के अनुसार, कक्षा एक एवं कक्षा दो के विद्यार्थियों के लिए मूल्यांकन का तरीका होना चाहिए?
• मौखिक परीक्षण के आधार पर
• लिखित परीक्षण के आधार पर
• लिखित एवं मौखिक परीक्षण के आधार पर
• प्रेक्षण के आधार पर
Answer
प्रेक्षण के आधार पर
विद्यालय का कार्य होता है।
• संस्कृति का परिष्करण
• संस्कृति का संरक्षण
• संस्कृति के नये प्रतिरूपों का निर्माण
• उपरोक्त सभी
Answer
उपरोक्त सभी
निम्नलिखित में से कौन-सी परिस्थिति में बच्चे का संवेगात्मक एवं सामाजिक विकास अच्छे से होगा?
• बच्चे को अधिक-से-अधिक पढ़ने को कहा जाए।
• जब बच्चे को महत्त्वपूर्ण माना जाए, उसकी भावनाओं का सम्मान किया जाए।
• बच्चे के कक्षा में अच्छे अंक आए।
• जब शिक्षक बच्चों को उनके बौद्धिक स्तर के अनुसार पढ़ाए
Answer
जब बच्चे को महत्त्वपूर्ण माना जाए, उसकी भावनाओं का सम्मान किया जाए।

1 2 3 4Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button