Samanya Gyan

सूची छिद्र कैमरा क्या है

सूची छिद्र कैमरा क्या है

सूची छिद्र कैमरा- यह एक सरल कैमरा है जो लकड़ी अथवा गत्ते के बक्से से बनाया जाता है।सूची छिद्र कैमरे की बनावट-सूची छिद्र कैमरा बनाने के लिए दो ऐसे बॉक्स लीजिए जिसमें से एक बॉक्स दूसरे के भीतर बिना अंतराल के सरक सके। दोनों बॉक्सों का एक-एक छोटा फलक काट दीजिए। बड़ा बॉक्स लेकर इसके दूसरे छोटे फलक के बीचों बीच एक छिद्र कीजिए। इसी प्रकार छोटे बॉक्स के दूसरे छोटे फलक पर एक वर्गाकार आकृति काटिए। इस कटे भाग पर ट्रेसिंग पेपर चिपका कर ढक दीजिए। छोटे बॉक्स को बड़े बॉक्स में इस प्रकार सरकाइए कि छोटे बॉक्स का पारभासी ट्रेसिंग पेपर वाला परदा बड़े बॉक्स के भीतर हो। आपका सूची छिद्र कैमरा उपयोग के लिए तैयार है।
कार्यविधि – सूची छिद्र कैमरा लेकर छोटे बॉक्स के खुले हुए सिरे से देखें। अपने सिर तथा सूची छिद्र कैमरे को काले रंग के कपड़े से ढक लीजिए। अब सूची छिद्र कैमरे से दूर की वस्तुएं जैसे पेड़ अथवा इमारतों को देखने का प्रयत्न करें। सुनिश्चित करें कि जिस वस्तु को आप सूची छिद्र कैमरा से देखना चाहते हैं वह सूर्य की तेज धूप में रखी – हो। अब छोटे बॉक्स को सूची छिद्र बने बड़े बॉक्स में आगे-पीछे तब तक खिसकाएँ जब तक दूसरे छोर पर लगे हुए ट्रेसिंग पेपर पर तस्वीर न प्राप्त हो जाए।
सूची छिद्र कैमरे से सूर्य का प्रतिबिंब बनाना
सूची छिद्र कैमरे से सूर्य का प्रतिबिंब बनाने के लिए हमें गत्ते की एक बड़ी शीट चाहिए जिसके मध्य में छोटा-सा सूची छिद्र हो। गत्ते की शीट को सूर्य की तरफ इस तरह, पकड़े कि उसकी छाया साफ क्षेत्र में बने । हमें सूर्य का वृत्ताकार प्रतिबिंब गत्ते की शीट की छाया के मध्य में दिखाई देगा।

प्रकाश-छायाएँ और परावर्तन के प्रश्न उत्तर

प्रकाश-छायाएँ और परावर्तन के बारे में हमे 6th कक्षा से ही पढ़ाया जाता है .इसके बारे में आज परीक्षाओं में भी  प्रश्न अक्सर पूछे जाते है .इसके बारे हमे भी जानकारी होना बहुत आवश्यक है .इसलिए अगर कोई उम्मीदवार प्रकाश-छायाएँ और परावर्तन के बारे में जानना चाहते है तो उन्हें इस पोस्ट में प्रकाश-छायाएँ और परावर्तन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए  है .इसलिए आप इन प्रश्न उत्तरो को अच्छे पढ़े.यह प्रश्न उत्तर आपके सामान्य ज्ञान के लिए भी बहुत उपयोगी है .

प्रश्न . सूची छिद्र प्रतिबिंब कैसे संभव हैं ?

उत्तर. सूची छिद्र प्रतिबिंब तब संभव है जब प्रकाश केवल सरल रेखा में गमन करे।

प्रश्न . अपारदर्शी वस्तु किसे कहते हैं ?

उत्तर. जिस वस्तु को आर-पार नहीं देख सकते, उस वस्तु को अपारदर्शी वस्तु कहते हैं।

प्रश्न . चार अपारदर्शी वस्तुओं के नाम बताओ।

उत्तर. गत्ता, पत्थर का टुकड़ा, लकड़ी का टुकड़ा और दीवार।

प्रश्न . पारभासी वस्तु किसे कहते हैं ?

उत्तर. जिन वस्तुओं के आर-पार देख तो सकते हैं परंतु बहुत स्पष्ट नहीं, ऐसी वस्तुओं को पारभासी वस्तुएं कहते हैं।

प्रश्न . पारदर्शी वस्तु किसे कहते हैं ?

उत्तर. जिस वस्तु के आर-पार देख सकते हैं, उस वस्तु को पारदर्शी वस्तु कहते हैं।

प्रश्न . अदीप्त वस्तु किसे कहते हैं ?

उत्तर. जो वस्तु प्रकाश उत्सर्जित नहीं करती, उसे अदीप्त वस्तु कहते हैं।

प्रश्न . चार अदीप्त वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर. गत्ता, मेज़, कुर्सी, पत्थर का टुकड़ा।

प्रश्न . छाया किसे कहते हैं ?

उत्तर. जब कोई वस्तु अपनी पिछली तरफ प्रकाश पहुंचने से रोक देती है, तब वह काला क्षेत्र वस्तु की छाया होती हैं।

प्रश्न . चार पारदर्शी वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर. वायु, कांच, जल, जिन शराब।

प्रश्न . निम्नलिखित वस्तुओं में से पारदर्शी वस्तुएं बताएँ-रबड़, प्लास्टिक स्केल, पेन, पेंसिल, नोट-बुक, कागज़ की शीट, कांच का टुकड़ा।

उत्तर. इनमें से कांच का टुकड़ा ही पारदर्शी है।

प्रश्न . क्या प्रकाश के बिना हम वस्तुओं को देख सकते हैं ?

उत्तर. नहीं, हम प्रकाश के बिना वस्तुएं नहीं देख सकते हैं। प्रकाश वस्तुओं को । देखने में सहायता करता है।

प्रश्न . किसी वस्तु का अपारदर्शी, पारदर्शी अथवा पारभासी होना किस पर निर्भर करता है ?

उत्तर. यह इस बात पर निर्भर करता है कि वस्तु अपने अंदर से होकर प्रकाश को पूर्णतः या आंशिक रूप से अथवा नहीं गुज़रने देती है।

प्रश्न 14. छाया देखने के लिए हमें क्या करना चाहिए ?

उत्तर. छाया देखने के लिए हमें कोई प्रकाश स्रोत तथा प्रकाश के पथ में कोई अपारदर्शी वस्तु चाहिए।

प्रश्न . क्या छाया से हमें वस्तुओं की आकृतियों के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त होती है ?

उत्तर. हाँ, छाया से हमें वस्तुओं की आकृतियों के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त हो जाती है।

प्रश्न . चार पारभासी वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर. धुआँ, कोहरा, घिसा हुआ काँच और तेल लगा कागज़।

प्रश्न . सूची छिद्र कैमरे से हम किन वस्तुओं का चित्र ले सकते हैं ?

उत्तर. सूची छिद्र कैमरे से हम केवल स्थिर वस्तुओं का चित्र ले सकते हैं।

प्रश्न . सूची छिद्र कैमरे में क्या प्रतिबिंब सीधे अथवा उल्टे प्राप्त होता है ?

उत्तर. सूची छिद्र कैमरे से उल्टा प्रतिबिंब प्राप्त होता है।

प्रश्न . हमें सूर्य को सीधे कदापि क्यों नहीं देखना चाहिए ?

उत्तर. सूर्य को सीधे देखना हमारी आँखों के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है।

प्रश्न . दीप्त वस्तु किसे कहते हैं ?

उत्तर. जो वस्तु सूर्य की तरह स्वयं प्रकाश को उत्सर्जन करती है, उसे दीप्त वस्तु कहते हैं।

प्रश्न . दीप्त वस्तुओं के नाम लिखो।

उत्तर. सूर्य, विद्युत् बल्ब, जलती हुई मोमबत्ती, तारे आदि।

प्रश्न . वस्तु की छाया कब बनती है ?

उत्तर. हम जानते हैं कि प्रकाश सरल रेखा में गमन करता है। जब कोई अपारदर्शी वस्तु इसे रोकती है तो उस वस्तु की छाया बनती है।

प्रश्न . परावर्तन किसे कहते हैं ?

उत्तर. किसी समतल सतह से टकरा कर प्रकाश के वापिस उसी माध्यम में लौट जाने को परावर्तन कहते हैं।

इस पोस्ट में सूची छिद्र कैमरा क्या है ? सूची छिद्र कैमरा क्या है ? यह कैसे बनाया जा सकता है ? इससे किसी वस्तु का प्रतिबिंब कैसे प्राप्त किया जा सकता है ?What is the list hole camera से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button