Online Test

HTET के एग्जाम में पुछे गए क्वेश्चन और आंसर

HTET के एग्जाम में पुछे गए क्वेश्चन और आंसर

हरियाणा में टेट डिपार्टमेंट में अलग-अलग पदों पर हजारों नौकरियां निकाली गई हैं जिनके लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और उसकी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. एचटेट में भर्ती होने के लिए उनके लिए यह बहुत ही अच्छा अवसर है लेकिन इसके लिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा तैयारी करनी पड़ेगी क्योंकि एचटेट में भर्ती पाने के लिए लाखों उम्मीदवारों ने फार्म भरे हैं. तो जो उम्मीदवार हरियाणा टेट की तैयारी कर रहे हैं. उनके लिए इस पोस्ट में हरियाणा टेट से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं जो पहले एचटेट की परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं.

प्रश्न. डिस्लेक्सिया का सम्बन्ध है?
उत्तर. पढ़ने की अक्षमता से
प्रश्न. बच्चों को सीखने हेतु अभिप्रेरित करने के लिए शिक्षक को बढ़ावा देना चाहिए।
उत्तर. सीखने हेतु उचित स्थिति और वातावरण का सृजन
प्रश्न. एक आदर्श अध्यापक में पाया जाने वाला गुण है?
उत्तर. विषय-वस्तु पर अधिकार,लोकतन्त्रात्मक दृष्टिकोण,बाल मनोविज्ञान का ज्ञान
प्रश्न. ‘‘पिछड़ा बालक वह है, जो अपने पाठशाली जीवन के मध्य (10-11 वर्ष) में अपनी आयु के अनुरूप सामान्य कक्षा से नीचे की कक्षा का कार्य न कर सके।” यह कथन किसका है?
उत्तर. सिरिल बर्ट
प्रश्न. आपकी कक्षा में एक बच्चा रोज आपको परेशान करने के लिए अप्रासंगिक प्रश्न पूछता है। आप क्या करेंगे?
उत्तर. उससे बातचीत करेंगे
प्रश्न. पियाजे की कौन-सी अवस्था का सम्बन्ध अमूर्त एवं तार्किक चिन्तन से है?
उत्तर. अर्मूत संक्रियात्मक अवस्था
प्रश्न. एन सी एफ, 2005 (NCF, 2005) की संस्तुतियों के अनुसार, कक्षा एक एवं कक्षा दो के विद्यार्थियों के लिए मूल्यांकन का तरीका होना चाहिए?
उत्तर. प्रेक्षण के आधार पर
प्रश्न. संस्कृति पर शिक्षा का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर. संस्कृति के हस्तान्तरण में सहायता करना,संस्कृति की निरन्तरता को बनाए रखना,संस्कृति का परिष्करण
प्रश्न. कोमल शिल्प उपागम सम्बन्धित है।
उत्तर. मनोवैज्ञानिक सिद्धान्तों के अनुप्रयोग से
प्रश्न. एक शिक्षिका का भावनात्मक बुद्धिलब्धांक ऊँचा है। इसका तात्पर्य है कि
उत्तर. वह सन्तुलित व्यवहार रखती है।
प्रश्न. विद्यालय का कार्य होता है।
उत्तर. संस्कृति का परिष्करण,संस्कृति का संरक्षण,संस्कृति के नये प्रतिरूपों का निर्माण
प्रश्न. सामाजिक परिवर्तन का सर्वाधिक कार्यकारी कारक है।
उत्तर. शिक्षा
प्रश्न. ‘राष्ट्रीय दृष्टि बाधितार्थ संस्थान (NIVH) स्थित है?
उत्तर. देहरादून में
प्रश्न. शिक्षा की प्रक्रिया के अंग होते हैं।
उत्तर.शिक्षार्थी,शिक्षक,पाठ्यक्रम
प्रश्न. प्रभावी और स्थायी शिक्षा ग्रहण करने के लिए। विद्यार्थी के पास होना चाहिए?
उत्तर. योग्यता और अभिप्रेरणा का वांछित स्तर
प्रश्न. ‘खेल शिक्षण विधि’ के प्रतिपादक कौन है?
उत्तर. फ्रोबेल
प्रश्न. सिरिल बर्ट के अनुसार पिछड़े बालकों की बुद्धिलब्धि होती है efMe#ece Øeef>eaUee छात्र शिक्षक पाठ्यक्रम
उत्तर. 85 से कम
प्रश्न. ”प्रायः लड़कियाँ गणित में कमजोर होती हैं,यह
उत्तर. लैगिक पूर्वाग्रह पर आधारित धारणा है।
प्रश्न. प्रतिभाशाली बालकों में निम्न विशेषता होती है।
उत्तर. बुद्धिलब्धि 110 से अधिक,अधिक महत्त्वाकांक्षा,विस्तृत शब्दकोष
प्रश्न. सृजनवाद में
उत्तर. शिक्षा बाल केन्द्रित होती है।
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सी परिस्थिति में बच्चे का संवेगात्मक एवं सामाजिक विकास अच्छे से होगा?
उत्तर. जब बच्चे को महत्त्वपूर्ण माना जाए, उसकी भावनाओं का सम्मान किया जाए।
प्रश्न. बच्चों में अच्छे चरित्र के निर्माण के लिए।
उत्तर. कक्षा-कक्ष गतिविधि इस प्रकार से हो कि बच्चों को चरित्र निर्माण में सहायता मिल सके
प्रश्न. भारत के शैक्षिक इतिहास में किसने प्राथमिक शिक्षा का मौलिक अधिकार सम्बन्धी बिल, धारा सर्भI/इम्पीरियल काउन्सिल में प्रस्तुत किया था?
उत्तर. गोपालकृष्ण गोखले
प्रश्न. मूल्यांकन से अभिप्राय है?
उत्तर. छात्रों के अधिगम की सफलता व असफलता का अध्ययन करना
प्रश्न. बेसिक शिक्षा हेतु महात्मा गाँधी ने किस पाठ्यक्रम पर बल दिया है?
उत्तर. हस्तकला केन्द्रित
प्रश्न. छात्रों को ‘ठीक, शाबास, बहुत अच्छा कहना है?
उत्तर. सकारात्मक शाब्दिक पुनर्बलन
प्रश्न. ‘प्रायः निर्दलीय, सत्तारूढ़ दल में सम्मिलित होकर लाभ उठा लेते हैं। उपरोक्त वाक्य के लिए सर्वाधिक उपयुक्त मुहावरा होगा-
उत्तर. बहती गंगा में हाथ धोना
प्रश्न. ‘अनुरोध-आग्रह’ शब्द युग्म अनुरोध का अर्थ होता है विनयपूर्वक याचना करना, तो ‘आग्रह’ का आशय होगा?
उत्तर. अधिकार-भावना से सहृदय याचना करना
प्रश्न. “चाँद का मुँह टेढ़ा है’ के लेखक हैं –
उत्तर. गजानन माधव मुक्तिबोध
प्रश्न. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की रचना नहीं है –
उत्तर. स्वर्णधूलि
प्रश्न. धातु में प्रत्यय जोड़ने से बने शब्द कहलाते हैं –
उत्तर. विशेषण
प्रश्न. निम्नलिखित विकल्पों में से ‘तद्भव शब्द है –
उत्तर. अगम
प्रश्न. ‘हरियाली’ है?
उत्तर. भाववाचक संज्ञा
प्रश्न. निम्नलिखित में ‘पुल्लिग’ शब्द है –
उत्तर. बुढ़ापा
प्रश्न. कौन-सा शब्द ‘अव्यय नहीं है?
उत्तर. किसे
प्रश्न. रीतिवाचक ‘क्रिया-विशेषण’ है?
उत्तर. कदाचित्
प्रश्न. ‘गुडाकेश’ का सन्धि-विच्छेद है :
उत्तर. गुडाका ! ईश
प्रश्न. निम्नलिखित में लोकोक्ति कौन-सी है?
उत्तर. उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे
प्रश्न. ‘निर्विवाद’ में समास है –
उत्तर. अव्ययीभाव
प्रश्न. निम्न में तत्पुरुष समास का उदाहरण है –
उत्तर. आत्मनिर्भर
प्रश्न. निम्नलिखित विकल्पों में से ‘तत्सम’ शब्द है?
उत्तर. आलस्य
प्रश्न. ‘जो किसी बात या उक्ति को तुरन्त सोच ले’ के लिए एक शब्द होगा?
उत्तर. प्रत्युत्पन्नमति
प्रश्न. ‘प्रागैतिहासिक’ का अर्थ है?
उत्तर. लिखित इतिहास के पहले का
प्रश्न. निम्नलिखित में प्रत्यय युक्त शब्द नहीं है –
उत्तर. अंकुर
प्रश्न. निम्नलिखित में प्रत्यय युक्त शब्द है –
उत्तर. समझदार
प्रश्न. निम्नलिखित शब्द की सही वर्तनी कौन-सी है?
उत्तर. ज्योत्स्ना
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘रा का पर्यायवाची नहीं है?
उत्तर. शशक
प्रश्न. ‘निषिद्ध’ शब्द का विलोम है –
उत्तर. विहित
प्रश्न. निम्नलिखित शब्दों में से ‘अग्नि’ का पर्यायवाची है?
उत्तर. पावक

Mathematics

प्रश्न. किसी त्रिभुजाकार क्षेत्र की भुजाये 15m, 20m तथा 25m हैं। 5 rupees के भाव से क्षेत्र में बीज बोने का खर्च ज्ञात करे?
उत्तर. 750
प्रश्न. समानान्तर चतुर्भुज की भुजाओं का अनुपात 5:4 है। यदि क्षेत्रफल 1000 यूनिट तथा बड़ी भुजा पर शीर्षलम्ब 20 यूनिट हो, तब छोटी भुजा पर शीर्षलम्बकी लम्बाई ज्ञात करें ?
उत्तर. 25 units
प्रश्न. A तथा B एक नियत स्थान से एक ही समय क्रमशः 40 किमी/घंटा तथा 50 किमी/घंटा की गति से चलना प्रारम्भ करता है। A दूरी तय करने में B से 15 मिनट का समय ज्यादा लेता है। बताये कुल दूरी कितनी होगी?
उत्तर. 50 km
प्रश्न. माना कि DEF एक प्रिज्म है जिसका आधार समकोण त्रिभुज है जिसकी 90° की सलंब भुजाएं 9 सेंटीमीटर और 12 सेंटीमीटर है यदि प्रिज्म को रंगने की लागत 20 पैसे प्रति वर्ग सेंटीमीटर की दर से 151.20 है तो प्रिज्म की ऊंचाई कितनी है?
उत्तर. 18 cm
प्रश्न. एक नागपुर से इलाहबाद जाने वाली रेलगाड़ी 100 किमी/घंटे की गति से जाती है तथा वापस 150 किमी/घंटा की गति से वापस आती है। यात्रा के दौरान उसकी औसत गति बताये।
उत्तर. 120 kmph
प्रश्न. छ : सँख्याओं का औसत32 है। यदि प्रथम 3 सँख्याओं को 2 बड़ा दिया जाये और बची हुई 3 सँख्याओं की 4 घटा दिया जाये तो नया औसत ज्ञात करें?
उत्तर. 31
प्रश्न. एक चुनाव में दो उम्मीदवार है जिस उम्मीदवार को कुल मतदान का 60% वोट मिलता है वह 14000 वोट के बहुमत से जीत जाता है तो जीतने वाले उम्मीदवार को कितने वोट प्राप्त हुए?
उत्तर. 42,000
प्रश्न. यदि राम 42 किमी/घंटा की गति से कार चलाता है तो । वह बैंक नियत समय से 15 मिनट पहले पहुँच जाता है। परंतु 35 किमी/घंटा से जाने पर नियत समय से 5 मिनट की देरी से पहुँचता है। राम के घर से बैंकतक की दूरी बताये।
उत्तर. 70 km
प्रश्न. एक फैक्ट्री में 2 वर्षों में साइकिल का उत्पादन 40000 से बढ़कर 48000 हो गया तो वार्षिक वृद्धि दर ज्ञात करें?
उत्तर. 30,000
प्रश्न. किसी साईकिल के पहिये का व्यास 56 सेमी. है। 2.2 किमी. की दूरी तय करने में पहिया कितने बार घूमेगा?
उत्तर. 1250
प्रश्न. दो रेलगाड़ियां एक समान गति से चल रही हैं। विपरीत दिशाओं में चलते हुये वे एक दूसरे को पार करने में 12 से. का समय लेती हैं। प्रत्येक रेलगाड़ी की गति (km/h) बताये जबकि दोनों रेलगाड़ियाँ समान लम्बाई 120 मी.की है?
उत्तर. 36
प्रश्न. किसी परिवार में 8 व्यस्क तथा कुछ किशोर हैं। चावल की प्रति माह प्रति व्यक्ति खपत 10.8kg है। जबकि चावल की खपत 15kgप्रति व्यस्क तथा 6kg प्रति किशोर हैं। किशोरों की संख्या ज्ञात करें?
उत्तर. 7
प्रश्न. 12 संख्याओं का औसत 15 है और पहली दो संख्याओं का औसत 14 है। शेष संख्याओं का औसत क्या है?
उत्तर. 15 ⅕
प्रश्न. एक शहर की जनसंख्या 8000 थी 1 वर्ष में पुरुषों की संख्या 10% तथा महिलाओं की संख्या 8% बढ़ जाती है। लेकिन कुल जनसंख्या 9 प्रतिसत बढ़ती है तो शहर में पुरुषों की संख्या क्या थी?
उत्तर. 4000

Environment Studies

प्रश्न. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए?
उत्तर. कक्षा कक्षीय, अधिगम को विद्यालय के बाहर के जीवन से जोड़ना
प्रश्न. प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन में रचनात्मक आकलन-… को शामिल नहीं करता?
उत्तर. शिक्षार्थियों की ग्रेडिंग और रैंकिंग
प्रश्न. अल-बरूनी कौन था?
उत्तर. वह उज्बेकिस्तान का यात्री था, जिसने एक किताब लिखी जो हमारे देश के इतिहास के बारे में जानने में सहायक है।
प्रश्न. रजत ने अपने मित्र से कहा, “मैं नहीं खेल सकता क्योंकि मुझे बुखार है। मैं कँपकँपी, बुखार, सिरदर्द और अंत में पसीना आने के चक्र से गुजरता हूँ। रक्त की जाँच के बाद डा क्टर ने मुझे एक कड़वी दवाई दी।” रजत किस रोग से पीड़ित हो सकता है?
उत्तर. मलेरिया
प्रश्न. एन. सी. ई. आर. टी. की पाठ्य-पुस्तकों में । पर्यावरण अध्ययन को उच्च प्राथमिकता और स्थान दिया गया?
उत्तर. चिंतन और विस्मय के लिए शिक्षार्थियों को अवसर उपलब्ध कराने के लिए।
प्रश्न. नलिनी कक्षा III के शिक्षार्थियों को ‘जानवर हमारे साथी’ प्रकरण से परिचित कराना चाहती है। प्रकरण को और अधिक रोचक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी युक्ति सर्वाधिक उपयुक्त होगी?
उत्तर. जानवरों तथा उनकी उपयोगिता पर आधारित फिल्म प्रदर्शित करना।
प्रश्न. उस वैज्ञानिक का क्या नाम है जिसने सर्वप्रथम मच्छर के पेट के अंदर ताक-झांक की और यह सिद्ध किया कि मलेरिया मच्छर से फैलता है तथा इस अनुसंधान के लिए दिसम्बर 1902 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार दिया गया।
उत्तर. रोनाल्ड रोस
प्रश्न. माउंट एवरेस्ट एक भाग है?
उत्तर. नेपाल का
प्रश्न. यदि आप रेलगाड़ी द्वारा अहमदाबाद (गुजरात) जाएँ। तो आपको रेलवे स्टेशन पर अधिकतर बेचने वाले खाने की कौन-सी चीजें बेचते मिलेंगे?
उत्तर. ढोकला, चटनी, नींबू वाले चावल
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यचर्या की आवश्यकता के अनुरूप नहीं है?
उत्तर. उसे काम की दुनिया में प्रवेश के लिए शिक्षार्थियों को ज्ञान एवं कौशल से लैस करना चाहिए।
प्रश्न. रात में जागने वाले जानवर हर चीज को
उत्तर. केवल काली और सफेद ही देख सकते हैं।
प्रश्न. कक्षा V की एन.सी.ई.आर.टी. की पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक में प्रत्येक पाठ के अंत में एक खंड को शामिल किया गया है- ‘हम क्या समझे? यह सुझाव दिया गया है कि इस खंड में शामिल प्रश्नों के उत्तर का सही या गलत के रूप में आकलन नहीं किया जाएगा। यह परिठर्तन इसलिए किया गया है, क्योंकि
उत्तर. यह जानने में शिक्षक की सहायता करता है कि बच्चे कैसे सीख रहे हैं।
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तकों में कविताओं और कहानियों को शामिल करने का निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य नहीं है?
उत्तर. नित्य और एकरस विषय-वस्तु में बदलाव करना।
प्रश्न. पंखुड़ियों के अंदर, फूल के बीच में कुछ पतली पाउडर जैसी रचनाएँ दिखाई देती है जिन्हें कहते हैं?
उत्तर. पराग
प्रश्न. किसी शहर के मानचित्र पर यह था ”स्केल 1 सेंटीमीटर = 110 मीटर”। यदि मानचित्र पर किन्हीं दो स्थानों के बीच की दूरी 15 सेंटीमीटर है, तो उन दोनों स्थानों के बीच की वास्तविक दूरी है?
उत्तर. 1. 65 किलोमीटर
प्रश्न. प्रयोगशाला, खोजना, जाँच-पड़ताल और प्रश्न पूछना पर्यावरण अध्ययन के सक्रिय अधिगम के अनिवार्य तत्वों का निर्माण करते हैं। एक शिक्षक ‘खाना जो हमें खाना चाहिए। की संकल्पना के बारे में बताने के लिए निम्नलिखित गतिविाधियों की व्यवस्था करता है।
उत्तर. शिक्षार्थियों से कहता है कि सभी संभावित दाोतों से संबंधित जानकारी एकत्र करें। उपर्युक्त चार गतिविधियों में से कौन-सी सक्रिय अधिगम को संतुष्ट करती है?
प्रश्न. पक्षी अपनी गर्दन बहुत अधिक हिलाते हैं। इसका कारण है कि
उत्तर. पक्षियों की आँखों की पुतली घूम नहीं सकती।
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन में एक अच्छे दत्त कार्य का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए।
उत्तर. अधिगम-विचार के अवसर उपलब्ध कराना।
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तकों में विभिन्न प्रकरणों में एक खंड ‘करके देखो’ को शामिल किया गया है जिसका उद्देश्य है?
उत्तर. प्रत्यक्ष हस्तपरक अनुभव उपलब्ध कराना।
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन की एक अच्छी पाठ्यचर्या को बच्चे के प्रति सही, जीवन के प्रति सही और विषय के प्रति सही होना चाहिए। पाठ्यचर्या की निम्नलिखित विशेषताओं में से कौन सी उपर्युक्त आवश्यकता को पूरा नहीं करती?
उत्तर. यह शब्दावली और परिभाषाओं पर अधिक बल देती है।
प्रश्न. कक्षा IV के शिक्षार्थियों को ‘हवा सब जगह है’प्रकरण पढ़ाते समय गीतिका निम्नलिखित गतिविधियों को करने की योजना बनाती है?
उत्तर. शिक्षार्थियों को क्षेत्र-भ्रमण पर ले जाना।
प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के रूप में चिड़ियाघर के भ्रमण का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए?
उत्तर. शिक्षार्थियों को सक्रिय अधिगम अनुभव उपलब्ध कराना
प्रश्न. सामाजिक विज्ञान के संदर्भ में पर्यावरण अध्ययन पढ़ने का निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य नहीं है?
उत्तर. इसे बच्चों को मुख्य शब्दावली की सही परिभाषा याद करने योग्य बनाना चाहिए।
प्रश्न. निदान के पश्चात कोई डा क्टर रोगी से यह कहता है। कि उसके खून में हीमोग्लोबिन’ की कमी है, तो उस रोगी को आयरन की कमी को पूरा करने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए?
उत्तर. आँवला, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, गुड़
प्रश्न. गांधीधाम (गुजरात) का रहने वाला कोई व्यक्ति पहले भोपाल (मध्य प्रदेश) और फिर हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) जान चाहता हैं। उसके सफर (यात्रा) की दिशाएँ क्या होगी?
उत्तर. पहले पूर्व दिशा में और फिर दक्षिण दिशा में
प्रश्न. कविता पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में गरीबी, निरक्षता और वर्ग-असमानता जैसे सामाजिक मुद्दों पर बल देना चाहती है। निम्नलिखित में से कौन-सा अधिगम-अनुभव इस उद्देश्य की प्राप्ति में अधिक प्रभावी होगा?
उत्तर. शिक्षार्थियों को संबंधित सामाजिक मुद्दों पर चार्ट तैयार करने के लिए कहना।

हरियाणा टेट परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में एचटेट परीक्षा पेपर डाउनलोड एचटेट परीक्षा पेपर एचटेट टेस्ट एचटेट गक क्वेश्चन एचटेट गक एचटेट क्वेश्चन बैंक एचटेट क्वेश्चन पेपर इन हिंदी फ्री डाउनलोड पीडीऍफ़ से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button