Samanya Gyan

Asian Games 2018 GK Questions in Hindi

Asian Games 2018 GK Questions in Hindi

आज सभी कॉम्पीटिशन के अन्दर समान्य ज्ञान के प्रश्न जरुर पूछे जाते है और समान्य ज्ञान के अन्दर बहुत से प्रश्न खेलो से सबंधित पूछे जाते है और ज्यादा प्रश्न हाल में हुए खेलो के बारे में पूछे जाते जाते जैसे कोई वर्ल्ड कप हुआ हो या कोई ओलंपिक या किसी भी प्रकार के खेल की प्रतियोगिता हुई है सभी के बारे में प्रश्न पूछे जाते है तो यदि कोई भी उमीदवार जो किसी कॉम्पीटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा है तो पीछे 6 महीनों की प्रतियोगिता जरुर पता होनी चाहिए तो इसलिए आज हम इस पोस्ट में 2018 एशियाई गेम से सबंधित प्रश्न बतायेंगे इनमे से बहुत से प्रश्न एग्जाम में पूछे जायेंगे

2018 Asian Games

इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों (Asian Games 2018) का उद्घाटन समारोह 18 अगस्त 2018 से शुरू हुई और 2 सितंबर 2018 इस खेल का समापन समारोह हुआ, जिसमे कुल 45 प्रतिभागी देशो ने हिस्सा लिया और लगभग 40 खेलों में 465 स्पर्धाएँ थी.अट्ठारहवें एशियाई खेलों में सभी देशो के खिलाडियों ने अपना पूरा योगदान दिया, वहीँ बात करें अपने भारत देश की तो भारत देश के खिलाडियों का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा जिसके चलते भारत देश का मैडल लिस्ट में आठवां स्थान रहा.

1. कुल कितने राष्ट्र ने 2018 एशियाई खेलों में भाग लिया था?
उत्तर – 45
2. कुल कितने स्पर्धाएँ खेली गई ?
उत्तर – 40 खेलों में 465 स्पर्धाएँ
3. जकार्ता पालेम्बैंग 2018 पदक तालिका में अंतिम स्थान पर कौनसा देश रहा ?
उत्तर – सीरिया
4. 18वें एशियाई खेलों का वाक्य क्या था ?
उत्तर – एशिया की उर्जा
5. 12 वर्षों बाद किन दो प्रतिनिधियों ने एक साथ 2018 एशियाई खेलों में कोरियाई एकीकरण ध्वज के अन्तर्गत मार्च किया?
उत्तर – उत्तर कोरिया तथा दक्षिण कोरिया

6. 2018 में हुए एसियन गेम्स को आधिकारिक तौर पर किस नाम से भी जाना गया ?
उत्तर – 18 वें एशियाई खेल और जकार्ता पालेम्बैंग 2018
7. जकार्ता पालेम्बैंग 2018 में मैडल लिस्ट में सबसे प्रथम स्थान किस देश को मिला है ?
उत्तर – चीन
8. 2022 एशियाई खेल कहाँ खेले जाएँगे ?
उत्तर – हांगज्होऊ 2022
9. जकार्ता पालेम्बैंग 2018 खेलो में इण्डोनेशिया का पदक तालिका में कौनसा स्थान रहा?
उत्तर – 4 (चोथा)
10. जकार्ता पालेम्बैंग 2018 की आधिकारिक गीत एल्बम क्या था व् इस एल्बम में कुला कितने गीत थे?
उत्तर – एनर्जी ऑफ़ एशिया व् 13 गाने थे

11. वर्ष 2018 में एशियाई खेलों का समापन कब हुआ था.?
उत्तर – 2 सितंबर 2018
12. इंडोनेशिया के जकार्ता के किस स्टेडियम में 2018 के एशियाई खेलों का उद्घाटन और समापन समारोह आयोजित किया गया?
उत्तर – गेलोरा बंग कर्णो मुख्य स्टेडियम (Gelora Bung Karno Main Stadium)
13. वर्ष 2018 में एशियाई खेल का आयोजन कहाँ किया गया है?
उत्तर – जकार्ता और पालेम्बैंग, इंडोनेशिया
14. किस नए खेल को 2022 एशियाई खेलों में मुख्य खेलों में शामिल किया जायेगा?
उत्तर – ईस्पोर्ट्स
15. 18वें एशियाई खेलों में मैडल सूची में भारत का कौन सा स्थान मिला था?
उत्तर – आठवां
16. किन दो खेलो को 18 वें एशियाई खेलों में पहली बार, प्रदर्शन खेल के रूप में चुना गया था।
उत्तर – ईस्पोर्ट्स और कैनो पोलो को
17. 18वें एशियाई खेलों का आधिकारिक उद्घाटन किसके द्वारा किया गया?
उत्तर – इण्डोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो द्वारा
18. 2018 एशियाई खेलों में भारत ने कुल कितने स्वर्ण पदक अपने नाम किए?
उत्तर – 15
19. 18वें एशियाई खेलों की शुरुआत कब हुई?
उत्तर – 18 अगस्त 2018
20. 2014 एशियाई खेल कहाँ खेले गए थे?
उत्तर – इंचियोन 2014

21. 18वें एशियाई खेलों में भारत ने कुल कितने पदक अपने नाम किए?
उत्तर – 69 (15 स्वर्ण , 24 रजत , 30 कांस्य)
22. 18वें एशियाई खेलों को इतिहास में पहली बार किस दो शहरों में सह होस्ट किया गया है?
उत्तर – जकार्ता और पालेम्बैंग, इंडोनेशिया
23. मशाल जलाने वाले कोन थे?
उत्तर – सुसी सुसान्ति

हमने इस पोस्ट में  asian game question answer asian games 2018 quiz questions answers gk questions on asian games 2018 asian games 2018 questions and answers asian games 2018 gk questions in hindi asian games 2018 gk questions pdf asian games 2018 questions in hindi asian games 2018 questions and answers in hindi के प्रश्न से संबंधित जानकारी दी है  तो इन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह  जानकारी  फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button