Samanya Gyan

100 + हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर

100 + हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर

हिमाचल प्रदेश में किसी न किसी विभाग में नौकरियां निकलती रहती है .जो उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के किसी भी विभाग की परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो उन्हें हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी होना बहुत आवश्यक है .क्योकि हिमाचल प्रदेश की परीक्षाओं HP GK के काफी प्रश्न पूछे जाते है . इसलिए नीचे आपको इस पोस्ट में हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .इन प्रश्नों को आप अच्छे से याद करे .और अपनी परीक्षाओ की तैयारी को बहेतर बनाए.

1. सावन के महीने में गाया जाने वाला ‘मल्हार’ गीत किस क्षेत्र से संबंधित है?

· शिमला
· चंबा
· कांगड़ा
· बिलासपुर
उत्तर. चंबा

2. मसरूर (कांगड़ा) के एकाश्म मंदिर हिमाचल तथा पूरे हिमालय क्षेत्र में किस कला शैली के सबसे प्राचीन उदाहरण हैं?

· कांगड़ा शैली
· नागर शैली
· कुल्लू शैली
· गुलेरी शैली
उत्तर. नागर शैली

3. जैतून के पेड़ समुद्र तल से कितने मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं?

· 400 से 1000 मीटर
· 1000 से 1300 मीटर
· 2000 से 3000 मीटर
· 500 मीटर से कम
उत्तर. 1000 से 1300 मीटर

4. सिरमौर के मौण, गिलेया, ठाण्डे, घाटो, निहारी और अंधेरी की रिहाली जिसे बरसात की रंगीनियों के साथ किया जाता है, कहलाता है?

· राग नृत्य
· रास माला नृत्य
· ठोडा नृत्य
· घुगती नृत्य
उत्तर. रास माला नृत्य

5. प्रदेश की बसौली शैली का सर्वाधिक विकास किस सदी में हुआ?

· सत्रहवीं सदी
· अठारहवीं सदी
· उन्नीसवीं सदी
· बीसवीं सदी
उत्तर. अठारहवीं सदी

6. एक नृत्य जिसमें पुरुष एवं महिलाएं मिलकर बिना वाद्य यंत्र के लंबी पंक्ति बनाकर नृत्य करते हैं। पुरुष गीत की पहली पंक्ति तथा महिलाएं पुरुषों द्वारा गाई गई पंक्ति के जवाब में दूसरी पंक्ति गाती हैं, वह नृत्य है?

· बंदर नृत्य
· सिंह नृत्य
· मुखौटा नृत्य
· जबरो नृत्य
उत्तर. जबरो नृत्य

7. ‘शोभा सिंह कला संग्रहालय हिमाचल प्रदेश में किस स्थान पर स्थित है?

· रुमारवी
· अम्ब
· हरोली
· अन्दरेटा
उत्तर. अन्दरेटा

8. हिमाचल प्रदेश में विकसित कौन-सी चित्रकला शैली प्राचीनतम है?

· बसौली कलम
· पहाड़ी कलम
· कांगड़ा कलम
· गुलेरी कलम
उत्तर. बसौली कलम

9. प्रदेश में कुल्लू नामक कुल्लू घाटी के लोकनृत्य किस अवसर पर किए जाते है?

· होली के अवसर पर
· दशहरे के अवसर पर
· फागुन में
· सावन में
उत्तर. दशहरे के अवसर पर

10. प्रदेश का प्रसिद्ध ‘छोहारा नृत्य’ किस क्षेत्र से संबंधित है?

· महासू
· बिलासपुर
· कांगड़ा
· ऊना
उत्तर. महासू

11. हिमाचल प्रदेश में भैंस की कौन-कौन सी नस्लें प्रचलित हैं?

· मेहसाणा, सूरती एवं कुण्डी
· मुर्रा, भदावरी, नीली, रावी व कुण्डी
· मेहसाणा, सूरती एवं कुण्डी
· इनमें से कोई नहीं
उत्तर. मुर्रा, भदावरी, नीली, रावी व कुण्डी

12. देवता का पुजारी जिसके माध्यम से देवता बोलता है, उसे स्थानीय भाषा में कहा जाता है?

· गरणी
· गूर
· गोडावणा
· गोलू
उत्तर. गूर

13. शिवालिक की पहाड़ियों में किस समय गुप्त कला का पदार्पण हुआ था?

· छठी-आठवीं शताब्दी के बीच
· चौथी-पांचवीं शताब्दी के बीच
· पांचवीं-छठी शताब्दी के बीच
· पहली-दूसरी शताब्दी के बीच
उत्तर. छठी-आठवीं शताब्दी के बीच

14. प्रदेश की कुल्लू घाटी के लोकनृत्य किस नाम से प्रसिद्ध हैं?

· कुल्लू
· घूमर
· झुन्ता
· थाली
उत्तर. कुल्लू

15. लाहौल-स्पीति में ‘शेरनी’, ‘धुरे’ व ‘गारफी’ शब्द किससे संबंधित हैं?

· लोकगीत
· नृत्यकला
· नाट्यकला
· मूर्तिकला
उत्तर. नृत्यकला

16. सिरमौर के शिलाई तथा रेणुका क्षेत्रों में मनाया जाने वाला समानांतर पर्व जिसे दीपावली के रूप में ठीक एक मास बाद मनाया जाता है?

· पूर्व दीवाली
· बूढ़ी दीवाली
· थकी दीवाली
· रंगी दीवाली
उत्तर. बूढ़ी दीवाली

17. प्रदेश में निम्नलिखित में से किस स्थान के भित्ति-चित्र बसौली शैली के हैं?

· कांगड़ा
· कुल्लू
· चम्बा
· सोलन
उत्तर. कुल्लू

18. खुम्ब उत्पादन में आर्थिक तथा वैज्ञानिक दृष्टि से खुम्ब विकास परियोजना किस वर्ष आरंभ की गई?

· 1950 में
· 1955 में
· 1965 में
· 1975 में
उत्तर. 1965 में

19. सिरमौर तथा शिमला जिले में प्रचलित वह सामूहिक नृत्य जिसमें पुरुष मंद गति से नाचते हैं?

· घुघती
· घूमर
· घुरे
· घुमसु
उत्तर. घुघती

20. हिमाचल प्रदेश की विभिन्न कलाओं का सम्मिश्रण किस कला में देखने को मिलता है?

· कांगड़ा कलम
· चम्बा कलम
· गुलेर कलम
· पहाड़ी कला
उत्तर. पहाड़ी कला

21. शिमला, सिरमौर तथा सोलन क्षेत्रों में प्रचलित युद्ध क्रीड़ा नृत्य जिसमें धनुष-बाण का प्रयोग होता है, कहलाता है?

· डग्गा
· ठोडा
· ठिरसू
· ठेला
उत्तर. ठोडा

22. गाय की लाल सिन्धी नस्ल मूलतः किस क्षेत्र से उत्पन्न हुई है?

· हालैंड
· म्यांमार
· कराची व सिंध
· न्यूजीलैंड
उत्तर. कराची व सिंध

23. प्रदेश का ‘भटैथू’ नृत्य जो ’20 चैत्र से लेकर 1 बैसाख’ तक किया जाता है किन लोगों का विशेष नृत्य है?

· ढाकियों का
· किन्नरों का
· कोलियों का
· कबीलों का
उत्तर. कोलियों का

24. ‘मकर’ नामक धार्मिक नृत्य किस क्षेत्र में काफी प्रचलित है?

· भरमौर
· लाहौल-स्पीति
· पांगी
· सिरमौर
उत्तर. लाहौल-स्पीति

25. सिरमौर जिले के बाद किस जिले का अदरक उत्पादन में दूसरा स्थान है?

• सोलन
• बिलासपुर
• शिमला
• ऊना
उत्तर. बिलासपुर

26. कांगड़ा कला शैली का प्रादुर्भाव किस शैली से हुआ है?

· मुगल शैली
· राजस्थानी शैली
· राजपूत शैली
· गुलेरी शैली
उत्तर. गुलेरी शैली

27. नवाला या अन्य विवाह उत्सव के समय रात को गाने के आयोजन पर चार गायकों द्वारा गायन के साथ किए जाने वाले नृत्य को किस विशेष नाम से जाना जाता है?

· ओखला नृत्य
· आसमानी नृत्य
· विनीत नृत्य
· अंचली नृत्य
उत्तर. अंचली नृत्य

28. भूरीसिंह संग्रहालय किस जिले में स्थित है?

· चम्बा
· कुल्लू
· बिलासपुर
· कांगड़ा
उत्तर. चम्बा

29. शिमला तथा कुल्लू के क्षेत्रों में बारह वर्ष के अंतराल पर मनाया जाने वाला महायज्ञ जिसमें नरबलि दी जाती थी, कहलाता था?

· शाणोत्तरी
· भूण्डा
· दूरह
· बारहमासा
उत्तर. भूण्डा

30. लाहौल-स्पीति में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा किया जाने वाला आनुष्ठानिक नृत्य क्या कहलाता है?

· जागरा
· जोमो
· जापरो
· चोबा
उत्तर. जोमो

31. चम्बाकलम में किस चित्रकार के चित्र बहुत लोकप्रिय हैं, जो 1765 ई. में गुलेर से चम्बा गया था?

· हरिप्रसाद
· जोगीदास
· सज्जू
· निक्का
उत्तर. निक्का

32. “कजूड़ी” श्रावण मास में लोकगीतों की एक किस्म है, किस क्षेत्र में प्रचलित है?

· कांगड़ा
· सोलन
· सिरमौर
· शिमला
उत्तर. कांगड़ा

33. राष्ट्रीय स्तर पर अदरक उत्पादन के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का कौन-सा स्थान है?

· पहला
· दूसरा
· तीसरा
· चौथा
उत्तर. दूसरा

34. कुल्लू में कुल्लू कलम का विकास वहां के किस राजा के काल में प्रारम्भ हुआ?

· राजा प्रतापसिंह
· राजा हरिसिंह
· राजा प्रीतमसिंह
· राजा भद्रसिंह
उत्तर. राजा प्रीतमसिंह

35. चम्बा की कौन-सी इमारत भित्ति चित्र शैली का अनुपम नमूना है?

· गुरु घंटाल विहार
· चम्बा महल
· रंगमहल
· विष्णु महल
उत्तर. रंगमहल

36. नृत्य के विषय में कौन-सा कथन असत्य है?

· मण्डयाली गिद्या मूलतः पंजाबी नृत्य
· लुड्डी नृत्य बल्ह तथा लडभड़ोल क्षेत्र में किया जाता है।
· लुड्डी नृत्य में लुड्डी का अर्थ है। बेल की तरह झूमना।
· लुड्डी का अर्थ है सबको एक तरह से न देखना।
उत्तर. लुड्डी का अर्थ है सबको एक तरह से न देखना।

37. बसारू, लाछी-मेशू, चाड़िका और कामरू कहां के खून्दों के पृथक-पृथक देवता

· सिरमौर
· कुल्लू
· कांगड़ा
· किन्नौर
उत्तर. कांगड़ा

38. ‘टाली-लामो किस क्षेत्र का सदाबहार नृत्य है?

· लाहौल
· चंबा
· किन्नौर
· सिरमौर
उत्तर. किन्नौर

39. हिमाचल प्रदेश के शुष्क शीतोष्ण क्षेत्र (किन्नौर, लाहौल-स्पीति और निचले पर्वतीय क्षेत्र) में निम्न में से किसका उत्पादन होता है?

· अंगूर
· संतरा
· खुमानी
· बादाम
उत्तर. अंगूर

40. पहाड़ी चित्रशैली में कांगड़ा शैली के अतिरिक्त कौन-सी चित्र शैली हिमाचल प्रदेश की है?

· राजस्थानी शैली
· चंदेली शैली
· बसौली शैली
· गढ़वाली शैली
उत्तर. बसौली शैली

41. “कायांग’ किस क्षेत्र का सर्वाधिक लोकप्रिय नृत्य है?

· किन्नौर
· चंबा
· मंडी
· बिलासपुर
उत्तर. किन्नौर

42. प्रदेश के किस जिले की ‘रूमाल कला’ विश्व प्रसिद्ध है?

· चम्बा
· कांगड़ा
· बिलासपुर
· ऊना
उत्तर. चम्बा

43. “नवाला” शिव पर्व किस क्षेत्र में मनाया जाता है?

· सिरमौर
· मंडी
· बिलासपुर
· भरमौर
उत्तर. भरमौर

44. शोन, छोलणी तथा छोलन नृत्य किस क्षेत्र की विशेषता है?

· लाहौल
· किन्नौर
· भरमौर
· सिरमौर
उत्तर. लाहौल

45. कौन-सा पौधा रोशनी के प्रति संवेदनशील होता है और इसकी खेती 30°-54° अक्षांश के मध्य की जाती है?

· संतरे का पौधा
· लीची का पौधा
· हाप्स का पौधा
· नींबू का पौधा
उत्तर. हाप्स का पौधा

46. हिमाचल प्रदेश की जलवायु को ध्यान में रखते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (ICAR) की सहायता से ‘‘हिमाचल प्रदेश में खुम्ब की खेती का विकास योजना के तहत कृषि महाविद्यालय सोलन में यूरोपियन खुम्ब की खेती कब शुरू की गई?

· 1950-51 में
· 1960-61 में
· 1970-71 में
· 1980-81 में
उत्तर. 1960-61 में

47. सत्रहवीं शताब्दी का प्रसिद्ध चित्रकार पं. सीचू प्रदेश के किस रियासती राज्य से संबंधित था?

· बिलासपुर
· कहलूर रियासत
· भज्जी रियासत
· सुजानपुर
उत्तर. बिलासपुर

48. प्रदेश में पहाड़ी रूमाल’ हस्तकला को किस नाम से अधिक लोकप्रियता मिली है?

· कांगड़ा रूमाल
· मंडी रूमाल
· कुल्लू रूमाल
· चम्बा रूमाल
उत्तर. चम्बा रूमाल

49. सबसे अधिक प्रचलित एवं उपयुक्त गोधन की वह नस्ल जो हिमाचल प्रदेश में पाई जाती है?

· लाल सिन्धी
· साहीवाल
· थारपारकर
· पवार
उत्तर. लाल सिन्धी

50. प्रसिद्ध ‘झांझर नृत्य’ प्रदेश में किस जिले से संबंधित है?

· कांगड़ा
· लाहौल
· बिलासपुर
· चम्बा
उत्तर. चम्बा

51. निम्न में से वह नृत्य जिसमें वेशभूषा के साथ-साथ विरह गान, वीर गाथा तथा लोक धुन का भी ध्यान रखा जाता है?

· नौटंकी नृत्य
· घुरेही नृत्य.
· सवाला नृत्य
· मोघली नृत्य
उत्तर. घुरेही नृत्य.

52. मंडी कलम में सबसे प्राचीन चित्र किसका है, जो अनुमानतः 1595 ई. का है?

· राजा संसारचंद
· राजा विजयचंद
· राजा केशवसेन
· राजा शुशर्मा
उत्तर. राजा केशवसेन

53. निम्न नृत्यों में से कौन-सा किन्नौर का सदाबहार नृत्य कहलाता है?

· लामण
· भौंरे
· मकोल
· रेकरुंग, मोन-शोऊ
उत्तर. रेकरुंग, मोन-शोऊ

54. निम्न में से कौन-सा नृत्य लाहौल-स्पीति क्षेत्र में प्रचलित लोकगाथा पर आधारित है?

· डकरेणी नृत्य
· छम नृत्य
· सिंह नृत्य
· दान नृत्य
उत्तर. छम नृत्य

55. बाक्यांग, बंयाग्च्छ, पनास, डेयांग, चामिक एवं जापरो आदि किस क्षेत्र में प्रचलित सर्वाधिक लोकप्रिय नृत्य हैं?

· लाहौल
· स्पीति
· किन्नौर
· चंबा
उत्तर. किन्नौर

56. 11वीं सदी में रचित जयदेव का ‘गीत गोविन्द’ प्रदेश की किस कलम का प्रेरणा स्रोत रहा है?

· चम्बा कलम
· मंडी कलम
· कांगड़ा कलम
· कुल्लू कलम
उत्तर. कांगड़ा कलम

57. प्रदेश की महिलाओं का कृषक नृत्य निम्नलिखित में से कौन सा है?

· झैन्ता
· थोरा
· गद्दी
· थाली
उत्तर. गद्दी

58. लाहौल-स्पीति में प्रचलित वह नृत्य कौन-सा है जिसमें स्त्रियां और पुरुष एक ही नृत्य में अलग-अलग नाचते हैं?

· मण्डुआ
· मुंकर
· माली
· भोज
उत्तर. मुंकर

59. भटियात क्षेत्र में विशेष उत्सवों पर आयोजित किया जाने वाला नृत्य मूलतः लोक धुन पर किया जाता है। स्त्रियां इसे घरों में विवाह के अवसरों पर करती हैं, इसे कहते हैं?

· घुड़क नृत्य
· खरीती नृत्य
· चाबुक नृत्य
· दोरी नृत्य
उत्तर. घुड़क नृत्य

60. एन्थरेक्नोज नामक बीमारी किस पौधे में लगती है?

· बादाम
· जैतून
· सेब
· लीची
उत्तर. जैतून

61. शिमला, सोलन एवं सिरमौर आदि में रात्रि के समय महिलाओं द्वारा बंद कमरे में एकत्रित होकर विभिन्न प्रकार के अभिनय युक्त नृत्य कहलाता है?

· पुंग नृत्य
· पदुआ नृत्य
· बेली नृत्य
· टेप नृत्य
उत्तर. पदुआ नृत्य

62. चम्बा में रूमाली कला का विकास एवं प्रचार रानी शारदा के अतिरिक्त अन्य किस शासक के काल में हुआ?

· राजसिंह
· विजयसिंह
· अजयसिंह
· मानसिंह
उत्तर. राजसिंह

63. अंगूरों की भूमि’ नाम से प्रसिद्ध टिब्बा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

· कुल्लू
· सोलन
· किन्नौर
· लाहौल-स्पीति
उत्तर. सोलन

64. भूछेन नृत्य की कौन-सी विशेषता नहीं

· नृत्य में लामाओं द्वारा ढिलू नामक वाद्य यंत्र प्रयोग किया जाता है।
· नृत्य में नर्तकी की छाती पर बड़ा पत्थर रख दिया जाता है।
· नर्तक अपने आपको आग में धकेलता है।
· नर्तक की छाती पर बड़ा पत्थर रखकर, अन्य लामा नर्तक अपने हाथों से तोड़ता है।
उत्तर. नर्तक अपने आपको आग में धकेलता है।

65. भरमौर क्षेत्र का वह नृत्य जिसमें विशेष वेशभूषा में स्त्रियों द्वारा वृत्त में गतिशील होकर नृत्य तथा गायन साथ-साथ किया जाता है?

· घुरेही नृत्य
· डांगी नृत्य
· तरेणी नृत्य
· मुखौटा नृत्य
उत्तर. डांगी नृत्य

66. ‘कांगड़ा कलम’ का सबसे अधिक विकास कांगड़ा के किस राजा के काल में हुआ था?

· संसारचंद
· पृथ्वीसिंह
· भूमिचंद
· जगदेव चंद
उत्तर. संसारचंद

67. सारे वर्ष होने वाला प्रदेश का नाटी नृत्य अन्य किस नाम से भी जाना जाता है?

· अर्ध गोल पंक्ति नृत्य
· माल या गीत नृत्य
· ताल नृत्य
· मृदंग के साथ नृत्य
उत्तर. माल या गीत नृत्य

68. हिमाचल प्रदेश का वह प्रमुख जिला जहां चुकन्दर का बीज तैयार किया जाता है?

• चंबा
• सोलन
• किन्नौर
• सिरमौर
उत्तर. किन्नौर

69. निम्नलिखित में से कौन-सा लोकगीत कांगड़ा जिले का प्रमुख लोकगीत नहीं है?

· पृथ्वीसिंह इन्द्रदेई
· हरिसिंह राजेया
· सवरिसिंह गई मेरी
· नूरपूरे दिए खतरेटिए
उत्तर. सवरिसिंह गई मेरी

70. अर्का कला शैली किस रियासती राज्य में फूली-फली थी?

· त्रिगर्त
· भागल
· जुब्बल
· नालागढ़
उत्तर. भागल

71. ‘कुफरी ज्योति’ प्रदेश में उत्पन्न होने वाली किस फसल की किस्म है?

· गेहूँ
· आलू
· सेब
· चावल
उत्तर. आलू

72. शिमला क्षेत्र में धार्मिक और आनुष्ठानिक नृत्य को क्या कहते हैं?

· बिशु
· विरशु
· शेन
· सराई
उत्तर. विरशु

73. हिमाचल प्रदेश में कृषि भूमि का प्रतिशत कितना है?

· 18.2%
· 15.3%
· 13.8%
· 17.15%
उत्तर. 17.15%

74. निम्नलिखित में से कौन-सी कला शैली हिमाचल प्रदेश से संबंधित नहीं है?

· गुलेरी शैली
· नागर शैली
· अर्की कला शैली
· रूमाली कला शैली
उत्तर. नागर शैली

75. प्रदेश की कांगड़ा कला शैली का मुख्य विषय क्या था?

· प्राकृतिक सौन्दर्य
· इमारत
· मंदिर
· कृष्ण एवं राधा
उत्तर. कृष्ण एवं राधा

76. निदेशालय, मत्स्य पालन विभाग हिमाचल प्रदेश में कहाँ स्थित है?

· शिमला में
· बिलासपुर में
· मंडी में
· धर्मशाला में
उत्तर. बिलासपुर में

77. लाहौल-स्पीति जिले के कुल कितने भाग में कृषि की जाती है?

· 7%
· 5%
· 3%
· 1% से कम
उत्तर. 1% से कम

78. निम्न में से वह नृत्य जिसमें से लामा नर्तक मशाल लेकर दुष्ट आत्माओं को भगाने के लिए लोगों के पीछे भागता है?

· छेणी नृत्य
· हटुप्पा नृत्य
· गैमूर नृत्य
· घेणी नृत्य
उत्तर. हटुप्पा नृत्य

79. ‘ध्याली’ नामक सामूहिक नृत्य किस क्षेत्र में प्रचलित है?

· चंबा
· कांगड़ा
· शिमला
· बिलासपुर
उत्तर. शिमला

80. निम्न जिलों में से किन जिलों में हाप्स उत्पादन किया जाता है?

· मंडी, कुल्लू और बिलासपुर
· लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा
· सिरमौर, शिमला और सोलन
· ऊना, हमीरपुर और कांगड़ा
उत्तर. लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा

81. लाल सिन्धी, साहीवाल तथा थारपारकर हिमाचल प्रदेश में पाई जाने वाली किसकी नस्लें हैं?

· गाय
· भैंस
· बकरी
· घोड़े
उत्तर. गाय

82. विशेष अवसरों पर किया जाने वाला सामूहिक नृत्य ‘भटैथू’ किस क्षेत्र में प्रचलित है?

· शिमला
· बिलासपुर
· चम्बा
· ऊना
उत्तर. शिमला

83. ‘सोलन गोला’ किसकी प्रसिद्ध किस्म है?

· आलू बुखारा
· टमाटर
· नींबू
· खुबानी
उत्तर. टमाटर

84. निम्नलिखित में से कौन-सा लोकनाट्य हिमाचल प्रदेश से संबंधित नहीं है?

· रावल
· चमरोरी
· करियाला या करियाडा
· बुडासीह
उत्तर. चमरोरी

85. प्रदेश के नृत्यों का क्रम ढाकणी (चैती) से प्रारम्भ होता है, जो वर्ष में कबसे-कब तक किया जाता है?

· 15 चैत्र से लेकर 25 चैत्र तक
· 1 चैत्र से लेकर 15 चैत्र तक
· 12 चैत्र से लेकर 20 चैत्र तक
· 25 चैत्र से लेकर 28 चैत्र तक
उत्तर. 1 चैत्र से लेकर 15 चैत्र तक

86. किस जिले की लोक मान्यताओं के अनुसार शिव सात प्रकार के आनंद ताण्डव, संध्या ताण्डव, कालिका ताण्डव, त्रिपुर दाह ताण्डव, गौरी ताण्डव, संहार और उमा ताण्डव करते हैं?

· हमीरपुर
· सिरमौर
· ऊना
· चंबा
उत्तर. चंबा

87. चम्बा कलम का विकास चम्बा के किस राजा के काल में हुआ था?

· हरिचंद
· राजसिंह
· विजयसिंह
· मानसिंह
उत्तर. राजसिंह

88. सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के किस सरकारी फार्म में जैतून की खेती शुरू की गई?

· किंगस फार्म (मंडी)
· पतली कूहल (कुल्लू)
· मशोबरा फार्म (शिमला)
· धौला कुआँ (सिरमौर)
उत्तर. किंगस फार्म (मंडी)

89. हिमाचल प्रदेश में कौन-सा जिला सेब उत्पादन में शीर्ष पर है?

· सिरमौर
· किन्नौर
· कुल्लू
· शिमला
उत्तर. शिमला

90. किन्नौर के गांवों में किया जाने वाला नृत्य जहां नाग देवता या नागिन देवी की पूजा होती है, कहते हैं?

· रिंग नृत्य
· नाग कायांग
· घूघर नृत्य
· नाग नृत्य
उत्तर. नाग कायांग

91. “सिठणियां’ किस क्षेत्र का प्रचलित विवाह गीत है?

· चंबा
· किन्नौर
· लाहौल
· कांगड़ा
उत्तर. कांगड़ा

92. ज्यूरी, सरौली, नगवाई, ताल, कठछम और चूड़ी में किन पशुओं के प्रजनन केंद्र हैं?

· गाय
· भैंस
· भेड़
· कुक्कुट
उत्तर. भेड़

93. हिमाचल प्रदेश में प्राप्त माशीर और मिरर कार्प किसकी प्रसिद्ध किस्में हैं?

· हल्दी
· मशरूम
· मछली
· भेड़
उत्तर. मछली

94. हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक चाय का उत्पादन किस जिले में होता है?

• किन्नौर
• कांगड़ा
• चंबा
• शिमला
उत्तर. कांगड़ा

95. ‘रागमालाओं के चित्र प्रदेश की किस चित्र शैली में मिलते हैं?

· कांगड़ा शैली
· बसौली शैली
· चम्बा कलम
· कुल्लू कलम
उत्तर. बसौली शैली

96. हिमाचल प्रदेश में थारपारकर नस्ल की गाय जिसे सफेद सिन्धी व ग्रे सिन्धी कहते हैं, मूल रूप से कहां पैदा हुई?

· गुजरात
· कर्नाटक
· हैदराबाद
· तमिलनाडु
उत्तर. हैदराबाद

97. निम्नलिखित में से कौन-सा लोक नृत्य हिमाचल प्रदेश का नहीं है?

· थाली नृत्य
· जद्दा नृत्य
· झैन्ता नृत्य
· झूमर
उत्तर. झूमर

98. प्रदेश में जागरा’ नामक उत्सव पर विशेष रूप से कौन-सा नृत्य किया जाता है?

· बिरसू नृत्य
· मुंजरा नृत्य
· नाटी नृत्य
· घाघरा नृत्य
उत्तर. बिरसू नृत्य

99. चावल उत्पादन में हिमाचल प्रदेश का कौन-सा जिला शीर्ष पर है?

· ऊना
· कांगड़ा
· सिरमौर
· मंडी
उत्तर. कांगड़ा

100. प्रदेश की लाहौल घाटी के लोकप्रिय नृत्य कौन-से हैं?

· झूरी व रासो
· नाटी व स्वांगटेगी
· कीकली व भांगड़ा
· शन व शाबू
उत्तर. शन व शाबू

इस पोस्ट में 100 HP GK Question Answer In Hindi ,हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान सवालों के जवाब ,100 सामान्य ज्ञान के अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ,हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण जीके सवाल himachal pradesh general knowledge questions answers latest hp gk questions with answers in hindi hp gk question paper Most important Himachal Pradesh GK questions Himachal Gk in Hindi 2019 से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button