Samanya Gyan

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2019 विजेता

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2019 विजेता

Dada Saheb Phalke Award 2019 Winner List In Hindi आज सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम में समान्य ज्ञान के सेक्शन में पुरस्कार से सबंधित बहुत से प्रश्न पूछे जाते है क्योकि पुरस्कार समान्य ज्ञान का एक इम्पोर्टेन्ट पार्ट है इसलिए यदि कोई उमीदवार  किसी कॉम्पीटिशन एग्जाम की तेयारी  कर रहा है तो उसे पुरस्कार सबंधित समान्य ज्ञान होना चाहिए इसलिए आज हम यंहा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं के बारे  में बतायेंगे  यदि आप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे: आईएएस, शिक्षक, यूपीएससी, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए एवं अन्य सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो आपको दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों से सबंधित जानकारी होनी चाहिए इनमे से प्रश्न अक्सर एग्जाम में पूछे जाते है |

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा जगत का सबसे सम्माननीय पुरस्कार है। भारत सरकार द्वारा हर वर्ष यह पुरस्कार उस भारतीय सिनेमा की प्रमुख हस्ती को दिया जाता है, जिसने अपने जीवन काल में भारतीय सिनेमा जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। पुरस्कार का निर्धारण करने के लिये, भारतीय सिनेमा जगत के प्रख्यात व्यक्तियों की एक समिति का गठन किया जाता है। भारतीय सिनेमा के जन्मदाता दादा साहेब फाल्के की जन्म शताब्दी के अवसर पर वर्ष 1969 में इस पुरस्कार की स्थापना की गई थी।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार में दी जाने वाली राशि:

भारत सरकार की ओर से इस पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को दस लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल पदक व एक शाल प्रदान की जाती हैं।65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता रहे विनोद खन्ना को भारतीय फिल्म जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। विनोद खन्ना को फिल्म जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

वर्ष 1969 से 2018 तक दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची:-

वर्ष विजेताओं का नाम योगदान
2017 विनोद खन्ना अभिनेता
2016 कासीनाधुनी विश्वनाथ तेलुगु फिल्म अभिनेता और निर्देशक
2015 मनोज कुमार अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
2014 शशि कपूर अभिनेता
2013 गुलजार कवि, फ़िल्म निर्माता
2012 प्राण किशन शिकंद अभिनेता
2011 सौमित्र चटर्जी अभिनेता
2010 के. बालचन्द्र निर्देशक
2009 डी. रामा नायडू फ़िल्म निर्माता
2008 वी. के. मूर्ति छायाकार
2007 मन्ना डे गायक
2006 श्याम बेनेगल निर्देशक
2005 ब्रिज भूषण चतुर्वेदी निर्देशक
2004 अदूर गोपालकृष्णन निर्देशक
2003 मृणाल सेन निर्देशक
2002 देव आनंद निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, अभिनेता
2001 यश चोपडा निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
2000 आशा भोंसले गायिका
1999 ॠषिकेष मुखर्जी निर्देशक
1998 बी. आर. चोपडा निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
1997 कवि प्रदीप गीतकार
1996 शिवाजी गणेशन अभिनेता
1995 राजकुमार (सिंगनल्लूर पुट्टस्वामैया मुत्तुराज) अभिनेता
1994 दिलीप कुमार (युसूफ खान) अभिनेता
1993 मजरूह सुल्तानपुरी गीतकार
1992 डाँ भुपेन हजारिका निर्देशक
1991 बालचन्द्र गोविन्द पेंधकर निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, पटकथा लेखक
1990 अक्किनेनी नागेश्वर राव अभिनेता
1989 लता मंगेशकर गायिका
1988 अशोक कुमार अभिनेता
1987 राजकपूर अभिनेता, निर्देशक
1986 बी. नागी रेड्डी फ़िल्म निर्माता
1985 वी. शांताराम निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, अभिनेता
1984 सत्यजीत रे निर्देशक
1983 दुर्गा खोटे अभिनेत्री
1982 एल. वी. प्रसाद अभिनेता, निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
1981 नौशाद अली संगीत निर्देशक
1980 पैदी जयराज अभिनेता, निर्देशक
1979 सोहराब मोदी अभिनेता, निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
1978 रायचंद बोरल संगीत निर्देशक, निर्देशक
1977 नितिन बोस छायाकार, निर्देशक, पटकथा लेखक
1976 कानन देवी अभिनेत्री
1975 धीरेननाथ  गांगुली अभिनेता, निर्देशक
1974 बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी निर्देशक
1973 रुबी मय्यर्स (सुलोचना) अभिनेत्री
1972 पंकज मलिक संगीत निर्देशक
1971 प्रथ्वीराज कपूर (मरणोपरान्त) अभिनेता
1970 वीरेन्द्रनाथ सरकार फ़िल्म निर्माता
1969 देविका रानी अभिनेत्री

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य:

  • वर्ष 1969 में पहला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था।
  • यह पुरस्कार वर्ष के अंत में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों के साथ दिया जाता है। लेकिन वर्ष 2006 में बंबई हाई कोर्ट ने फ़िल्म महोत्सव निदेशालय को निर्देश दिया कि वह इस सम्मान के लिए बिना सेंसर की हुई फ़िल्मों पर ही विचार करे। इसे फ़िल्म महोत्सव निदेशालय ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी और सर्वोच्च न्यायालय का फैसला फ़िल्म महोत्सव निदेशालय के पक्ष में रहा। अदालती फैसले में देरी के कारण उस वर्ष के पुरस्कार की घोषणा वर्ष 2008 के मध्य में की गई।
  • 2007 के पुरस्कार की घोषणा सिंतबर, 2009 में हुई और इसी तरह वर्ष 2008 के पुरस्कार की 19 जनवरी, 2010 को तथा वर्ष 2009 के पुरस्कार की घोषणा 9 सितंबर, 2010 को हुई।
  • इस पुरस्कार में भारत सरकार की ओर से दस लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल और शॉल प्रदान किया जाता है।
  • वर्ष 2008 का ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ कर्नाटक के वी.के. मूर्ति को प्रदान किया गया था, जो इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले पहले सिनेमैटोग्राफर थे।
  • ‘दादा साहेब फाल्के अकेडमी’ के द्वारा भी दादा साहेब फाल्के के नाम पर तीन पुरस्कार भी दिए जाते हैं, जो हैं – फाल्के रत्न अवार्ड, फाल्के कल्पतरु अवार्ड और दादा साहेब फाल्के अकेडमी अवार्ड्स।

हमने इस पोस्ट में दादा साहेब फाल्के 2018 दादा साहेब फाल्के 2019 दादा साहेब फाल्के 2016 दादा साहब फाल्के दादा साहेब फाल्के फ़िल्में dada saheb phalke award 2018 dadasaheb phalke award 2018 दादा साहेब फाल्के रत्न पुरस्कार dadasaheb phalke award 2018 winners dadasaheb phalke award 2018 list dadasaheb phalke award winners लिस्ट ऑफ दादासाहेब फाल्के अवार्ड दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से संबंधित  जानकारी दी हैऔर आगे आने वाली परीक्षाओं में भी इनमें से काफी प्रश्न पूछे जा सकते हैं. तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह  जानकारी  फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button