Samanya Gyan

DNA के क्या कार्य है

DNA के क्या कार्य है

DNA के कार्य सभी अनुवांशिकी क्रियाओं को संचालित करना और सभी प्रोटीन संश्लेषण को नियंत्रित करना है .डीएनए न्यूक्लियोटाइड्स की एक धागा जैसी श्रृंखला है जो सभी ज्ञात जीवित जीवों के विकास, विकास, कार्यप्रणाली और पुनरुत्पादन में उपयोग किए गए अनुवांशिक निर्देशों को ले जाती है। और कई वायरस। डीएनए और रिबोन्यूक्लिक एसिड (आरएनए) न्यूक्लिक एसिड हैं; प्रोटीन, लिपिड्स और जटिल कार्बोहाइड्रेट (पोलिसाक्राइड) के साथ, वे चार प्रमुख प्रकार के मैक्रोमोल्यूल्स में से एक हैं जो जीवन के सभी ज्ञात रूपों के लिए आवश्यक हैं। अधिकांश डीएनए अणुओं में दो बायोपॉलिमर स्ट्रैंड होते हैं जो एक दूसरे के चारों ओर एक डबल हेलिक्स बनाने के लिए coiled है .

DNA के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

आज आपको इस पोस्ट में DNA के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी ,जिसके बारे में आपको जानना बहुत आवश्यक है .क्योंकि इसके बारे में अक्सर एग्जाम में प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए आप इस पोस्ट को ध्यान से पढिए अगर यह जानकारी आपको फायदेमंद लगे तो दूसरो को शेयर जरुर करे

1 . DNA का परीक्षण खून, गाल की कोशिका और मूत्र के सैंपल से किया जाता है।
2. DNA (Deoxyribonucleic Acid) किसी भी जीवित कोशिका में पाया जाने वाला गुणसूत्र है जो उस जीव की संरचना और उसके गुण को परिभाषित करता है। DNA कोशिकाओं में घुमावदार सीढ़ी की तरह होते है।
3 . सबसे पहले स्विस के चिकित्सक फ्रैड्रिक मॉइस्चर ने 1869 में DNA का पता लगाया था, मगर उस समय उन्हें ये पता नहीं था की DNA ही Genetic Material है।
4 . हमारे जीनोम में करीबन 20,000 से 25,000 जीन होते है।
5 . केवल 1 ग्राम DNA 700 Terabyte तक की जानकारी store कर सकता है।
6 . DNA सिर्फ चार न्यूक्लियोटाइडोन अडेनिन(A), ग्वानिन(G), थाइमिन(T) और साइटोसिन(C ) से बना हुआ है।
7 . सूरज से आने वाली UV किरणे हमारे DNA को नस्ट कर सकती है जिससे म्युटेशन हो जाता है और ये कैंसर का एक बड़ा कारण बन सकता ह।|
8. अगर एक व्यक्ति के DNA को एक के बाद एक जोड़ते जाए तो इससे इतनी दुरी cover होगी जितना की 600 बार धरती से सूरज पर जाने और फिर वापस आने में होगी।
9 . अगर आप हर दिन 8 घंटे और एक मिनट में 60 शब्द लिखते है तो आपको मनुष्य के DNA के क्रम को लिखने में 50 साल लग जाएगा।
10 . हमारे सेक्स कोशिका जैसे egg और sperm में हमारी कुल DNA का आधा DNA होता है।

11 . हमारे शरीर में हर दिन करीबन 1,000 से 10 लाख बार DNA नष्ट होता है और फिर दुबारा बन भी जाता है।
12 . मनुष्य का DNA 50 % तक गोभी और केले से मिलता है।
13 . हमारे शारीर की कोशिका में RNA (ribonucleic acid ) भी होता है जो DNA के आदेश पर proteins बनाता है।
14 . सन 2000 में DNA के पुरे क्रम का एक ड्राफ्ट तैयार किया गया था जो की 2003 में finalise किया गया।
15 . सभी मनुष्यो के DNA में 99.9% समानता होती है और हमारा DNA चिम्पांजी से 98% तक मिलता जुलता है।
16 . DNA हर कोशिका में होता है ये कोशिका के अंदर 0.09 माइक्रोमीटर की जगह घेरता है मगर इसे फैलाया जाये तो ये 1.8 मीटर लम्बा होगा।
17 . हैरानी की बात तो ये है की बस एक चम्मच DNA में की दुनिया के सारे प्रजातियों की जानकारी रखी जा सकती है।
18. पूरी दुनिया में जितना भी data इंटरनेट पर उपलब्ध है उसे store करने के लिए 2 ग्राम DNA पर्याप्त होगा।
19 . DNA अपनी प्रति बनाता है ताकि कोशिका के विभाजन के समय दोनों कोशिका को एक एक DNA मिल सके।
20 . एलेक जेफ्फ्रेस ने 1985 में DNA फिंगरप्रिंटिंग तकनीक की खोज की थी जिससे दो व्यक्ति के DNA की समानता का पता लगाया जा सकता है।

इस पोस्ट में आपको डीएनए क्या है rna क्या है? डीएनए के प्रकार आर एन ए क्या है डीएनए और आरएनए के बीच का अंतर डीएनए के प्रकार डीएनए प्रतिकृति dna और rna में अंतर dna की संरचना डीएनए प्रतिकृति की व्यवस्था शाही सेना डीएनए और आरएनए के बीच का अंतर आर एन ए की खोज से संबधित जानकारी दी है .अगर यह जानकारी आपको फायदेमंद लगे तो दूसरो को शेयर जरुर करे .अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके बताएं.

Related Articles

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button