Samanya Gyan

भारत के जलप्रपात याद करने कि आसान ट्रिक

भारत के जलप्रपात याद करने कि आसान ट्रिक

हेल्लो दोस्तों आज कि हमारी शोर्ट ट्रिक जलप्रपातो पर है तो आपको पता होना चाहिए कि जब नदियों का पानी किसी ऊंची जगह से किसी निचले स्थान पर गिरता है तो जलप्रपातों ( Waterfalls ) का निर्माण होता है ! विश्व का सबसे बडा जलप्रपात वेनेज़ुएला  ( Venezuela ) में स्थित एंजेल जलप्रपात ( Angel Falls ) है जो कि 979 मीटर ऊंचा है जो कि लगभग 1 KM है ! वहीं अगर हम अगर भारत की बात करें तो भारत का सबसे ऊचा जलप्रपात जोग या गरसोप्पा है जिसे महात्मा गांधी जलप्रपात भी कहते है , जो कि कर्नाटक राज्य में शरबती नदी पर स्थित है !

हम जानते है कि यदि समान्य ज्ञान को ऐसे याद करे तो एक टाइम के बाद भूल सकते है लेकिन यदि इनको ट्रिक के साथ याद किया जाये तो लम्बे समय तक याद रहती है और यदि भूल भी जाये तो एक बार देखने पर उसी टाइम याद हो जाती है और शोर्ट ट्रिक लगा के समान्य ज्ञान के बहुत से टॉपिक याद किये जा सकते है आज हम आपको जो GK Tricks बताने जा रहे हैं , उसके माध्य्म से आप आसानी से वह याद कर सकते है

दोस्तो परीक्षा की द्रष्टि से भारत के जलप्रपातों को याद रखना बहुत जरूरी है कि कौन सा जलप्रपात किस नदी पर स्थित है ! अक्सर Exams में इससे संबंधित Questiom आते रहते है हैं ! तो दोस्तो आज हम इसी संबंध में आपको एक GK Tricks बताऐंगे , जिससे कि आप परीक्षा की द्रष्टि से संबंधित सभी जलप्रपातों को बिल्कुल आसानी से याद रख पाऐंगे !

ट्रिकी वर्ड               जलप्रपात                        नदी

चुपचाप                               चूलिया, पुनासा                                चंबल नदी
पानी                                    पायकारा                                       नीलगिरि क्षेत्र
बिस्किट                                 बिहार                                          टोंस नदी
ये-धुन                                 येन्ना ,धुंआधार                                   नर्मदा नदी
शिकारी                              शिवसमुद्रम                                      कावेरी नदी
जोश                                     जोग                                             शरबती नदी
जोर                                      जोन्हा                                             रारू नदी
हंसा                                      हुंडरू                                            स्वर्णरेखा
चुपचाप पानी से बिस्किट खाओ ये धुन सुनकर शिकारी जोश में जोर से हंसा
तो दोस्तों इस तरह से आप भारत के जलप्रपात याद आसानी से कर लेंगे

भारत के प्रमुख जलप्रपात संबंधित जानकारी :-

महात्मा गांधी या जोग गरसोप्पा जलप्रपात – यह भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है जो कि कर्नाटक राज्य में शरवती नदी पर स्थित है । इस जलप्रपात की ऊँचाई 255 मीटर है।
शिवसमुद्रम् जलप्रपात – यह कर्नाटक राज्य में कावेरी नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई 90 मीटर है।
येन्ना जलप्रपात – यह मध्यप्रदेश के महावलेश्वर के समीप नर्मदा नदी पर स्थित हैं। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 183 मीटर है।
चचाई जलप्रपात – यह जलप्रपात मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बीहड़ नदी में स्थित है । इसकी ऊँचाई लगभग 130 मीटर है ।
धुआंधार जलप्रपात – यह मध्यप्रदेश में जबलपुर के निकट नर्मदा नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 15 मीटर है।
चूलिया जलप्रपात – यह जलप्रपात मध्यप्रदेश के मंदसौर में चम्बल नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई 18 मीटर है।
पायकारा जलप्रपात – यह जलप्रपात तमिलनाडु राज्य में नीलगिरि की पहाड़ियों में स्थित है। इस जलप्रपात का प्रयोग जल विद्युत उत्पादन के लिए किया जाता है।
गोकक जलप्रपात – यह कर्नाटक राज्य के बेलगाँव जिले में गोकक नदी पर स्थित है। इस जलप्रपात की ऊँचाई लगभग 54 मीटर है।
बिहार जलप्रपात – यह टोंस नदी पर स्थित है तथा इसकी ऊँचाई लगभग 100 मीटर है।
पुनासा जलप्रपात – यह राजस्थान में चंबल नदी पर स्थित है।
मधार जलप्रपात – यह जलप्रपात चंबल नदी पर स्थित है।
हुण्डरू जलप्रपात – यह जलप्रपात झारखंड राज्य में स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग 74 मीटर है।
चित्रकूट जलप्रपात – यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित है। यह भारत का न्याग्रा प्रपात नाम से भी जाना जाता है। इसकी  ऊंचाई लगभग 90 फुट है ।
दूधसागर जलप्रपात – यह जलप्रपात गोवा तथा कर्नाटक राज्य की सीमा पर मांडवी नदी पर स्थित है। इसकी ऊँचाई लगभग 310 मीटर है।
किलियूर जलप्रपात – यह तमिलनाडु राज्य में किलियूर नदी पर है ।
वसुधारा जलप्रपात – यह उत्तराखण्ड राज्य में अलकनंदा नदी पर स्थित है।

इस पोस्ट में आपको भारत के जलप्रपात याद करने कि आसान ट्रिक भारत के जलप्रपात सूची भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात भारत का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौनसा है विश्व के प्रमुख जलप्रपात येन्ना जलप्रपात कुंचिकल जलप्रपात जलप्रपात का अर्थ से संबंधित फ्री ऑनलाइन टेस्ट दिया गया है. यहां पर दिए गए महत्वपूर्ण Questions पहले परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षाओं में भी इनमें से काफी प्रश्न पूछे जा सकते हैं. तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button