Online Test

DSSSB PRT Online Mock Test In Hindi

”बालक का स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास उसके सर्वांगीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण प्रावधान है। यह कथनः
• असत्य है क्योंकि शारीरिक विकास किसी भी तरह से दूसरे क्षेत्र के विकास को प्रभावित नहीं करता।
• गलत हो सकता है क्योंकि शारीरिक विकास में विभिन्नता होती है।
• सत्य है क्योंकि शारीरिक विकास विकासक्रम में सबसे ऊपर होता है।
• सत्य है क्योंकि शारीरिक विकास दूसरे क्षेत्र के विकासों से संबंध रखता है।
Answer
सत्य है क्योंकि शारीरिक विकास दूसरे क्षेत्र के विकासों से संबंध रखता है।
निम्न में क्या शिक्षण के सिद्धांत हो सकते हैं?
• रुचि का सिद्धांत
• करके सीखने का सिद्धांत
• वैयक्तिक भिन्नता का सिद्धांत
• उपर्युक्त सभी
Answer
उपर्युक्त सभी
छात्र फैशन शो को देखकर मॉडलों का अनुकरण करने का प्रयास करते हैं। इस प्रकार के अनुकरण को कहा जा सकता है।
• प्राथमिक अनुकरण
• गौण (द्वितीयक) अनुकरण
• सामाजिक अधिगम
• सामान्यीकरण।
Answer
सामाजिक अधिगम
‘मानसिक विकास की औपचारिक क्रियात्मक अवस्था’ की विशेषता है
• अमूर्त चिंतन
• मूर्त चिंतन
• सामाजिक चिंतन
• आत्मकेंद्रित व्यवहार
Answer
अमूर्त चिंतन
सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन का सबसे महत्त्वपूर्ण उद्देश्य
• निदान करना
• उपचार करना
• अधिगम को तीव्र करना
• से सभी
Answer
अधिगम को तीव्र करना
बुद्धि के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं कुछ सीमा तक सब निर्भर करता है।
• बुद्धि एक उत्पाद है।
• बुद्धि एक प्रक्रिया है।
• बुद्धि एक प्रक्रिया एवं उत्पाद है।
• बुद्धि एक स्वामित्व है।
Answer
बुद्धि एक स्वामित्व है।
ब्लूम के वर्गीकरण के आधार पर जाँच करना, संचालित करना तथा प्रदर्शित करना से संबधित क्रियाएँ किसके अंतर्गत आती हैं?
• प्रयोग
• अवबोध
• विश्लेषण
• मूल्यांकन
Answer
प्रयोग
सामाजिक अधिगम के प्रवर्तक लैंगिक भूमिका के विकास के मतानुसार निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपयुक्त नहीं है।
• लैंगिक भूमिका व्यवहार सामान्य रूप में अर्जित व्यवहार है।
• लैंगिक भूमिका वातावरणीय दशाओं से प्रभावित होती है।
• लैंगिक भूमिका गुणसूत्रों/जीन्स संरचनात्मक अन्तर के कारण होती है।
• (2) एवं (3) दोनों सही हैं।
Answer
लैंगिक भूमिका व्यवहार सामान्य रूप में अर्जित व्यवहार है।
निम्नलिखित में से कौन-सी नैतिक आदत नहीं है ?
• सत्य बोलना
• सहानुभूति दिखाना
• सही उच्चारण करना
• जीवों पर दया दिखाना
Answer
सही उच्चारण करना
निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
• एंड्रोजेन्स हार्मोन महिलाओं में होता है।
• एस्ट्रोजेन्स हार्मोन पुरुषों में होता है।
• प्रोजेस्ट्रॉन लड़कियों की मोटी आवाज के लिए जिम्मेदार नहीं है।
• एस्ट्रोजेन्स और एंड्रोजेन्स दोनों तरुणावस्था के दौरान लड़के और लड़कियों दोनों में होता है।
Answer
प्रोजेस्ट्रॉन लड़कियों की मोटी आवाज के लिए जिम्मेदार नहीं है।
समाजीकरण के संदर्भ में स्कूलों के पास एक छिपा हुआ पाठ्यक्रम होता है, जिसमें शामिल हैं:
• बलपूर्वक अधिगम, सहपाठियों और शिक्षकों का अनुकरण करते हुए सोचना और व्यवहार करना।
• अंतःक्रिया और सामग्री के माध्यम से स्कूल में प्रस्तुत सामाजिक भूमिकाओं के बारे में अनौपचारिक संकेत देना।
• छात्रों के परिवारों के माध्यम से समझौता एवं समाजीकरण को रोकना।
• मूल्यों और दृष्टिकोणों का शिक्षण एवं मूल्यांकन।
Answer
अंतःक्रिया और सामग्री के माध्यम से स्कूल में प्रस्तुत सामाजिक भूमिकाओं के बारे में अनौपचारिक संकेत देना।
वंचित वर्ग के विद्यार्थियों में शैक्षिक असफलता का एक बड़ा कारण है।
• घर में शैक्षिक निर्देशन का अभाव
• अवधान की कमी
• बौद्धिक योग्यता का कम होना
• उपर्युक्त सभी
Answer
घर में शैक्षिक निर्देशन का अभाव
निम्न में से कौन-सा विकल्प बाल-केंद्रित उपागम की विशेषता नहीं है?
• बच्चे सक्रिय भागीदार होते हैं।
• प्रत्येक बालक विशिष्ट होता है।
• प्रत्येक बालक के पास शिक्षा का अधिकार है।
• प्रत्येक बालक अपने खुद के पाठ्यक्रम का निर्माण करता है।
Answer
प्रत्येक बालक अपने खुद के पाठ्यक्रम का निर्माण करता है।
जब एक बावर्ची भोजन को चख कर देखता है, तो यह किसके समान है?
• अधिगम का मापन
• अधिगम के लिए मापन
• अधिगम के रूप में मापन
• मापन एवं अधिगम
Answer
अधिगम के लिए मापन
निम्नलिखित में से कौन-सी एक अच्छे प्रश्न-पत्र की विशेषता नहीं हो सकता?
• विषय-वस्तु की सभी इकाइयों का समावेश
• सभी प्रश्न विशिष्ट उद्देश्यों का मापन करने वाले
• सरलता से कठिनता की ओर
• विषय के विभिन्न क्षेत्रों में चयन संबंधी छूट कम-से-कम
Answer
विषय के विभिन्न क्षेत्रों में चयन संबंधी छूट कम-से-कम
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
• विकास और वृद्धि एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं।
• विकास एक सतत प्रक्रिया है।
• वृद्धि विकास का ही एक भाग है।
• विकास कार्यक्षमता कार्यकुशलता और व्यवहार में आने वाले गुणात्मक परिवर्तनों को प्रकट करता है।
Answer
विकास और वृद्धि एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं।
किस प्रकार से एक अध्यापिका बच्चों को बेहतर समस्या समाधानकर्ता बनने में सहायता कर सकती है?
• बच्चों को विविध प्रकार की समस्याओं का समाधान करने के मौके देना तथा उनका हल करते समय सहायता करना।
• पाठ्यपुस्तक में समस्याओं का उत्तर देखने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करना
• सभी समस्याओं का सही हल प्रदान करना जो छात्रों के सामने खड़ी हैं।
• समस्याएँ हल करने के लिए पुरस्कार देना
Answer
बच्चों को विविध प्रकार की समस्याओं का समाधान करने के मौके देना तथा उनका हल करते समय सहायता करना।
निम्नलिखित कथनों में से आप किससे सहमत हैं?
• अधिगम पूरी तरह से बाहरी उत्तेजनाओं से नियंत्रित होता है।
• अधिगम तब तक नहीं हो सकता है जब तक कि इसका अंकों के रूप में बाह्य मूल्यांकन नहीं किया जाता है।
• अधिगम केवल तब होता है, यदि यह व्यवहार में सुस्पष्ट हो।
• अधिगम सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश में घटित होता है।
Answer
अधिगम सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश में घटित होता है।
पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के चरणों में कौन-सा सम्मिलित नहीं है?
• इंद्रिय गामक अवस्था
• पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
• उत्तर–संक्रियात्मक अवस्था
• अमूर्त संक्रियात्मक अवस्था
Answer
उत्तर–संक्रियात्मक अवस्था
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन अभिक्षमता के संबंध में सत्य नहीं है?
• अभिक्षमता एक विशिष्ट योग्यता है।
• अभिक्षमता जन्मजात एवं वातावरण की उपज है।
• अभिक्षमता प्रशिक्षण के पश्चात् सफलता की डिग्री का पूर्वानुमान है।
• अभिरुचि एवं अभिक्षमता सदैव साथ नहीं चलते हैं।
Answer
अभिक्षमता जन्मजात एवं वातावरण की उपज है।
बच्चों से अनुक्रिया प्राप्त करने के लिए आदर्श ‘प्रतीक्षा काल’ निम्न में से किसके समानुपाती होता है?
• पाठ्यक्रम में एक विशेष विषय को दिया गया समय
• प्रश्न का कठिनाई स्तर
• छात्र द्वारा पिछले अध्याय के प्रश्नों के उत्तर देने में लगा समय
• प्रश्न का वास्तविक जीवन से संबंध
Answer
प्रश्न का कठिनाई स्तर
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन निरन्तर विकास के सिद्धान्त को स्पष्ट करता है?
• विकास की गति विभिन्न व्यक्तियों में भिन्न-भिन्न होती है ।
• व्यक्ति के विकास में आकस्मिक कोई परिवर्तन नहीं होता है।
• शरीर का विकास कभी तीव्र तो कभी धीमी गति से होता है।
• उपर्युक्त सभी
Answer
उपर्युक्त सभी
बुद्धि ज्ञान में पूर्व अधिगम और अनुभवों से प्राप्त होता है।
• क्रिस्टलीकृत
• तरल
• मानव
• सृजनात्मक
Answer
क्रिस्टलीकृत
निम्न में से दृश्य श्रव्य शिक्षण सामग्री का चयन करते समय क्या ध्यान रखना चाहिए?
• छात्रों के मानसिक स्तर के अनुकूल हो
• छात्रों की आवश्यकताओं व क्षमताओं के अनुकूल हो
• विषय से संबधित हो
• उपर्युक्त सभी
Answer
उपर्युक्त सभी
निम्न में से कौन-सी बुद्धि के बहु-प्रतिभा सिद्धांत की आलोचना है?
• बुद्धि के विभिन्न कारक केवल सम्पूर्ण बुद्धि की विभिन्न प्रतिभाएँ हैं।
• बुद्धि के विभिन्न कारक छात्र को अपनी क्षमताओं को खोजने में सहायता करते हैं।
• यह व्यावहारिक बुद्धि पर अधिक बल देता है।
• यह अनुभव आधारित प्रमाणों पर आधारित नहीं है।
Answer
बुद्धि के विभिन्न कारक केवल सम्पूर्ण बुद्धि की विभिन्न प्रतिभाएँ हैं।
संवेगात्मक रूप से अभिप्रेरित बालक की मुख्य विशेषता कौन-सी है?
• अतिप्रतिक्रियात्मक प्रकृति
• अंतर्मुखी प्रकृति
• अपने विचारों को प्रस्तुत करने का संतुलित तरीका
• उदासीपूर्ण व्यवहार
Answer
अपने विचारों को प्रस्तुत करने का संतुलित तरीका
छात्रों में लोकतांत्रिक जीवन को प्रोत्साहित करने के लिए निम्न में से किसका बेहतरीन प्रयोग किया जा सकता है?
• व्याख्यान विधि
• सामाजिक अंतःक्रिया
• खोज विधि
• प्रयोगात्मक विधि
Answer
खोज विधि
किसी शिक्षक के व्यक्तिगत गुणों में निम्नलिखित में से क्या शामिल नहीं हो सकता?
• स्पष्टवादिता
• आत्मविश्वास
• धैर्यशीलता
• पाठ्यक्रम से संबंधित सहगामी क्रियाओं का ज्ञान
Answer
पाठ्यक्रम से संबंधित सहगामी क्रियाओं का ज्ञान

Previous page 1 2 3 4 5 6Next page

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button