dsssb nursery teacher question paper in hindi
जब आप किसी भी परीक्षा की तैयारी करते हैं तो आपको सबसे पहले उस परीक्षा का पैटर्न उसका सिलेबस पता हो रहा है बहुत ही जरूरी है ताकि आप कम से कम समय में भी उसकी अच्छी तैयारी कर पाए जो भी उम्मीदवार Dsssb परीक्षा की तैयारी कर रहा है उसके लिए इस पोस्ट में Delhi Nursery Teacher परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस के अनुसार टेस्ट दिया गया है जिसे हल करके आप अपनी तैयारी को काफी बेहतर बना सकते हैं Delhi Nursery Teacher की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए हमारी वेबसाइट पर और भी काफी ऑनलाइन प्रैक्टिस सेट किए गए हैं जिन्हें हल करके वह अपनी तैयारी को अच्छी कर सकते हैं.
प्रश्न.सूरजकुंड, फरीदाबाद में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक त्योहार एक अंतर्राष्ट्रीय _ _ मेला है।
उत्तर.शिल्प
प्रश्न.एक प्लंबर के हाथों में एक ड्रिल मशीन किस तरह की वस्तु है?
उत्तर.उपभोक्ता
प्रश्न.वायु प्रदूषण निम्नलिखित में से किन पर हानिकारक प्रभाव डालता है?
उत्तर. सजीव तथा निर्जीव दोनों
प्रश्न.चाणक्य का दूसरा नाम क्या था?
उत्तर.विष्णुगुप्त
प्रश्न.भारतीय संविधान के अनुसार सरकार के कितने अंग हैं?
उत्तर.तीन
प्रश्न.फुल्कारी, कान्था, चिकनकारी,के प्रसिद्ध रूप
उत्तर. कढ़ाई
प्रश्न.किस भारतीय क्रिकेटर को वर्ष 2018 में आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है?
उत्तर.राहुल द्रविड़
प्रश्न.सूर्य की पृथ्वी से लगभग दूरी (मिलियन किमी में) कितनी है?
उत्तर. 150
प्रश्न.यू.आर.एल. का असंक्षिप्त रूप क्या है?
उत्तर.यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर
प्रश्न.जीडीपी का विस्तारित रूप क्या होगा?
उत्तर.सकल घरेलू उत्पाद
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प विनिमय का माध्यम कहलाता है?
उत्तर.धन
प्रश्न.क्षेत्रफल के आधार पर पृथ्वी का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?
उत्तर.एशिया
प्रश्न.’वर्ल्ड वाइड वेब’ का आविष्कार किसने किया?
उत्तर.टिम बर्नर्स ली
प्रश्न.सचिन तेंदुलकर ने अपना अंतिम टैस्ट मैच किस स्टेडियम में खेला था?
उत्तर.वानखेड़े स्टेडियम
प्रश्न.कुषाणों का सबसे प्रसिद्ध राजा कौन था?
उत्तर.कनिष्क
प्रश्न.किसी तत्त्व के समस्थानिकों के बीच अंतर किनकी भिन्न (अलग) संख्या की उपस्थिति के कारण होता है?
उत्तर. न्यूट्रॉन
प्रश्न.बांग्लादेश अपना स्वतंत्रता दिवस कब मनाता है?
उत्तर.26 मार्च
प्रश्न.क्वांटम सिद्धांत के प्रतिपादक कौन है?
उत्तर.मैक्स प्लांक
प्रश्न.किस देश की टीम ने 2018 पुरुषों की हॉकी चैम्पपियन ट्रॉफी जीती है?
उत्तर.ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न.एक रेलगाड़ी 72 किमी./घंटा की गति से चलते हुए एक निश्चित दूरी को 6 घंटों में तय करती है। यदि वही दूरी 8 घंटे में तय करनी हो, तो रेलगाड़ी की गति (किमी./घंटा में) क्या होगी?
उत्तर. 54
प्रश्न.निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से विषम संख्या युग्म को चुनिए।
उत्तर.8:63
प्रश्न.39 विद्यार्थियों की कक्षा में रवि, सुमित से 7 स्थान आगे है। यदि सुमित का स्थान अंत से सत्रहवाँ है, तो प्रारम्भ से रवि का स्थान क्या होगा?
उत्तर.16वाँ
प्रश्न. एक केन दो प्रकार के तरलों A और B के 7:5 के अनुपात में मिश्रण से पूरी भरी है। यदि केन से 9 लीटर मिश्रण निकाल लिया जाए और उसके स्थान पर उतनी ही मात्रा में तरल B भर दिया जाए, तो केन में A और B का अनुपात 7:9 हो जाएगा। केन की क्षमता कितनी है ?
उत्तर.36 लीटर
प्रश्न.A तथा B क्रमशः 2 किमी./घंटा और 3 किमी./घंटा की औसत गति से चलते हैं। अगर A उत्तर की दिशा में और B पूर्व की दिशा में एक ही बिंदु से एक ही समय में चलना आरम्भ करते हैं, तो 2 घंटे बाद उनके बीच की दूरी क्या होगी?
उत्तर. 2√13 किमी.
प्रश्न.6 लगातार पूर्णांक संख्याओं का योग 9 है। सबसे छोटी पूर्णांक संख्या क्या है?
उत्तर.-1
प्रश्न.’कलाकार’ जिस प्रकार संबंधित है ‘चित्र’ (चित्रकारी) से,उसी प्रकार ‘सीनेटर’ से कौन संबंधित है?
उत्तर.राजनीतिज्ञ
प्रश्न.लुप्त अक्षर/अक्षरों को चुनकर श्रृंखला को पूरा कीजिए: ppq-pq_rpqrrp_qrpq_r
उत्तर. r, q, p, q
प्रश्न.एक धनराशि को 1 वर्ष के लिए 18 प्रतिशत प्रतिवर्ष चक्रवृद्धि ब्याज की दर से उधार दिया गया। चक्रवृद्धि ब्याज अर्धवार्षिक होने पर, व्याज ₹ 324 बढ़ जाता है। उधार दी गई धनराशि ₹ में क्या थी?
उत्तर.₹ 40000
प्रश्न.लुप्त संख्या चुनकर श्रृंखला को पूरा कीजिए? 1, 5, 17, 53
उत्तर.161
प्रश्न.18/5 तथा 20/9 का लघुत्तम समापवर्त्य क्या है?
उत्तर.180
प्रश्न.अगर ₹2232 A, B तथा c के बीच 8:13:15 के अनुपात में विभाजित किया जाता है, तो B का हिस्सा क्या होगा?
उत्तर. ₹806
प्रश्न.ग्राम A के उत्तर में 20 किमी. दूर ग्राम c है। ग्राम A के पूर्व में 18 किमी. दूर ग्राम B है। ग्राम c के पश्चिम में 12 किमी. दूर ग्राम D है। यदि एक आदमी ग्राम B से चलकर ग्राम D को जाता है, तो प्रारंभिक बिंदु से वह किस दिशा में हैं ?
उत्तर.उत्तर-पश्चिम
12 और 42 के बीच की सभी विषम् पूर्णांक संख्याओं का योग . . . . . . . . है?
उत्तर. 405
प्रश्न.किसी वस्तु को बिक्री मूल्य के 3/4 पर बेचने से विक्रेता को 10% की हानि हुई। यदि उसे मूल बिक्री मूल्य पर बेचा जाता, तो लाभ/हानि का प्रतिशत क्या होगा ?
उत्तर.20% लाभ
प्रश्न.तीन क्रमागत विषम संख्याओं का योग . .. . . . . . . . से हमेशा विभाजित होता है।
उत्तर.3
प्रश्न.एक समबाहु त्रिभुज की भुजा वर्ग के विकर्ण के बराबर है। यदि वर्ग की भुजा 12 सेमी. है, तो समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल क्या है?
उत्तर.72√3 सेमी. 2
प्रश्न.P, Q तथा R मिलकर किसी कार्य को 40 दिनों में पूरा कर सकते हैं। P तथा Q उसी कार्य को 90 दिनों में पूरा कर सकते हैं। R अकेला उस कार्य को कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
उत्तर. 72 दिन
प्रश्न.दी गई श्रृंखला में लुप्त पद प्राप्त ज्ञात कीजिए। bc, cde, de, efg, fg, ?
उत्तर.ghi
प्रश्न.PQRS एक ऐसा चक्रीय चतुर्भुज है कि ∠P,∠Q और ∠R के माप का अनुपात 1:3:4 है, तो ∠S का माप क्या होगा?
उत्तर.72°
प्रश्न.यदि 9% 6% 5% 1= 5619 तथा 3% 4% 1% 6 = 1463 हो, तो 1% 2% 5% 7=?
उत्तर.5271
प्रश्न.एक व्यक्ति अपनी मासिक आय का 92% खर्च कर देता है। और ₹2500 की मासिक बचत करता है। उसकी मासिक आय क्या है?
उत्तर. ₹31250
प्रश्न.संख्या 5734629 के अंकों को बायें से दायें (आरोही क्रम में) क्रमबद्ध किया जाए, तो कितने अंको का स्थान अपरिवर्तित रहेगा ?
उत्तर.दो
प्रश्न.यदि ‘C’ का अर्थ ”÷, ‘d’ का अर्थ ‘+’, ‘e’ का अर्थ ‘-‘ तथा ‘f’ का अर्थ ‘x’ हो, तो 24 c 3 f 4 d 6 = ?
उत्तर. 38
प्रश्न.सही वाक्य का चयन करें।
उत्तर.मैं आज बाजार जाऊंगा।
प्रश्न.मुहावरों का सही अर्थ चुनें। ‘कलई खुलना’
उत्तर.भेद प्रकट होना
प्रश्न.त्रुटियुक्त वर्तनी का चयन करें।
उत्तर.एतिहासिक
प्रश्न.पर्यायवाची शब्द चुनें। धैर्य
उत्तर.धीर
प्रश्न.कुछ क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में विद्यालयों का होना भी एक ___ समस्या है।
उत्तर. बड़ी
प्रश्न.’उल्लास’ शब्द की संधि
उत्तर. उत् + लास
प्रश्न.’बेरहम’ शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग किया गया है?
उत्तर.बे
प्रश्न.पर्यायवाची शब्द चुनें।तेजस्वी
उत्तर.शक्तिशाली
प्रश्न.सही वाक्य का चयन करें।
उत्तर.मैंने तीन कुर्सियाँ खरीदीं।
प्रश्न.’सुलोचना’ शब्द कौन-सा समास है?
उत्तर.बहुव्रीहि समास
प्रश्न.विपरीतार्थक शब्द चुनें।’अर्पण
उत्तर.ग्रहण
प्रश्न.बिना अक्षर या __ के ऐसी बहुत-सी कलाएँ और व्यवसाय हैं, जो घुमक्कड़ के लिए दुनिया के हर स्थान में उपयोगी हो सकते हैं।
उत्तर. भाषा
प्रश्न.निम्न वाक्यांश के स्थान पर एक शब्द का चयन कीजिए।”जो किसी वंश में बराबर चलता आया है”
उत्तर.आनुवांशिक
प्रश्न.मुहावरों का सही अर्थ चुनें।’ख्याली पुलाव पकाना’
उत्तर.कल्पना करना
प्रश्न.’खिलाड़ी’ शब्द का बहुवचन क्या है?
उत्तर.खिलाडियों
प्रश्न.’आज कल हर शहर में रावण पैदा हो रहे हैं। इस वाक्य के रेखांकित शब्द में कौन-सी संज्ञा है?
उत्तर.जातिवाचक संज्ञा
प्रश्न.त्रुटियुक्त वर्तनी का चयन करें।
उत्तर.अपवयय
प्रश्न.निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में एनसीईआरटी मनोविज्ञान का प्रयोग कर रहा है?
उत्तर.पाठ्य पुस्तकों का निर्माण
प्रश्न.विद्यार्थियों के अच्छे मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए क्या महत्वपूर्ण नहीं है?
उत्तर.पाठ्यक्रम का दोहराना
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्नावली विधि का दोष नहीं
उत्तर.इस विधि से अनेक व्यक्तियों के विचार जाने जा सकते हैं।
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प अधिगम के संबंध में सही नहीं है ?
उत्तर. अधिगम सिर्फ ज्ञान प्राप्ति है।
प्रश्न.इनमें से कौन-सी विशेषता प्रतिभाशाली बच्चों की नहीं
उत्तर.निम्न औसतीय मानसिक प्रक्रियाएँ
प्रश्न.रचनात्मक उत्तरों के लिए चाहिए
उत्तर.मुक्त उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न.विकास को प्रभावित करने वाला वातावरणीय कारक कौन-सा नहीं है?
उत्तर.शारीरिक गठन
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सा मानसिक वृद्धि और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?
उत्तर.सीखना तथा परिपक्व दोनों
प्रश्न.स्वलीनता में शामिल है।
उत्तर.संबंध जोड़ने की निर्योग्यता
प्रश्न.सामूहिक रूप से किसी समस्या का समाधान किन परिस्थितियों में किया जाता है?
उत्तर.उस स्थिति में जब प्रत्येक बालक की समस्या एक सी हो
प्रश्न.श्यामपटट का उपयोग किया जाता है
उत्तर.चित्र या आरेख बनाने के लिए।
प्रश्न.विकास की अवस्था में एक बालक आत्म-केंद्रित होता है।
उत्तर.शैशव
प्रश्न.पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत से कौन-सा अनुमान नहीं लगाया जा सकता?
उत्तर.मौखिक/शाब्दिक शिक्षण की आवश्यकता
प्रश्न.सामाजिक-सांस्कृतिक विकास का सिद्धांत किसने दिया था?
उत्तर.वाइगोत्सकी
प्रश्न.बचपन की मौजूदा राय के अनुसार,
उत्तर.बचपन तेजी से विकास और परिवर्तन की अवधि है।
प्रश्न.किस अधिगम परिस्थिति में शाब्दिक अनुक्रिया क्रम की व्यवस्था की जाती है?
उत्तर.शाब्दिक सहसंबंध अधिगम
प्रश्न.निम्न में से कौन सा कारक शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली बना सकता है?
उत्तर.शिक्षक का संप्रेषण ज्ञान तथा विषय ज्ञान
प्रश्न.निम्नलिखित में से किस कारक का सीखने पर सबसे कम प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर.लिंग भेद
प्रश्न.निम्न में से वंशानुक्रम से संबधित किन कारक/कारकों का अध्येता के व्यवहार पर पड़ता है/हैं?
उत्तर.उपर्युक्त दोनों।
प्रश्न.अधिगमकर्ता में बढ़ते हुए क्रोध को रोकने के लिए अध्यापक को चाहिए
उत्तर.कि बालक के दिन-प्रतिदिन के मामलों में कोई हस्तक्षेप न करे।
प्रश्न.उपचारात्मक विधि का प्रयोग जिनके लिए किया जाता है,वे हैं।
उत्तर.समस्यात्मक बच्चे
प्रश्न.सामान्यतया लड़के और लड़कियों में शारीरिक विकास की निम्नलिखित विशेषता प्रेक्षित की जाती है।
उत्तर.लड़कियाँ शारीरिक विकास में दो-तीन वर्ष आगे होती हैं।
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सा बाल विकास का सिद्धांत है?
उत्तर. परिपक्वता और अनुभव के बीच अंतःक्रिया के कारण विकास होता है।
प्रश्न.कोहलबर्ग के अनुसार, गलत और सही का निर्णय करने की चिंतन प्रक्रिया को कहा जाता है
उत्तर.नैतिक सहयोग (Morality Cooperation)
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सा विशिष्ट बालकों का प्रकार नहीं माना जाता है?
उत्तर.साधन-संपन्न बालक
प्रश्न.केस अध्ययन विधि के संबंध में क्या सही नहीं है ?
उत्तर.यह विधि बहुत जटिल होती है।
प्रश्न.किशोरावस्था के संबंध में निम्न में से कौन-सा कथन सबसे उचित है?
उत्तर.चिंतन मूर्त क्रियाओं में झलकना शुरू हो जाता है।
प्रश्न.शिक्षा के विकासशील प्रतिमान के अनुसार बालक के समाजीकरण का उद्देश्य है
उत्तर.बालक को एक समूह का सक्रिय सदस्य बनाना और सामाजिक कौशलों का विकास करना।
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सा बालक के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने वाला कारक नहीं है ?
उत्तर.कक्षा में नींद आना।
प्रश्न.बुद्धिलब्धि संबंधी विभिन्नताओं में कौन सम्मिलित नहीं है?
उत्तर. कला में रूचि
प्रश्न.व्यक्तियों में एक-दूसरे से भिन्नता क्यों होती है?
उत्तर.वंशानुक्रम और वातावरण के बीच अन्योन्यक्रिया के कारण।
प्रश्न.व्यवहारगत समस्याओं की रोकथाम करने में निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वाधिक प्रभावशील है?
उत्तर.संघर्ष से निपटने के लिए बच्चे को आक्रामक रहित तरीके प्रदान करना।
प्रश्न.बच्चों के संज्ञानात्मक विकास को सबसे अच्छे तरीके से कहाँ परिभाषित किया जा सकता है ?
उत्तर. विद्यालय एवं कक्षा
प्रश्न.बोलने को प्रभावित करने वाले गतिक विकार को कहा जाता है:
उत्तर.अप्रैक्सिया
प्रश्न.निम्न में से कौन सा विकल्प यांत्रिक शिक्षण सामग्री को नहीं दर्शाता है?
उत्तर.श्यामपटट् व पत्रिकाएँ
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सा किसी बच्चे के सामाजिक विकास को प्रभावित करने वाला व्यक्तिगत कारक नहीं है?
उत्तर.मित्र मंडली
प्रश्न.राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा, 2005 के अनुसार अधिगम अपने स्वभाव में और है।
उत्तर. सक्रिय, सामाजिक
प्रश्न.शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अनुसार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ना चाहिएः
उत्तर. समावेशी शिक्षा व्यवस्था में इस प्रावधान के साथ कि उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके।
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सी अभिवृत्ति की विशेषता नहीं
उत्तर.यह अस्थायी होती है।
प्रश्न.अभ्यास द्वारा सीखना किसका परिमार्जन है?
उत्तर. व्यवहार
प्रश्न.एक छात्र मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने के लिए कठोर परिश्रम करता है ताकि प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर सके।
उत्तर.आंतरिक रूप से
प्रश्न.व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के विकास हेतु
उत्तर.छात्रों को विद्यालय में आयोजित सभी कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए।
प्रश्न.एक . . .. . . . .में वास्तविक संसार की समस्याओं से संबंधित जटिल परियोजनाओं पर काम करते समय कौशलों और विद्यार्थियों को एक-दूसरे के कौशलों का प्रयोग करना चाहिए।
उत्तर.सामाजिक-रचनावादी
प्रश्न.श्रवण की क्षमता को किस इकाई में मापा जाता है?
उत्तर.डेसिबल
प्रश्न.मोहित को बच्चों को पढ़ाना पसंद है इसलिए वह बी.एड. की प्रवेश परीक्षा के लिए खूब परिश्रम से तैयारी कर रहा है। वह अभिप्रेरित है।
उत्तर.आंतरिक रूप से
प्रश्न.सामान्य बुद्धि (G Factor) के कारक है:
उत्तर.बुद्धि के सामान्य वितरण में मानक विचलन
प्रश्न.छात्रों के द्वारा अधिक से अधिक ज्ञानेंद्रियों का उपयोग निम्नलिखित को प्रभावित करता है
उत्तर.अधिगम उत्पाद एवं प्रक्रिया
प्रश्न.व्यक्तिगत रूप से शिक्षार्थी एक-दूसरे से भिन्न होते है।
उत्तर.विकास की दर
प्रश्न.शिक्षण शब्द की उत्पति किस धातु से हुई है?
उत्तर.शिक्षु
प्रश्न.पियाजे के अनुसार विकास की प्रथम अवस्था (जन्म से 2 वर्ष तक) में बच्चा अधिक उपयुक्त प्रकार से जिसके द्वारा। सीखता है, वह है।
उत्तर. इंद्रियों के प्रयोग द्वारा
प्रश्न.पियाजे के अनुसार, संज्ञानात्मक या ज्ञानात्मक विकास की वह अवस्था जिसमें एक बालक ‘वस्तु प्रदर्शन’ दर्शाता है, कहलाती है:
उत्तर.इंद्रिय-गत्यात्मक अवस्था
प्रश्न.निम्नलिखित में से किसका विकास किशोरावस्था में नहीं होता है?
उत्तर.अहं केंद्रिकता
प्रश्न.स्कूलों में बाल-केंद्रित शिक्षा का उद्देश्य क्या होना चाहिए?
उत्तर. विद्यार्थियों को व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करना
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सा बुद्धि के मापन में प्रयोग नहीं किया जा सकता है:
उत्तर.विद्यार्थी की शिक्षक का ध्यान आकर्षित करने की योग्यता
प्रश्न.व्यवहार का ‘करना पक्ष आता है:
उत्तर.अधिगम के संज्ञानात्मक क्षेत्र में
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सी मानसिक विकास संबंधी विशेषता नहीं है?
उत्तर.सहयोगात्मक अभिवृत्ति
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सा लक्षण बहिर्मुखी व्यक्तित्व का नहीं है ?
उत्तर.दिवास्वप्न देखने वाला
प्रश्न.नाचना, लिखना, ड्राइविंग आदि कुछ उदाहरण हैं:
उत्तर.गतिक विकास के
प्रश्न.पियाजे की किस अवस्था में एक बालक का व्यवहार मुख्य रूप से अनैच्छिक क्रियाओं से संचालित होता है?
उत्तर. इंद्रिय-गत्यात्मक अवस्था
प्रश्न.निम्नलिखित में से किसे अभिप्रेरित शिक्षण का संकेत माना जा सकता है?
उत्तर.छात्रों द्वारा पूछताछ
प्रश्न.समस्या समाधान अधिगम परिस्थिति में
उत्तर.इस अधिगम परिस्थिति की सम्पन्नता अधिनियम अधिगम की पूर्णता में निहित रहती है।
प्रश्न.निम्नलिखित में से भौतिक वातावरण को प्रभावित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक कौन-सा है ?
उत्तर.विद्यालय का वातावरण
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सा कारक बच्चे की स्मृति को सुधारने में मदद नहीं करेगा?
उत्तर.अभिप्रेरित विस्मृति का सिद्धांत
प्रश्न.समस्यात्मक बालक के व्यवहार में परिवर्तन लाने हेतु आप क्या प्रयास करेंगे ?
उत्तर.बालक के वातावरण और दृष्टिकोण में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे।
प्रश्न.समाजीकरण निम्न में से किसकी प्रक्रिया है?
उत्तर.मूल्यों और विश्वासों को प्राप्त करने की
प्रश्न.निचली कक्षा में शिक्षण की खेल विधि जिस पर आधारित है, वह है।
उत्तर.विकास और वृद्धि के मनोवैज्ञानिक सिद्धांत
प्रश्न.एक बालक पहले पूरे हाथ को, फिर उँगलियों को तथा फिर हाथों और उँगलियों को एक साथ चलाना सीखता। है, यह उदाहरण वृद्धि और विकास के किस सिद्धांत को । दर्शाता है?
उत्तर.एकीकरण का सिद्धांत
प्रश्न.सोलह वर्षीय नीरज अपने आप में पृथक स्वनियंत्रित व्यक्ति की भावना को विकसित करने का प्रयास कर रहा है। वह विकसित कर रहा है।
उत्तर.स्वायत्तता
प्रश्न.कक्षा तीन के विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से शिक्षण का सबसे अच्छा तरीका कौन-सा होगा ?
उत्तर.सृजनात्मक क्रियाकलाप
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प शिक्षा मनोविज्ञान की एक सीमा है ?
उत्तर.वैयक्तिक विभिन्नताओं की समस्या
प्रश्न.अपने अध्यायों को जल्दी पूरा करने के लिए शिक्षक अपनी पसंद के विद्यार्थी समूह से उत्तरों की अपेक्षा करते हैं। यह
उत्तर.दूसरे विद्यार्थियों को समान अवसर से वंचित करता है।
प्रश्न.बहुभेदीय अधिगम में
उत्तर. शाब्दिक और अशाब्दिक शृखला अधिगम की आवश्यकता होती है।
प्रश्न.थॉर्नडाइक का कौन-सा नियम सीखने में पुरस्कार और दंड के महत्व को बताता है?
उत्तर. प्रभाव का नियम
प्रश्न.रचनात्मकता आमतौर पर जुडी होती हैः
उत्तर. अभिसारी सोच से
प्रश्न.एक अध्यापिका यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उसके छात्र आंतरिक रूप से अभिप्रेरित हैं। वह क्या करेगी?
उत्तर.मूर्त रूप में पुरस्कार प्रदान करेगी।
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही मिलान वाला युग्म है?
उत्तर.मूर्त संक्रियात्मक बच्चा – संधारण एवं वर्गीकरण करने योग्य
प्रश्न.समर्पण, निष्ठा, योग्यता और ज्ञान की उम्मीद एक शिक्षक से कौन कर सकता है?
उत्तर.प्रधानाचार्य
प्रश्न.एक बालक की संज्ञानात्मक शक्तियाँ जैसे कल्पना-शक्ति,बुद्धि निर्णय लेने की क्षमता, आदि का संबंध है बालक के
उत्तर.मानसिक विकास से
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सा कथन क्रमिक शिक्षा से संबंधित है?
उत्तर.ज्ञान प्रत्यक्ष अनुभव तथा सहयोग में माध्यम से उत्पन्न होता है।
प्रश्न.बच्चों की झूठ बोलने की आदत को कैसे सुधार सकते है?
उत्तर.सच बोलने वाले बच्चों को पारितोषिक देकर
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण अधिगम से संबंधित समस्या है?
उत्तर.विषय-वस्तु को समझने की समस्या
प्रश्न.निम्नलिखित में से किशोरावस्था के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
उत्तर.आत्म-चेतना कम हो जाती है।
प्रश्न.निम्नलिखित में से कौन-सी एक बालक की मनोगत्यात्मक गतिविधि नहीं होती है ?
उत्तर.सोचना
प्रश्न.निम्न में से कौन-सा चरित्र निर्माण में सहायक है?
उत्तर.बर्ताव
प्रश्न.स्टेनले हॉल के अनुसार अधिक तनाव और तूफान की अवस्था है।
उत्तर.किशोरावस्था
प्रश्न.जब पूर्व अधिगम नयी स्थिति में अधिगम को प्रभवित नहीं करता है, तो इसे कहा जाता है।
उत्तर.अधिगम का शून्य स्थानांतरण
प्रश्न.किसी बच्चे का विद्यालय के मैदान में खेलते हुए निरीक्षण करना, किस प्रकार का निरीक्षण है?
उत्तर.अनौपचारिक
प्रश्न.बाल विकास किसकी आपसी जिम्मेदारी है?
उत्तर.वंशानुक्रम और वातावरण दोनों की
प्रश्न.स्तर पर बालक अपनी वास्तविक योग्यताओं को। पहचानना शुरू कर देता है और उनकी तुलना दूसरों के कौशलों से भी करने लगता है।
उत्तर.प्राथमिक विद्यालय
प्रश्न.समय के साथ बच्चों में होने वाले संभाषण का विकास निम्नलिखित में से किस पर केंद्रित है?
उत्तर.व्यवहारात्मक
प्रश्न.मनोविज्ञान प्रारंभ में किस विषय का अंग था?
उत्तर. दर्शनशास्त्र
प्रश्न.सहपाठियों का दबाव कब सबसे अधिक प्रभाव डालता है?
उत्तर. किशोरावस्था
Delhi Nursery Teacher परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में previous solved papers of dsssb prt in hindi dsssb previous paper prt in hindi dsssb prt question paper in hindi pdf dsssb prt previous year question papers in hindi से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.