Online TestSamanya Gyan

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान सवालों के जवाब

हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान सवालों के जवाब

हिमाचल प्रदेश की परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं इसीलिए हिमाचल प्रदेश परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को HP Gk से संबंधित जानकारी होना बहुत ही जरूरी है. Himachal Pradesh की परीक्षा तैयारी करने के लिए हमारी वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन फ्री टेस्ट दिए गए है . आज के इस पोस्ट में भी आपको हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर नीचे दिए गए हैं जो कि पहले परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं .इसलिए इन प्रश्नों को आप अच्छे से याद करे ,यह प्रश्न आपकी हिमाचल प्रदेश की परीक्षाओं के लिए फायदेमंद होंगे .

1. शिमला के बाद किस जिले का सेब उत्पादन में दूसरा स्थान है?

· किन्नौर
· कुल्लू
· मंडी
· चंबा
उत्तर. कुल्लू

2. राजा उग्रसेन के कार्यकाल (1836-1876) में प्रदेश की सुकेत रियासत में जन-आंदोलन कब हुआ?

· 1857 में
· 1840 में
· 1862 में
· 1858 में
उत्तर. 1862 में

3. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के कुल क्षेत्र के कितने प्रतिशत भाग में कृषि की जाती है?

· 0.3%
· 0.6%
· 10.4%
· 3.4%
उत्तर. 0.3%

4. शीतोष्ण कटिबंधीय कंटीले वन प्रदेश के किस क्षेत्र में स्थित हैं?

· नालागढ़
· पचाढ़
· लाहौल एवं स्पीति
· उपर्युक्त सभी में
उत्तर. उपर्युक्त सभी में

5. हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ (67,500 हे.) वन्यजीव अभयारण्य कौन-सा है?

· पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान
· ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान
· गोविन्द सागर वन्यजीव अभयारण्य
· कालाटोप खजियार वन्यजीव अभयारण्य
उत्तर. ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान

6. राजा शमशेर सिंह किस रियासत का शासक था, जिसने 1857 के विद्रोह के दौरान अंग्रेजों को आर्थिक और सैनिक सहायता देना बन्द कर दिया था?

· किन्नौर
· कोटगढ़
· बुशहर
· नालागढ़
उत्तर. बुशहर

7. शिमला जिले में कस्तूरी मृग प्रजनन फर्म कहां पर स्थित है?

· कण्डाघाट
· समरहिल
· तारादेवी
· कुफरी
उत्तर. कुफरी

8. हिमाचल प्रदेश के रेणुका व राजगढ़ नामक स्थान पर कौन-सी धातु प्राप्त होती है?

· लोहा
· चांदी
· तांबा
· सोना
उत्तर. लोहा

9. हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा किस वर्ष मिला?

· 15 अप्रैल, 1948
· 1 नवंबर, 1966
· 25 जनवरी, 1971
· 25 अगस्त, 1986
उत्तर. 25 जनवरी, 1971

10. 15 अप्रैल, 1948 में हिमाचल प्रदेश के गठन के समय कुल क्षेत्रफल कितना था?

· 45,673 वर्ग किमी.
· 19,154 वर्ग किमी.
· 32,291 वर्ग किमी.
· 27,018 वर्ग किमी.
उत्तर. 27,018 वर्ग किमी.

11. ‘दरोश’ या ‘दब दब’ या ‘नयामश दो पांग’ या ‘नयामश लीमोड’ या ‘आशीश’ या ‘हुची शादी’ रस्म, जो किन्नौर जिले में प्रचलित है, का क्या अर्थ है?

· प्रेम विवाह
· जबरदस्ती या सहमतिपूर्ण विवाह
· विधवा विवाह
· सामूहिक विवाह
उत्तर. जबरदस्ती या सहमतिपूर्ण विवाह

12. निम्नलिखित में से किस किस्म की मछली हिमाचल प्रदेश में पाई जाती है?

· महाशीर
· कारप
· नाड
· उपरोक्त सभी
उत्तर. उपरोक्त सभी

13. कांगड़ा जिले में स्थित ‘गैरू’ नामक जोत की ऊँचाई समुद्रतल से कितनी है?

· 13,980 फीट
· 13,620 फीट
· 12,810 फीट
· 15,000 फीट
उत्तर. 13,980 फीट

14. हिमाचल प्रदेश का निम्नलिखित में से कौन-सा नगर कांगड़ा घाटी के अंतर्गत नहीं आता है?

· धर्मशाला
· भरमौर
· नूरपुर
· बैजनाथ
उत्तर. भरमौर

15. क्षेत्रीय परिषद् को हिमाचल प्रदेश विधान सभा में परिवर्तित कर लोकप्रिय सरकार की पुनस्र्थापना कब हुई?

· 1 फरवरी, 1963 को
· 4 अगस्त, 1963 को
· 10 जून, 1963 को
· 1 जुलाई, 1963 को
उत्तर. 1 जुलाई, 1963 को

16. हिमाचल प्रदेश का निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ग व्यापारी जाति से सम्बन्धित नहीं है?

· कराड़
· जेरिपाल
· सूद
· हांडा
उत्तर. सूद

17. ‘हिमालयन डिस्ट्रिक्टस ऑफ कुल्लू एण्ड लाहौल-स्पीति’ के लेखक निम्न में से कौन हैं?

· ए.पी. एफ. हारकोर्ट
· मूर क्राफ्ट
· सर बनिंघम
· कल्हण
उत्तर. ए.पी. एफ. हारकोर्ट

18. डलहौजी हिमाचल प्रदेश में विलय से पूर्व किसका भाग था?

· फिरोजपुर
· गुरदासपुर
· होशियारपुर
· किरतपुर
उत्तर. गुरदासपुर

19. बिलासपुर रियासत में “भूमि बंदोबस्त आंदोलन” कब चलाया गया था?

· 1940 में
· 1939 में
· 1930 में
· 1919 में
उत्तर. 1930 में

20. शिमला में वेवेल योजना सम्मेलन कब आयोजित किया गया?

· 1946 में
· 1945 में
· 1942 में
· 1937 में
उत्तर. 1945 में

21. निम्न में से कौन ‘‘हिमालयन रियासती प्रजामंडल” का संस्थापक सदस्य नहीं था?

· पद्मदेव
· भागमल सोहळा
· ज्ञानचंद टूटू
· बाबा कांशीराम
उत्तर. बाबा कांशीराम

22. हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक आबाद गांव वाला जिला कौन-सा है?

· हमीरपुर
· चम्बा
· बिलासपुर
· कांगड़ा
उत्तर. कांगड़ा

23. हिमाचल प्रदेश का गठन कितनी छोटी बड़ी रियासतों को मिलाकर किया गया था?

· 35
· 30
· 25
· 20
उत्तर. 30

24. निम्नलिखित में से कौन-सा पर्वत शिखर कुल्लू व कांगड़ा जिलों के अंतर्गत स्थित है?

· इन्द्र किला
· घोरा तनतनु
· तमसार
· शिकरबह
उत्तर. घोरा तनतनु

25. कांगड़ा में उदम्बर जाति के लोग स्वयं को किस ऋषि का वंशज मानते हैं?

· विश्वामित्र
· वशिष्ठ
· अत्रि
· नारद
उत्तर. विश्वामित्र

26. प्रदेश के सिरमौर जिले में किस स्थान पर भारत सरकार द्वारा खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) इकाई की स्थापना की गई है?

· धौला कुआं
· नाहन
· राजगढ़
· नौरा
उत्तर. धौला कुआं

27. हिमाचल प्रदेश में कृषि सहकारिता स्टाफ प्रशिक्षण संस्थान कहाँ स्थित है?

· डरोह (कांगड़ा)
· सांगटी (शिमला)
· पालमपुर (कांगड़ा)
· मनाली (कुल्लू)
उत्तर. सांगटी (शिमला)

28. चम्बा राज्य की नींव 550 ई. के लगभग किसने डाली थी?

· यशोवर्मन
· वीरचंद
· चंद्रवर्मन
· मेरुवर्मन
उत्तर. मेरुवर्मन

29. 12.5 MW विद्युत उत्पादन क्षमता वाली बनेर परियोजना हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?

· लाहौल-स्पीति
· किन्नौर
· कांगड़ा
· मंडी
उत्तर. लाहौल-स्पीति

30. 25 जून, 1945 में प्रदेश में वासराय के निवास स्थान “वायसरीगल लाज” में 21 प्रतिनिधियों के सम्मेलन में मुस्लिम लीग का प्रमुख प्रतिनिधि किसे बनाया गया था?

· शेख सैयद अहमद
· इकबाल अहमद
· मुहम्मद अली जिन्ना
· मौलाना अबुलकलाम आजाद
उत्तर. मुहम्मद अली जिन्ना

31. गिरी नदी का उद्गम स्थान निम्न में से कौन-सा है?

· गंगा
· कुपर शीर्ष
· ढियोग
· पझौता
उत्तर. कुपर शीर्ष

32. हिमाचल प्रदेश का निम्न में से कौन-सा जिला शिवालिक पहाड़ियों को नहीं छूता है?

· बिलासपुर
· हमीरपुर
· कांगड़ा
· शिमला
उत्तर. शिमला

33. हिमाचल में ‘तिलोकपुर’ नामक स्थान पर बाला सुन्दरी का मेला कब लगता है?

· माघ मास में
· श्रावण मास में
· चैत मास में
· भादो मास में
उत्तर. चैत मास में

34. पैरों में पहना जाने वाला वस्त्र ‘चालर’ किस क्षेत्र में पहना जाता है?

· पांगी
· किन्नौर
· लाहौल-स्पीति
· सिरमौर
उत्तर. पांगी

35. ‘हिमालय के राज्यों में राजनैतिक दलों की राजनीति’ पुस्तक के लेखक कौन है?

· ओ.सी. सूद
· एम.एस. रंघावा
· डॉ. रणवीर शर्मा
· किशोरी लाल
उत्तर. डॉ. रणवीर शर्मा

36. हिमाचल प्रदेश में छह सीमेंट प्लांट हैं। निम्न में से वह कौन-सा स्थान है जहां सीमेंट प्लांट स्थित नहीं है?

· राजबन (सिरमौर)
· बरमाणा (बिलासपुर)
· दाड़लाघाट (सोलन)
· कटौला (कुल्लू)
उत्तर. कटौला (कुल्लू)

37. निम्न में से गलत कथन की पहचान करें?

· लारजी विद्युत परियोजना की उत्पादन क्षमता 126 MW है।
· खौली विद्युत परियोजना की उत्पादन क्षमता 12 MW है।
· ऊहल परियोजना शिमला जिले में निर्माणाधीन है।
· ऊहल जल विद्युत परियोजना-III मंडी जिले में 2007 तक बनकर तैयार होनी थी।
उत्तर. ऊहल परियोजना शिमला जिले में निर्माणाधीन है।

38. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?

· न्यायमूर्ति आर.एस. पाठक
· न्यायमूर्ति पी.डी. मिश्रा
· न्यायमूर्ति पी.एन. भगवती
· न्यायमूर्ति एम.एच. बेग
उत्तर. न्यायमूर्ति एम.एच. बेग

39. 1876 में भू-सुधारों की शुरूआत किसने की थी?

· हेनरी सर
· राजा रायसेन
· कर्नल पीटर
· कर्नल रीड
उत्तर. कर्नल रीड

40. हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना, नाथपा-झाकड़ी किस नदी पर है?

· रावी
· व्यास
· सतलज
· चिनाब
उत्तर. सतलज

41. हिमाचल प्रदेश में स्थित, सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर बांध के पीछे बने जलाशय का क्या नाम है?

· गोपी सागर
· गिरिजा सागर
· गावी सागर
· गोविन्द सागर
उत्तर. गोविन्द सागर

42. निम्न में से कौन-सा जिला गठन के समय हिमाचल प्रदेश में सम्मिलित किया गया था?

· सिरमौर
· महासू
· चंबा
· बिलासपुर
उत्तर. बिलासपुर

43. प्रदेश में ‘मण्डी शिवरात्रि मेला’ की शुरुआत किसने की थी?

· राजा आमेर सिंह
· राजा आनन्द पाल
· राजा मोहर सिंह
· राजा अजबेर सेन
उत्तर. राजा अजबेर सेन

44. कुल्लू जिले में स्थित ‘खोखन वन्यजीव विहार’ कितने क्षेत्र में फैला हुआ है?

· 1202 हेक्टेयर
· 1608 हेक्टेयर
· 1500 हेक्टेयर
· 1405 हेक्टेयर
उत्तर. 1405 हेक्टेयर

45. 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश में प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या कितनी है?

· 870
· 796
· 976
· 972
उत्तर. 972

46. हिमाचल प्रदेश में विधान सभा के लिए सर्वप्रथम चुनाव कब हुए थे?

· 1952 में
· 1950 में
· 1955 में
· 1960 में
उत्तर. 1952 में

47. हिमाचल प्रदेश में पैदा की जाने वाली कुठ नामक बूटी का निर्यात भारत से बाहर किस देश में किया जाता है?

· अमेरिका
· कनाडा
· फ्रांस
· उपरोक्त सभी
उत्तर. उपरोक्त सभी

48. सिरमौर रियासत का हिमाचल प्रदेश के साथ विलय कब हुआ?

· 1966 में
· 1952 में
· 1948 में
· 1947 में
उत्तर. 1948 में

49. कांगड़ा के समीप किस स्थान पर जालंधर खंड के प्रसिद्ध महायान स्तूप के कुछ चिन्ह मिले हैं?

· छतराड़ी
· केतलग्राम
· उदमपुर
· चैत्रु
उत्तर. चैत्रु

50. अखिल भारतीय रियासती प्रजा परिषद के प्रस्तावों से प्रभावित होकर सिरमौर में हिमाचल की सबसे पहली ‘प्रजामंडल’ संस्था का गठन किया गया। इसके संस्थापक कौन थे?

· पं. राजेन्द्र दत्त
· पं. रामचरण
· पं. शिव प्रसाद
· सर्य प्रकाश
उत्तर. पं. राजेन्द्र दत्त

51. हिमाचल के किस हवाई अड़े से सिर्फ दिल्ली के लिए ही हवाई उड़ानें होती हैं?

· शिमला
· सोलन-जुब्बर हट्टी
· काजा व रंगरीक
· हमीरपुर
उत्तर. काजा व रंगरीक

52. 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में साक्षरों की कुल जनसंख्या कितनी है?

· 5,10,400
· 60,16,058
· 50,39,736
· 40,35,068
उत्तर. 50,39,736

53. शिमला क्षेत्र में जतोग सैनिक क्रांति कब हुई थी?

· 1856 में
· 1867 में
· 1860 में
· 1857 में
उत्तर. 1857 में

54. कुल्लू के ‘उलूत’ शब्द का प्रयोग निम्न में कहां मिलता है?

· रामायण में
· विष्णु पुराण में
· मार्कण्डेय पुराण में
· मनु स्मृति में
उत्तर. विष्णु पुराण में

55. पैरों का ‘टोकसे सूथ्यण’ किस क्षेत्र का पहनावा है?

· सिरमौर
· पंगवाल
· लाहौल
· किन्नौर
उत्तर. किन्नौर

56. हिमाचल क्षेत्र में कितने ठाकुरवंश, दसवीं शताब्दी तक अस्तित्व में आ चुके थे?

· 18
· 19
· 22
· 30
उत्तर. 18

57. किन्नौर और अन्य सीमान्त क्षेत्रों में परैणा विवाह को किस नाम से जाना जाता है?

· रीत
· हार
· जानेरटंग
· झंजराडा
उत्तर. जानेरटंग

58. शिमला समझौते के समय भारत और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता मुख्यतः दो भवनों में हुई। एक भवन ‘बार्नस कोर्ट’ था तो दूसरा-

· वाइस रीगल लॉज
· पीटर हाफ भवन
· कैनेडी हाऊस
· इर्लस्ली भवन
उत्तर. इर्लस्ली भवन

59. प्रदेश के ‘गोविन्द सागर वन्यजीव विहार’ के संरक्षण का भार किसे सौंपा गया है?

· हिमाचल विकास समिति को
· बिलासपुर वन विभाग को
· मंडी जिला प्रशासन को
· भाखड़ा प्रबंधन समिति को
उत्तर. भाखड़ा प्रबंधन समिति को

60. 1909 के सितंबर मास में मंडी रियासत में एक जन-आंदोलन बल्ह क्षेत्र में डोडावन के किसानों ने किया था। इस आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?

· सिद्ध खराडा
· जयसिंह सिद्ध
· विजयचंद
· राम सिद्ध
उत्तर. सिद्ध खराडा

61. 13 जुलाई, 1939 को भागमल सौहटा की अध्यक्षता में शिमला के निकट कुसुम्पटी के समीप कमाहली नामक स्थान पर शिमला की पहाड़ी रियासतों के प्रजामंडलों की एक बैठक हुई। इस बैठक में धामी रियासत की ‘प्रेम प्रचारिणी सभा’ का नाम बदल कर क्या रखा गया?

· धामी रियासत मंडल
· धामी सभा मंडल
· धामी प्रजा मंडल
· धामी किसान मंडल
उत्तर. धामी प्रजा मंडल

62. सरस्वती बाल विकास संकल्प योजना का उद्देश्य है?

· प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक एवं संस्थागत सुधार लाना
· प्रत्येक प्राथमिक पाठशाला में न्यूनतम तीन कमरों का निर्माण
· A एवं B दोनों
· प्राथमिक पाठशालाओं में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना
उत्तर. A एवं B दोनों

63. हिमाचल प्रदेश के प्रथम विधान सभा चुनावों (1951-52) में कांग्रेस ने 36 में से कितनी सीटें जीती थीं?

· 24
· 32
· 34
· 36
उत्तर. 24

64. ‘जलोरी पद यात्रा मार्ग’ किसके मध्य स्थित है?

· मंडी-कुल्लू
· कांगड़ा-भरमौर
· बाहरी तथा भीतरी सिराज
· चंबा-पांगी
उत्तर. बाहरी तथा भीतरी सिराज

65. हिमाचल प्रदेश में उच्च न्यायालय की स्थापना कब की गई थी?

· 5 जनवरी, 1966
· 7 जनवरी, 1970
· 25 जनवरी, 1971
· 26 जनवरी, 1977
उत्तर. 25 जनवरी, 1971

66. सिर के आभूषण भवारक, कोन्टा, छाबू, चिमकूट और बैराग किस क्षेत्र में पहने जाते हैं?

· लाहौल
· स्पीति
· कुल्लूवी
· बुशहरी
उत्तर. स्पीति

67. हिमाचल प्रदेश का सबसे कम उद्योगों वाला जिला कौन-सा है?

· चंबा
· कांगड़ा
· लाहौल-स्पीति
· बिलासपुर
उत्तर. लाहौल-स्पीति

68. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर हिमाचल की चम्बा घाटी के अंतर्गत नहीं आता है?

· डलहौजी
· चुवाड़ी
· गगल
· खजियार
उत्तर. गगल

69. नूरपुर का प्राचीन नाम क्या था?

· नरेटी
· धमेरी
· न्याजपुर
· शाहपुर
उत्तर. धमेरी

70. ‘मंडी की बल्ह घाटी’ व ‘सोलन की कुनिहार घाटी’ प्रदेश के किस पहाड़ी मिट्टी क्षेत्र में आती है?

· मध्य पहाड़ी मिट्टी क्षेत्र
· पर्वतीय मिट्टी क्षेत्र
· शुष्क पहाड़ी मिट्टी क्षेत्र
· निम्न पहाड़ी मिट्टी क्षेत्र
उत्तर. निम्न पहाड़ी मिट्टी क्षेत्र

71. हिमाचल प्रदेश का कौन-सा जिला सबसे ज्यादा जिलों से सीमा बनाता है?

· मंडी
· शिमला
· कुल्लू
· लाहौल एवं स्पीति
उत्तर. मंडी

72. 1989 ई० में प्रथम पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम पुरस्कार किसे मिला था?

· श्री शरद उपाध्याय
· श्री जयदेव किरण
· श्री श्याम चौधरी
· श्री प्रकाश झा
उत्तर. श्री जयदेव किरण

73. गलत कथन की पहचान कीजिए?

· बाहरी सिराज क्षेत्र को पूर्णतः बुशहर रियासत से राजा मान सिंह ने अपनी रियासत (कुल्लू) में सम्मिलित कर लिया था।
· तिब्बत-लद्दाखी लड़ाई में बुशहर शासक केहरी सिंह ने तटस्थ भूमिका निभाई।
· क्योंथल रियासत के शासक को अंग्रेजों ने 1857 के बाद राणा के स्थान पर “राजा” की उपाधि से अलंकृत किया।
· लद्दाख ने लगभग 1125-50 में “ऊपरी लाहौल’ को अपने नियंत्रण में ले लिया था
उत्तर. तिब्बत-लद्दाखी लड़ाई में बुशहर शासक केहरी सिंह ने तटस्थ भूमिका निभाई।

74. समुद्र तल से लगभग कितनी ऊंचाई तक खुम्ब का उत्पादन किया जा सकता है?

· 1000 मीटर तक
· 1500 मीटर तक
· 2500 मीटर तक
· 2000 मीटर तक
उत्तर. 2000 मीटर तक

75. डॉ. यशवंत सिंह परमार के नाम से यशवंत नगर स्थान का नामकरण किया गया है। यह स्थान किस जिले में है?

· सोलन
· शिमला
· सिरमौर
· चंबा
उत्तर. सिरमौर

76. पंचवक्त्र के मंदिर का निर्माण मंडी के किस शासक ने करवाया था?

· सूरज सेन
· अजबर सेन
· सिद्ध सेन
· कल्याण सेन
उत्तर. अजबर सेन

77. ‘हिमाचल प्रदेश-इतिहास और परंपरा के लेखक हैं?

· डॉ. बी.एस. कपूर
· डॉ. वाई.एस. परमार
· एस.सी. बोस
· डॉ. मनोहर लाल
उत्तर. डॉ. बी.एस. कपूर

78. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शिमला पहाड़ी की निम्नलिखित में से किस रियासत में तीव्र असंतोष फैला?

· कुल्लू
· नालागढ़ (हिन्डुर)
· कांगड़ा
· किसी में नहीं
उत्तर. नालागढ़ (हिन्डुर)

79. लाहौल क्षेत्र में ‘कुपाछा’ शब्द का क्या अर्थ है?

· तलाक
· विचार
· खेती
· धार्मिक कार्य
उत्तर. तलाक

80. हिमाचल प्रदेश में पाई जाने वाली ‘ट्राउट’ नामक मछली के विकास व पालन के लिए किस स्थान पर विशेष केंद्र खोला गया है?

· कटराई (कुल्लू)
· बरोट (मंडी)
· चड़गांव (रोहडू)
· उपरोक्त सभी स्थानों पर
उत्तर. उपरोक्त सभी स्थानों पर

81. बैजनाथ का मंदिर किस देवता को समर्पित है?

· दुर्गा
· शिव
· हनुमान
· ब्रजेश्वरी देवी
उत्तर. शिव

82. 18 फरवरी, 1948 को शुरू किए गए ‘सुकेत सत्याग्रह’ के नेता निम्न में से कौन थे?

· पं. पद्म देव
· पं. सुखा राम
· पं. सीता राम
· सीता राम चंदेल
उत्तर. पं. पद्म देव

83. शानन बिजली घर प्रदेश की सबसे पुरानी परियोजना है। यह बिजली घर किस वर्ष बनकर तैयार हुआ था?

· 1922 में
· 1932 में
· 1942 में
· 1952 में
उत्तर. 1932 में

84. हिमाचल प्रदेश का राज्य वृक्ष है?

· देवदार
· आम
· चील
· सेब
उत्तर. देवदार

85. 2011 की जनगणना के अनुसार घटते क्रम में लिंगानुपात वाले जिलों का निम्न में से कौन-सा विकल्प सही है?

· कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा
· हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, चंबा
· मंडी, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा
· चंबा, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर
उत्तर. हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, चंबा

86. हिमाचल प्रदेश में स्थित ‘लाहौल स्पीति’ घाटी में से स्पीति क्षेत्र की औसत ऊंचाई कितनी है?

· 1,000 मीटर
· 2,000 मीटर
· 3,000 मीटर
· 4,000 मीटर
उत्तर. 4,000 मीटर

87. सिरमौर में ‘सयापा प्रथा’ को किस राजा ने समाप्त किया?

· शमशेर प्रकाश
· कर्ण प्रकाश
· कीर्ति प्रकाश
· राजेंद्र प्रकाश
उत्तर. शमशेर प्रकाश

88. निम्न में से किस क्षेत्र में सबसे कम वर्षा होती है?

· आंतरिक हिमालय
· उच्चतर हिमालय
· मध्य हिमालय
· शिवालिक हिमालय
उत्तर. उच्चतर हिमालय

89. सन् 1966 में जब पंजाब के पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश को सौंपे गए थे उस समय स्थापित पंजाब विभाजन आयोग का चेयरमैन कौन था?

· के.वी. रमैया
· बी.एस. माथुर
· जे.सी. शाह
· जी.सी. वर्मा
उत्तर. जे.सी. शाह

90. प्रदेश की गद्दी जनजाति में किस नदी को सबसे पवित्र नदी माना जाता है?

· यमुना
· रावी
· गंगा
· सतलज
उत्तर. गंगा

91. हिमाचल प्रदेश के किस जलाशय में मछली का सर्वाधिक उत्पादन होता है?

· पौंग बाँध
· स्लापर
· बजौरा
· गोविंद सागर
उत्तर. गोविंद सागर

92. मोहन-मीकिंग ब्रेवरेज हिमाचल प्रदेश के किस स्थान पर स्थित है?

· सोलन
· बछी
· शिमला
· डरला
उत्तर. सोलन

93. चम्बा जिले में स्थित ‘गमगूल सियावेही वन्यजीव विहार’ की समुद्रतल से न्यूनतम व अधिकतम ऊंचाई कितनी है?

· न्यूनतम ऊंचाई 1600 मीटर तथा अधिकतम ऊंचाई 3812 मीटर
· न्यूनतम ऊंचाई 1800 मीटर तथा अधिकतम ऊंचाई 2920 मीटर
· न्यूनतम ऊंचाई 1900 मीटर तथा अधिकतम ऊंचाई 2800 मीटर
· न्यूनतम ऊंचाई 2200 मीटर तथा अधिकतम ऊंचाई 3260 मीटर
उत्तर. न्यूनतम ऊंचाई 1800 मीटर तथा अधिकतम ऊंचाई 2920 मीटर

94. 1962 में भारत जर्मन संयुक्त कृषि परियोजना के लागू होने से हिमाचल की किस घाटी के आर्थिक विकास को बल मिला?

· कुल्लू घाटी
· बहल घाटी
· कांगड़ा घाटी
· पब्बार घाटी
उत्तर. बहल घाटी

95. महात्मा गांधी ने प्रथम बार शिमला की यात्रा कब की थी?

· 1915 में
· 1922 में
· 1921 में
· 1930 में
उत्तर. 1921 में

96. हिमाचल प्रदेश में कितने नगर-निगम हैं?

· 2
· 4
· 6
· 12
उत्तर. 2

97. नेहरू कुंड नामक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल किस जिले में स्थित है?

· कुल्लू
· कांगड़ा
· सिरमौर
· मंडी
उत्तर. कुल्लू

98. जस्कर पर्वत श्रेणी किन्नौर व स्पीति को निम्नलिखित में से किस भाग से अलग करती है?

· तिब्बत
· म्यांमार
· चीन
· कश्मीर
उत्तर. तिब्बत

99. धामी प्रजामंडल का नेतृत्व किसने किया था?

· श्री सीताराम
· ओम प्रकाश
· एस. बनर्जी
· उमा दत्त
उत्तर. श्री सीताराम

100. हिमालयन नेशनल पार्क किस जिले में है?

· सिरमौर
· चंबा
· ऊना
· कुल्लू
उत्तर. कुल्लू

इस पोस्ट में आपको हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान 2019 हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान pdf download Himachal Pradesh GK Questions in Hindi Himachal Pradesh Gk in Hindi Quiz हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान के सवाल और जवाब himachal pradesh latest gk in hindi pdf himachal pradesh gk in hindi pdf download 2019 himachal pradesh gk question answer in hindi himachal pradesh objective gk in hindi hp gk important questions in hindi से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button